logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बागपत में बेसहारा पशु को बचाने मे ंl बाइक फिसली: 2 कांवड़िए गंभीर घायल : हरिद्वार जल लेने जा रहे थे दिल्ली के हिमांशु और जयपाल बागपत के रमाला थाना क्षेत्र मे जीवाना टोल के पास सड़क हादसे में दो कांवड़िए घायल हो गए। हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे दोनो युवक बाइक से सफर कर रहे थे। इसी दौरान सामने आए बेसहारा पशु को बचाने के प्रयास मे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में दिल्ली निवासी हिमांशु और जयपाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को तत्काल बागपत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, जीवाना टोल टैक्स पार करने के बाद अचानक सामने आए पशु को बचाने के लिए बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया। बाइक सड़क पर फिसलने के बाद दोनो युवक दूर जा गिरे । हिमांशु के पेट, कोहनी और पैर मे गंभीर चोटें आई हैं। वहीं जयपाल के हाथ और पैरों में चोट लगी है। हादसे की सूचना मिलते ही रमाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक को किनारे करवाया और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोनो घायलों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी है। डॉक्टर बोले- हालत फिलहाल सामान्य जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर विजय कुमार ने बताया कि दोनों कांवड़ियो का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कांवड यात्रा के दौरान बेसहारा पशुओं के कारण होने वाले हादसों को लेकर भी लोगों में चिंता बनी हुई है।

11 hrs ago
user_Mohit Kumar
Mohit Kumar
Local News Reporter बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

बागपत में बेसहारा पशु को बचाने मे ंl बाइक फिसली: 2 कांवड़िए गंभीर घायल : हरिद्वार जल लेने जा रहे थे दिल्ली के हिमांशु और जयपाल बागपत के रमाला थाना क्षेत्र मे जीवाना टोल के पास सड़क हादसे में दो कांवड़िए घायल हो गए। हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे दोनो युवक बाइक से सफर कर रहे थे। इसी दौरान सामने आए बेसहारा पशु को बचाने के प्रयास मे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में दिल्ली निवासी हिमांशु और जयपाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को तत्काल बागपत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, जीवाना टोल टैक्स पार करने के बाद अचानक सामने आए पशु को बचाने के लिए बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया। बाइक सड़क पर फिसलने के बाद दोनो युवक दूर जा गिरे । हिमांशु के पेट, कोहनी और पैर मे गंभीर चोटें आई हैं। वहीं जयपाल के हाथ और पैरों में चोट लगी है। हादसे की सूचना मिलते ही रमाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक को किनारे करवाया और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोनो घायलों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी है। डॉक्टर बोले- हालत फिलहाल सामान्य जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर विजय कुमार ने बताया कि दोनों कांवड़ियो का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कांवड यात्रा के दौरान बेसहारा पशुओं के कारण होने वाले हादसों को लेकर भी लोगों में चिंता बनी हुई है।

More news from दिल्ली and nearby areas
  • लखनऊ, उत्तर प्रदेश: आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, "...हम उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभाओं में मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए कमर कस चुके हैं #WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, "...हम उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभाओं में मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए कमर कस चुके हैं और हमें इसलिए लड़ना है क्योंकि यहां अच्छी शिक्षा नहीं मिल रही है, अच्छी चिकित्सा नहीं मिल रही है, रोजगार नहीं मिल रहे हैं...हम अन्याय देख रहे हैं तो इसलिए हम अपने लोगों को तैयार कर रहे हैं कि इस सरकार को हटाकर आज़ाद समाज पार्टी की सरकार बनानी है..."
    1
    लखनऊ, उत्तर प्रदेश: आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, "...हम उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभाओं में मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए कमर कस चुके हैं
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, "...हम उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभाओं में मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए कमर कस चुके हैं और हमें इसलिए लड़ना है क्योंकि यहां अच्छी शिक्षा नहीं मिल रही है, अच्छी चिकित्सा नहीं मिल रही है, रोजगार नहीं मिल रहे हैं...हम अन्याय देख रहे हैं तो इसलिए हम अपने लोगों को तैयार कर रहे हैं कि इस सरकार को हटाकर आज़ाद समाज पार्टी की सरकार बनानी है..."
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    6 hrs ago
  • एक गुंडा बरेली में भी दंगा कराने की धमकी देता था अब जेल में नाक रगड़ रहा है योगी आदित्यनाथ ने मंच से बताया दंगा करने वालों का क्या हाल होता है
    1
    एक गुंडा बरेली में भी दंगा कराने की धमकी देता था अब जेल में नाक रगड़ रहा है योगी आदित्यनाथ ने मंच से बताया दंगा करने वालों का क्या हाल होता है
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • pradushan yah ghar ke pass mein pradushan faila Rakha Hai is is vajah se yahan per Rahane mein hamen bahut dikkatein ho rahi hai to merath prashasan se nivedan hai ki isko saaf karaen Koi sunvaee nahin ho rahi hai
    1
    pradushan
yah ghar ke pass mein pradushan faila Rakha Hai is is vajah se yahan per Rahane mein hamen bahut dikkatein ho rahi hai to merath prashasan se nivedan hai ki isko saaf karaen Koi sunvaee nahin ho rahi hai
    user_Suraj Jatav
    Suraj Jatav
    सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शुभ रात्रि दोस्तों, जो तुम्हारी अहमीयत नहीं समझते उनके पीछे भागना छोड़ दो, अपनी मंजिल पर ध्यान दो, लोगों की बातों पर नहीं, हर असफलता एक नई शुरुआत का मोका देती है..!
    1
    शुभ रात्रि दोस्तों, जो तुम्हारी अहमीयत नहीं समझते उनके पीछे भागना छोड़ दो, अपनी मंजिल पर ध्यान दो, लोगों की बातों पर नहीं, हर असफलता एक नई शुरुआत का मोका देती है..!
    user_JAGAT NEWS 24
    JAGAT NEWS 24
    Rohini, North West Delhi•
    26 min ago
  • हरिद्वार से गंगाजल लेकर दो मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहन निकली कांवड यात्रा पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचीं दो मुस्लिम महिला राजस्थान की रहने वाली अनीसा बानो वही संभल की रहने वाली तमन्ना मलिक बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा पर निकली हैं। दोनों महिलाएं पहुंची गाजियाबाद तमन्ना मलिक ने बताया वह पहले भी फरवरी में कावड़ ला चुकी है अब में अनीसा बानो का समर्थन कर रही हु दोनों ने बताया हम 11 तारीख को गाजियाबाद डासना धाम मंदिर में जलाभिषेक करेंगे अनीसा मालिक ने बताया मुझे अपने बच्चे पति से वापिस लेने है यही मनोकामना है बाइट अनीसा बानो एवं तमन्ना मलिक
    1
    हरिद्वार से गंगाजल लेकर दो मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहन निकली कांवड यात्रा पर
हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचीं दो मुस्लिम महिला राजस्थान की रहने वाली अनीसा बानो वही संभल की रहने वाली  तमन्ना मलिक बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा पर निकली हैं।
दोनों महिलाएं पहुंची गाजियाबाद तमन्ना मलिक ने बताया वह पहले भी फरवरी में कावड़ ला चुकी है अब में अनीसा बानो का समर्थन कर रही हु 
दोनों ने बताया हम 11 तारीख को गाजियाबाद डासना धाम मंदिर में जलाभिषेक करेंगे 
अनीसा मालिक ने बताया मुझे अपने बच्चे पति से वापिस लेने है यही मनोकामना है 
बाइट अनीसा बानो एवं तमन्ना मलिक
    user_PARUL SIROHI BC MEERUT
    PARUL SIROHI BC MEERUT
    सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दिल्ली। किरण रिजिजू के बयानों पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "महिला आरक्षण बिल संसद से पास हो चुका है। महिला आरक्षण बिल कानून का हिस्सा है। दिल्ली। किरण रिजिजू के बयानों पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "महिला आरक्षण बिल संसद से पास हो चुका है। महिला आरक्षण बिल कानून का हिस्सा है। अब ये (सरकार) परिसीमन विधेयक ला रहे हैं। परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण को एक साथ करके ये भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। महिला आरक्षण बिल हम लोग पहले ही पास कर चुके हैं। परिसीमन विधेयक पर हमारी घोर आपत्ति है क्योंकि हम समझते हैं कि ये राष्ट्र के लिए ठीक नहीं है। देश में एक नई बहस, उत्तर भारतीय बनाम दक्षिण भारतीय, शुरू हो जाएगी और उसके गंभीर नतीजे होंगे इसलिए ये देशहित में नहीं है।" उन्होंने अमेरिका के प्रतिबंध बिल पर कहा, "हम तो दादागीरी झेल रहे हैं। उसको छोड़ दीजिए। अमेरिका दुनिया में अलग-थलग पड़ रहा है।"
    1
    दिल्ली। किरण रिजिजू के बयानों पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "महिला आरक्षण बिल संसद से पास हो चुका है। महिला आरक्षण बिल कानून का हिस्सा है।
दिल्ली। किरण रिजिजू के बयानों पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "महिला आरक्षण बिल संसद से पास हो चुका है। महिला आरक्षण बिल कानून का हिस्सा है। अब ये (सरकार) परिसीमन विधेयक ला रहे हैं। परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण को एक साथ करके ये भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। महिला आरक्षण बिल हम लोग पहले ही पास कर चुके हैं। परिसीमन विधेयक पर हमारी घोर आपत्ति है क्योंकि हम समझते हैं कि ये राष्ट्र के लिए ठीक नहीं है। देश में एक नई बहस, उत्तर भारतीय बनाम दक्षिण भारतीय, शुरू हो जाएगी और उसके गंभीर नतीजे होंगे इसलिए ये देशहित में नहीं है।" उन्होंने अमेरिका के प्रतिबंध बिल पर कहा, "हम तो दादागीरी झेल रहे हैं। उसको छोड़ दीजिए। अमेरिका दुनिया में अलग-थलग पड़ रहा है।"
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    8 hrs ago
  • योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के लिए घोषणाएं की और कहा कि समाजवादी पार्टी के गुंडो को अवसर नहीं देना है... समाजवादी पार्टी के भ्रष्टाचार को गिनवाया
    1
    योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के लिए घोषणाएं की और कहा कि समाजवादी पार्टी के गुंडो को अवसर नहीं देना है... समाजवादी पार्टी के भ्रष्टाचार को गिनवाया
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शामली(झिंझाना)। झिंझाना पुलिस ने वाहन चोर दबोचा। चोरी की बाइक के कटे हुए पार्ट्स बरामद। शामली जनपद के थाना झिंझाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के कटे हुए विभिन्न पार्ट्स बरामद किए हैं। आरोपी ने बाइक की पहचान छिपाने और उसे बेचने के उद्देश्य से काटकर अलग-अलग हिस्सों में बदल दिया था। पुलिस के अनुसार ग्राम हथछोया निवासी विकास पुत्र ओमपाल की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल HR-05Y-3134 गांव से चोरी हो गई थी। काफी तलाश के बाद पीड़ित को जानकारी मिली कि गांव का ही मुनव्वर उर्फ मनवार पुत्र जमशेद बाइक चोरी कर ले गया है। पीड़ित की तहरीर पर थाना झिंझाना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान थाना झिंझाना पुलिस ने आरोपी मुनव्वर उर्फ मनवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने बाइक को काटकर अलग-अलग पार्ट्स कर दिए थे और उन्हें अपने खेत व अन्य स्थानों पर प्लास्टिक के कट्टों में छिपा दिया था। वहीं, बाइक का इंजन उसने एक अज्ञात कबाड़ी को एक हजार रुपये में बेच दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के कटे हुए विभिन्न पार्ट्स बरामद कर लिए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    1
    शामली(झिंझाना)। झिंझाना पुलिस ने वाहन चोर दबोचा। चोरी की बाइक के कटे हुए पार्ट्स बरामद।
शामली जनपद के थाना झिंझाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के कटे हुए विभिन्न पार्ट्स बरामद किए हैं। आरोपी ने बाइक की पहचान छिपाने और उसे बेचने के उद्देश्य से काटकर अलग-अलग हिस्सों में बदल दिया था। पुलिस के अनुसार ग्राम हथछोया निवासी विकास पुत्र ओमपाल की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल HR-05Y-3134 गांव से चोरी हो गई थी। काफी तलाश के बाद पीड़ित को जानकारी मिली कि गांव का ही मुनव्वर उर्फ मनवार पुत्र जमशेद बाइक चोरी कर ले गया है। पीड़ित की तहरीर पर थाना झिंझाना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान थाना झिंझाना पुलिस ने आरोपी मुनव्वर उर्फ मनवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने बाइक को काटकर अलग-अलग पार्ट्स कर दिए थे और उन्हें अपने खेत व अन्य स्थानों पर प्लास्टिक के कट्टों में छिपा दिया था। वहीं, बाइक का इंजन उसने एक अज्ञात कबाड़ी को एक हजार रुपये में बेच दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के कटे हुए विभिन्न पार्ट्स बरामद कर लिए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    user_Pankaj Upadhyay
    Pankaj Upadhyay
    Journalist शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.