Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर डायट मैदान में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन । जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन । कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर डायट मैदान में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन । जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन । नगीना सांसद चंद्रशेखर के साथ कुछ अराजक तत्वों द्वारा की गई अभद्रता एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा की गई चूक को लेकर दिया गया ज्ञापन ।
Indian National News INN
कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर डायट मैदान में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन । जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन । कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर डायट मैदान में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन । जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन । नगीना सांसद चंद्रशेखर के साथ कुछ अराजक तत्वों द्वारा की गई अभद्रता एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा की गई चूक को लेकर दिया गया ज्ञापन ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पिटाई, हालत गंभीर,थाने में शिकायत 🚨 प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पिटाई, हालत गंभीर कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात करीब 9 बजे प्रेम प्रसंग के शक में जाठी निवासी आकाश पुत्र मूलचंद्र की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, आकाश घर से काम के बहाने निकला था और रिश्तेदारी में शेरगढ़ गांव गया था। इसी दौरान ग्रामीणों व परिजनों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। आकाश की मां ने कई लोगों पर बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। घायल आकाश को सूचना पर पहुंची पुलिस पिपरी थाने ले गई। परिजनों का आरोप है कि हालत गंभीर होने के बावजूद उसका उपचार नहीं कराया गया। वहीं गांव में चर्चा है कि युवती ने फोन कर आकाश को मिलने के लिए बुलाया था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बुधवार को दोनों पक्षों के लोग थाने में मौजूद रहे। इस मामले में कौशांबी पुलिस मीडिया सेल ने एक्स पर थाना पिपरी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किए जाने की जानकारी दी है। थाना प्रभारी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन नेटवर्क की समस्या के कारण बात नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 📍 आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए हमारे पेज को फॉलो करें। अमन केसरवानी | पत्रकार एवं अधिवक्ता टुडे इंडिया प्लस, कौशांबी #Kaushambi #Pipri #Jathi #Shergarh #KaushambiNews #PipriPolice #CrimeNews #मारपीट #प्रेमप्रसंग #कौशांबी_न्यूज #TodayIndiaPlus1
- प्रयागराज: RSS के 100 वर्ष पूरे होने पर जवाहर इंटर कॉलेज में भव्य जनसंवाद संगोष्ठी संपन्न, पूर्व आईजी के.पी. सिंह ने किया मार्गदर्शन प्रयागराज जारी बाजार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शताब्दी वर्ष यात्रा के गौरवमयी अवसर पर प्रयागराज के जारी बाजार स्थित जवाहर इंटर कॉलेज में एक विशाल जनसंवाद संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता और अध्यक्ष के रूप में उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व आईजी और विश्व हिंदू परिषद (काशी प्रांत) के अध्यक्ष के.पी. सिंह उपस्थित रहे।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए के.पी. सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा और राष्ट्र निर्माण में इसके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ ने पिछले एक दशक (शताब्दी) से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज को संगठित करने और भारतीय संस्कृति की रक्षा करने का निरंतर कार्य किया है।पूर्व आईजी ने युवाओं और स्थानीय नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने वर्तमान चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होने और राष्ट्र कल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।जवाहर इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में जारी बाजार और आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से भारी संख्या में प्रबुद्ध जन, युवा, समाजसेवी और संघ के स्वयंसेवक एकत्र हुए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमुदाय ने के.पी. सिंह के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।कार्यक्रम के समापन पर आयोजन समिति द्वारा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया और शांति पाठ के साथ संगोष्ठी का विधिवत समापन हुआ।1
- प्रयागराज। दुकान में निकला सांप, मचा हड़कंप सर्प मित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा प्रयागराज। नैनी बाजार मे एक दुकान में अचानक सांप निकलने से दुकानदार समेत आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। दुकान के अंदर सांप दिखाई देने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर सर्प मित्र अंकित टार्जन मौके पर पहुंचे और लोगों को सांप से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने काफी सावधानी और सतर्कता के साथ सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद अंकित टार्जन सांप को प्राकृतिक वातावरण में छोड़ने के लिए अपने साथ ले गए। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद दुकानदार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि सर्प मित्र की तत्परता और सावधानी से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने से बच गई। रेस्क्यू के दौरान काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।1
- कौशाम्बी में आजाद समाज पार्टी जिला मुख्यालय मंझनपुर डायट मैदान में प्रदर्शन..! जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों को लेकर प्रदर्शन किया। चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने, गोंडा-बाराबंकी-अयोध्या की घटनाओं की निष्पक्ष जांच और 68,500 शिक्षक भर्ती आरक्षण मामले में न्याय की मांग की। मंडल प्रभारी आकिब जफर व जिलाध्यक्ष तनवीरुल हसन के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया..! संपादक आजाद पासी1
- #कौशाम्बी : कार की डिग्गी में मिले शव का खुलासा, शराब पीने के दौरान हुआ विवाद... पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...1
- ग्राम सभा में कथित धांधली के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी! शिकायतकर्ता को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप | NAI NEWS TV ग्राम सभा में कथित धांधली के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी! शिकायतकर्ता को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप | NAI NEWS TV1
- कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर डायट मैदान में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन । जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन । कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर डायट मैदान में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन । जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन । नगीना सांसद चंद्रशेखर के साथ कुछ अराजक तत्वों द्वारा की गई अभद्रता एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा की गई चूक को लेकर दिया गया ज्ञापन ।1
- शंकरगढ़ में सड़क हादसा, घायल को अस्पताल पहुंचाकर मिसाल बने शैलेश द्विवेदी प्रयागराज थाना शंकरगढ़ के नारीबारी चौकी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद युवक सड़क किनारे तड़पता रहा, मौके पर अफरा-तफरी मच गई।इसी दौरान वहां से गुजर रहे राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के विधिक सलाहकार अधिवक्ता शैलेश द्विवेदी ने मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने तुरंत घायल युवक को अपने वाहन से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया और इलाज की व्यवस्था कराई। स्थानीय लोगों के अनुसार, समय पर मदद न मिलती तो युवक की जान भी जा सकती थी। क्षेत्र में उनके इस नेक कार्य की सराहना हो रही है।पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।1
- प्रयागराज। नैनी में दो मकानों में चोरी, करीब 10 लाख के जेवरात पार छत के रास्ते ऊपरी कमरों में दाखिल हुए चोर, पुलिस ने शुरू की जांच प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के चकदोदी इलाके में मंगलवार रात चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाकर करीब 10 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। लोगों का कहना है कि चोर छत के रास्ते दोनों मकानों के ऊपरी कमरों में दाखिल हुए और अलमारी व लॉकर खंगालने के बाद कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के समय दोनों मकानों के परिवार निचले हिस्से में मौजूद थे। चकदोदी निवासी सहबूब उर्फ फरमान चौराहे पर फल की दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य मकान के निचले हिस्से में थे, जबकि ऊपर के कमरे में कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोर छत के रास्ते ऊपर पहुंचे और कमरे में रखी अलमारी खंगाल दी। अलमारी का लॉकर खुला मिला और उसमें रखे कीमती जेवरात गायब थे। इसके बाद चोर सटे हुए अजीमुल्ला उर्फ छेड़ी लाल के मकान की छत पर पहुंचे। अजीमुल्ला बीमार चल रहे हैं और उनके मकान के निचले हिस्से में किराने की दुकान भी है। चोर छत के रास्ते ऊपर बने कमरे में दाखिल हुए और वहां रखा सामान खंगालने के बाद जेवरात चोरी कर फरार हो गए। दोनों मकानों में चोरी का पता चलने पर परिजनों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही जेल रोड चौकी प्रभारी कमलेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोर किस रास्ते से मकानों की छत तक पहुंचे और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए। दो मकानों में छत के रास्ते प्रवेश कर ऊपरी कमरों को निशाना बनाए जाने से पुलिस आसपास के इलाके की गतिविधियों और चोरों के संभावित आने-जाने के रास्तों की भी जानकारी जुटा रही है।1