रक्षाबंधन पर्व को लेकर मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध चलेगा सघन अभियान रक्षाबंधन पर्व को लेकर मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध चलेगा सघन अभियान *उपायुक्त मनीष कुमार ने वर्चुअल बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, मिठाई एवं खाद्य दुकानों के निरीक्षण पर विशेष जोर* पश्चिमी सिंहभूम जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने एवं आमजनों को सुरक्षित तथा गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने भाग लिया। *◆ रक्षाबंधन पर्व को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश* बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अब तक संचालित अभियान की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में रक्षाबंधन पर्व है और इस दौरान मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की मांग में काफी वृद्धि होती है। ऐसे में मिलावट की आशंका को देखते हुए संबंधित पदाधिकारी विशेष सतर्कता के साथ अभियान संचालित करें। *◆ सभी मिठाई एवं खाद्य दुकानों का होगा निरीक्षण* उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के सभी क्षेत्रों में संचालित मिठाई दुकानों, खाद्य प्रतिष्ठानों एवं अन्य संबंधित दुकानों का गहन निरीक्षण किया जाए। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के साथ-साथ मिलावट की आशंका वाले खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर नियमानुसार जांच की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने पदाधिकारियों को नियमित निगरानी रखते हुए प्रभावी छापेमारी अभियान संचालित करने का निर्देश दिया। *◆ मिलावट करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई* उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच के दौरान मिलावटी अथवा मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री किए जाने की पुष्टि होने पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। *◆ आमजनों के स्वास्थ्य की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता* उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों का सेवन लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर रूप से हानिकारक हो सकता है। पर्व-त्योहार के दौरान बढ़ती मांग का लाभ उठाकर किसी भी व्यक्ति या प्रतिष्ठान द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट कर आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए। जिला प्रशासन ऐसे मामलों को लेकर गंभीर है और मिलावट के विरुद्ध लगातार जांच एवं कार्रवाई जारी रखी जाएगी। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करें तथा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करते हुए आमजनों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

- jharkhand | chandil | ichagarh : चांडिल डैम विस्थापितों के लिए तीन दिवसीय संवाद यात्रा शुरू.... #viral jharkhand | chandil | ichagarh : चांडिल डैम विस्थापितों के लिए तीन दिवसीय संवाद यात्रा शुरू.... चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच ने मंगलवार से तीन दिवसीय संवाद यात्रा शुरू की। पहले दिन करीब एक दर्जन विस्थापित गाँवों में पहुँचकर परिवारों की समस्याएँ और सुझाव सुने गए। मंच ने ‘एक मंच, एक मत, एक विचार’ का संदेश दिया। 26 अगस्त को पातकुम अस्पताल से यात्रा सुबह नौ बजे पुनः शुरू होगी | chandilnews | chandildamvisthapit | jiladarpan1

- jharkhand | chandil | ichagarh : चांडिल डैम विस्थापितों के लिए तीन दिवसीय संवाद यात्रा शुरू.... #viral jharkhand | chandil | ichagarh : चांडिल डैम विस्थापितों के लिए तीन दिवसीय संवाद यात्रा शुरू.... बिष्णु पद महापात्र 📲 9934893057 (wa) चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच ने मंगलवार से तीन दिवसीय संवाद यात्रा शुरू की। पहले दिन करीब एक दर्जन विस्थापित गाँवों में पहुँचकर परिवारों की समस्याएँ और सुझाव सुने गए। मंच ने ‘एक मंच, एक मत, एक विचार’ का संदेश दिया। 26 अगस्त को पातकुम अस्पताल से यात्रा सुबह नौ बजे पुनः शुरू होगी | chandilnews | chandildamvisthapit | suryodaysamvaad1
- *मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी- उपायुक्त* *जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने पात्र मतदाताओं से मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करने की अपील की* भारत निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में पश्चिमी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने जिले के सभी नागरिकों से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी करने की अपील की है। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि सही मतदाता सूची सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरण का सही एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी केवल निर्वाचन तंत्र की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें और यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज नहीं है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। साथ ही, मतदाता सूची में नाम, पता अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे सुधारने के लिए संबंधित प्रक्रिया का उपयोग करें। उपायुक्त ने विशेष रूप से युवाओं से आगे बढ़कर इस अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से छूटे नहीं, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी नागरिकों को जागरूक एवं सहभागी बनना होगा। उन्होंने लोगों से अपने परिवार, आसपास के लोगों तथा पात्र नागरिकों को भी मतदाता सूची की जांच के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य एक शुद्ध, पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं समावेशी मतदाता सूची तैयार करना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का स्वतंत्र एवं प्रभावी ढंग से प्रयोग कर सके। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे पुनरीक्षण प्रक्रिया में निर्वाचन कर्मियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा अपने स्तर से भी यह सुनिश्चित करें कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़े और कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि “जागरूक बनें, भागीदारी करें और लोकतंत्र को और मजबूत करें।” मतदाता सूची को सही एवं सशक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।1
- जराईकेला में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश जराईकेला। उड़ीसा-झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र जराईकेला में मुस्लिम समुदाय द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में समुदाय के लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, शिक्षा, सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस निर्धारित मार्ग से होते हुए क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से गुजरा। इस दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मिलादुन्नबी का संदेश लोगों तक पहुंचाया। आयोजन में शामिल लोगों ने समाज में आपसी प्रेम, एकता और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राहगीरों के साथ-साथ आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों में जाकर केक के पैकेट का वितरण भी किया। लोगों ने आपसी सद्भाव और सामाजिक सौहार्द का परिचय देते हुए एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। आयोजकों ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, शांति, भाईचारे और मानवता का संदेश देने का भी अवसर है। शिक्षा के प्रति जागरूकता और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। जुलूस के दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला कदम बताया।1
- गोला रामगढ़ : जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस इस्लामी नारों और नात-ए-पाक से गूंजा सोसो कलां-मगनपुर1
- यूपी मे चुनाव चालू इसीलिए पैसा और राशन आना शुरू 😂😂😂 यूपी मे चुनाव चालू इसीलिए पैसा और राशन आना शुरू 😂😂😂1
- नशापान और बिना लाइसेंस ड्राइविंग पर कार्रवाई की मांग, ड्राइवर महासंघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन Chaibasa: ड्राइवर महासंघ पश्चिमी सिंहभूम कमिटी ने सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने नशे में वाहन चलाने और बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।1
- एमएमडीआर संशोधन बिल के विरोध में कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन। केंद्र के प्रस्तावित एमएमडीआर संशोधन बिल के विरोध में कांग्रेस ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बिल से झारखंड के खनिज संसाधनों और आर्थिक हितों पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। कांग्रेस के अनुसार, राज्य के 2026-27 बजट में Mineral Bearing Land Cess से करीब 14 हजार करोड़ रुपये राजस्व का अनुमान है, जो कुल बजट का लगभग 7.5 प्रतिशत है। पार्टी ने खनिज संपदा पर राज्य के अधिकारों की रक्षा की मांग की। कांग्रेस 27 अगस्त से सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन, 7 सितंबर को लोकभवन के समक्ष प्रदर्शन और 9 से 16 सितंबर तक प्रखंड स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, मो. नईमुद्दीन खान, विल्सन बोदरा, विल्सन तोपनो, प्रणीत तोपनो समेत अन्य नेता मौजूद रहे।1