Shuru
Apke Nagar Ki App…
*आज दिनांक 13.09.2026 को थाना दुधारा क्षेत्रांतर्गत चोरी की सूचना प्राप्त होने पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा स्थलीय निरीक्षण व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा दी गयी बाइट*
Ashwini Kumar Pandey
*आज दिनांक 13.09.2026 को थाना दुधारा क्षेत्रांतर्गत चोरी की सूचना प्राप्त होने पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा स्थलीय निरीक्षण व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा दी गयी बाइट*
More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
- गणेश चतुर्थी व कजरी तीज की तैयारियों को लेकर एसपी ने की ऑनलाइन समीक्षा बैठक ब्यूरो संतकबीरनगर ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर, 13 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने आगामी गणेश चतुर्थी, कजरी तीज, अपराध नियंत्रण, उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा कानून-व्यवस्था के मद्देनज़र जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों व पुलिस कर्मियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों, विसर्जन मार्गों व घाटों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर आयोजकों, जनप्रतिनिधियों व धर्मगुरुओं से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। डीजे संचालकों को शासन के ध्वनि मानकों का पालन कराने तथा आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री के प्रसारण पर सख्ती बरतने को कहा गया। पंडालों में अग्नि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विद्युत तारों की जांच, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, ज्वलनशील पदार्थों पर रोक तथा आपातकालीन निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं कजरी तीज के अवसर पर घाटों, मंदिरों व प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती और सुचारु यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। एसपी ने त्योहार रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को अद्यतन रखने, पूर्व वर्षों की संवेदनशील सूचनाओं का संकलन करने तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में रात्रि गश्त, सर्राफा बाजारों की चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच तथा प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना और उनके सुचारु संचालन पर भी विशेष बल दिया गया। घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं प्रशिक्षित गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इसके अलावा होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए परीक्षा स्थलों पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास एवं यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। गोष्ठी के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आगामी त्योहारों के दौरान सतर्कता, संवेदनशीलता और सौम्य व्यवहार के साथ ड्यूटी निभाते हुए जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया।4
- मुखलिसपुर में चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन के पुनरोद्धार का लोकार्पण सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व विधायक गणेश चंद चौहान ने किया उद्घाटन, कुआनो पम्प नहर के आधुनिकीकरण से 3,488 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता हुई बहाल संत कबीर नगर। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान ने रविवार को मुखलिसपुर स्थित चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन के पुनरोद्धार की परियोजना का लोकार्पण किया। गंडक संगठन के अंतर्गत ड्रेनेज खंड-2 संत कबीर नगर के नियंत्रणाधीन निरीक्षण भवन के पुनरोद्धार से विभागीय कार्यों को गति मिलने के साथ ही क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। लोकार्पण समारोह में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, मुख्य अभियंता गंडक विकास कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता गंडक बाढ़ मंडल केपी सिंह, अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड-2 अजय कुमार, उप जिलाधिकारी धनघटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय मिश्रा सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने पर जोर समारोह को संबोधित करते हुए सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अपराधमुक्त, भयमुक्त एवं भ्रष्टाचारमुक्त समाज के निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है। सरकार महिलाओं और बेटियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। मंत्री ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित चौपालों का आयोजन किया जाएगा। इनमें आवास, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, पेंशन समेत अन्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्रयास होगा। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं का लाभ उन पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर जोर दिया, जो अभी तक किसी कारणवश वंचित हैं। बच्चों की शिक्षा और अच्छे संस्कार पर दिया संदेश स्वतंत्र देव सिंह ने लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनसे संवाद बनाए रखें। महापुरुषों की जीवनगाथा सुनाकर उनमें ज्ञान एवं अच्छे संस्कार विकसित किए जा सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रहने का आह्वान किया। गांवों में नाली, खड़ंजा, चबूतरा, तालाब अथवा किसी की जमीन पर अवैध कब्जा न करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, शांति और आपसी सहयोग की भावना बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। कुआनो पम्प नहर से 285 गांवों के किसान परिवारों को लाभ चौधरी चरण सिंह कुआनो पम्प नहर जनपद की सिंचाई व्यवस्था की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है। कुआनो नदी के बाएं तट पर स्थापित इस पम्प नहर की शुरुआत वर्ष 1963-64 में हुई थी। इसकी कुल क्षमता 240 क्यूसेक है और इसमें 60 क्यूसेक क्षमता वाले पांच पम्प स्थापित हैं। लगभग 115.22 किलोमीटर लंबी इस पम्प नहर के अंतर्गत 19 माइनर हैं। इनके माध्यम से संत कबीर नगर एवं गोरखपुर जनपद के करीब 14,725 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। परियोजना से लगभग 285 गांवों के 23,194 कृषक परिवार लाभान्वित होते हैं। ऐसे में यह पम्प नहर क्षेत्र के किसानों के लिए कृषि एवं सिंचाई व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बनी हुई है। 17.66 करोड़ की लागत से हुआ आधुनिकीकरण वित्तीय वर्ष 2025-26 में चौधरी चरण सिंह कुआनो पम्प नहर के आधुनिकीकरण के लिए 17.66 करोड़ रुपये की परियोजना निर्धारित की गई थी। विभागीय जानकारी के अनुसार, कार्य 58.35 लाख रुपये की बचत के साथ पूरा किया गया। आधुनिकीकरण के तहत पम्प नहर के विद्युत सब-स्टेशन को 33/3.3 केवी से उच्चीकृत कर 33/11 केवी किया गया। इसके साथ ही पम्प हाउस में स्थापित पम्प एवं मोटरों के प्रतिस्थापन का कार्य भी कराया गया। इन कार्यों से पम्प नहर की संचालन क्षमता में सुधार हुआ है। विभाग के अनुसार, आधुनिकीकरण के बाद लगभग 3,488 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता पुनर्स्थापित हुई है। इससे करीब 5,058 अतिरिक्त कृषक परिवारों को लाभ मिलने की संभावना है। सिंचाई व्यवस्था के सुदृढ़ होने से किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। समारोह में ड्रेनेज खंड सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।1
- आज दिनांक 13.9.2026 को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति किसानों का धरना चल रहा है आज 482 दिन हो चुका है सभी किसानों का पांच सूत्री मांग है जब तक सभी किसानों का मांग पूरा नहीं होता है तब तक धरना चलता रहेगा और और हम लोग के बीच में राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर सिराज सिंह और उनके साथ पदाधिकारी सभी लोग जिला सोनभद्र र के भैसवार गांव के धरना स्थल पर पहुंचे और भैसवार गांव के भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारी उनका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया1
- मंत्री के आगमन से कुछ घंटे पहले हुई सफाई, नहर में पानी आते ही किसानों ने पूछा—कब तक रहेगा पानी सरजू नहर विभाग के अधिकारी लग रहे प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के रविवार को पाली क्षेत्र के नेवास गांव में बखिरा पंप नहर द्वितीय के नए पंप हाउस के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचने से कुछ घंटे पहले सरयू कैनाल की सफाई को लेकर विभाग की सक्रियता चर्चा में आ गई। मंत्री के काफिले के गुजरने वाले मार्ग के किनारे नहर की सफाई के लिए जेसीबी और मजदूर लगाए गए और देखते ही देखते संबंधित हिस्से को साफ कर दिया गया। हालांकि, वीआईपी मार्ग से आगे बढ़ते ही नहर की स्थिति फिर पहले जैसी नजर आई। कई स्थानों पर सिल्ट, कचरा और झाड़-झंखाड़ दिखाई दिए। इससे स्थानीय लोगों में सवाल उठने लगा कि क्या नहर की सफाई केवल मंत्री के गुजरने वाले रास्ते तक ही सीमित थी। स्थानीय किसानों का कहना है कि नहर की नियमित सफाई नहीं होने से पानी के प्रवाह में बाधा आती है। विभाग की ओर से टेल तक पानी पहुंचाने की बात कही जाती है, लेकिन नहर की जमीनी स्थिति कई जगह इसके विपरीत नजर आती है।इसी बीच मंत्री के आगमन से कुछ घंटे पहले नहर में पानी दिखाई देने को लेकर भी किसानों में चर्चा तेज हो गई। किसान अर्जुन शर्मा, मारकंडे, सूर्यमित्र, मनोज सरोज और विनोद महेश सहित अन्य किसानों ने सवाल उठाया कि नहर में आया पानी आखिर कब तक रहेगा? क्या मंत्री के जाते ही पानी बंद हो जाएगा या किसानों के खेतों तक नियमित रूप से पहुंचता रहेगा?किसानों का कहना है कि उन्हें उद्घाटन के दिन की चमक नहीं, बल्कि पूरे साल साफ नहर और पर्याप्त पानी चाहिए। ग्रामीणों ने विभाग से पूरी नहर की नियमित सफाई और टेल तक पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।अब देखना यह है कि मंत्री के जाने के बाद विभाग की यह सक्रियता कितने दिन कायम रहती है और नहर में आया पानी वास्तव में टेल तक पहुंचता है या फिर यह व्यवस्था भी वीआईपी दौरे तक ही सीमित रह जाती है।4
- गरीब कैदियों को बिना शर्त रिहा करे सरकार! श्रवण कुमार निराला ने उठाई बड़ी मांग1
- बड़हलगंज में खुले में मीट-मटन की दुकानों से लोगों में नाराजगी, मासूम बच्ची ने DM से लगाई कार्रवाई की गुहार बड़हलगंज नगर पंचायत क्षेत्र में खुले में मीट-मटन की दुकानों और कथित गंदगी को लेकर लोगों में नाराजगी है। एक मासूम बच्ची ने वीडियो के माध्यम से जिलाधिकारी गोरखपुर से कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है। #GorakhpurNews #Barhalganj #BarhalganjNews #Gorakhpur #GorakhpurNewsToday #BreakingNews #PublicIssue #LocalNews #BarhalganjNews #GorakhpurViralVideo1
- संतकबीरनगर- कायस्थ समाज ने दिखाया दम: शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ा जनसैलाब, एकजुटता का लिया संकल्प। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले रविवार को संतकबीर नगर में कायस्थ समाज की एकता का विराट शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। 'कायस्थ समाज का गौरव एवं श्रेष्ठतम सम्मान समारोह' एवं शपथ ग्रहण समारोह में जिले भर से सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उमड़ पड़े। समारोह में जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव 'बाबुल' का भव्य स्वागत किया गया। मुख्य संरक्षक डॉ. एन.एन. श्रीवास्तव 'बेचैन' ने जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव 'बाबुल' का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बेचैन का पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। परिवार की तरह एकजुट रहें। मुख्य संरक्षक डॉ. एन.एन. श्रीवास्तव 'बेचैन' ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है। परिवार की मजबूती आपसी प्रेम, सहयोग और एकजुटता से होती है। सभी पदाधिकारी समाज के हर व्यक्ति को संगठन से जोड़ें। प्रदेश उपाध्यक्ष रतन श्रीवास्तव ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है। संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की सक्रियता में है। संरक्षक डॉ. आलोक सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वंभर नाथ श्रीवास्तव और प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज ने हमेशा देश निर्माण में योगदान दिया है। आज एकता की सबसे ज्यादा जरूरत है। प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने याद किया कि जब संतकबीर नगर जिला भी नहीं था, तब उन्होंने खलीलाबाद लोकसभा क्षेत्र में समाज को जागरूक करने का बीड़ा उठाया था। आज उमड़ा जनसैलाब उस संघर्ष को सार्थक कर रहा है। अंत में जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव 'बाबुल' ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा करेंगे। समारोह में सुनील कुमार श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, संत कुमार श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव राजू, श्याम मोहन श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव सहित महिला प्रकोष्ठ और युवा प्रकोष्ठ के सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- मुखलिसपुर में चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन के पुनरोद्धार परियोजना का लोकार्पण (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य धनघटा (संतकबीरनगर), 13 सितंबर। प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान ने रविवार को मुखलिसपुर स्थित चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन के पुनरोद्धार परियोजना का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रही। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में अपराधमुक्त, भयमुक्त और भ्रष्टाचारमुक्त वातावरण स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत आवास, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, पेंशन सहित सभी लाभार्थीपरक योजनाओं के लिए गांव-गांव चौपाल आयोजित कर पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने, उन्हें संस्कारित बनाने तथा गांवों में आपसी प्रेम, भाईचारा और सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण न करने की अपील की। 285 गांवों के 23 हजार से अधिक किसान होंगे लाभान्वित कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि चौधरी चरण सिंह कुआनो पम्प नहर जनपद की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं में शामिल है। वर्ष 1963-64 में स्थापित इस पम्प नहर की क्षमता 240 क्यूसेक है तथा इसमें 60 क्यूसेक क्षमता के पांच पम्प संचालित हैं। लगभग 115.22 किलोमीटर लंबी इस नहर प्रणाली के अंतर्गत 19 माइनर हैं, जिनसे संतकबीरनगर और गोरखपुर के 14,725 हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई होती है तथा 285 गांवों के 23,194 किसान परिवार लाभान्वित होते हैं। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025-26 में 17.66 करोड़ रुपये की लागत से पम्प नहर के आधुनिकीकरण का कार्य पूरा किया गया। इस दौरान 33/3.3 केवी विद्युत सब-स्टेशन को 33/11 केवी में उच्चीकृत किया गया तथा पम्प और मोटरों का प्रतिस्थापन किया गया। परियोजना से 3,488 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता पुनर्स्थापित हुई है, जिससे करीब 5,058 अतिरिक्त किसान परिवारों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, मुख्य अभियंता विकास कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता के.पी. सिंह, अधिशासी अभियंता अजय कुमार, उपजिलाधिकारी धनघटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।4