logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समय रहते करा लें HP गैस की E-KYC, नहीं तो हो सकती है गैस आपूर्ति में परेशानी गुरसराय। HP गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। जिन उपभोक्ताओं की E-KYC अभी तक पूर्ण नहीं हुई है, वे समय रहते अपनी E-KYC अवश्य करा लें। निर्धारित प्रक्रिया के तहत E-KYC पूर्ण नहीं होने पर भविष्य में गैस कनेक्शन एवं घरेलू गैस सिलेंडर की सुविधा को लेकर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छोटी गैस एजेंसी, गुरसराय के वितरक इंजी. बिहारी लाल वर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी सेवा पहले की तरह सुचारु रूप से संचालित की जा रही है। बुकिंग के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उपभोक्ताओं को उनके घर पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ गैस एजेंसी पहुंचकर अपनी E-KYC शीघ्र पूर्ण करा लें, ताकि भविष्य में गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की असुविधा न हो। E-KYC नहीं कराने पर बदल सकती है सिलेंडर की सुविधा एजेंसी की ओर से बताया गया कि जिन उपभोक्ताओं की E-KYC पूर्ण नहीं होगी, उन्हें घरेलू सिलेंडर की सुविधा के स्थान पर 19 किलोग्राम कमर्शियल सिलेंडर निर्धारित कीमत पर लेने की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए समय रहते E-KYC कराना बेहद जरूरी है। एजेंसी प्रबंधन ने कहा कि होम डिलीवरी अथवा E-KYC से संबंधित किसी भी समस्या के लिए उपभोक्ता सीधे HP गैस एजेंसी, छोटी गैस एजेंसी, गुरसराय से संपर्क कर सकते हैं। एजेंसी की अपील— समय रहते E-KYC कराएं और गैस सेवा सुचारु रखें।

9 hrs ago
user_Som mishra
Som mishra
पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

समय रहते करा लें HP गैस की E-KYC, नहीं तो हो सकती है गैस आपूर्ति में परेशानी गुरसराय। HP गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। जिन उपभोक्ताओं की E-KYC अभी तक पूर्ण नहीं हुई है, वे समय रहते अपनी E-KYC अवश्य करा लें। निर्धारित प्रक्रिया के तहत E-KYC पूर्ण नहीं होने पर भविष्य में गैस कनेक्शन एवं घरेलू गैस सिलेंडर की सुविधा को लेकर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छोटी गैस एजेंसी, गुरसराय के वितरक इंजी. बिहारी लाल वर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी सेवा पहले की तरह सुचारु रूप से संचालित की जा रही है। बुकिंग के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उपभोक्ताओं को उनके घर पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ गैस एजेंसी पहुंचकर अपनी E-KYC शीघ्र पूर्ण करा लें, ताकि भविष्य में गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की असुविधा न हो। E-KYC नहीं कराने पर बदल सकती है सिलेंडर की सुविधा एजेंसी की ओर से बताया गया कि जिन उपभोक्ताओं की E-KYC पूर्ण नहीं होगी, उन्हें घरेलू सिलेंडर की सुविधा के स्थान पर 19 किलोग्राम कमर्शियल सिलेंडर निर्धारित कीमत पर लेने की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए समय रहते E-KYC कराना बेहद जरूरी है। एजेंसी प्रबंधन ने कहा कि होम डिलीवरी अथवा E-KYC से संबंधित किसी भी समस्या के लिए उपभोक्ता सीधे HP गैस एजेंसी, छोटी गैस एजेंसी, गुरसराय से संपर्क कर सकते हैं। एजेंसी की अपील— समय रहते E-KYC कराएं और गैस सेवा सुचारु रखें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डॉक्टर साहब घरवाली ने सपने में बहुत मारा#😂😂😂😂😂#सब्सक्राइब लाइक फॉलो तो कर दो भैया
    1
    डॉक्टर साहब घरवाली ने सपने में बहुत मारा#😂😂😂😂😂#सब्सक्राइब लाइक फॉलो तो कर दो भैया
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Security Guard मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के ब्लॉक कदौरा मुख्यालय पर जालौन आज बाल संरक्षण समिति और टास्क फोर्स की त्रैमासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के ब्लॉक कदौरा मुख्यालय पर आज बाल संरक्षण समिति और टास्क फोर्स की त्रैमासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में बाल विवाह की रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन और 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान को गति देने पर विस्तृत रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना की प्रगति और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा व सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में खंड विकास अधिकारी संदीप मिश्रा और सहायक विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार सहित स्वास्थ्य, शिक्षा और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सुनीता सिंह पीटीसी जालौन मो 9415596496
    3
    उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के ब्लॉक कदौरा मुख्यालय पर जालौन आज बाल संरक्षण समिति और टास्क फोर्स की त्रैमासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के ब्लॉक कदौरा मुख्यालय पर आज बाल संरक्षण समिति और टास्क फोर्स की त्रैमासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में बाल विवाह की रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन और 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान को गति देने पर विस्तृत रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना की प्रगति और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा व सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में खंड विकास अधिकारी संदीप मिश्रा और सहायक विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार सहित स्वास्थ्य, शिक्षा और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
सुनीता सिंह 
पीटीसी जालौन 
मो 9415596496
    user_Sunita Singh
    Sunita Singh
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • चोरी का खुलासा करते हुए क्या कुछ बोले पुलिस अधीक्षक सुनिए विस्तार से!! कोतवाली उरई पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अंतर्राज्यीय चोरों को चोरी के 15 अदद दो-पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गयी बाइट।
    1
    चोरी का खुलासा करते हुए क्या कुछ बोले पुलिस अधीक्षक सुनिए विस्तार से!!
कोतवाली उरई पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अंतर्राज्यीय चोरों को चोरी के 15 अदद दो-पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गयी बाइट।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 🎤इंटरसेप्टर बाइक से तेज रफ्तार और बिना हेलमेट वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई तेज🖥️ 📍तेज रफ्तार वाहनों और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के किये गये कई ई-चालान उरई (जालौन)। जनपद जालौन की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। अब इंटरसेप्टर बाइक के माध्यम से तेज रफ्तार वाहनों और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित वाहन चालकों के ई-चालान किए जा रहे हैं। इंटरसेप्टर बाइक के जरिए सड़क पर वाहनों की गति की निगरानी की जा रही है। निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज वाहन चलाने वाले चालक कार्रवाई की जद में आ रहे हैं। वहीं बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के भी ई-चालान किए जा रहे हैं। यातायात विभाग की इस कार्रवाई के बाद वाहन चालकों में सतर्कता बढ़ी है। विभाग की ओर से वाहन चालकों से अपील की गई है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और किये गये कई ई-चालान सीमा में ही वाहन चलाएं। अधिकारियों का कहना है कि यातायात नियमों का पालन कराने का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    4
    🎤इंटरसेप्टर बाइक से तेज रफ्तार और बिना हेलमेट वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई तेज🖥️
📍तेज रफ्तार वाहनों और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के किये गये कई ई-चालान
उरई (जालौन)। जनपद जालौन की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है।
अब इंटरसेप्टर बाइक के माध्यम से तेज रफ्तार वाहनों और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित वाहन चालकों के ई-चालान किए जा रहे हैं।
इंटरसेप्टर बाइक के जरिए सड़क पर वाहनों की गति की निगरानी की जा रही है। निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज वाहन चलाने वाले चालक कार्रवाई की जद में आ रहे हैं। वहीं बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के भी ई-चालान किए जा रहे हैं।
यातायात विभाग की इस कार्रवाई के बाद वाहन चालकों में सतर्कता बढ़ी है। विभाग की ओर से वाहन चालकों से अपील की गई है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और किये गये कई ई-चालान सीमा में ही वाहन चलाएं।
अधिकारियों का कहना है कि यातायात नियमों का पालन कराने का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • स्लग- पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 15 वाहन बरामद, दो सदस्य गिरफ्तार उरई (जालौन) उरई कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 14 बाइकें और एक स्कूटी, कुल 15 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। बरामद वाहनों में 13 वाहन जालौन सहित विभिन्न जनपदों में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित बताए गए हैं। उरई कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान पुलिस ने आनंद निवासी महुआखेड़ा, थाना समथर, झांसी और मोनू यादव निवासी राजापुर, थाना रक्सा, झांसी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जालौन, झांसी, दतिया, शिवपुरी, ललितपुर और हमीरपुर में मोटरसाइकिलों की रेकी कर मास्टर चाबी से लॉक तोड़कर चोरी करते थे। चोरी के वाहन उरई के फैक्ट्री एरिया में छिपाए जाते थे और 20 से 25 हजार रुपये में बेचने का सौदा किया जाता था।
    5
    स्लग- पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 15 वाहन बरामद, दो सदस्य गिरफ्तार
उरई (जालौन)
उरई कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 14 बाइकें और एक स्कूटी, कुल 15 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। बरामद वाहनों में 13 वाहन जालौन सहित विभिन्न जनपदों में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित बताए गए हैं।
उरई कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान पुलिस ने आनंद निवासी महुआखेड़ा, थाना समथर, झांसी और मोनू यादव निवासी राजापुर, थाना रक्सा, झांसी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जालौन, झांसी, दतिया, शिवपुरी, ललितपुर और हमीरपुर में मोटरसाइकिलों की रेकी कर मास्टर चाबी से लॉक तोड़कर चोरी करते थे। चोरी के वाहन उरई के फैक्ट्री एरिया में छिपाए जाते थे और 20 से 25 हजार रुपये में बेचने का सौदा किया जाता था।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कोंच तहसील के कुँवरपुरा गांव में पति की हत्या का आरोप, संपत्ति हड़पने और जान से मारने की धमकी का भी आरोप, पत्नी ने पुलिस से की शिकायत जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के कुँवरपुरा गांव निवासी महिला ने अपने पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही अपने और बच्चों की सुरक्षा की मांग की है। सुनैना पत्नी कोतवाल जाटव ने मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 2 अगस्त 2026 की रात करीब 10 बजे से एक बजे के बीच उसके पति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। महिला के अनुसार घटना के समय वह अपने मायके में थी। आरोप है कि घटना के बाद उसके ससुर ने फोन कर पति की हत्या किए जाने और शव जलाए जाने की जानकारी दी। 3 अगस्त को गांव पहुंचने पर महिला ने पति के गले और शरीर पर चोट के साथ नीले निशान देखे। उसका आरोप है कि उसे पूरा शव देखने नहीं दिया गया। पोस्टमार्टम कराने की बात कहने पर उसे कमरे में बंद कर दिया गया। महिला ने तहरीर में संपत्ति हड़पने तथा उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उसने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, घटना से जुड़े साक्ष्यों की जांच और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की गुहार लगाई गई है।
    1
    कोंच तहसील के कुँवरपुरा गांव में पति की हत्या का आरोप, संपत्ति हड़पने और जान से मारने की धमकी का भी आरोप, पत्नी ने पुलिस से की शिकायत
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के कुँवरपुरा गांव निवासी महिला ने अपने पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए  पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही अपने और बच्चों की सुरक्षा की मांग की है।
सुनैना पत्नी कोतवाल जाटव ने मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 2 अगस्त 2026 की रात करीब 10 बजे से एक बजे के बीच उसके पति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। महिला के अनुसार घटना के समय वह अपने मायके में थी।
आरोप है कि घटना के बाद उसके ससुर ने फोन कर पति की हत्या किए जाने और शव जलाए जाने की जानकारी दी। 3 अगस्त को गांव पहुंचने पर महिला ने पति के गले और शरीर पर चोट के साथ नीले निशान देखे। उसका आरोप है कि उसे पूरा शव देखने नहीं दिया गया। पोस्टमार्टम कराने की बात कहने पर उसे कमरे में बंद कर दिया गया।
महिला ने तहरीर में संपत्ति हड़पने तथा उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उसने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, घटना से जुड़े साक्ष्यों की जांच और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की गुहार लगाई गई है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    11 hrs ago
  • इंटरसेप्टर बाइक से तेज रफ्तार और बिना हेलमेट वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई तेज🖥️* *📍तेज रफ्तार वाहनों और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के किये गये कई ई-चालान* *🎤इंटरसेप्टर बाइक से तेज रफ्तार और बिना हेलमेट वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई तेज🖥️* *📍तेज रफ्तार वाहनों और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के किये गये कई ई-चालान* उरई (जालौन)। जनपद जालौन की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। अब इंटरसेप्टर बाइक के माध्यम से तेज रफ्तार वाहनों और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित वाहन चालकों के ई-चालान किए जा रहे हैं। इंटरसेप्टर बाइक के जरिए सड़क पर वाहनों की गति की निगरानी की जा रही है। निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज वाहन चलाने वाले चालक कार्रवाई की जद में आ रहे हैं। वहीं बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के भी ई-चालान किए जा रहे हैं। यातायात विभाग की इस कार्रवाई के बाद वाहन चालकों में सतर्कता बढ़ी है। विभाग की ओर से वाहन चालकों से अपील की गई है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और किये गये कई ई-चालान सीमा में ही वाहन चलाएं। अधिकारियों का कहना है कि यातायात नियमों का पालन कराने का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। *रिपोर्ट -जनपद जालौन से सुनीता singh पीटीसी जालौन*
    4
    इंटरसेप्टर बाइक से तेज रफ्तार और बिना हेलमेट वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई तेज🖥️*
*📍तेज रफ्तार वाहनों और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के किये गये कई ई-चालान*
*🎤इंटरसेप्टर बाइक से तेज रफ्तार और बिना हेलमेट वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई तेज🖥️*
*📍तेज रफ्तार वाहनों और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के किये गये कई ई-चालान*
उरई (जालौन)। जनपद जालौन की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है।
अब इंटरसेप्टर बाइक के माध्यम से तेज रफ्तार वाहनों और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित वाहन चालकों के ई-चालान किए जा रहे हैं।
इंटरसेप्टर बाइक के जरिए सड़क पर वाहनों की गति की निगरानी की जा रही है। निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज वाहन चलाने वाले चालक कार्रवाई की जद में आ रहे हैं। वहीं बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के भी ई-चालान किए जा रहे हैं।
यातायात विभाग की इस कार्रवाई के बाद वाहन चालकों में सतर्कता बढ़ी है। विभाग की ओर से वाहन चालकों से अपील की गई है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और किये गये कई ई-चालान सीमा में ही वाहन चलाएं।
अधिकारियों का कहना है कि यातायात नियमों का पालन कराने का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
*रिपोर्ट -जनपद जालौन से सुनीता singh पीटीसी जालौन*
    user_Sunita Singh
    Sunita Singh
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कोंच,बिजली संकट से जूझ रहा आराजीलेन मोहल्ला, एसडीएम से महिलाओं ने लगाई विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की गुहार जालौन के कोंच नगर के आराजीलेन मोहल्ले में पिछले कुछ समय से विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर मोहल्ले की महिलाओं ने मंगलवार सुबह 11:30 बजे एसडीएम कोंच अभिनव कुमार को शिकायती पत्र सौंपकर जल्द विद्युत संचालन बहाल कराने की मांग की है। शिकायती पत्र में महिलाओं ने बताया कि उनके नाम विद्युत कनेक्शन होने के बावजूद मोहल्ले में पिछले कई दिनों से बिजली का संचालन नहीं हो रहा है। इस संबंध में विद्युत विभाग के कर्मचारियों से मौखिक शिकायत करने के बाद 11 अगस्त 2026 को लिखित शिकायत भी दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। महिलाओं के अनुसार बिजली न होने से रात के समय पूरा मोहल्ला अंधेरे में डूबा रहता है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। अंधेरे के कारण जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने का खतरा भी बना रहता है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि हाल ही में रात के समय एक जहरीले जीव के काटने से एक व्यक्ति की मौत होने की घटना भी सामने आई। मोहल्ले की भाया मताली, शीला, सावित्री और मीना ने एसडीएम से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
    1
    कोंच,बिजली संकट से जूझ रहा आराजीलेन मोहल्ला, एसडीएम से महिलाओं ने लगाई विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की गुहार
जालौन के कोंच नगर के आराजीलेन मोहल्ले में पिछले कुछ समय से विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर मोहल्ले की महिलाओं ने मंगलवार सुबह 11:30 बजे एसडीएम कोंच अभिनव कुमार को शिकायती पत्र सौंपकर जल्द विद्युत संचालन बहाल कराने की मांग की है।
शिकायती पत्र में महिलाओं ने बताया कि उनके नाम विद्युत कनेक्शन होने के बावजूद मोहल्ले में पिछले कई दिनों से बिजली का संचालन नहीं हो रहा है। इस संबंध में विद्युत विभाग के कर्मचारियों से मौखिक शिकायत करने के बाद 11 अगस्त 2026 को लिखित शिकायत भी दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
महिलाओं के अनुसार बिजली न होने से रात के समय पूरा मोहल्ला अंधेरे में डूबा रहता है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। अंधेरे के कारण जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने का खतरा भी बना रहता है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि हाल ही में रात के समय एक जहरीले जीव के काटने से एक व्यक्ति की मौत होने की घटना भी सामने आई। मोहल्ले की भाया मताली, शीला, सावित्री और मीना ने एसडीएम से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    11 hrs ago
  • दबंगों ने युवक को अगवा कर की मारपीट व अमानवीय कृत्य, पीड़ित ने अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार इंस्टाग्राम पर बुलाकर तमंचे के बल पर ले गए खेत पर बनी कोठी, जातिसूचक गालियां देकर किया उत्पीडन उरई (जालौन)। थाना रेढ़र क्षेत्र के ग्राम रेढ़र निवासी एक युवक ने गांव के ही कुछ दबंगों पर अगवा कर बेरहमी से मारपीट करने, जातिसूचक गालियां देने और अमानवीय कृत्य करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने भीम गाडगे सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ​पीड़ित आलोक रजक उर्फ नैनकमल पुत्र सोनू रजक ने प्रार्थना पत्र में बताया कि 14 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे वह नावर गांव (थाना गोहन) गया था, जहां उसे इंस्टाग्राम पर एक युवक द्वारा बुलाया गया था। आरोप है कि मौके पर पहुंचते ही उक्त युवक व उसके साथ मुंह बांधे चार अन्य दबंगों ने तमंचे के बल पर उसका अपहरण कर लिया और मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव से दूर एक कोठी पर ले गए। ​पीड़ित का आरोप है कि वहां उसकी जाति पूछकर लात-घूसों, बेल्ट व तमंचे की बट से जमकर मारपीट की गई तथा जातिसूचक गालियां दी गईं। इतना ही नहीं, दबंगों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर व कांशीराम के खिलाफ गालियां दिलाने का वीडियो भी बनाया। इसके बाद पीड़ित को जमीन पर पटककर उसके ऊपर पेशाब करने जैसा अमानवीय कृत्य भी किया गया। किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे पीड़ित ने भीम गाडगे सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार दिवाकर व अन्य पदाधिकारियों के साथ आलाधिकारियों को पत्र देकर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
    1
    दबंगों ने युवक को अगवा कर की मारपीट व अमानवीय कृत्य, पीड़ित ने अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार
इंस्टाग्राम पर बुलाकर तमंचे के बल पर ले गए खेत पर बनी कोठी, जातिसूचक गालियां देकर किया उत्पीडन
उरई (जालौन)। थाना रेढ़र क्षेत्र के ग्राम रेढ़र निवासी एक युवक ने गांव के ही कुछ दबंगों पर अगवा कर बेरहमी से मारपीट करने, जातिसूचक गालियां देने और अमानवीय कृत्य करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने भीम गाडगे सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ​पीड़ित आलोक रजक उर्फ नैनकमल पुत्र सोनू रजक ने प्रार्थना पत्र में बताया कि 14 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे वह नावर गांव (थाना गोहन) गया था, जहां उसे इंस्टाग्राम पर एक युवक द्वारा बुलाया गया था। आरोप है कि मौके पर पहुंचते ही उक्त युवक व उसके साथ मुंह बांधे चार अन्य दबंगों ने तमंचे के बल पर उसका अपहरण कर लिया और मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव से दूर एक कोठी पर ले गए। ​पीड़ित का आरोप है कि वहां उसकी जाति पूछकर लात-घूसों, बेल्ट व तमंचे की बट से जमकर मारपीट की गई तथा जातिसूचक गालियां दी गईं। इतना ही नहीं, दबंगों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर व कांशीराम के खिलाफ गालियां दिलाने का वीडियो भी बनाया। इसके बाद पीड़ित को जमीन पर पटककर उसके ऊपर पेशाब करने जैसा अमानवीय कृत्य भी किया गया। किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे पीड़ित ने भीम गाडगे सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार दिवाकर व अन्य पदाधिकारियों के साथ आलाधिकारियों को पत्र देकर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.