प्रयागराज: RSS के 100 वर्ष पूरे होने पर जवाहर इंटर कॉलेज में भव्य जनसंवाद संगोष्ठी संपन्न, पूर्व आईजी के.पी. सिंह ने किया मार्गदर्शन प्रयागराज जारी बाजार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शताब्दी वर्ष यात्रा के गौरवमयी अवसर पर प्रयागराज के जारी बाजार स्थित जवाहर इंटर कॉलेज में एक विशाल जनसंवाद संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता और अध्यक्ष के रूप में उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व आईजी और विश्व हिंदू परिषद (काशी प्रांत) के अध्यक्ष के.पी. सिंह उपस्थित रहे।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए के.पी. सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा और राष्ट्र निर्माण में इसके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ ने पिछले एक दशक (शताब्दी) से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज को संगठित करने और भारतीय संस्कृति की रक्षा करने का निरंतर कार्य किया है।पूर्व आईजी ने युवाओं और स्थानीय नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने वर्तमान चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होने और राष्ट्र कल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।जवाहर इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में जारी बाजार और आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से भारी संख्या में प्रबुद्ध जन, युवा, समाजसेवी और संघ के स्वयंसेवक एकत्र हुए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमुदाय ने के.पी. सिंह के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।कार्यक्रम के समापन पर आयोजन समिति द्वारा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया और शांति पाठ के साथ संगोष्ठी का विधिवत समापन हुआ।
प्रयागराज: RSS के 100 वर्ष पूरे होने पर जवाहर इंटर कॉलेज में भव्य जनसंवाद संगोष्ठी संपन्न, पूर्व आईजी के.पी. सिंह ने किया मार्गदर्शन प्रयागराज जारी बाजार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की शताब्दी वर्ष यात्रा के गौरवमयी अवसर पर प्रयागराज के जारी बाजार स्थित जवाहर इंटर कॉलेज में एक विशाल जनसंवाद संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता और अध्यक्ष के रूप में उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व आईजी और विश्व हिंदू परिषद (काशी प्रांत) के अध्यक्ष के.पी. सिंह उपस्थित रहे।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए के.पी. सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा और राष्ट्र निर्माण में इसके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ ने पिछले एक दशक (शताब्दी) से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज को संगठित करने और भारतीय संस्कृति की रक्षा करने का निरंतर कार्य किया है।पूर्व आईजी ने युवाओं और स्थानीय नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने वर्तमान चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होने और राष्ट्र कल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।जवाहर इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में जारी बाजार और आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से भारी संख्या में प्रबुद्ध जन, युवा, समाजसेवी और संघ के स्वयंसेवक एकत्र हुए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमुदाय ने के.पी. सिंह के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।कार्यक्रम के समापन पर आयोजन समिति द्वारा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया और शांति पाठ के साथ संगोष्ठी का विधिवत समापन हुआ।
- प्रयागराज। दुकान में निकला सांप, मचा हड़कंप सर्प मित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा प्रयागराज। नैनी बाजार मे एक दुकान में अचानक सांप निकलने से दुकानदार समेत आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। दुकान के अंदर सांप दिखाई देने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर सर्प मित्र अंकित टार्जन मौके पर पहुंचे और लोगों को सांप से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने काफी सावधानी और सतर्कता के साथ सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद अंकित टार्जन सांप को प्राकृतिक वातावरण में छोड़ने के लिए अपने साथ ले गए। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद दुकानदार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि सर्प मित्र की तत्परता और सावधानी से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने से बच गई। रेस्क्यू के दौरान काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।1
- ग्राम सभा में कथित धांधली के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी! शिकायतकर्ता को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप | NAI NEWS TV ग्राम सभा में कथित धांधली के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी! शिकायतकर्ता को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप | NAI NEWS TV1
- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रभा शंकर मिश्रा का दावा— संघर्ष और काम के आधार पर अधिवक्ता करेंगे मतदान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रभा शंकर मिश्रा का दावा— संघर्ष और काम के आधार पर अधिवक्ता करेंगे मतदान प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रभा शंकर मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी चुनावी प्राथमिकताओं और भावी योजनाओं को सामने रखा। पूर्व में दो बार महासचिव रह चुके प्रभा शंकर मिश्रा ने कहा कि मैदान में उतरे लगभग सभी प्रत्याशी पूर्व में भी विभिन्न पदों पर रह चुके हैं, इसलिए अधिवक्ताओं के सामने सभी का काम और रिपोर्ट कार्ड पूरी तरह स्पष्ट है। संघर्ष और नेतृत्व का अनुभव प्रभा शंकर मिश्रा ने अपने पिछले कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने पद पर रहते हुए वकीलों के मान-सम्मान के लिए हमेशा मजबूती से आवाज उठाई है: कोर्ट बहिष्कार व आंदोलन: अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए 8-8 अदालतों का बहिष्कार किया और सड़क पर दो बड़े आंदोलन चलाकर सफलता दिलाई। प्रशासन से मुकाबला: उन्होंने दावा किया कि प्रशासन के सामने अधिवक्ताओं के पक्ष को निडरता से रखने की क्षमता उनके पास है और वकील अपने अनुभव के आधार पर ही मतदान करेंगे। चुनाव जीतने पर प्रमुख प्राथमिकताएं अध्यक्ष पद पर चुने जाने पर उन्होंने निम्नलिखित मुख्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया: अदालत और बार में सामंजस्य: हाईकोर्ट में वकीलों के सामने आ रही व्यावहारिक समस्याओं—जैसे क्रिमिनल, रिट, डिफेक्टिव और लिस्टिंग से जुड़ी दिक्कतों को प्राथमिकता से दूर करना। चेंबर आवंटन की प्रक्रिया: पूर्व में मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान शुरू हुई चेंबर आवंटन की व्यवस्था को गति देना और वकीलों को जगह उपलब्ध कराना। नवोदित अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन: नए वकीलों के जीविकोपार्जन और शुरुआती आर्थिक सहयोग के लिए बार एसोसिएशन के बजट के अनुकूल योजना तैयार करना। पार्किंग व मूलभूत सुविधाएं: हाईकोर्ट परिसर के आसपास पार्किंग की गंभीर समस्या का स्थायी समाधान करना। उन्होंने कहा कि चेंबर और परिसर विकास की रूपरेखा उनके कार्यकाल में बनी थी, जिसे वर्तमान कार्यकारिणी आगे नहीं बढ़ा सकी, लेकिन वे आते ही इसे पूरा करेंगे। प्रभा शंकर मिश्रा ने भरोसा जताया कि अधिवक्ता समाज उनके पुराने संघर्षों और कार्यों को ध्यान में रखते हुए अपना समर्थन और वोट केवल उनके पक्ष में देगा।1
- प्रयागराज मे आपसी रंजिश मे हुई थीं सपा नेता की हत्या,पुलिस नें चारो आरोपियों क़ो पकड़ा, दो के पैर मे लगी गोली संगम नगरी प्रयागराज के हंडिया इलाके मे समाजवादी पार्टी के जिला सचिव पवन यादव की हत्या का पुलिस नें खुलासा कर दिया हैं पुलिस नें इस वारदात क़ो अंजाम देने वाले चार लोगो क़ो गिरफ़्तार किया हैं पकड़े गए दो लोग भागनें के प्रयास मे थे और पुलिस क़ो रोकने के लिए फायरिंग कर दी थीं पुलिस नें भी क्रास फायर किया जिससे दोनों आरोपियों कर के पैर मे पुलिस की गोली लगी हैं घायल लल्ला यादव और नेहाल अली क़ो पुलिस नें अस्पताल मे भर्ती कराया हैं वहीं रिजर्व पुलिस लाइन में डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया विनोद यादव और पवन यादव दोनों सपा मे शामिल थे ज़ब विनोद की पत्नी प्रधान का चुनाव जीती तो दोनों मे अदावत हो गई यहाँ तक की विनोद की पत्नी टीचर थीं जिसकी आपत्ति करके पवन नें उसको निकलवा दिया था उसके बाद से दोनों मे रंजिश रहने लगी और विनोद नें पूरी हत्या की साजिश रच डाली,1
- थाना शंकरगढ़ : नारीबारी चौकी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल *ब्रेकिंग न्यूज़* *थाना शंकरगढ़ : नारीबारी चौकी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल* *मानवता की मिसाल बने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के विधिक सलाहकार शैलेश द्विवेदी* *प्रयागराज।* थाना शंकरगढ़ के नारीबारी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और युवक सड़क पर तड़पता रहा। इसी दौरान क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी एवं *राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के विधिक सलाहकार अधिवक्ता शैलेश द्विवेदी* वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने मानवता की मिसाल पेश करते हुए तुरंत घायल युवक को अपने वाहन से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया और इलाज की व्यवस्था कराई। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि शैलेश द्विवेदी वक्त पर न पहुंचते तो युवक और भी ज्यादा परेशान हो सकता था, उसकी जान भी जा सकती थी। उनके इस नेक कार्य की क्षेत्र में चारों तरफ सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने उनके कार्य को सराहते हुए कहा कि आज के समय में जहां लोग मदद करने से कतराते हैं, वहीं शैलेश द्विवेदी ने मानवता का परिचय दिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। *राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग नई दिल्ली* *प्रदेश संगठन सचिव व जिला अध्यक्ष प्रयागराज उत्तर प्रदेश* *✍️ निडर क्रांतिकारी पत्रकार 👉रणविजय सिंह (उर्फ) सोनू सिंह बघेल* *संपर्क सूत्र -9415603421, 9454349400*1
- थाने से चंद कदम दूर सपा नेता व पूर्व प्रधान की हत्या, मुठभेड़ में हमलावर हत्यारोपियों के पैर में लगी गोली, तीन हिरासत में • 42 कैमरों की फुटेज खंगाली, पुरानी रंजिश में गोली मारने का दावा राजेश सरकार प्रयागराज। कमिश्नरेट के हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम हुई सपा नेता व पूर्व प्रधान पवन यादव की हत्या करने वाले हत्यारों से हुई पुलिस की मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर लल्ला यादव और निहाल के पैर में गोली लगी है और प्रधान पति समेत चार संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसबीच हंडिया में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव (38) की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वारदात में इस्तेमाल बाइक और दो तमंचे बरामद होने का दावा किया है। प्रारंभिक जांच में पवन यादव और लल्ला यादव के बीच पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस का दावा है कि लल्ला यादव ने ही गोली चलाई थी। हालांकि पुलिस जांच अभी जारी है और आरोपियों की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। • बाइक पर सवार तीन, पीछे बैठे बदमाश ने चलाई गोली मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे मुंगराव गांव निवासी पवन यादव कार से हंडिया कस्बे पहुंचे थे। कर्मनाशा मोहल्ले में सड़क किनारे कार खड़ी करने के बाद वह पास के कैफे में दोस्तों से बातचीत करने चले गए। करीब दो घंटे बाद शाम को कैफे से निकलकर कार के पास पहुंचे ही थे कि प्रयागराज की ओर से बाइक सवार तीन बदमाश आ धमके। इनमें दो ने हेलमेट पहन रखा था। बाइक की रफ्तार धीमी होते ही पीछे बैठे बदमाश ने पवन को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली उनकी पीठ में लगी और वह सड़क पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पवन को हंडिया के निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर टैगोर टाउन स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। एसआरएन में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। • पुलिस का दावा—20 हजार में खरीदे थे दो तमंचे पुलिस के मुताबिक, वारदात को तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया। निहाल अली बाइक चला रहा था, बृजेश यादव बीच में और लल्ला यादव सबसे पीछे बैठा था। पुलिस का दावा है कि पीछे बैठे लल्ला यादव ने ही पवन पर गोली चलाई। जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात के लिए करीब 20 हजार रुपये में दो तमंचे और कारतूस खरीदे गए थे। पुलिस बरामद हथियारों और वारदात में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। • 42 खुफिया कैमरों ने जोड़ीं हत्याकांड की कड़ियां हत्या के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए हंडिया टोल प्लाजा समेत आसपास के इलाकों में लगे करीब 42 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कई कैमरों में तीन बाइक सवार संदिग्ध नजर आए हैं, लेकिन उनके चेहरे स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस अलग-अलग कैमरों की फुटेज जोड़कर हमलावरों के आने और वारदात के बाद भागने के रास्ते की कड़ियां जोड़ रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया, एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा और डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था। • भाई ने जताया था दो लोगों पर शक, प्रधान से भी पूछताछ परिजनों के मुताबिक पवन यादव के बड़े भाई अशोक यादव ने पुलिस को दो ऐसे लोगों के नाम बताए थे जिनसे पवन की कथित रंजिश थी। पुलिस इन नामों और पुरानी रंजिश से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। गांव के वर्तमान प्रधान से जुड़े पहलू की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने प्रधान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीन अन्य लोगों को भी संदिग्ध मानकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि इन लोगों की हत्या में भूमिका की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। • थाने के करीब हुई वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल पूर्व प्रधान पवन यादव की हत्या हंडिया थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी हंडिया और इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। थाने के इतने करीब दिनदहाड़े गोली चलने की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह, आरोपियों की भूमिका और पूरी साजिश की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। • परिवार में पत्नी, चार बच्चों का छूटा सहारा पवन यादव दो भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी नीतू, तीन बेटियां खुशी, मुस्कान और छोटी तथा एक बेटा प्रिंस है। उनकी हत्या से परिवार में मातम पसरा है। • आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग पवन यादव के छोटे भाई बृजेश यादव ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके भाई की हत्या करने वालों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग भी की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।1
- शंकरगढ़ में सड़क हादसा, घायल को अस्पताल पहुंचाकर मिसाल बने शैलेश द्विवेदी प्रयागराज थाना शंकरगढ़ के नारीबारी चौकी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद युवक सड़क किनारे तड़पता रहा, मौके पर अफरा-तफरी मच गई।इसी दौरान वहां से गुजर रहे राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के विधिक सलाहकार अधिवक्ता शैलेश द्विवेदी ने मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने तुरंत घायल युवक को अपने वाहन से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया और इलाज की व्यवस्था कराई। स्थानीय लोगों के अनुसार, समय पर मदद न मिलती तो युवक की जान भी जा सकती थी। क्षेत्र में उनके इस नेक कार्य की सराहना हो रही है।पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।1
- प्रयागराज। नैनी में दो मकानों में चोरी, करीब 10 लाख के जेवरात पार छत के रास्ते ऊपरी कमरों में दाखिल हुए चोर, पुलिस ने शुरू की जांच प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के चकदोदी इलाके में मंगलवार रात चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाकर करीब 10 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। लोगों का कहना है कि चोर छत के रास्ते दोनों मकानों के ऊपरी कमरों में दाखिल हुए और अलमारी व लॉकर खंगालने के बाद कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के समय दोनों मकानों के परिवार निचले हिस्से में मौजूद थे। चकदोदी निवासी सहबूब उर्फ फरमान चौराहे पर फल की दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य मकान के निचले हिस्से में थे, जबकि ऊपर के कमरे में कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोर छत के रास्ते ऊपर पहुंचे और कमरे में रखी अलमारी खंगाल दी। अलमारी का लॉकर खुला मिला और उसमें रखे कीमती जेवरात गायब थे। इसके बाद चोर सटे हुए अजीमुल्ला उर्फ छेड़ी लाल के मकान की छत पर पहुंचे। अजीमुल्ला बीमार चल रहे हैं और उनके मकान के निचले हिस्से में किराने की दुकान भी है। चोर छत के रास्ते ऊपर बने कमरे में दाखिल हुए और वहां रखा सामान खंगालने के बाद जेवरात चोरी कर फरार हो गए। दोनों मकानों में चोरी का पता चलने पर परिजनों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही जेल रोड चौकी प्रभारी कमलेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोर किस रास्ते से मकानों की छत तक पहुंचे और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए। दो मकानों में छत के रास्ते प्रवेश कर ऊपरी कमरों को निशाना बनाए जाने से पुलिस आसपास के इलाके की गतिविधियों और चोरों के संभावित आने-जाने के रास्तों की भी जानकारी जुटा रही है।1
- प्रयागराज में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर एक महीने तक चलेंगे जनसेवा के आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम, सेवा और जागरूकता अभियानों पर जोर प्रयागराज में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर एक महीने तक चलेंगे जनसेवा के आयोजन 🇮🇳 📢 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम, सेवा और जागरूकता अभियानों पर जोर प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न जनसेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत समाज के अलग-अलग वर्गों तक सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी गतिविधियों को पहुंचाने की रूपरेखा तैयार की गई है। 📌 अभियान के प्रमुख कार्यक्रम: 🔹 आशीर्वाद का दीया: दिव्यांग कल्याण, घरों में दीप प्रज्ज्वलन और प्रमुख स्थलों पर दीप जलाने के कार्यक्रम। 🔹 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत: विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता, चित्र प्रदर्शनी और विकसित भारत विषय पर वाद-विवाद। 🔹 नमो सेवा गाथा: सांस्कृतिक टोलियों का गठन, सार्वजनिक स्थलों पर मंचन और विशेष कार्यक्रम। 🔹 आंगन का उत्सव: आंगनबाड़ी केंद्रों पर उत्सव संवाद, महिला एवं बाल विकास की उपलब्धियों की जानकारी और बच्चों को सामग्री वितरण। 📅 अभियान अवधि: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 20261