90 साल की पत्नी अपने दामाद के साथ पहुची पुलिस अधीक्षक कार्यालय एसपी से की फरियाद, कहा कि मुझे मेरे पति से मिलने नहीं दिया जा रहा है 90 साल की पत्नी अपने दामाद के साथ पहुची पुलिस अधीक्षक कार्यालय एसपी से की फरियाद, कहा कि मुझे मेरे पति से मिलने नहीं दिया जा रहा है भिंड से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां 90 साल की बुजुर्ग पत्नी अपने 92 साल के पति से मुलाकात के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उनके नाती-पोते पति को अपने साथ ले गए हैं और अब उन्हें पति से मिलने नहीं दिया जा रहा। महिला ने पति को प्रताड़ित किए जाने के भी आरोप लगाए हैं। मामला थाना नयागांव क्षेत्र के मधुपुर का बताया जा रहा है। बुजुर्ग महिला का कहना है कि उन्होंने नयागांव थाने में आवेदन दिया था, जहां थाना प्रभारी ने पति से मिलवाने का आश्वासन दिया था। महिला के मुताबिक, जब वह परिजनों के घर पति से मिलने जाती हैं तो उनके साथ कथित तौर पर अभद्रता की जाती है और उन्हें दौड़ाने तक की बात सामने आई है। इसके बाद बुजुर्ग महिला अपने दामाद ओर बेटी के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं और लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। वहीं महिला की बेटियों का कहना है कि उनके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए पूरे मामले की जांच जरूरी है। अब सवाल यह है कि आखिर 90 साल की बुजुर्ग महिला को अपने 92 साल के पति से मिलने से क्यों रोका जा रहा है? पति-पत्नी के बीच क्या विवाद है और बुजुर्ग व्यक्ति की वास्तविक स्थिति क्या है यह पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा
90 साल की पत्नी अपने दामाद के साथ पहुची पुलिस अधीक्षक कार्यालय एसपी से की फरियाद, कहा कि मुझे मेरे पति से मिलने नहीं दिया जा रहा है 90 साल की पत्नी अपने दामाद के साथ पहुची पुलिस अधीक्षक कार्यालय एसपी से की फरियाद, कहा कि मुझे मेरे पति से मिलने नहीं दिया जा रहा है भिंड से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां 90 साल की बुजुर्ग पत्नी अपने 92 साल के पति से मुलाकात के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उनके नाती-पोते पति को अपने साथ ले गए हैं और अब उन्हें पति से मिलने नहीं दिया जा रहा। महिला ने पति को प्रताड़ित किए जाने के भी आरोप लगाए हैं। मामला थाना नयागांव क्षेत्र के मधुपुर का बताया जा रहा है। बुजुर्ग महिला का कहना है कि उन्होंने नयागांव थाने में आवेदन दिया था, जहां थाना प्रभारी ने पति से मिलवाने का आश्वासन दिया था। महिला के मुताबिक, जब वह परिजनों के घर पति से मिलने जाती हैं तो उनके साथ कथित तौर पर अभद्रता की जाती है और उन्हें दौड़ाने तक की बात सामने आई है। इसके बाद बुजुर्ग महिला अपने दामाद ओर बेटी के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं और लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। वहीं महिला की बेटियों का कहना है कि उनके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए पूरे मामले की जांच जरूरी है। अब सवाल यह है कि आखिर 90 साल की बुजुर्ग महिला को अपने 92 साल के पति से मिलने से क्यों रोका जा रहा है? पति-पत्नी के बीच क्या विवाद है और बुजुर्ग व्यक्ति की वास्तविक स्थिति क्या है यह पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा
- भिंड में बंगाली स्वीट्स की मिठाई में फफूँदी,गणेश पूजन के लिए ली थी मिठाई। ग्राहक को दी जा रही है वीडिओ डेलेट करने की धमकी। त्योहार के सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ की प्रसिद्ध बंगाली स्वीट्स दुकान से गणेश पूजन के लिए ली गई मिठाई में फफूँदी निकली है। शिकायत करने के बजाय जब युवक ने इसका वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाल दिया, तो अब उसे वीडियो डिलीट करने के लिए धमकाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, वाटर वर्क्स निवासी प्रवेश सविता ने गणेश पूजन के लिए बेटी बचाओ चौराहे पर स्थित बंगाली स्वीट्स से मिठाई लेकर गया था। घर पर डिब्बा खोलने पर देखा तो मिठाई में सफेद और हरे रंग की फफूँदी लगी हुई थी। मिठाई पूरी तरह से खराब और बदबूदार थी। युवक ने इसकी सच्चाई लोगों के सामने लाने के लिए मिठाई का वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने दुकान की गुणवत्ता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। पीड़ित युवक का आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बाद से बंगाली स्वीट्स के लोगों द्वारा उसे लगातार फोन कर धमकी दी जा रही है और फेसबुक से वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया जा रहा है। युवक ने कहा कि उसे कहा जा रहा है कि वीडियो हटाओ नहीं तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि त्योहारों पर मिठाई दुकानदार बासी और खराब मिठाई बेच देते हैं, जिससे लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ होता है। लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से बंगाली स्वीट्स की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।4
- भिंड लहर नगर पालिका सीएमओ ज्योति सुनेरे के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा मानसिक प्रताड़ना निजी काम करने और तानाशाही के गंभीर आरोप लगाए *लहार नगर पालिका सीएमओ ज्योति सुनेरे के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोलते हुए मानसिक प्रताड़ना, निजी काम कराने और तानाशाही के गंभीर आरोप लगाए* *कर्मचारियों और एक महिला भृत्य ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की, जबकि सीएमओ ने इन सभी आरोपों को हड़ताल अवधि का वेतन काटने से उपजा असंतोष और निराधार बताया है।* *लहार नपा सीएमओ पर गंभीर आरोप,कर्मचारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, महिला भृत्य ने दी आत्महत्या की चेतावनी,सीएमओ बोलीं- ‘वेतन कटने से नाराज हैं कर्मचारी’ लहार..नगर पालिका परिषद लहार में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ज्योति सुनेरे और कर्मचारियों के बीच विवाद गहरा गया है। स्थाई व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने एसडीएम लहार को ज्ञापन सौंपकर सीएमओ पर अभद्र व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पत्र की प्रतिलिपि मानवाधिकार आयोग, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन, संभागायुक्त और कलेक्टर भिण्ड को भी भेजी गई है। *घायल कर्मचारी की उपेक्षा* 21 सितंबर को वनखण्डेश्वर मंदिर में बिना सुरक्षा उपकरणों के कार्य करते समय तिलक मिस्त्री करंट से झुलस गए। आरोप है कि सीएमओ ने घायल को अस्पताल में अकेला छोड़कर बाकी कर्मियों पर तुरंत काम पर लौटने का दबाव बनाया। *तकनीकी स्टाफ से सफाई कार्य* आरोप है कि ‘संकल्प सेवा अभियान’ के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर और जलप्रदाय कर्मचारियों से 24 कमरों के बाथरूम साफ कराए गए और बर्तन धुलवाए गए। मना करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी गई। *महिला कर्मी से घरेलू काम* अनुसूचित जाति वर्ग की विधवा भृत्य रानी दोहरे ने सीएमओ पर शासकीय आवास पर कपड़े धुलवाने व मालिश कराने का दबाव डालने का आरोप लगाया। पीड़िता का कहना है कि मना करने पर गाली-गलौज कर पोर्टल आईडी बंद करवा दी गई। न्याय न मिलने पर उसने आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी दी है। *सीएमओ का पक्ष* "मेरे कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व कर्मचारी हड़ताल पर थे। मेरे आश्वासन पर हड़ताल समाप्त हुई और जुलाई का वेतन जारी किया गया। नियमानुसार हड़ताल अवधि का वेतन काटा जाना था, जिसे कर्मचारी पूरा देने का दबाव बना रहे थे। हड़ताल अवधि का वेतन न दिए जाने की सख्ती के कारण कर्मचारी नाराज है,जनहित में शासन आदेश के पालन में सभी कार्य नियमानुसार ही कराए गए मेरे द्वारा किसी महिला को निवास पर बुलाकर कोई भी कार्य नहीं कराए गये ये सिर्फ अनैतिक व्यक्तियों द्वारा अराजकता फैलाने हेतु निराधार आरोप लगाये जा रहे है मेरे द्वारा हड़ताल समय की वेतन न आहरण संबंधित आदेश जारी किये थे साथ ही मुख्यालय पर रहने, मोबाइल बंद होने,ड्रेस में न होने, ई- अटेंडेंस लगाने एवं बिना सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित होने पर कार्यवाही का पत्र जारी करने उपरांत से ही अनैतिक लोगो के द्वारा ऐसा माहौल बनाया जा रहा था जिसके कारण ये प्री प्लान हड़ताल है,हम वरिष्ठ कार्यालय को जरूर अवगत कराएंगे लहार सीएमओ ज्योति सुनहरे2
- धुं धुं चलती ई-स्कूटी में लगी आग, दो युवकों नें स्कूटी से कूद कर बचाई अपनी जान गोरमी। गोरमी-पोरसा मार्ग पर गुरुवार को चलती ई-स्कूटी अचानक आग की लपटों में घिर गई। गनीमत रही कि स्कूटी सवार दो युवकों ने धुआं निकलते ही वाहन रोक दिया और समय रहते नीचे उतर गए। कुछ ही पलों में आग ने पूरी ई-स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और वह सड़क पर ही धू-धू कर जलने लगी।जानकारी के अनुसार बरकापुरा गांव निवासी दो युवक ई-स्कूटी से घर लौट रहे थे। साईं मैरिज हॉल के पास पहुंचते ही स्कूटी से अचानक धुआं निकलने लगा। युवकों ने खतरा भांपकर तत्काल स्कूटी रोक दी। वे कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसमें आग भड़क उठी। आग तेजी से फैलने के कारण दोनों युवक सुरक्षित दूरी पर चले गए।कुछ ही देर में पूरी ई-स्कूटी जलकर राख हो गई। मौके पर उसका जला हुआ ढांचा ही बचा। बताया जा रहा है कि ई-स्कूटी लोकल ब्रांड की थी। आग लगने की वजह बैटरी में खराबी, शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खामी थी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।1
- 90 साल की पत्नी अपने दामाद के साथ पहुची पुलिस अधीक्षक कार्यालय एसपी से की फरियाद, कहा कि मुझे मेरे पति से मिलने नहीं दिया जा रहा है 90 साल की पत्नी अपने दामाद के साथ पहुची पुलिस अधीक्षक कार्यालय एसपी से की फरियाद, कहा कि मुझे मेरे पति से मिलने नहीं दिया जा रहा है भिंड से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां 90 साल की बुजुर्ग पत्नी अपने 92 साल के पति से मुलाकात के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उनके नाती-पोते पति को अपने साथ ले गए हैं और अब उन्हें पति से मिलने नहीं दिया जा रहा। महिला ने पति को प्रताड़ित किए जाने के भी आरोप लगाए हैं। मामला थाना नयागांव क्षेत्र के मधुपुर का बताया जा रहा है। बुजुर्ग महिला का कहना है कि उन्होंने नयागांव थाने में आवेदन दिया था, जहां थाना प्रभारी ने पति से मिलवाने का आश्वासन दिया था। महिला के मुताबिक, जब वह परिजनों के घर पति से मिलने जाती हैं तो उनके साथ कथित तौर पर अभद्रता की जाती है और उन्हें दौड़ाने तक की बात सामने आई है। इसके बाद बुजुर्ग महिला अपने दामाद ओर बेटी के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं और लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। वहीं महिला की बेटियों का कहना है कि उनके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए पूरे मामले की जांच जरूरी है। अब सवाल यह है कि आखिर 90 साल की बुजुर्ग महिला को अपने 92 साल के पति से मिलने से क्यों रोका जा रहा है? पति-पत्नी के बीच क्या विवाद है और बुजुर्ग व्यक्ति की वास्तविक स्थिति क्या है यह पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा1
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से वड़नगर जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संबोधित* *प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से वड़नगर जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संबोधित* *जिले के रावतपुरा धाम में देखा एवं सुना गया वर्चुअल संवाद कार्यक्रम* *भिण्ड 24 सितम्बर 2026/* प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ अंतर्गत वाराणसी से वड़नगर तक विशेष बाइक यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा 17 सितंबर से रवाना हुई है, इस यात्रा में बड़ी संख्या में बाइकों पर सेवा यात्री शामिल हैं। यात्रा के दौरान सेवा, जनसंवाद और राष्ट्रीय एकता से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। वाराणसी से वड़नगर तक निकाली जा रही ‘जन जल सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ के भिण्ड पहुंचने पर जिले में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आज जिले के रावतपुरा धाम में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यात्रा में शामिल सेवा यात्रियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने यात्रा के दौरान सेवा यात्रियों को मिली भारत के विकास की तस्वीर पर चर्चा की। साथ ही इस दौरान अन्य जिलों और स्थानों से वर्चुअली जुड़े यात्रियों से भी संवाद किया। कार्यक्रम में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, पूर्व मंत्री श्री लाल सिंह आर्य, विधायक लहार श्री अम्बरीश शर्मा, कलेक्टर भिण्ड, पुलिस अधीक्षक भिण्ड, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, एसडीएम लहार सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। *बाईक राइडर्स के साथ गौ-पूजन* नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, पूर्व मंत्री श्री लाल सिंह आर्य, विधायक लहार श्री अम्बरीश शर्मा ने यात्रा को रवाना करने से पूर्व रावतपुरा धाम में संचालित श्री कामधेनु गौशाला में गौ पूजन एवं गौ सेवा की।2
- Bhind : नेशनल हाईवे 719 पर हो रही गौ हत्या को लेकर धरने पर बैठे रिटायर्ड फौजी Bhind : नेशनल हाईवे 719 पर हो रही गौ हत्या को लेकर धरने पर बैठे रिटायर्ड फौजी संघ एवं संत समाज का समर्थन करने पहुंचे संत कालिदास महाराज #BhindNews #fbreels #bignews #BreakingNews #भिंड #bhind #NationalHighways PRO Bhind Collector Office Bhind Dus Live Journalist Mukesh Bhadoria गिर्राज दलवीर सिंह तोमर1
- बुढ़वा मंगल पर अपने परिवार के मंदिर से लौटते समय हुई मारपीट *_इटावा ब्रेकिंग :-_* ⏩पड़णाये मन्दिर से अपने बच्चे के साथ पूजा कर लौट रहे सौरभ चौधरी के साथ मारपीट ⏩टैक्सी परमिट Ertiga कार मे शराब का सेवन किये युवकों से ज़ब सौरभ चौधरी ने गाड़ी हटाने को कहा तो इन युवकों ने सौरभ चौधरी के साथ मारपीट कर दी ⏩इकदिल थाना क्षेत्र के ग्वालियर बाई-पास तिराहे पर टेक्सी सवार युवकों व सौरभ चौधरी के बीच हुआ था विवाद ⏩अब सौरभ चौधरी ने अपना बयान जारी करते हुए अपना पक्ष रखा है व कहा है कि ग्वालियर बाईपास लोगों ने इन लोगों ने मेरे ऊपर पत्थर फेंके ⏩Ertiga सवार इन युवकों ने सौरभ को घेरकर पीटा तो आसपास के लोगों व सौरभ के गांव के लोगों ने सौरभ को पिटता देख बचाया ⏩सौरभ चौधरी का कहना है कि पहले उन्हें पड़णाये मन्दिर पऱ पीटा गया और फ़िर ग्वालियर बाई पास तिराहे पर ⏩सौरभ चौधरी का कहना है कि उन पऱ हमला करने वाले लोग अब उनके खिलाफ लूट की झूठी तहरीर दे रहे है व उन्हे फर्जी मुकदमे मे फंसाना चाहते हैं ⏩सौरभ ने बताया कि उनके ऊपर हमला करने वाला जो व्यक्ति उनके खिलाफ बयान दे रहा हैं वो मोबाइल मे देखकर हमलावरों के नाम बता रहा हैं जो पूर्णतः फर्जी व गलत हैं ⏩सौरभ चौधरी ने जिले के पुलिस अधिकारियों व इकदिल पुलिस से गुहार लगाई हैं कि उनके साथ घटी घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाये व उनके विरुद्ध दिए लूट के फर्जी प्रार्थना पत्र की हर बिंदु से तहकीकात की जाये और जो जितना दोषी पाया जाये उसके विरुद्ध उतनी कार्यवाही की जाये ⏩दिनांक 22 सितंबर शाम 05:00-06:00 बीच की बतायी जा रही घटना ⏩आप भी सुनिए ग्वालियर बाई पास निवासी सौरभ चौधरी को------1
- खेत देखने जा रही थी 60 वर्षीय महिला, रास्ते में रोककर गाली-गलौज के बाद कट्टे से किया फायर; जिला अस्पताल में भर्ती भिंड। जमीनी विवाद को लेकर बुधवार सुबह एक बुजुर्ग महिला पर कट्टे से फायर करने का मामला सामने आया है। फायरिंग में महिला को छर्रे लगने से वह घायल हो गई। घटना दोपहर करीब 11:15 बजे की बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल महिला को परिजन डायल-112 की मदद से फूफ अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार नहरा गांव निवासी 60 वर्षीय कटोरी देवी पत्नी दर्शन सिंह सिकवार बुधवार सुबह अपने खेत देखने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में राजवीर सिंह ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान राजवीर सिंह के बेटे पुष्पेंद्र ने कट्टे से फायर कर दिया। गोली के छर्रे लगने से कटोरी देवी घायल हो गईं। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। परिजनों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। पुलिस की मदद से घायल महिला को फूफ अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है। कि विवाद की वजह और फायरिंग की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।2