logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*कोलंबिया में भूंकप से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 47 की मौत* दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का ज़बरदस्त भूकंप आया, *कोलंबिया में भूंकप से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 47 की मौत* दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का ज़बरदस्त भूकंप आया, जिससे पश्चिमी कोलंबिया के शहरों में 47 लोगों की मौत होने और दर्जनों इमारतों ढहने की खबर है। मलबे में दबने से कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। भूकंप के कारण लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े, यहाँ तक कि राजधानी बोगोटा में भी लोग घरों से बाहर निकल आए। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे और कोलंबिया की संबंधित एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र बोगोटा से लगभग 250 मील पश्चिम में चोको क्षेत्र के सैन होस डेल पाल्मार में था, जहाँ लगभग 4,800 लोग रहते हैं। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, यह भूकंप ज़मीन से 66 मील की गहराई पर आया था। भूकंप के झटके इक्वाडोर में भी महसूस किए गए।

2 hrs ago
user_Sheetla Prasad
Sheetla Prasad
Patti, Pratapgarh•
2 hrs ago

*कोलंबिया में भूंकप से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 47 की मौत* दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का ज़बरदस्त भूकंप आया, *कोलंबिया में भूंकप से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 47 की मौत* दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का ज़बरदस्त भूकंप आया, जिससे पश्चिमी कोलंबिया के शहरों में 47 लोगों की मौत होने और दर्जनों इमारतों ढहने की खबर है। मलबे में दबने से कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। भूकंप के कारण लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े, यहाँ तक कि राजधानी बोगोटा में भी लोग घरों से बाहर निकल आए। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे और कोलंबिया की संबंधित एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र बोगोटा से लगभग 250 मील पश्चिम में चोको क्षेत्र के सैन होस डेल पाल्मार में था, जहाँ लगभग 4,800 लोग रहते हैं। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, यह भूकंप ज़मीन से 66 मील की गहराई पर आया था। भूकंप के झटके इक्वाडोर में भी महसूस किए गए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रानीगंज-दुर्गागंज: धीरज ओझा के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा, कानून व्यवस्था और विकास पर भी बोले "हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा" के नारे के साथ आज *रानीगंज और दुर्गागंज* में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में *बीजेपी के फायर ब्रांड नेता रानीगंज के पूर्व विधायक धीरज ओझा* और *शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा* के साथ महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बीजेपी कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल हुए। यात्रा के दौरान *पूर्व विधायक धीरज ओझा* ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान है। ये यात्रा देश के लिए शहीद हुए मंगल पांडे, आजाद और भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए है। उन्होंने कहा कि रानीगंज के भी कई लोग शहीद हुए हैं।` कानून व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका, चाइना या पाकिस्तान आंख दिखाएगा तो हमारी सेना उसकी आंख खींच लेगी।` वहीं क्षेत्र की खराब सड़कों पर उन्होंने कहा कि जिन सड़कों की हालत खराब है उनकी शिकायत वो बाबा तक पहुंचाएंगे और सड़कों को बनवाया जाएगा।` वर्तमान विधायक का नाम लिए बिना उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र का विकास का पैसा लूट लिया गया।`
    1
    रानीगंज-दुर्गागंज: धीरज ओझा के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा, कानून व्यवस्था और विकास पर भी बोले

"हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा" के नारे के साथ आज *रानीगंज और दुर्गागंज* में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। 

इस यात्रा में *बीजेपी के फायर ब्रांड नेता रानीगंज के पूर्व विधायक धीरज ओझा* और *शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा* के साथ महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बीजेपी कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल हुए।

यात्रा के दौरान *पूर्व विधायक धीरज ओझा* ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान है। ये यात्रा देश के लिए शहीद हुए मंगल पांडे, आजाद और भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए है। उन्होंने कहा कि रानीगंज के भी कई लोग शहीद हुए हैं।`

कानून व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका, चाइना या पाकिस्तान आंख दिखाएगा तो हमारी सेना उसकी आंख खींच लेगी।` 
वहीं क्षेत्र की खराब सड़कों पर उन्होंने कहा कि जिन सड़कों की हालत खराब है उनकी शिकायत वो बाबा तक पहुंचाएंगे और सड़कों को बनवाया जाएगा।`

वर्तमान विधायक का नाम लिए बिना उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र का विकास का पैसा लूट लिया गया।`
    user_Krishnaabhan singh
    Krishnaabhan singh
    रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सद्भावना पुल पर मानव श्रृंखला के कार्यक्रम में बिजली कटौती, अंधेरे में हुआ शुभारंभ नैमिष टुडे, जौनपुर जौनपुर। सद्भावना पुल पर मंगलवार देर रात आयोजित मानव श्रृंखला कार्यक्रम उस समय चर्चा में आ गया, जब कार्यक्रम शुरू होने के ऐन वक्त पर बिजली विभाग ने विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। बिजली कटौती के चलते कार्यक्रम स्थल पर अचानक अंधेरा छा गया और मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान जिला अधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर महज पांच मिनट के लिए विद्युत आपूर्ति बहाल करने का अनुरोध किया, ताकि मानव श्रृंखला कार्यक्रम का शुभारंभ रोशनी में कराया जा सके। हालांकि, इसके बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली न आने के कारण जिला अधिकारी ने अंधेरे में ही मानव श्रृंखला कार्यक्रम का शुभारंभ किया। घटना से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान बिजली जैसी मूलभूत व्यवस्था के बाधित होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, विद्युत कटौती के वास्तविक कारण और इस संबंध में बिजली विभाग की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आया है या नहीं, इसकी पुष्टि किया जाना बाकी है।
    1
    सद्भावना पुल पर मानव श्रृंखला के कार्यक्रम में बिजली कटौती, अंधेरे में हुआ शुभारंभ
नैमिष टुडे, जौनपुर 
जौनपुर। सद्भावना पुल पर मंगलवार देर रात आयोजित मानव श्रृंखला कार्यक्रम उस समय चर्चा में आ गया, जब कार्यक्रम शुरू होने के ऐन वक्त पर बिजली विभाग ने विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। बिजली कटौती के चलते कार्यक्रम स्थल पर अचानक अंधेरा छा गया और मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान जिला अधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर महज पांच मिनट के लिए विद्युत आपूर्ति बहाल करने का अनुरोध किया, ताकि मानव श्रृंखला कार्यक्रम का शुभारंभ रोशनी में कराया जा सके। हालांकि, इसके बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
बिजली न आने के कारण जिला अधिकारी ने अंधेरे में ही मानव श्रृंखला कार्यक्रम का शुभारंभ किया। घटना से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान बिजली जैसी मूलभूत व्यवस्था के बाधित होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, विद्युत कटौती के वास्तविक कारण और इस संबंध में बिजली विभाग की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आया है या नहीं, इसकी पुष्टि किया जाना बाकी है।
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Information bureau बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 79वें स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान करें, जीवनदान दें! इस स्वतंत्रता दिवस पर आइए मानवता की सेवा में अपना योगदान दें। रक्तदान के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। 15 अगस्त 2026 सुबह 9 बजे – शाम 4 बजे आशीष हॉस्पिटल एवं दूरबीन सेंटर, ढकवा बाजार, प्रतापगढ़ आयोजक: श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन आपका रक्तदान, किसी के जीवन की नई उम्मीद बन सकता है। जय हिंद!
    1
    79वें स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान करें, जीवनदान दें!
इस स्वतंत्रता दिवस पर आइए मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।
रक्तदान के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

15 अगस्त 2026
सुबह 9 बजे – शाम 4 बजे
आशीष हॉस्पिटल एवं दूरबीन सेंटर, ढकवा बाजार, प्रतापगढ़

आयोजक: श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन

आपका रक्तदान, किसी के जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।
 जय हिंद!
    user_Virendra Kumar shrivtasta
    Virendra Kumar shrivtasta
    Librarian सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • मानापुर अंडरपास के पास ट्रेन से गिरा युवक, जिला अस्पताल रेफर सुलतानपुर। थाना कोतवाली चांदा क्षेत्र में बुधवार सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7 बजे मानापुर अंडरपास के पास रेलवे लाइन के निकट एक व्यक्ति के ट्रेन से गिरकर घायल होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की पहचान लखेंद्र पुत्र महेंद्र कुमार, निवासी इस्माइलपुर, जिला शेखपुरा, बिहार के रूप में की। पुलिस ने तत्काल घायल को सीएचसी पीपी कमैचा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक घायल की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। पुलिस द्वारा घायल के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही घायल से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त संबंध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर द्वारा जानकारी दी गई।
    1
    मानापुर अंडरपास के पास ट्रेन से गिरा युवक, जिला अस्पताल रेफर
सुलतानपुर। थाना कोतवाली चांदा क्षेत्र में बुधवार सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7 बजे मानापुर अंडरपास के पास रेलवे लाइन के निकट एक व्यक्ति के ट्रेन से गिरकर घायल होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की पहचान लखेंद्र पुत्र महेंद्र कुमार, निवासी इस्माइलपुर, जिला शेखपुरा, बिहार के रूप में की।
पुलिस ने तत्काल घायल को सीएचसी पीपी कमैचा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक घायल की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
पुलिस द्वारा घायल के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही घायल से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उक्त संबंध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर द्वारा जानकारी दी गई।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सुलतानपुर में युवती ब्लैकमेलिंग से परेशान 2 युवकों पर अश्लील वीडियो बनाने और शादी तुड़वाने का आरोप, केस दर्ज सुलतानपुर के बंधुआकलां थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने गांव के ही दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया, पैसों की उगाही की और उसकी शादी तुड़वा दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 20 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि कुछ माह पूर्व जब वह अपने घर में स्नान कर रही थी, तब गांव के ही मो० शफीक और चाँद ने छुपकर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद दोनों आरोपी पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। पीड़िता द्वारा विरोध करने और परिजनों को बताने की बात कहने पर आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दो माह पूर्व आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता से 20,000 रुपये नकद भी ऐंठ लिए थे। पीड़िता की शादी 21 नवंबर को बल्दीराय थाना अंतर्गत एक गांव में तय हुई थी। आरोपियों ने पीड़िता के मंगेतर को फोन करके उसके फोटो व वीडियो होने की बात कही, जिसके कारण पीड़िता का रिश्ता टूट गया। शादी टूट जाने और लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने बंधुआकलां थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक (SI) धर्मेंद्र कुमार सरोज को सौंपी गई है।
    1
    सुलतानपुर में युवती ब्लैकमेलिंग से परेशान
2 युवकों पर अश्लील वीडियो बनाने और शादी तुड़वाने का आरोप, केस दर्ज
सुलतानपुर के बंधुआकलां थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने गांव के ही दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया, पैसों की उगाही की और उसकी शादी तुड़वा दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
20 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि कुछ माह पूर्व जब वह अपने घर में स्नान कर रही थी, तब गांव के ही मो० शफीक और चाँद ने छुपकर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद दोनों आरोपी पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे।
पीड़िता द्वारा विरोध करने और परिजनों को बताने की बात कहने पर आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दो माह पूर्व आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता से 20,000 रुपये नकद भी ऐंठ लिए थे।
पीड़िता की शादी 21 नवंबर को बल्दीराय थाना अंतर्गत एक गांव में तय हुई थी। आरोपियों ने पीड़िता के मंगेतर को फोन करके उसके फोटो व वीडियो होने की बात कही, जिसके कारण पीड़िता का रिश्ता टूट गया।
शादी टूट जाने और लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने बंधुआकलां थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक (SI) धर्मेंद्र कुमार सरोज को सौंपी गई है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *मध्यांचल के रसिया अधिशाषी अभियंता का वीडियो वायरल!!* अधिशाषी अभियंता को कंप्यूटर ऑपरेटर से हुआ प्यार लखनऊ *मध्यांचल के रसिया अधिशाषी अभियंता का वीडियो वायरल!!* अधिशाषी अभियंता को कंप्यूटर ऑपरेटर से हुआ प्यार!! अधिशासी अभियंता उदय प्रताप निकले रसिया!! कंप्यूटर ऑपरेटर महिला साहब के बाँदा दफ्तर में तैनात थी!! उसी दौरान साहब की बढ़ गई नजदीकिया!! साहब का ट्रांसफर गोंडा हो गया!! साहब ने कम्प्यूटर ऑपरेटर को लखनऊ होटल में बुलाया!! खुद गोंडा से लखनऊ पहुंच गए!! साहब और कम्प्यूटर ऑपरेटर होटल के कमरे में निजी पल बिता रहे थे!! इसकी जानकारी ऑपरेटर महोदया के पति को हो गई!! जिसके बाद पति भी गोली की रफ्तार से होटल जा पहुंचा!! होटल के कमरे में पत्नी को साहब के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया!! जिसके बाद होटल में हुआ हंगामा वीडियो वायरल!!
    1
    *मध्यांचल के रसिया अधिशाषी अभियंता का वीडियो वायरल!!*

अधिशाषी अभियंता को कंप्यूटर ऑपरेटर से हुआ प्यार
लखनऊ
*मध्यांचल के रसिया अधिशाषी अभियंता का वीडियो वायरल!!*
अधिशाषी अभियंता को कंप्यूटर ऑपरेटर से हुआ प्यार!!
अधिशासी अभियंता उदय प्रताप निकले रसिया!!
कंप्यूटर ऑपरेटर महिला साहब के बाँदा दफ्तर में तैनात थी!!
उसी दौरान साहब की बढ़ गई नजदीकिया!!
साहब का ट्रांसफर गोंडा हो गया!!
साहब ने कम्प्यूटर ऑपरेटर को लखनऊ होटल में बुलाया!!
खुद गोंडा से लखनऊ पहुंच गए!!
साहब और कम्प्यूटर ऑपरेटर होटल के कमरे में निजी पल बिता रहे थे!!
इसकी जानकारी ऑपरेटर महोदया के पति को हो गई!!
जिसके बाद पति भी गोली की रफ्तार से होटल जा पहुंचा!!
होटल के कमरे में पत्नी को साहब के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया!!
जिसके बाद होटल में हुआ हंगामा वीडियो वायरल!!
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    2 hrs ago
  • *पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा आखिरी दौर में है। पुलिस–प्रशासन का पूरा अमला कांवड़ियों की सेवा में उतर आया है। कहीं फूल बरसाए जा रहे तो कहीं उन्हें माला पहनाई जा रही है। Video जिला मुजफ्फरनगर की है।*
    1
    *पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा आखिरी दौर में है। पुलिस–प्रशासन का पूरा अमला कांवड़ियों की सेवा में उतर आया है। कहीं फूल बरसाए जा रहे तो कहीं उन्हें माला पहनाई जा रही है। Video जिला मुजफ्फरनगर की है।*
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • प्रतापगढ़ रानीगंज: फायरिंग में वांछित 2 आरोपी गिरफ्तार, एक के पास से तमंचा-कारतूस बरामद`
    1
    प्रतापगढ़
रानीगंज: फायरिंग में वांछित 2 आरोपी गिरफ्तार, एक के पास से तमंचा-कारतूस बरामद`
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.