logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमृत 2.0 योजना के नाम पर कोंच की सड़कें खोदकर छोड़ दी गईं। जनसुनवाई में 1 माह में मरम्मत का आश्वासन दिया था, लेकिन ज़मीनी हकीकत आपके सामने है! कब होगी सुनवाई? #Jalaun #KonchNews #PublicIssue #JalNigam #UttarPradesh ​अमृत 2.0 योजना के नाम पर कोंच की सड़कें खोदकर छोड़ दी गईं। जनसुनवाई में 1 माह में मरम्मत का आश्वासन दिया था, लेकिन ज़मीनी हकीकत आपके सामने है! कब होगी सुनवाई? #Jalaun #KonchNews #PublicIssue #JalNigam #UttarPradesh

1 hr ago
user_Anshul namdev
Anshul namdev
कोंच, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

अमृत 2.0 योजना के नाम पर कोंच की सड़कें खोदकर छोड़ दी गईं। जनसुनवाई में 1 माह में मरम्मत का आश्वासन दिया था, लेकिन ज़मीनी हकीकत आपके सामने है! कब होगी सुनवाई? #Jalaun #KonchNews #PublicIssue #JalNigam #UttarPradesh ​अमृत 2.0 योजना के नाम पर कोंच की सड़कें खोदकर छोड़ दी गईं। जनसुनवाई में 1 माह में मरम्मत का आश्वासन दिया था, लेकिन ज़मीनी हकीकत आपके सामने है! कब होगी सुनवाई? #Jalaun #KonchNews #PublicIssue #JalNigam #UttarPradesh

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमृत 2.0 योजना के नाम पर कोंच की सड़कें खोदकर छोड़ दी गईं। जनसुनवाई में 1 माह में मरम्मत का आश्वासन दिया था, लेकिन ज़मीनी हकीकत आपके सामने है! कब होगी सुनवाई? #Jalaun #KonchNews #PublicIssue #JalNigam #UttarPradesh ​अमृत 2.0 योजना के नाम पर कोंच की सड़कें खोदकर छोड़ दी गईं। जनसुनवाई में 1 माह में मरम्मत का आश्वासन दिया था, लेकिन ज़मीनी हकीकत आपके सामने है! कब होगी सुनवाई? #Jalaun #KonchNews #PublicIssue #JalNigam #UttarPradesh
    1
    अमृत 2.0 योजना के नाम पर कोंच की सड़कें खोदकर छोड़ दी गईं। जनसुनवाई में 1 माह में मरम्मत का आश्वासन दिया था, लेकिन ज़मीनी हकीकत आपके सामने है! कब होगी सुनवाई?
#Jalaun #KonchNews #PublicIssue #JalNigam #UttarPradesh
​अमृत 2.0 योजना के नाम पर कोंच की सड़कें खोदकर छोड़ दी गईं। जनसुनवाई में 1 माह में मरम्मत का आश्वासन दिया था, लेकिन ज़मीनी हकीकत आपके सामने है! कब होगी सुनवाई?
#Jalaun #KonchNews #PublicIssue #JalNigam #UttarPradesh
    user_Anshul namdev
    Anshul namdev
    कोंच, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कोंच,सामी गांव के पास कुत्ता सामने आने से बाइक अनियंत्रित, पति-पत्नी और मासूम बच्ची घायल, महिला मेडिकल कॉलेज रेफर जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के सामी गांव के पास सोमवार की देर रात करीब 10 बजे सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी मासूम बच्ची घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम कूंडा, थाना कैलिया निवासी रामलखन वर्मा (36) अपनी पत्नी माया देवी (34) और करीब 6 माह की बच्ची के साथ रिश्तेदारी में आयोजित त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने नदीगांव गए थे। कार्यक्रम के बाद तीनों बाइक से अपने गांव कूंडा वापस लौट रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वे ग्राम सामी के पास पहुंचे, तभी अचानक बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर जा गिरी। हादसे में रामलखन, उनकी पत्नी माया देवी और बच्ची घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. गौरव शर्मा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। महिला माया देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया।
    1
    कोंच,सामी गांव के पास कुत्ता सामने आने से बाइक अनियंत्रित, पति-पत्नी और मासूम बच्ची घायल, महिला मेडिकल कॉलेज रेफर
जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के सामी गांव के पास सोमवार की देर रात करीब 10 बजे सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी मासूम बच्ची घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम कूंडा, थाना कैलिया निवासी रामलखन वर्मा (36) अपनी पत्नी माया देवी (34) और करीब 6 माह की बच्ची के साथ रिश्तेदारी में आयोजित त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने नदीगांव गए थे। कार्यक्रम के बाद तीनों बाइक से अपने गांव कूंडा वापस लौट रहे थे। बताया गया कि जैसे ही वे ग्राम सामी के पास पहुंचे, तभी अचानक बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर जा गिरी। हादसे में रामलखन, उनकी पत्नी माया देवी और बच्ची घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. गौरव शर्मा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। महिला माया देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    2 hrs ago
  • माधौगढ़ तहसील समाधान दिवस में अधिकारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल, वीडियो वायरल माधौगढ़/जालौन। माधौगढ़ तहसील सभागार में सोमवार, 17 अगस्त 2026 को आयोजित तहसील समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। समाधान दिवस में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने तहसील पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। इसी दौरान सभागार में बैठे कुछ अधिकारियों की कथित लापरवाही कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ अधिकारी मोबाइल फोन चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ अधिकारी बैठे-बैठे ऊंघते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। समाधान दिवस का उद्देश्य दूर-दराज से अपनी शिकायतें लेकर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है। ऐसे में यदि किसी अधिकारी द्वारा कार्यक्रम के दौरान मोबाइल चलाने या आराम करने की तस्वीर सामने आती है तो निश्चित तौर पर उसकी कार्यशैली पर सवाल उठना स्वाभाविक है। स्थानीय लोगों और फरियादियों के बीच यह भी चर्चा है कि पहले भी समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों के मोबाइल चलाने से जुड़ा वीडियो सामने आ चुका है। इसके बावजूद दोबारा ऐसी तस्वीर सामने आने से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो में नजर आ रहे अधिकारियों की पहचान और वीडियो की पूरी परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसलिए यह जांच का विषय है कि वीडियो कब और किस परिस्थिति में बनाया गया तथा उसमें दिखाई दे रहे अधिकारी वास्तव में किस विभाग से संबंधित हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि वायरल वीडियो का प्रशासन संज्ञान लेता है या नहीं और यदि वीडियो सही पाया जाता है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं। फरियादियों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित होने वाले समाधान दिवस में अधिकारियों की गंभीरता कितनी है, इसका जवाब अब प्रशासनिक कार्रवाई से ही सामने आएगा। जिला संवाददाता — देवेंद्र सिंह, जालौन
    1
    माधौगढ़ तहसील समाधान दिवस में अधिकारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल, वीडियो वायरल
माधौगढ़/जालौन। माधौगढ़ तहसील सभागार में सोमवार, 17 अगस्त 2026 को आयोजित तहसील समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। समाधान दिवस में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने तहसील पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।
इसी दौरान सभागार में बैठे कुछ अधिकारियों की कथित लापरवाही कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ अधिकारी मोबाइल फोन चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ अधिकारी बैठे-बैठे ऊंघते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
समाधान दिवस का उद्देश्य दूर-दराज से अपनी शिकायतें लेकर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है। ऐसे में यदि किसी अधिकारी द्वारा कार्यक्रम के दौरान मोबाइल चलाने या आराम करने की तस्वीर सामने आती है तो निश्चित तौर पर उसकी कार्यशैली पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
स्थानीय लोगों और फरियादियों के बीच यह भी चर्चा है कि पहले भी समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों के मोबाइल चलाने से जुड़ा वीडियो सामने आ चुका है। इसके बावजूद दोबारा ऐसी तस्वीर सामने आने से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
हालांकि वायरल वीडियो में नजर आ रहे अधिकारियों की पहचान और वीडियो की पूरी परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसलिए यह जांच का विषय है कि वीडियो कब और किस परिस्थिति में बनाया गया तथा उसमें दिखाई दे रहे अधिकारी वास्तव में किस विभाग से संबंधित हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि वायरल वीडियो का प्रशासन संज्ञान लेता है या नहीं और यदि वीडियो सही पाया जाता है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं। फरियादियों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित होने वाले समाधान दिवस में अधिकारियों की गंभीरता कितनी है, इसका जवाब अब प्रशासनिक कार्रवाई से ही सामने आएगा।
जिला संवाददाता — देवेंद्र सिंह, जालौन
    user_दविंदर सिंह जालौन
    दविंदर सिंह जालौन
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • उपजिलाधिकारी जालौन की अध्यक्षता में आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस पर दर्ज हुई 16 शिकायतें नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन तहसील सभागार में आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज उपजिलाधिकारी जालौन राकेश कुमार सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में दर्ज हुई 16 शिकायतें जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया
    1
    उपजिलाधिकारी जालौन की अध्यक्षता में आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस पर दर्ज हुई 16 शिकायतें 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन तहसील सभागार में आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज उपजिलाधिकारी जालौन राकेश कुमार सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में दर्ज हुई 16 शिकायतें जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • एट में वार्ड नंबर-1 में मारपीट का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग एट/जालौन। एट कस्बे के वार्ड नंबर-1 में मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो को लेकर एक व्यक्ति ने थाना एट में शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 18 अगस्त की शाम करीब 8:30 बजे घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की गई। इस दौरान सिर पर डंडे से चोट लगने का भी दावा किया गया है। शिकायतकर्ता ने घटना के बाद धमकी दिए जाने की बात भी कही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। वीडियो में दिखाई दे रही घटना और शिकायत में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो
    1
    एट में वार्ड नंबर-1 में मारपीट का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग एट/जालौन। एट कस्बे के वार्ड नंबर-1 में मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो को लेकर एक व्यक्ति ने थाना एट में शिकायत देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, 18 अगस्त की शाम करीब 8:30 बजे घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की गई। इस दौरान सिर पर डंडे से चोट लगने का भी दावा किया गया है। शिकायतकर्ता ने घटना के बाद धमकी दिए जाने की बात भी कही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। वीडियो में दिखाई दे रही घटना और शिकायत में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में भी मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
    1
    राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में भी मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सर्पदंश से अचेत बालक को वेंटिलेटर से मिला नया जीवन मेडिकल कॉलेज में 10 वर्षीय चिराग का सफल इलाज, स्वस्थ होने पर अस्पताल से मिली छुट्टी उरई । सर्पदंश के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाए गए 10 वर्षीय बालक की डॉक्टरों ने तत्परता से जान बचा ली। बाल रोग विभाग के चिकित्सकों ने अचेत अवस्था में पहुंचे बालक को तत्काल वेंटिलेटर सपोर्ट पर लेकर उपचार शुरू किया। करीब 24 घंटे के भीतर उसकी हालत में तेजी से सुधार हुआ और सोमवार को स्वस्थ होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जालौन के कुआंखेड़ा गांव निवासी प्रभाकर 14 अगस्त की सुबह अपने 10 वर्षीय पुत्र चिराग को सांस लेने में परेशानी और बोलने में असमर्थता की हालत में मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे। जांच में चिकित्सकों ने सर्पदंश के कारण शरीर में विष फैलने और न्यूरोटॉक्सिसिटी के गंभीर लक्षण पाए। बालक की हालत गंभीर होने पर बाल रोग विशेषज्ञों की टीम ने बिना समय गंवाए उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा और सघन उपचार शुरू किया। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की निगरानी में उपचार के दौरान बच्चे की हालत में लगातार सुधार हुआ। उपचार के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हो गया। 17 अगस्त को बालक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुत्र के स्वस्थ होकर घर लौटने पर पिता प्रभाकर ने मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों का आभार जताया। उन्होंने समय पर मिले उपचार और डॉक्टरों की तत्परता की सराहना की।
    1
    सर्पदंश से अचेत बालक को वेंटिलेटर से मिला नया जीवन
मेडिकल कॉलेज में 10 वर्षीय चिराग का सफल इलाज, स्वस्थ होने पर अस्पताल से मिली छुट्टी

उरई । सर्पदंश के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाए गए 10 वर्षीय बालक की डॉक्टरों ने तत्परता से जान बचा ली। बाल रोग विभाग के चिकित्सकों ने अचेत अवस्था में पहुंचे बालक को तत्काल वेंटिलेटर सपोर्ट पर लेकर उपचार शुरू किया। करीब 24 घंटे के भीतर उसकी हालत में तेजी से सुधार हुआ और सोमवार को स्वस्थ होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
जालौन के कुआंखेड़ा गांव निवासी प्रभाकर 14 अगस्त की सुबह अपने 10 वर्षीय पुत्र चिराग को सांस लेने में परेशानी और बोलने में असमर्थता की हालत में मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे। जांच में चिकित्सकों ने सर्पदंश के कारण शरीर में विष फैलने और न्यूरोटॉक्सिसिटी के गंभीर लक्षण पाए।
बालक की हालत गंभीर होने पर बाल रोग विशेषज्ञों की टीम ने बिना समय गंवाए उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा और सघन उपचार शुरू किया। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की निगरानी में उपचार के दौरान बच्चे की हालत में लगातार सुधार हुआ। उपचार के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हो गया।
17 अगस्त को बालक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुत्र के स्वस्थ होकर घर लौटने पर पिता प्रभाकर ने मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों का आभार जताया। उन्होंने समय पर मिले उपचार और डॉक्टरों की तत्परता की सराहना की।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • कोंच,तीतरा खलीलपुर गांव में आटा चक्की को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का सामान लेकर फरार, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम 5 बजे शातिर चोरों ने एक आटा चक्की को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात तीतरा खलीलपुर गांव में हुई। चोरों ने आटा चक्की का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित आटा चक्की संचालक प्रदीप कुमार के मुताबिक, चोर आटा की करीब 12 बोरियां, चक्की की मोटर समेत अन्य जरूरी सामान ले गए। चोरी किए गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बताया गया कि प्रदीप कुमार ने लोन लेकर आटा चक्की का कारोबार शुरू किया था। कारोबार के शुरुआती दौर में ही हुई इस चोरी से उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    कोंच,तीतरा खलीलपुर गांव में आटा चक्की को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का सामान लेकर फरार, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम 5 बजे शातिर चोरों ने एक आटा चक्की को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात तीतरा खलीलपुर गांव में हुई। चोरों ने आटा चक्की का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।
पीड़ित आटा चक्की संचालक प्रदीप कुमार के मुताबिक, चोर आटा की करीब 12 बोरियां, चक्की की मोटर समेत अन्य जरूरी सामान ले गए। चोरी किए गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
बताया गया कि प्रदीप कुमार ने लोन लेकर आटा चक्की का कारोबार शुरू किया था। कारोबार के शुरुआती दौर में ही हुई इस चोरी से उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.