logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खीरी पुलिस और एसएसबी को बड़ी सफलता, ब्राउन शुगर के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार गौरीफंटा-खीरी। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे 'कवच अभियान' के तहत खीरी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को मंगलवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) व क्षेत्राधिकारी पलिया के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गौरीफंटा की अगुवाई में टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर तस्कर को अवैध नशीले पदार्थ और बिना नंबर की बाइक के साथ दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान वीरेंद्र कुमार उर्फ वीरू (23 वर्ष) पुत्र श्यामलाल, निवासी ग्राम छेदिया पूरब, थाना गौरीफंटा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, संयुक्त टीम जब सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की तलाशी कर रही थी, तभी मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर वीरेंद्र को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 9.82 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके अलावा अभियुक्त के पास से एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है, जिस पर कोई पंजीकरण नंबर नहीं था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है। इस मामले में थाना गौरीफंटा में अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 07/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुख्य रूप से थाना गौरीफंटा पुलिस के उपनिरीक्षक प्रमीत कुमार, कांस्टेबल राजीव सिंह और एसएसबी 'एफ' कंपनी के सहायक कमांडेंट संदीप कुमार मीणा, उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह सहित आरक्षी अजय कुमार, दिनेश यादव, मनीष कुमार और डॉग हैंडलर प्रकाश गुर्जर शामिल रहे। पुलिस ने कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। सीमा पर मादक पदार्थों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस की यह कार्रवाई एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

9 hrs ago
user_FH.NEWS
FH.NEWS
Classified ads newspaper publisher पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

खीरी पुलिस और एसएसबी को बड़ी सफलता, ब्राउन शुगर के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार गौरीफंटा-खीरी। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे 'कवच अभियान' के तहत खीरी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को मंगलवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) व क्षेत्राधिकारी पलिया के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गौरीफंटा की अगुवाई में टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर तस्कर को अवैध नशीले पदार्थ और बिना नंबर की बाइक के साथ दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान वीरेंद्र कुमार उर्फ वीरू (23 वर्ष) पुत्र श्यामलाल, निवासी ग्राम छेदिया पूरब, थाना गौरीफंटा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, संयुक्त टीम जब सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की तलाशी कर रही थी, तभी मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर वीरेंद्र को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 9.82 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके अलावा अभियुक्त के पास से एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है, जिस पर कोई पंजीकरण नंबर नहीं था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है। इस मामले में थाना गौरीफंटा में अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 07/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुख्य रूप से थाना गौरीफंटा पुलिस के उपनिरीक्षक प्रमीत कुमार, कांस्टेबल राजीव सिंह और एसएसबी 'एफ' कंपनी के सहायक कमांडेंट संदीप कुमार मीणा, उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह सहित आरक्षी अजय कुमार, दिनेश यादव, मनीष कुमार और डॉग हैंडलर प्रकाश गुर्जर शामिल रहे। पुलिस ने कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। सीमा पर मादक पदार्थों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस की यह कार्रवाई एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पंचायत चुनाव को लेकर युवाओं ने बुलंद की अपनी आवाज।।
    1
    पंचायत चुनाव को लेकर युवाओं ने बुलंद की अपनी आवाज।।
    user_Firdosh journalist
    Firdosh journalist
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • गौरीफंटा-खीरी। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे 'कवच अभियान' के तहत खीरी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को मंगलवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) व क्षेत्राधिकारी पलिया के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गौरीफंटा की अगुवाई में टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर तस्कर को अवैध नशीले पदार्थ और बिना नंबर की बाइक के साथ दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान वीरेंद्र कुमार उर्फ वीरू (23 वर्ष) पुत्र श्यामलाल, निवासी ग्राम छेदिया पूरब, थाना गौरीफंटा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, संयुक्त टीम जब सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की तलाशी कर रही थी, तभी मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर वीरेंद्र को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 9.82 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके अलावा अभियुक्त के पास से एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है, जिस पर कोई पंजीकरण नंबर नहीं था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है। इस मामले में थाना गौरीफंटा में अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 07/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुख्य रूप से थाना गौरीफंटा पुलिस के उपनिरीक्षक प्रमीत कुमार, कांस्टेबल राजीव सिंह और एसएसबी 'एफ' कंपनी के सहायक कमांडेंट संदीप कुमार मीणा, उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह सहित आरक्षी अजय कुमार, दिनेश यादव, मनीष कुमार और डॉग हैंडलर प्रकाश गुर्जर शामिल रहे। पुलिस ने कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। सीमा पर मादक पदार्थों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस की यह कार्रवाई एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
    1
    गौरीफंटा-खीरी। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे 'कवच अभियान' के तहत खीरी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को मंगलवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) व क्षेत्राधिकारी पलिया के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गौरीफंटा की अगुवाई में टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर तस्कर को अवैध नशीले पदार्थ और बिना नंबर की बाइक के साथ दबोच लिया।
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान वीरेंद्र कुमार उर्फ वीरू (23 वर्ष) पुत्र श्यामलाल, निवासी ग्राम छेदिया पूरब, थाना गौरीफंटा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, संयुक्त टीम जब सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की तलाशी कर रही थी, तभी मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर वीरेंद्र को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 9.82 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके अलावा अभियुक्त के पास से एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है, जिस पर कोई पंजीकरण नंबर नहीं था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है।
इस मामले में थाना गौरीफंटा में अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 07/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुख्य रूप से थाना गौरीफंटा पुलिस के उपनिरीक्षक प्रमीत कुमार, कांस्टेबल राजीव सिंह और एसएसबी 'एफ' कंपनी के सहायक कमांडेंट संदीप कुमार मीणा, उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह सहित आरक्षी अजय कुमार, दिनेश यादव, मनीष कुमार और डॉग हैंडलर प्रकाश गुर्जर शामिल रहे। पुलिस ने कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। सीमा पर मादक पदार्थों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस की यह कार्रवाई एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
    user_FH.NEWS
    FH.NEWS
    Classified ads newspaper publisher पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दिनांक 02.03.2026 को थाना ईसानगर क्षेत्रान्तर्गत हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी धौरहरा, श्री शमशेर बहादुर सिंह
    1
    दिनांक 02.03.2026 को थाना ईसानगर क्षेत्रान्तर्गत हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी धौरहरा, श्री शमशेर बहादुर सिंह
    user_News live 24
    News live 24
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • आज विधायक जी के आवास पर रंगोत्सव में विधायक जी, माँ शारदा मंडल अध्यक्ष शशि शंकर शुक्ला जी और संपूर्ण नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप जी एवं भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहभागिता करते हुए---- भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहभागिता करते हुए----
    1
    आज विधायक जी के आवास पर रंगोत्सव में विधायक जी, माँ शारदा मंडल अध्यक्ष शशि शंकर शुक्ला  जी और संपूर्ण नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप जी एवं भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के  सहभागिता करते हुए---- भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के  सहभागिता करते हुए----
    user_Rajender paasad repotar
    Rajender paasad repotar
    निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • विकास चौराहे पर पैग बनाकर पीते हुए का वीडिओ वायरल होने के बाद अरविन्द का दूसरा वीडिओ जारी जिसमे उस वीडिओ को पुराना बताया और मांगी माफ़ी पुलिस से भी कार्यवाही ना करने की अपील की। खैर #kheripolice का हलकेम लेहऊ तऊ धोखा खाई जईहउ नमस्कार🙏🙏
    1
    विकास चौराहे पर पैग बनाकर पीते हुए का वीडिओ वायरल होने के बाद
अरविन्द का दूसरा वीडिओ जारी जिसमे उस वीडिओ को पुराना बताया और मांगी माफ़ी
पुलिस से भी कार्यवाही ना करने की अपील की।
खैर #kheripolice का हलकेम लेहऊ तऊ धोखा खाई जईहउ नमस्कार🙏🙏
    user_उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रमाकांत दीक्षित
    उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी रमाकांत दीक्षित
    निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *ईसानगर से बड़ी खबर* ईसानगर थाना क्षेत्र के ईसानगर हसनपुर कटौली मार्ग पर तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर, मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर मौत एक गंभीर घायल, भीषण टक्कर के बाद बस बनी आग का गोला, पीआरवी के साथ ईसानगर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर।
    1
    *ईसानगर से बड़ी खबर*
ईसानगर थाना क्षेत्र के ईसानगर हसनपुर कटौली मार्ग पर तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर, मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर मौत एक गंभीर घायल, भीषण टक्कर के बाद बस बनी आग का गोला, पीआरवी के साथ ईसानगर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर।
    user_Reporter nirvendarkumr
    Reporter nirvendarkumr
    निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ग्राम पंचायत कुल्होरी में बैजनाथ/प्रभू के घर में लगी आग अचानक लगी आग जिसमें एक गाय एवं बछड़े पूरी तरह से जल गए हैं घर में रखी कई चीजों का हुआ नुकसान
    1
    ग्राम पंचायत कुल्होरी में बैजनाथ/प्रभू के घर में लगी आग अचानक लगी आग जिसमें एक गाय एवं 
बछड़े पूरी तरह से जल गए हैं घर में रखी कई चीजों का हुआ नुकसान
    user_Rajeev Khatri
    Rajeev Khatri
    निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी। रंगों के उत्सव होली के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध दुधवा टाइगर रिजर्व के द्वार पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद रहे। तराई के इस विशाल जंगल में आज सफारी जिप्सियों का शोर नहीं सुनाई दिया और न ही पर्यटकों की भीड़ जुटी। पार्क प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय के तहत आज और कल सफारी स्थगित रहने से वन्य जीवों को इंसानी दखल से बड़ी राहत मिली है। सुबह से ही जंगल के मुख्य द्वारों पर सन्नाटा पसरा रहा, जिससे बाघ, तेंदुआ और गैंडों जैसे वन्य जीव अपने प्राकृतिक आवास में बेखौफ और तनावमुक्त नजर आए। लगातार बढ़ते पर्यटन के दबाव के बीच यह दो दिन वन्य जीवों के लिए 'शांति काल' की तरह हैं। वन्य जीव विशेषज्ञों का कहना है कि मशीनी शोर और इंसानी आवाजाही थमने से जंगल का पारिस्थितिकी तंत्र स्वतः शांत हो जाता है। आज जंगल में केवल परिंदों की चहचहाहट और वन्य जीवों की स्वाभाविक पुकारें ही सुनाई दे रही हैं। दुधवा नेशनल पार्क, किशनपुर और कतर्नियाघाट के सभी जोनों में पर्यटन गतिविधियां पूरी तरह शून्य रहीं। उधर, वन विभाग की टीमें होली के हुड़दंग और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पैदल और हाथी पर सवार होकर गश्त कर रही हैं। संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा रही है ताकि शांति के इस माहौल में कोई खलल न पड़े। पर्यटकों के लिए ऑनलाइन बुकिंग पहले ही बंद कर दी गई थी, जिसके चलते सैलानी अब होली के बाद ही जंगल का दीदार कर सकेंगे। दो दिनों के इस छोटे अंतराल के बाद जब फिर से जिप्सियों के पहिये घूमेंगे, तब तक वन्य जीव खुद को तरोताजा महसूस कर चुके होंगे।
    4
    लखीमपुर खीरी। रंगों के उत्सव होली के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध दुधवा टाइगर रिजर्व के द्वार पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद रहे। तराई के इस विशाल जंगल में आज सफारी जिप्सियों का शोर नहीं सुनाई दिया और न ही पर्यटकों की भीड़ जुटी। पार्क प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय के तहत आज और कल सफारी स्थगित रहने से वन्य जीवों को इंसानी दखल से बड़ी राहत मिली है। सुबह से ही जंगल के मुख्य द्वारों पर सन्नाटा पसरा रहा, जिससे बाघ, तेंदुआ और गैंडों जैसे वन्य जीव अपने प्राकृतिक आवास में बेखौफ और तनावमुक्त नजर आए।
लगातार बढ़ते पर्यटन के दबाव के बीच यह दो दिन वन्य जीवों के लिए 'शांति काल' की तरह हैं। वन्य जीव विशेषज्ञों का कहना है कि मशीनी शोर और इंसानी आवाजाही थमने से जंगल का पारिस्थितिकी तंत्र स्वतः शांत हो जाता है। आज जंगल में केवल परिंदों की चहचहाहट और वन्य जीवों की स्वाभाविक पुकारें ही सुनाई दे रही हैं। दुधवा नेशनल पार्क, किशनपुर और कतर्नियाघाट के सभी जोनों में पर्यटन गतिविधियां पूरी तरह शून्य रहीं। उधर, वन विभाग की टीमें होली के हुड़दंग और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पैदल और हाथी पर सवार होकर गश्त कर रही हैं। संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा रही है ताकि शांति के इस माहौल में कोई खलल न पड़े।
पर्यटकों के लिए ऑनलाइन बुकिंग पहले ही बंद कर दी गई थी, जिसके चलते सैलानी अब होली के बाद ही जंगल का दीदार कर सकेंगे। दो दिनों के इस छोटे अंतराल के बाद जब फिर से जिप्सियों के पहिये घूमेंगे, तब तक वन्य जीव खुद को तरोताजा महसूस कर चुके होंगे।
    user_FH.NEWS
    FH.NEWS
    Classified ads newspaper publisher पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.