logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सपा नेता हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश को लगी पैर में गोली सपा नेता हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश को लगी पैर में गोली। बीती शाम मंगलवार को पवन यादव पूर्व प्रधान व सपा जिला सचिव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर बदमाशों की तलाश पुलिस की टीम कर रही थी की औरा गांव के पास पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें दो बदमाश को पैर में गोली लगी है । बदमाशों की पहचान लल्ला यादव व दूसरा बदमाश निहाल अली को पैर में गोली लगी है। बदमाशों के पास से दो तमंचा बरामद हुआ है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया ले आया गया।

4 hrs ago
user_Khabar Jagat 24 News
Khabar Jagat 24 News
Media house India•
4 hrs ago

सपा नेता हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश को लगी पैर में गोली सपा नेता हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश को लगी पैर में गोली। बीती शाम मंगलवार को पवन यादव पूर्व प्रधान व सपा जिला सचिव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर बदमाशों की तलाश पुलिस की टीम कर रही थी की औरा गांव के पास पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें दो बदमाश को पैर में गोली लगी है । बदमाशों की पहचान लल्ला यादव व दूसरा बदमाश निहाल अली को पैर में गोली लगी है। बदमाशों के पास से दो तमंचा बरामद हुआ है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया ले आया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कौशाम्बी जनपद में ओसा चौराहा मंझनपुर में करंट लगने से बन्दर की दर्दनाक मौत । ग्रामीणों ने निकाली लाल मुंह वाले बन्दर की अंतिम यात्रा । हिन्दू रीति-रिवाजों से किया लोगों ने बन्दर का अंतिम संस्कार । कौशाम्बी जनपद में ओसा चौराहा मंझनपुर में करंट लगने से बन्दर की दर्दनाक मौत । ग्रामीणों ने निकाली लाल मुंह वाले बन्दर की अंतिम यात्रा । हिन्दू रीति-रिवाजों से किया लोगों ने बन्दर का अंतिम संस्कार । रिंकू राज Rinku Raaz Founder : Indian National News " सच की खोज " ( भारतीय राष्ट्रीय समाचार )
    1
    कौशाम्बी जनपद में ओसा चौराहा मंझनपुर में करंट लगने से बन्दर की दर्दनाक मौत । ग्रामीणों ने निकाली लाल मुंह वाले बन्दर की अंतिम यात्रा । हिन्दू रीति-रिवाजों से किया लोगों ने बन्दर का अंतिम संस्कार । 
कौशाम्बी जनपद में ओसा चौराहा मंझनपुर में करंट लगने से बन्दर की दर्दनाक मौत । ग्रामीणों ने निकाली लाल मुंह वाले बन्दर की अंतिम यात्रा । हिन्दू रीति-रिवाजों से किया लोगों ने बन्दर का अंतिम संस्कार । 
रिंकू राज Rinku Raaz 
Founder : Indian National News " सच की खोज " 
( भारतीय राष्ट्रीय समाचार )
    user_Indian National News INN
    Indian National News INN
    पत्रकार चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पिटाई, हालत गंभीर,थाने में शिकायत 🚨 प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पिटाई, हालत गंभीर कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात करीब 9 बजे प्रेम प्रसंग के शक में जाठी निवासी आकाश पुत्र मूलचंद्र की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, आकाश घर से काम के बहाने निकला था और रिश्तेदारी में शेरगढ़ गांव गया था। इसी दौरान ग्रामीणों व परिजनों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। आकाश की मां ने कई लोगों पर बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। घायल आकाश को सूचना पर पहुंची पुलिस पिपरी थाने ले गई। परिजनों का आरोप है कि हालत गंभीर होने के बावजूद उसका उपचार नहीं कराया गया। वहीं गांव में चर्चा है कि युवती ने फोन कर आकाश को मिलने के लिए बुलाया था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बुधवार को दोनों पक्षों के लोग थाने में मौजूद रहे। इस मामले में कौशांबी पुलिस मीडिया सेल ने एक्स पर थाना पिपरी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किए जाने की जानकारी दी है। थाना प्रभारी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन नेटवर्क की समस्या के कारण बात नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 📍 आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए हमारे पेज को फॉलो करें। अमन केसरवानी | पत्रकार एवं अधिवक्ता टुडे इंडिया प्लस, कौशांबी #Kaushambi #Pipri #Jathi #Shergarh #KaushambiNews #PipriPolice #CrimeNews #मारपीट #प्रेमप्रसंग #कौशांबी_न्यूज #TodayIndiaPlus
    1
    प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पिटाई, हालत गंभीर,थाने में शिकायत 
🚨 प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पिटाई, हालत गंभीर
कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात करीब 9 बजे प्रेम प्रसंग के शक में जाठी निवासी आकाश पुत्र मूलचंद्र की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, आकाश घर से काम के बहाने निकला था और रिश्तेदारी में शेरगढ़ गांव गया था। इसी दौरान ग्रामीणों व परिजनों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की।
आकाश की मां ने कई लोगों पर बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। घायल आकाश को सूचना पर पहुंची पुलिस पिपरी थाने ले गई। परिजनों का आरोप है कि हालत गंभीर होने के बावजूद उसका उपचार नहीं कराया गया।
वहीं गांव में चर्चा है कि युवती ने फोन कर आकाश को मिलने के लिए बुलाया था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बुधवार को दोनों पक्षों के लोग थाने में मौजूद रहे।
इस मामले में कौशांबी पुलिस मीडिया सेल ने एक्स पर थाना पिपरी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किए जाने की जानकारी दी है। थाना प्रभारी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन नेटवर्क की समस्या के कारण बात नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
📍 आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए हमारे पेज को फॉलो करें।
अमन केसरवानी | पत्रकार एवं अधिवक्ता
टुडे इंडिया प्लस, कौशांबी
#Kaushambi #Pipri #Jathi #Shergarh #KaushambiNews #PipriPolice #CrimeNews #मारपीट #प्रेमप्रसंग #कौशांबी_न्यूज #TodayIndiaPlus
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गणपति बप्पा आप तो धरती पर जा रहे हैं समझ नहीं आ रहा है किसके घर में जाएं गणपति बप्पा मोरिया धरती पर जा
    1
    गणपति बप्पा आप तो धरती पर जा रहे हैं समझ नहीं आ रहा है किसके घर में जाएं
गणपति बप्पा मोरिया धरती पर जा
    user_Rajesh Saket
    Rajesh Saket
    मऊगंज, रीवा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल की IPS अधिकारी बुशरा बानों द्वारा UPSC अभ्यर्थियों को सम्बोधित करने के दौरान अस्सलामु अलैकुम, इंशाअल्लाह और जज़ाकल्लाह जैसे इस्लामी शब्द बोलने पर नेताओं ने... खड़गपुर पश्चिम बंगाल कैडर की 2021 बैच की महिला आईपीएस (IPS) अधिकारी बुशरा बानो का एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हुआ तबादला इन दिनों प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। खड़गपुर की तत्कालीन एडिशनल पुलिस अधीक्षक (ASP) बुशरा बानो द्वारा यूपीएससी (UPSC) अभ्यर्थियों के लिए जारी किए गए एक वीडियो में धार्मिक अभिवादनों के उपयोग को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें राज्य सशस्त्र पुलिस में डिप्टी कमांडेंट के पद पर स्थानांतरित कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईपीएस बुशरा बानो ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो की शुरुआत उन्होंने 'अस्सलामु अलैकुम' से की और बातचीत के दौरान 'इंशाअल्लाह' तथा 'जजाकल्लाह' जैसे अरबी/इस्लामी शब्दों का प्रयोग किया।वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद 'हिंदू लीगल फंड' नामक एक दक्षिणपंथी संगठन ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। संगठन ने पश्चिम बंगाल के गृह सचिव के पास एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अखिल भारतीय सेवा का प्रतिनिधित्व करने वाले एक लोक सेवक को सार्वजनिक मंचों पर पूर्ण धार्मिक तटस्थता बनाए रखनी चाहिए। शिकायतकर्ताओं का तर्क था कि एक सरकारी अधिकारी को धार्मिक शब्दों के बजाय 'जय हिंद' या 'वंदे मातरम्' जैसे राष्ट्रीय अभिवादनों का उपयोग करना चाहिए था।शिकायत के तुरंत बाद प्रशासनिक कार्रवाई इस विवाद और शिकायत के कुछ ही दिनों के भीतर, राज्य गृह विभाग ने एक आदेश जारी कर बुशरा बानो का खड़गपुर से तबादला कर दिया। हालांकि प्रशासनिक सूत्रों ने इसे एक नियमित फेरबदल बताया है, लेकिन राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में इसे इस विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।राजनीतिक प्रतिक्रियाएं और तीखी बहस तबादले के इस फैसले के बाद विपक्षी और सहयोगी दलों के कई प्रमुख नेताओं ने राज्य सरकार की इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें महुआ मोइत्रा (TMC सांसद) ने इस कार्रवाई को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए सवाल उठाए कि क्या किसी सामान्य व्यक्तिगत या सांस्कृतिक अभिवादन पर इस तरह की कार्रवाई न्यायसंगत है। इमरान प्रतापगढ़ी (कांग्रेस नेता) और पुष्पेंद्र सरोज (सपा सांसद) इन नेताओं ने भी बुशरा बानो के समर्थन में बयान देते हुए इसे प्रशासनिक अतिरेक करार दिया। सेवा नियमावली और व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर बहस यह मामला प्रशासनिक अधिकारियों की आचार संहिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बीच एक नई बहस को जन्म दे रहा है। एक वर्ग का मानना है कि वर्दीधारी अधिकारियों को अपनी सार्वजनिक पहचान में किसी भी धार्मिक प्रतीक या शब्द से बचना चाहिए, जबकि दूसरे वर्ग का तर्क है कि सामान्य बातचीत में उपयोग किए जाने वाले पारंपरिक शब्द किसी अधिकारी की कर्तव्यनिष्ठा या निष्पक्षता को प्रभावित नहीं करते हैं।
    3
    पश्चिम बंगाल की IPS अधिकारी बुशरा बानों द्वारा UPSC अभ्यर्थियों को सम्बोधित करने के दौरान अस्सलामु अलैकुम, इंशाअल्लाह और जज़ाकल्लाह जैसे इस्लामी शब्द बोलने पर नेताओं ने...
खड़गपुर पश्चिम बंगाल कैडर की 2021 बैच की महिला आईपीएस (IPS) अधिकारी बुशरा बानो का एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हुआ तबादला इन दिनों प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। खड़गपुर की तत्कालीन एडिशनल पुलिस अधीक्षक (ASP) बुशरा बानो द्वारा यूपीएससी (UPSC) अभ्यर्थियों के लिए जारी किए गए एक वीडियो में धार्मिक अभिवादनों के उपयोग को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें राज्य सशस्त्र पुलिस में डिप्टी कमांडेंट के पद पर स्थानांतरित कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईपीएस बुशरा बानो ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो की शुरुआत उन्होंने 'अस्सलामु अलैकुम' से की और बातचीत के दौरान 'इंशाअल्लाह' तथा 'जजाकल्लाह' जैसे अरबी/इस्लामी शब्दों का प्रयोग किया।वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद 'हिंदू लीगल फंड' नामक एक दक्षिणपंथी संगठन ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। संगठन ने पश्चिम बंगाल के गृह सचिव के पास एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अखिल भारतीय सेवा का प्रतिनिधित्व करने वाले एक लोक सेवक को सार्वजनिक मंचों पर पूर्ण धार्मिक तटस्थता बनाए रखनी चाहिए। शिकायतकर्ताओं का तर्क था कि एक सरकारी अधिकारी को धार्मिक शब्दों के बजाय 'जय हिंद' या 'वंदे मातरम्' जैसे राष्ट्रीय अभिवादनों का उपयोग करना चाहिए था।शिकायत के तुरंत बाद प्रशासनिक कार्रवाई इस विवाद और शिकायत के कुछ ही दिनों के भीतर, राज्य गृह विभाग ने एक आदेश जारी कर बुशरा बानो का खड़गपुर से तबादला कर दिया। हालांकि प्रशासनिक सूत्रों ने इसे एक नियमित  फेरबदल बताया है, लेकिन राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में इसे इस विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।राजनीतिक प्रतिक्रियाएं और तीखी बहस तबादले के इस फैसले के बाद विपक्षी और सहयोगी दलों के कई प्रमुख नेताओं ने राज्य सरकार की इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें महुआ मोइत्रा (TMC सांसद) ने इस कार्रवाई को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए सवाल उठाए कि क्या किसी सामान्य व्यक्तिगत या सांस्कृतिक अभिवादन पर इस तरह की कार्रवाई न्यायसंगत है। इमरान प्रतापगढ़ी (कांग्रेस नेता) और पुष्पेंद्र सरोज (सपा सांसद) इन नेताओं ने भी बुशरा बानो के समर्थन में बयान देते हुए इसे प्रशासनिक अतिरेक करार दिया। सेवा नियमावली और व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर बहस यह मामला प्रशासनिक अधिकारियों की आचार संहिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बीच एक नई बहस को जन्म दे रहा है। एक वर्ग का मानना है कि वर्दीधारी अधिकारियों को अपनी सार्वजनिक पहचान में किसी भी धार्मिक प्रतीक या शब्द से बचना चाहिए, जबकि दूसरे वर्ग का तर्क है कि सामान्य बातचीत में उपयोग किए जाने वाले पारंपरिक शब्द किसी अधिकारी की कर्तव्यनिष्ठा या निष्पक्षता को प्रभावित नहीं करते हैं।
    user_Mohd. Haroon
    Mohd. Haroon
    Local News Reporter करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शंकरगढ़ में सड़क हादसा, घायल को अस्पताल पहुंचाकर मिसाल बने शैलेश द्विवेदी प्रयागराज थाना शंकरगढ़ के नारीबारी चौकी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद युवक सड़क किनारे तड़पता रहा, मौके पर अफरा-तफरी मच गई।इसी दौरान वहां से गुजर रहे राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के विधिक सलाहकार अधिवक्ता शैलेश द्विवेदी ने मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने तुरंत घायल युवक को अपने वाहन से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया और इलाज की व्यवस्था कराई। स्थानीय लोगों के अनुसार, समय पर मदद न मिलती तो युवक की जान भी जा सकती थी। क्षेत्र में उनके इस नेक कार्य की सराहना हो रही है।पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
    1
    शंकरगढ़ में सड़क हादसा, घायल को अस्पताल पहुंचाकर मिसाल बने शैलेश द्विवेदी
प्रयागराज थाना शंकरगढ़ के नारीबारी चौकी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद युवक सड़क किनारे तड़पता रहा, मौके पर अफरा-तफरी मच गई।इसी दौरान वहां से गुजर रहे राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के विधिक सलाहकार अधिवक्ता शैलेश द्विवेदी ने मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने तुरंत घायल युवक को अपने वाहन से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया और इलाज की व्यवस्था कराई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, समय पर मदद न मिलती तो युवक की जान भी जा सकती थी। क्षेत्र में उनके इस नेक कार्य की सराहना हो रही है।पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
    user_पुष्पराज सिंह
    पुष्पराज सिंह
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • प्रयागराज। श्रीराम जानकी मंदिर में गणेश प्रतिमा की स्थापना, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर प्रयागराज। नैनी बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में बुधवार की शाम धार्मिक माहौल के बीच भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। पूजा के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। मंदिर के पुजारी नंदू महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश का पूजन संपन्न कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। प्रतिमा स्थापना के अवसर पर मंदिर में विशेष उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में मंदिर प्रबंधक अध्यक्ष त्रिभुवन नाथ चौरसिया, शंकु चौरसिया, मंकू चौरसिया, डॉ. मोनू केसरवानी, दिलीप चौरसिया, अजय चौरसिया समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिलाओं और बच्चों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान गणेश के जयकारे लगाए और आरती में शामिल हुए। प्रतिमा स्थापना के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। देर शाम तक मंदिर में धार्मिक वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
    2
    प्रयागराज।   श्रीराम जानकी मंदिर में गणेश प्रतिमा की स्थापना, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
प्रयागराज।  नैनी बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में बुधवार की शाम धार्मिक माहौल के बीच भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। पूजा के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। मंदिर के पुजारी नंदू महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश का पूजन संपन्न कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। प्रतिमा स्थापना के अवसर पर मंदिर में विशेष उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में मंदिर प्रबंधक  अध्यक्ष त्रिभुवन नाथ चौरसिया, शंकु चौरसिया, मंकू चौरसिया, डॉ. मोनू केसरवानी, दिलीप चौरसिया, अजय चौरसिया समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिलाओं और बच्चों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान गणेश के जयकारे लगाए और आरती में शामिल हुए। प्रतिमा स्थापना के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। देर शाम तक मंदिर में धार्मिक वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
    user_राकेश गुप्ता
    राकेश गुप्ता
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • नैनी में स्मैक, गांजा और अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई पर पार्षदों ने पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को दिया धन्यवाद नैनी में स्मैक, गांजा और अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई पर पार्षदों ने पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को दिया धन्यवाद नैनी, प्रयागराज। नैनी क्षेत्र में स्मैक, गांजा और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की ओर से लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्थानीय पार्षदों और उनके प्रतिनिधियों ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया का धन्यवाद ज्ञापित किया। पार्षदों ने कहा कि पुलिस कमिश्नर के कार्यकाल में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिस तरह अभियान चलाया जा रहा है, वह सराहनीय है। इससे नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में कार्रवाई का भय पैदा हुआ है। स्थानीय पार्षदों का कहना है कि नैनी क्षेत्र में लंबे समय से स्मैक, गांजा और अवैध शराब के कारोबार की शिकायतें सामने आती रही हैं। अब पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर लगातार कार्रवाई होने से इस कारोबार पर अंकुश लगाने की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि नशे के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इसलिए कार्रवाई को और व्यापक किए जाने की जरूरत है। पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि पवन यादव सोनू, रणविजय सिंह, दीपचंद मुन्ना, प्रेम शंकर, राकेश जायसवाल, मंचो सिंह, आलोक कुमार, बबलू सिंह रघुवंशी, नरसिंह तथा मयंक यादव समेत अन्य लोगों ने पुलिस कमिश्नर का आभार जताया। पार्षदों ने कहा कि केवल कुछ स्थानों पर कार्रवाई करने से नशे के कारोबार पर पूरी तरह रोक नहीं लगेगी। इसके लिए नैनी क्षेत्र में लगातार और व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से गांजा, अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पार्षदों ने स्थानीय पुलिस की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की। उनका आरोप है कि पूर्व में स्थानीय स्तर पर नशे के कारोबार के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई हो।
    1
    नैनी में स्मैक, गांजा और अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई पर पार्षदों ने पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को दिया धन्यवाद

नैनी में स्मैक, गांजा और अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई पर पार्षदों ने पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को दिया धन्यवाद
नैनी, प्रयागराज। नैनी क्षेत्र में स्मैक, गांजा और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की ओर से लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्थानीय पार्षदों और उनके प्रतिनिधियों ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया का धन्यवाद ज्ञापित किया। पार्षदों ने कहा कि पुलिस कमिश्नर के कार्यकाल में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिस तरह अभियान चलाया जा रहा है, वह सराहनीय है। इससे नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में कार्रवाई का भय पैदा हुआ है।
स्थानीय पार्षदों का कहना है कि नैनी क्षेत्र में लंबे समय से स्मैक, गांजा और अवैध शराब के कारोबार की शिकायतें सामने आती रही हैं। अब पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर लगातार कार्रवाई होने से इस कारोबार पर अंकुश लगाने की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि नशे के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इसलिए कार्रवाई को और व्यापक किए जाने की जरूरत है।
पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि पवन यादव सोनू, रणविजय सिंह, दीपचंद मुन्ना, प्रेम शंकर, राकेश जायसवाल, मंचो सिंह, आलोक कुमार, बबलू सिंह रघुवंशी, नरसिंह तथा मयंक यादव समेत अन्य लोगों ने पुलिस कमिश्नर का आभार जताया।
पार्षदों ने कहा कि केवल कुछ स्थानों पर कार्रवाई करने से नशे के कारोबार पर पूरी तरह रोक नहीं लगेगी। इसके लिए नैनी क्षेत्र में लगातार और व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से गांजा, अवैध शराब और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पार्षदों ने स्थानीय पुलिस की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की। उनका आरोप है कि पूर्व में स्थानीय स्तर पर नशे के कारोबार के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई हो।
    user_Khabar Jagat 24 News
    Khabar Jagat 24 News
    Media house India•
    4 hrs ago
  • कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर डायट मैदान में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन । जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन । कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर डायट मैदान में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन । जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन । नगीना सांसद चंद्रशेखर के साथ कुछ अराजक तत्वों द्वारा की गई अभद्रता एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा की गई चूक को लेकर दिया गया ज्ञापन ।
    1
    कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर डायट मैदान में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन । जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन । 
कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर डायट मैदान में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन । जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ।  नगीना सांसद चंद्रशेखर के साथ कुछ अराजक तत्वों द्वारा की गई अभद्रता एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा की गई चूक को लेकर दिया गया  ज्ञापन ।
    user_Indian National News INN
    Indian National News INN
    पत्रकार चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रीवा वालों कैसा लगा आया है बारिश मध्य प्रदेश में अच्छा लगा है वालों बारिश आया है
    1
    रीवा वालों कैसा लगा आया है बारिश मध्य प्रदेश में अच्छा लगा है
वालों बारिश आया है
    user_Rajesh Saket
    Rajesh Saket
    मऊगंज, रीवा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.