logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार अंबिकापुर। शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण करने तथा फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो पोस्ट करने के मामले में गांधीनगर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 01 मई 2026 को पुलिस चौकी लटोरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पहचान एक शादी समारोह के दौरान अनोज दास निवासी पतरा टोली से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। आरोप है कि युवक ने विवाह का आश्वासन देकर अंबिकापुर के पटपरिया स्थित किराए के मकान में कई बार युवती को बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि बाद में आरोपी ने किसी अन्य युवती से विवाह कर लिया। विरोध करने पर उसने पीड़िता की निजी एवं आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दी तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। इससे पीड़िता की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई। मामले में चौकी लटोरी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 245/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 64(2) बीएनएस, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67(बी) तथा पॉक्सो एक्ट 2012 की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान गांधीनगर पुलिस टीम ने 09 मई 2026 को आरोपी अनोज दास (24 वर्ष) पिता कबीर दास, निवासी सलका पतरा टोली थाना दरिमा जिला सरगुजा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, आरक्षक अरविंद उपाध्याय, ऋषभ सिंह तथा साइबर सेल के आरक्षक अमन पूरी एवं रमेश रजवाड़े की सक्रिय भूमिका रही।

3 hrs ago
user_Sunil Gupta
Sunil Gupta
सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago
b39fa485-6ac0-4cec-a87b-37b8540e7135

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • छत्तीसगढ़ के जशपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स को धूप में बांधकर घंटों तक पीटा गया। झारपारा निवासी जोगेंद्र बढ़ई के साथ हुई इस क्रूर घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
    1
    छत्तीसगढ़ के जशपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स को धूप में बांधकर घंटों तक पीटा गया। झारपारा निवासी जोगेंद्र बढ़ई के साथ हुई इस क्रूर घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • रायगढ़ के धरमजयगढ़ में एक युवक दिनदहाड़े दुकान से सामान चुराते रंगेहाथ पकड़ा गया। दुकानदार ने चोर से निपटने का जो तरीका अपनाया, उसका सीसीटीवी वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोग इस घटना पर हैरानी और सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
    1
    रायगढ़ के धरमजयगढ़ में एक युवक दिनदहाड़े दुकान से सामान चुराते रंगेहाथ पकड़ा गया। दुकानदार ने चोर से निपटने का जो तरीका अपनाया, उसका सीसीटीवी वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोग इस घटना पर हैरानी और सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
    user_ऋषभ तिवारी
    ऋषभ तिवारी
    पत्रकार Udaipur (Dharamjaigarh), Raigarh•
    18 hrs ago
  • केदमा में RSS का तीन दिवसीय प्रारंभिक सत्र आयोजन, सैकड़ों स्वयंसेवकों ने लिया भाग केदमा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा सत्र का आयोजन शनिवार 9 मई से सोमवार 11 मई 2026 तक बालक छात्रावास केदमा में किया गया। इस सत्र में उदयपुर एवं लखनपुर ब्लॉक से सैकड़ों स्वयंसेवकों और नागरिकों की उपस्थिति दर्ज हुई। सत्र को सफल बनाने के लिए मंडल अंतर्गत सभी सक्रिय एवं प्रशिक्षित स्वयंसेवकों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आयोजन स्थल को सुव्यवस्थित किया। कार्यक्रम के दौरान संघ की कार्यपद्धति, अनुशासन, राष्ट्र सेवा एवं हिन्दू संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। विशेष बात यह रही कि केदमा में पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रारंभिक शिक्षा सत्र का आयोजन किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण सत्रों से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा हिन्दू संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार को नई दिशा मिलेगी। तीन दिनों तक चले इस सत्र में स्वयंसेवकों में उत्साह और अनुशासन देखने को मिला। सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र एवं समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
    4
    केदमा में RSS का तीन दिवसीय प्रारंभिक सत्र आयोजन, सैकड़ों स्वयंसेवकों ने लिया भाग
केदमा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा सत्र का आयोजन शनिवार 9 मई से सोमवार 11 मई 2026 तक बालक छात्रावास केदमा में किया गया। इस सत्र में उदयपुर एवं लखनपुर ब्लॉक से सैकड़ों स्वयंसेवकों और नागरिकों की उपस्थिति दर्ज हुई।
सत्र को सफल बनाने के लिए मंडल अंतर्गत सभी सक्रिय एवं प्रशिक्षित स्वयंसेवकों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आयोजन स्थल को सुव्यवस्थित किया। कार्यक्रम के दौरान संघ की कार्यपद्धति, अनुशासन, राष्ट्र सेवा एवं हिन्दू संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
विशेष बात यह रही कि केदमा में पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रारंभिक शिक्षा सत्र का आयोजन किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण सत्रों से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा हिन्दू संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार को नई दिशा मिलेगी।
तीन दिनों तक चले इस सत्र में स्वयंसेवकों में उत्साह और अनुशासन देखने को मिला। सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र एवं समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
    user_Akhil Mittal
    Akhil Mittal
    उदयपुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    24 min ago
  • अंबिकापुर के गांधीनगर स्थित का द कामोदा रिजॉर्ट पर चला प्रशासन का बुलडोजर 45 डिसमिल जमीन पर था अवैध कब्जा जिसे हटाने के लिए प्रशासन ने उनको 2025 अक्टूबर के महीने में नोटिस दे दिया था इसके बाद 2026 मई 11 तारीख को प्रशासन ने एक्शन लिया और सारे अवैध कब्जा को हटाया
    1
    अंबिकापुर के गांधीनगर स्थित का द कामोदा रिजॉर्ट पर चला प्रशासन का बुलडोजर 45 डिसमिल जमीन पर था अवैध कब्जा जिसे हटाने के लिए प्रशासन ने उनको 2025 अक्टूबर के महीने में नोटिस दे दिया था इसके बाद 2026 मई 11 तारीख को प्रशासन ने एक्शन लिया और सारे अवैध कब्जा को हटाया
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Ambikapur, Surguja•
    28 min ago
  • अंबिकापुर के टुनटुन दाबेली संचालक अमन ओझा की झारखंड में संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई है। उसका नग्न शव सिर में गंभीर चोटों के साथ मिला, जबकि बाइक छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से बरामद हुई। अमन पिछले दिनों पत्नी के अफेयर का वीडियो वायरल कर सुर्खियों में था, अब पुलिस प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश समेत सभी एंगल से जांच कर रही है।
    1
    अंबिकापुर के टुनटुन दाबेली संचालक अमन ओझा की झारखंड में संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई है। उसका नग्न शव सिर में गंभीर चोटों के साथ मिला, जबकि बाइक छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से बरामद हुई। अमन पिछले दिनों पत्नी के अफेयर का वीडियो वायरल कर सुर्खियों में था, अब पुलिस प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश समेत सभी एंगल से जांच कर रही है।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • सरगुजा पुलिस ने अंबिकापुर में शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। गांधीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनोज दास को बीएनएस, आईटी और पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा। यह घटना साइबर अपराधों के खिलाफ सरगुजा पुलिस की सख्त कार्रवाई को दर्शाती है।
    1
    सरगुजा पुलिस ने अंबिकापुर में शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। गांधीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनोज दास को बीएनएस, आईटी और पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा। यह घटना साइबर अपराधों के खिलाफ सरगुजा पुलिस की सख्त कार्रवाई को दर्शाती है।
    user_Pradesh Khabar
    Pradesh Khabar
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • जशपुर जिले के बेलवार से ड़ेवड़ाड़ तक एक भाई की शादी का भव्य समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर क्षेत्र में खुशी और उत्सव का माहौल देखने को मिला।
    1
    जशपुर जिले के बेलवार से ड़ेवड़ाड़ तक एक भाई की शादी का भव्य समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर क्षेत्र में खुशी और उत्सव का माहौल देखने को मिला।
    user_Angad Yadav
    Angad Yadav
    Court reporter जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • अंबिकापुर में वन विभाग की भूमि पर हुए अवैध कब्ज़े के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। यह कदम अवैध अतिक्रमणकारियों को रोकने और वन संपदा की रक्षा के लिए उठाया गया है।
    1
    अंबिकापुर में वन विभाग की भूमि पर हुए अवैध कब्ज़े के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। यह कदम अवैध अतिक्रमणकारियों को रोकने और वन संपदा की रक्षा के लिए उठाया गया है।
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Ambikapur, Surguja•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.