Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीधी भाजपा कार्यालय में सीधी सिंगरौली सांसद डॉ राजेश मिश्रा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनने के बाद सांसद मिश्रा ने की पत्रकारों से बात!
पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
सीधी भाजपा कार्यालय में सीधी सिंगरौली सांसद डॉ राजेश मिश्रा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनने के बाद सांसद मिश्रा ने की पत्रकारों से बात!
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- रीवा ब्रेकिंग नाबालिक बच्ची ने बिछिया थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप आरोपो से घिरे सहायक उप निरीक्षक ने निष्पक्ष जांच करने की मांग लगे आरोप को बताया बेबुनियाद एडिशनल एसपी ने सीएसपी राजीव पाठक को सौंपी जांच रीवा में संगीन आरोपो से घिरी पुलिस की वर्दी एक बार फिर दागदार हो गई है।मामला है रीवा शहर के बिछिया थाने का है, जहां पदस्थ राकेश वर्मा नामक एएसआई पर 16 साल की नाबालिग लड़की नें दिन दहाड़़े घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है।नाबालिग बच्ची का आरोप है कि एएसआई उसके चाचा को पूंछने के बहाने घर पहुंचे और घर के भीतर दाखिल होने के बाद उसके साथ अश्लील हरकते करने लगे।आरोप है कि घटना के दौरान वह नशे की हालत में भी थे,जिस दौरान पीड़िता के विरोध करने के बावजूद एएसआई नें उसका हाथ पकड़कर ना सिर्फ घसीटा बल्कि बिस्तर पर भी पटक दिया।इतना ही नहीं आरोप है कि एएसआई नें घर के दरवाजे में ताला तक बंद कर दिया और बाद में देर रात दोबारा घर पहुंचकर चाभी को घर के ही दरवाजे पर टांग दिया।फिलहाल घटना के दौरान किशोरी नें किसी तरह से न सिर्फ खुद को बचाया बल्कि घर की छत पर चढ़कर अपनी अस्मत बचाई।फिलहाल पीड़ित किशोरी अपनी मां सहित परिजनों के साथ बिछिया थाने पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।दरअसल यह पूरी घटना बिछिया थाना क्षेत्र में रविवार की शाम करीब 4.30 बजे की है।हालाकि किशोरी द्वारा की गई शिकायत के बाद किशोरी के बयान दर्ज कर पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरु कर दी गई है।इधर मामले में एडिशनल एसपी आरती सिंह नें बताया कि 16 वर्सीय किशोरी नें छेड़छाड़ का एक लिखित आवेदन थाने में दिया है जिसमें थाने में ही पदस्थ एएसआई पर छेड़खानी जैसा आरोप है।एडिशनल एसपी के मुताबिक एएसआई काॅबिंग गस्त के दोरान चतुर उर्फ शाकिब नाम के आदतन अपराधी के घर पर जांच के लिये गए थे, जहां मौजूद नाबालिग बच्ची के द्वारा एएसआई पर गंभीर आरोप लगाए गए है जिसकी गंभीरता से जांच कराई जा रही है।वहीं घटना के दौरान नशे में होने की बात पर एएसआई का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कोतवाली सीएसपी राजीव पाठक को सौंप दी गई है जिनके द्वारा अब पूरे मामले की जांच शुरु कर दी गई है।वही जब इस संबंध में आरोपों से घिरे एएसआई राकेश से बातचीत की गई तो उन्होंने भी अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद ठहराया है।एएसआई नें अपना पक्ष रखते हुये कहा कि काॅम्बिंग गश्त के दौरान वह आदतन आरोपी के खिलाफ थाने में आई शिकायत की जांच करने पहुंचे थे, लेकिन आरोपी के घर में मौजूद ना होने पर वह वापस लौट आये थे।फिलहाल एएसआई नें अपने ऊपर लगे आरोपों को आदतन अपराधी द्वारा रंजिशन फंसाने का षड्यंत्र बताया है।उनका कहना है कि पुलिस पर इस तरह के संगीन आरोप लगाना कहीं ना कही पुलिस के मनोबल को कमजोर करता है।फ़िलहाल एएसआई ने भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।1
- "प्राकृतिक खेती अपनाओ रे" के तर्ज पर श्रीमती सोनू चौधरी ने गीत प्रस्तुत कर प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रेरित किया।1
- Post by Abhishek Pandey2
- मऊगंज रोड़ #🇮🇳🌅❤️🩹💥👍1
- Post by चंदन भइया1
- घूरपुर नहर पुलिया के समीप रामसेवक नगर स्थित सुमन हॉस्पिटल में सोमवार को एक महत्वपूर्ण जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई हॉस्पिटल के संस्थापक एवं जनरल सर्जन डॉ. सन्तोष कुमार मौर्य ने की, जिसमें क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों के साथ-साथ गरीब और असहाय लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मौर्य ने क्षेत्र में फैल रही गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को सचेत किया और समय पर इलाज कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि सुमन हॉस्पिटल में गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क परामर्श, दवाओं पर विशेष छूट तथा लैब जांच में भी रियायत दी जा रही है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और मरीजों व उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन द्वारा हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जगत सिंह कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी जमुनापार के जिलाध्यक्ष सतीश कुशवाहा, डॉ. राकेश कुमार, राजेन्द्र प्रसाद पटेल, डॉ. विमलेश पटेल, डॉ. कमलेश गौड़, नीरा पटेल (आशा बहू), सीमा पटेल (आशा बहू), डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. हिछलाल पटेल सहित दो दर्जन से अधिक लोग उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से गरीब वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाएं सभी तक आसानी से पहुंच सकेंगी।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का प्रसारण विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय प्रसारण है। इस प्रसारण में देश की सामर्थ्य शक्ति का पता चलता है। अमेरिका खाड़ी देशों में युद्ध के रूप में मची खलबली पर कटाक्ष करते हुए सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेसी इस आपदा में भी राजनैतिक रोटियाँ सेक रहे हैं। पेट्रोल डीजल व गैस को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां फैला रहे हैं, जबकि हमारे देश में डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। फिर भी कांग्रेसी भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। ऐसी दिग्भ्रमित कांग्रेस और उनके लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को अवश्य सुनना चाहिए, उन्हें सद्बुद्धि प्राप्त होगी। सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा कि हर एपिसोड नयापन लिए रहता है। जैसे इस एपिसोड की प्रमुख बातें हमारी प्राचीन धरोहर पांडुलिपियों का संरक्षण, खेलेगा इंडिया खिलेगा इंडिया, फिट इंडिया मुहिम, खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के संकट के बीच भारत की वैश्विक भूमिका सहित अनेक मुद्दों पर देशवासियों का ध्यान आकृष्ट कराया। सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने सभी जनता जनार्दन से अपील की है कि वे अफवाहों और कांग्रेसियों के बहकावे में ना आए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शासन प्रशासन पर विश्वास रखें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, बूथ अध्यक्ष फूलचंद गुप्ता, अनूप गुप्ता अमित प्रधान, डॉ मनोज सिंह परिहार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।1
- शहर में राम नवमी के मौके पर निकली शोभायात्रा के दौरान पुलिस की एक विवादित कार्रवाई सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को लाठी से मारता हुआ नजर आ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला राह चलते लोगों पर पत्थर फेंक रही थी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थिति को संभालने के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा महिला पर लाठी चलाने की घटना कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी, ऐसे में उसके साथ इस तरह का व्यवहार अमानवीय है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बाइट राजीव पाठक सीएसपी रीवा1
- कौंधियारा, प्रयागराज। कौंधियारा क्षेत्र के गोदाही बड़गोहना कला गांव में स्थित सुरजीत सिंह आशा देवी इंटर कॉलेज एवं पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन रविवार को मुख्य अतिथि सांसद उज्जवल रमण सिंह द्वारा सरस्वती की प्रतिमा पर दीपप्रज्वलित कर माल्यार्पण करने के बाद फीता काटकर किया गया । मुख्यअथिति का मंच पर माल्यार्पण करके स्वागत अभिनंदन किया गया । उद्घाटन समारोह को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा । मुख्यअतिथि द्वारा प्रबंधक सुरजीत सिंह की सराहना किये की इस ग्रामीण आंचल में इंटर कालेज स्थापित करना बहुत ही सराहनी कार्य हैं । इससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने सौभाग्य प्राप्त होगा और कम खर्चे में इंटर तक पढ़ाई करने का सुनहरा अवसर मेला गा जिससे गरीब वर्ग के लोग शिक्षा से वंचित न रहे जाएँ । उद्धाटन समारोह में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया । विद्यालय के प्रबंधक सुरजीत सिंह पटेल उर्फ लल्लू ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज में आगामी 1 अप्रैल से नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विशेष बात यह है कि प्रवेश शुल्क पूर्णतः नि:शुल्क रखा गया है, जबकि गरीब और निर्धन परिवार के बच्चों के लिए फीस माफ करने की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है।4