शामली(झिंझाना)। झिंझाना पुलिस ने वाहन चोर दबोचा। चोरी की बाइक के कटे हुए पार्ट्स बरामद। शामली जनपद के थाना झिंझाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के कटे हुए विभिन्न पार्ट्स बरामद किए हैं। आरोपी ने बाइक की पहचान छिपाने और उसे बेचने के उद्देश्य से काटकर अलग-अलग हिस्सों में बदल दिया था। पुलिस के अनुसार ग्राम हथछोया निवासी विकास पुत्र ओमपाल की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल HR-05Y-3134 गांव से चोरी हो गई थी। काफी तलाश के बाद पीड़ित को जानकारी मिली कि गांव का ही मुनव्वर उर्फ मनवार पुत्र जमशेद बाइक चोरी कर ले गया है। पीड़ित की तहरीर पर थाना झिंझाना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान थाना झिंझाना पुलिस ने आरोपी मुनव्वर उर्फ मनवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने बाइक को काटकर अलग-अलग पार्ट्स कर दिए थे और उन्हें अपने खेत व अन्य स्थानों पर प्लास्टिक के कट्टों में छिपा दिया था। वहीं, बाइक का इंजन उसने एक अज्ञात कबाड़ी को एक हजार रुपये में बेच दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के कटे हुए विभिन्न पार्ट्स बरामद कर लिए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

- गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल: एडवोकेट नावेद जंग और तहसीलदार अर्जुन चौहान ने कांवड़ियों को कराया जलपान संवाददाता शुभम मित्तल नगर/कांधला : पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की एक अनुपम मिसाल देखने को मिली। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत और सेवा के लिए आयोजित एक विशेष शिविर में एडवोकेट नावेद जंग और तहसीलदार अर्जुन चौहान ने संयुक्त रूप से कांवड़ियों को जलपान कराया और उनका स्वागत किया। शीतल जल और फलाहार की व्यवस्था मार्ग से गुजर रहे हजारों कांवड़ियों की थकान मिटाने और उनकी सुविधा के लिए शिविर में शीतल पेयजल, ताजे फल, शिकंजी और अल्पाहार का समुचित प्रबंध किया गया था। लंबी पैदल यात्रा और भीषण गर्मी के बीच पहुंचे शिवभक्तों का एडवोकेट नावेद जंग और तहसीलदार अर्जुन चौहान ने पुष्पवर्षा कर आत्मीय अभिनंदन किया। दोनों अधिकारियों व प्रबुद्ध नागरिकों ने अपने हाथों से कांवड़ियों को जलपान सामग्री वितरित की। सर्वधर्म समभाव का दिया संदेश इस अवसर पर एडवोकेट नावेद जंग ने कहा, "हमारी भारतीय संस्कृति हमेशा से गंगा-जमुनी तहज़ीब और सर्वधर्म समभाव की प्रतीक रही है। धार्मिक यात्राओं पर निकले श्रद्धालुओं की सेवा करना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि हमारा मानवीय कर्तव्य है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और विश्वास गहरा होता है।" वहीं, तहसीलदार अर्जुन चौहान ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ-साथ जब समाज के सभी वर्गों के लोग आगे आकर इस तरह के सेवा कार्यों में सहभागिता निभाते हैं, तो यात्रा सुगम और अनुशासित बनती है। उन्होंने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आयोजकों की सराहना की। शिवभक्तों ने जताया आभार शिविर में विश्राम और जलपान करने के बाद कांवड़ियों ने इस आतिथ्य और सेवा भाव के लिए नावेद जंग, तहसीलदार अर्जुन चौहान तथा समस्त आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। इस दौरान स्थानीय नागरिक, पुलिस प्रशासन के जवान और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- एक ऐसा मंदिर जहां पांडवों ने भी की थी शिवजी की पूजा कृष्णा नदी की किनारे में स्थित है स्वयं भू शिवलिंग मंदिर हजारों लोगों की आस्था का बना हुआ है केंद्र1
- यूपी में हेलीकॉप्टर से बरसाए जाएंगे फूल, सीएम योगी के आदेश पर मेरठ में कांवड़ियों पर बरसेंगे फूल यूपी में हेलीकॉप्टर से बरसाए जाएंगे फूल, सीएम योगी के आदेश पर मेरठ में कांवड़ियों पर बरसेंगे फूल1
- खाकी पर आस्था का चोला या दबंगई? मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में 'बोल बम' की ड्रेस पहन सिपाहियों ने मचाया उत्पाद, पत्रकार से भी अभद्रता1
- बुढ़ाना में कांवड़िया वेशभूषा वाले पुलिसकर्मियों से अभद्रता का आरोप, पुलिस ने किया खंडन मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कांवड़ मार्ग पर हूटर बजाते हुए खतरनाक तरीके से कार चलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की। क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्रपाल सिंह के अनुसार, कार चालक शादाब निवासी बुढ़ाना को रोकने पर उसने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की और मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। कार सीज कर चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा पत्रकार से अभद्रता के आरोपों को पुलिस ने असत्य और निराधार बताया है। बुढ़ाना में कांवड़िया वेशभूषा वाले पुलिसकर्मियों से अभद्रता का आरोप, पुलिस ने किया खंडन मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कांवड़ मार्ग पर हूटर बजाते हुए खतरनाक तरीके से कार चलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की। क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्रपाल सिंह के अनुसार, कार चालक शादाब निवासी बुढ़ाना को रोकने पर उसने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की और मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। कार सीज कर चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा पत्रकार से अभद्रता के आरोपों को पुलिस ने असत्य और निराधार बताया है।1
- एक गुंडा बरेली में भी दंगा कराने की धमकी देता था अब जेल में नाक रगड़ रहा है योगी आदित्यनाथ ने मंच से बताया दंगा करने वालों का क्या हाल होता है1
- शामली(झिंझाना)। झिंझाना पुलिस ने वाहन चोर दबोचा। चोरी की बाइक के कटे हुए पार्ट्स बरामद। शामली जनपद के थाना झिंझाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के कटे हुए विभिन्न पार्ट्स बरामद किए हैं। आरोपी ने बाइक की पहचान छिपाने और उसे बेचने के उद्देश्य से काटकर अलग-अलग हिस्सों में बदल दिया था। पुलिस के अनुसार ग्राम हथछोया निवासी विकास पुत्र ओमपाल की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल HR-05Y-3134 गांव से चोरी हो गई थी। काफी तलाश के बाद पीड़ित को जानकारी मिली कि गांव का ही मुनव्वर उर्फ मनवार पुत्र जमशेद बाइक चोरी कर ले गया है। पीड़ित की तहरीर पर थाना झिंझाना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान थाना झिंझाना पुलिस ने आरोपी मुनव्वर उर्फ मनवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने बाइक को काटकर अलग-अलग पार्ट्स कर दिए थे और उन्हें अपने खेत व अन्य स्थानों पर प्लास्टिक के कट्टों में छिपा दिया था। वहीं, बाइक का इंजन उसने एक अज्ञात कबाड़ी को एक हजार रुपये में बेच दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के कटे हुए विभिन्न पार्ट्स बरामद कर लिए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।1