कोंच,बिजली संकट से जूझ रहा आराजीलेन मोहल्ला, एसडीएम से महिलाओं ने लगाई विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की गुहार जालौन के कोंच नगर के आराजीलेन मोहल्ले में पिछले कुछ समय से विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर मोहल्ले की महिलाओं ने मंगलवार सुबह 11:30 बजे एसडीएम कोंच अभिनव कुमार को शिकायती पत्र सौंपकर जल्द विद्युत संचालन बहाल कराने की मांग की है। शिकायती पत्र में महिलाओं ने बताया कि उनके नाम विद्युत कनेक्शन होने के बावजूद मोहल्ले में पिछले कई दिनों से बिजली का संचालन नहीं हो रहा है। इस संबंध में विद्युत विभाग के कर्मचारियों से मौखिक शिकायत करने के बाद 11 अगस्त 2026 को लिखित शिकायत भी दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। महिलाओं के अनुसार बिजली न होने से रात के समय पूरा मोहल्ला अंधेरे में डूबा रहता है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। अंधेरे के कारण जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने का खतरा भी बना रहता है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि हाल ही में रात के समय एक जहरीले जीव के काटने से एक व्यक्ति की मौत होने की घटना भी सामने आई। मोहल्ले की भाया मताली, शीला, सावित्री और मीना ने एसडीएम से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
कोंच,बिजली संकट से जूझ रहा आराजीलेन मोहल्ला, एसडीएम से महिलाओं ने लगाई विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की गुहार जालौन के कोंच नगर के आराजीलेन मोहल्ले में पिछले कुछ समय से विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर मोहल्ले की महिलाओं ने मंगलवार सुबह 11:30 बजे एसडीएम कोंच अभिनव कुमार को शिकायती पत्र सौंपकर जल्द विद्युत संचालन बहाल कराने की मांग की है। शिकायती पत्र में महिलाओं ने बताया कि उनके नाम विद्युत कनेक्शन होने के बावजूद मोहल्ले में पिछले कई दिनों से बिजली का संचालन नहीं हो रहा है। इस संबंध में विद्युत विभाग के कर्मचारियों से मौखिक शिकायत करने के बाद 11 अगस्त 2026 को लिखित शिकायत भी दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। महिलाओं के अनुसार बिजली न होने से रात के समय पूरा मोहल्ला अंधेरे में डूबा रहता है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। अंधेरे के कारण जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने का खतरा भी बना रहता है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि हाल ही में रात के समय एक जहरीले जीव के काटने से एक व्यक्ति की मौत होने की घटना भी सामने आई। मोहल्ले की भाया मताली, शीला, सावित्री और मीना ने एसडीएम से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
- कोंच तहसील परिसर में लेखपाल पर सुविधा शुल्क मांगने और मारपीट का आरोप, वकील ने पुलिस से की शिकायत,लेखपाल ने भी दी तहरीर जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र में मंगलवार शाम 7 बजे 61(ख) बनवाने को लेकर एक वकील और लेखपाल के बीच विवाद का मामला सामने आया है। वकील ने लेखपाल पर सुविधा शुल्क मांगने, गाली-गलौज करने, थप्पड़ मारने और जेब से रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। वकील राजेंद्र प्रसाद जाटव के अनुसार, मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह लोहई क्षेत्र के लेखपाल कृष्णबिहारी के पास 61(ख) बनवाने के संबंध में पहुंचे थे। आरोप है कि लेखपाल ने उनसे इसके लिए 100 रुपये की मांग की। वकील ने जब रुपये देने से इनकार किया तो लेखपाल ने संबंधित काश्तकार के आने पर ही 61(ख) बनाए जाने की बात कही। राजेंद्र प्रसाद का आरोप है कि इसी दौरान लेखपाल ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और छीना-झपटी करते हुए थप्पड़ मार दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी जेब से 500 रुपये निकाल लिए गए। घटना के बाद मौके पर कई लेखपाल और वकील एकत्र हो गए, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने लगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। वकील ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में एसडीएम अभिनव कुमार सिंह ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों के बीच जो भी समस्या या विवाद है, उसे बैठकर बातचीत के माध्यम से समझ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और किसी भी पक्ष को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी।1
- अमृत 2.0 योजना के नाम पर कोंच की सड़कें खोदकर छोड़ दी गईं। जनसुनवाई में 1 माह में मरम्मत का आश्वासन दिया था, लेकिन ज़मीनी हकीकत आपके सामने है! कब होगी सुनवाई? #Jalaun #KonchNews #PublicIssue #JalNigam #UttarPradesh अमृत 2.0 योजना के नाम पर कोंच की सड़कें खोदकर छोड़ दी गईं। जनसुनवाई में 1 माह में मरम्मत का आश्वासन दिया था, लेकिन ज़मीनी हकीकत आपके सामने है! कब होगी सुनवाई? #Jalaun #KonchNews #PublicIssue #JalNigam #UttarPradesh1
- वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश /15 दोपहिया वाहनों के साथ दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार /जालौन में वाहन चोरों पर बड़ी कार्यवाही /15 दोपहिया वाहन बरामद दो गिरफ्तार* *मास्टर चाबी से तोड़ते थे लॉक फैक्ट्री एरिया में छिपाकर ग्राहकों को 20 से 25 हजार रुपये में बेचते थे चोरी के वाहन /पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए एसपी ने घोषित किया 25 हजार रुपये का इनाम* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश /15 दोपहिया वाहनों के साथ दो अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार /जालौन में वाहन चोरों पर बड़ी कार्यवाही /15 दोपहिया वाहन बरामद दो गिरफ्तार* *मास्टर चाबी से तोड़ते थे लॉक फैक्ट्री एरिया में छिपाकर ग्राहकों को 20 से 25 हजार रुपये में बेचते थे चोरी के वाहन /पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए एसपी ने घोषित किया 25 हजार रुपये का इनाम* जनपद जालौन उरई कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर 14 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी समेत कुल 15 दोपहिया वाहन बरामद किए बरामद वाहनों में 13 मोटरसाइकिलें जालौन समेत विभिन्न जनपदों में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमों से संबंधित बताई गई हैं पुलिस की इस कार्यवाही से वाहन चोरी की कई घटनाओं के खुलासे की उम्मीद है आप को बता दें कि पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीमों को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे इसी अभियान के तहत कोतवाली उरई पुलिस ने 18 अगस्त को चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया वहीं पूछताछ और पुलिस की जांच में दोनों की पहचान आनंद (27) पुत्र चंद्रशेखर निवासी महुआखेड़ा थाना समथर जनपद झांसी तथा मोनू यादव 32 पुत्र रहीश निवासी राजापुर थाना रक्सा जनपद झांसी के रूप में हुई पुलिस के मुताबिक दोनों शातिर वाहन चोर हैं और अंतरराज्यीय स्तर पर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे वहीं रेकी के बाद मास्टर चाबी से उड़ाते थे बाइक पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने वाहन चोरी करने के तरीके का खुलासा किया आरोपितों के अनुसार वे झांसी के आसपास के क्षेत्रों के अलावा दतिया शिवपुरी ललितपुर हमीरपुर जालौन और अन्य जनपदों में जाकर मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे सुनसान स्थान अथवा ऐसी जगह खड़े वाहनों को निशाना बनाया जाता था जहां चोरी करते समय पकड़े जाने का खतरा कम हो मौका मिलने पर आरोपित मास्टर चाबी की मदद से मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर वाहन चोरी कर लेते थे चोरी किए गए वाहनों को तत्काल बेचने के बजाय उरई के फैक्ट्री एरिया में छिपाकर रखा जाता था। इसके बाद ग्राहक तलाशकर चोरी के वाहनों का सौदा किया जाता था इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें 20 से 25 हजार रुपये में होता था चोरी की बाइक का सौदा पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि चोरी की मोटरसाइकिलों को वह करीब 20 से 25 हजार रुपये में बेचते थे ग्राहक से सौदा तय होने के बाद पहले 10 से 15 हजार रुपये एडवांस लिया जाता था वाहन ग्राहक को देने के बाद शेष रकम कागजात सौंपते समय ली जाती थी पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी के इन वाहनों को खरीदने वाले लोग कौन कौन हैं और इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं 15 वाहन बरामद होने से खुलीं कई घटनाएं पुलिस के मुताबिक आरोपितों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर कुल 15 दोपहिया वाहन बरामद हुए इनमें 14 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी शामिल है बरामद वाहनों में 13 मोटरसाइकिलों का संबंध जालौन सहित अलग-अलग जनपदों में दर्ज वाहन चोरी के मामलों से सामने आया है पुलिस बरामद वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर अन्य घटनाओं से भी उनका संबंध तलाश रही है वहीं इस बरामदगी के बाद वाहन चोरी की कई घटनाओं के खुलासे का रास्ता साफ हुआ पुलिस अब आरोपितों के आपराधिक इतिहास और उनके संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज मामले में कोतवाली उरई में मुकदमा अपराध संख्या 481/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ धारा 303(2) 317(2) और 317(4) बीएनएस के तहत कार्यवाही की पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 15 दोपहिया वाहन बरामद करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की एसपी ने टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और वाहन चोरी समेत अन्य अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका आरोपितों को गिरफ्तार करने और चोरी के वाहनों की बरामदगी करने वाली टीम में कोतवाल उरई प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह डिप्टी गंज चौकी प्रभारी संदीप सिंह एसओजी सिपाही अंकुश शांखबार और हरिओम सिंह शामिल रहे बता दें पुलिस टीम की सक्रियता के चलते अंतरराज्यीय वाहन चोरी के नेटवर्क का खुलासा हो सका और बड़ी संख्या में चोरी के वाहन बरामद किए गए4
- यूपी : आजमगढ़ में इंटर कॉलेज के छात्र–छात्राओं का हंगामा। आरोप है कि कॉलेज में कई सब्जेक्ट के टीचर ही नहीं हैं, जबकि कुछ महीनों बाद बोर्ड परीक्षा आने वाली हैं। Gen Alpha का नारा था – "बिना केमेस्ट्री टीचर के हमारा भविष्य एसिड की तरह जल रहा है" यूपी : आजमगढ़ में इंटर कॉलेज के छात्र–छात्राओं का हंगामा। आरोप है कि कॉलेज में कई सब्जेक्ट के टीचर ही नहीं हैं, जबकि कुछ महीनों बाद बोर्ड परीक्षा आने वाली हैं। Gen Alpha का नारा था – "बिना केमेस्ट्री टीचर के हमारा भविष्य एसिड की तरह जल रहा है"1
- प्रदीप आत्महत्या मामले में गिरफ्तारी कब? परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुआ वीडियो जालौन। नगर जालौन के मोहल्ला सहावनाका निवासी प्रदीप कुमार की आत्महत्या का मामला इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर डिजिटल और प्रिंट मीडिया तक चर्चाओं में है। घटना से पहले मृतक प्रदीप कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने कथित तौर पर एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए थे। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने भी संबंधित व्यक्ति का नाम लेकर कार्रवाई की मांग की थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने जालौन-औरैया मार्ग पर जाम लगाकर न्याय की मांग की थी। उस दौरान प्रशासन की ओर से परिजनों को आरोपी की दो दिन के भीतर गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने की बात सामने आई थी। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि निर्धारित समय बीतने के बावजूद अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी से आहत मृतक के परिजनों का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे न्याय की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। परिजनों की मांग है कि मामले में नामजद/आरोपित व्यक्ति के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए। आखिर कब होगी गिरफ्तारी? मामले को लेकर अब जालौन पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। नगर की जनता की निगाहें भी पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। आखिर जांच कहां तक पहुंची? परिजनों को दिए गए आश्वासन के बाद अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? इन सवालों का जवाब पुलिस प्रशासन से अपेक्षित है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मामला गंभीर होने के कारण उच्चाधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सामने लाने और कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग उठ रही है। क्या आरोपी की गिरफ्तारी होगी? मृतक परिवार को कब मिलेगा न्याय? इन सवालों का जवाब अब जालौन पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से ही सामने आएगा। नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एवं परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।1
- konch_news कोंच तहसील परिसर में लेखपाल व वकील में विवाद सुविधा शुल्क मांगने और मारपीट का आरोप, वकील ने पुलिस से की शिकायत, लेखपाल ने भी दी तहरीर less1
- कोंच तहसील के कुँवरपुरा गांव में पति की हत्या का आरोप, संपत्ति हड़पने और जान से मारने की धमकी का भी आरोप, पत्नी ने पुलिस से की शिकायत जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के कुँवरपुरा गांव निवासी महिला ने अपने पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही अपने और बच्चों की सुरक्षा की मांग की है। सुनैना पत्नी कोतवाल जाटव ने मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 2 अगस्त 2026 की रात करीब 10 बजे से एक बजे के बीच उसके पति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। महिला के अनुसार घटना के समय वह अपने मायके में थी। आरोप है कि घटना के बाद उसके ससुर ने फोन कर पति की हत्या किए जाने और शव जलाए जाने की जानकारी दी। 3 अगस्त को गांव पहुंचने पर महिला ने पति के गले और शरीर पर चोट के साथ नीले निशान देखे। उसका आरोप है कि उसे पूरा शव देखने नहीं दिया गया। पोस्टमार्टम कराने की बात कहने पर उसे कमरे में बंद कर दिया गया। महिला ने तहरीर में संपत्ति हड़पने तथा उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उसने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, घटना से जुड़े साक्ष्यों की जांच और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की गुहार लगाई गई है।1
- एक बार फिर गरमाया मृतक प्रदीप वर्मा का मामला दो दिन का आश्वासन, फिर भी गिरफ्तारी नहीं… प्रदीप के परिवार के आत्महत्या प्रयास किया खबर से मचा हड़कंप, कटघरे में पुलिस की कार्यशैली जालौन। प्रदीप वर्मा की मौत के मामले में एक बार फिर जालौन पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में खड़ी हो गई है। दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक कार्रवाई न होने से मृतक का परिवार बेहद आहत और आक्रोशित है। इसी बीच परिवार द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की बात सामने आने से मामला और गंभीर हो गया है। प्रदीप की मौत से पहले सामने आए वीडियो में उसने कथित उत्पीड़न की बात कहते हुए कुछ लोगों के नाम बताए थे। पोस्टमार्टम के बाद शव जालौन पहुंचने पर परिजनों ने जालौन-औरैया मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने शव रखकर जाम लगा दिया था। उस दौरान पुलिस ने परिवार को दो दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। लेकिन दो दिन गुजर गए और गिरफ्तारी नहीं हुई। इसके बाद रात करीब 10 बजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें मृतक की पत्नी और बच्चे रोते-बिलखते हुए दिखाई दे रहे हैं। परिवार पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की गुहार लगाता नजर आ रहा है। ‘अगर गिरफ्तारी नहीं करनी थी तो आश्वासन क्यों?’ अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी करनी ही नहीं थी तो परिजनों को दो दिन का आश्वासन क्यों दिया गया? क्या यह आश्वासन सिर्फ सड़क पर लगा जाम खुलवाने तक सीमित था? एक तरफ सरकार लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपराध पर जीरो टॉलरेंस की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ इस मामले में गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। क्या आरोपी खुलेआम घूमते रहेंगे और पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकता रहेगा? जालौन में सामने आए इस मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस कथित आरोपियों तक कब पहुंचती है और परिवार को न्याय दिलाने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है। फिलहाल प्रदीप के परिवार का दर्द, रात में वायरल हुआ वीडियो और गिरफ्तारी को लेकर उठ रहे सवाल पूरे मामले को बेहद संवेदनशील बना रहे हैं। अब निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।1