logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दीदी बाड़ी योजना में बड़ा खेल जांच में खुली पोल अधिकारी बर्खास्त।

2 hrs ago
user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
BaरKaट्ठा Ki आwaज
Court reporter बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
2 hrs ago

दीदी बाड़ी योजना में बड़ा खेल जांच में खुली पोल अधिकारी बर्खास्त।

More news from झारखंड and nearby areas
  • घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री योगेंद्र साव एवं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, कंपनी प्रबंधन पर कठोर कार्रवाई की मांग हजारीबाग | केरेडारी कोल माइंस से ट्रांसपोर्टिंग कर रही नकाश कंपनी की 16 चक्का हाईवा गाड़ी ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील सोनी (पिता–मोती सोनी), निवासी चट्टी बरियातू के रूप में हुई है। विदित हो कि एक माह के भीतर ही पति एवं पत्नी दोनों की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति के पत्नी विगत दिनों ओदरणा घाटी में हुई थी जबकि पति की मौत ट्रांसपोर्टिंग वाहन की चपेट में आने से हो गई। 26 मार्च को ही पत्नी का श्राद्ध कर्म पूर्ण किया था और बुधवार को ट्रांसपोर्टिंग वाहन की चपेट में आने से उसकी दुखद मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पूर्व मंत्री योगेंद्र साव घटनास्थल पहुंचे तत्पश्चात पूर्व विधायक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल से ही अंबा प्रसाद ने कहा हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से बात की एवं वस्तु स्थिति से अवगत कराया, उपायुक्त ने पूर्व विधायक को आस्वस्त किया कि कंपनी एवं ट्रांसपोर्टिंग वाहन पर लीगल कारवाई सुनिश्चित की जाएगी। अंबा प्रसाद ने कहा कि मृतक के बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया है उनका लालन-पालन कैसे होगा पढ़ाई आगे जारी कैसे रहेगी इस पर प्रशासन को तत्काल आवश्यक कदम उठाना चाहिए। देर शाम कंपनी प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद 7 लाख रुपए मुआवजा देने की सहमति बनी जिसमें से 3 लाख मृतक के आश्रित को तुरंत प्रदान किया गया। परिजनों को तत्काल एक नौकरी एवं मृतक के बेटे को 18 वर्ष होने के बाद नौकरी दिए जाने पर भी सहमति बनी।‌वहीं केरेडारी अंचल से भी एक लाख सरकारी सहायता प्रदान करने पर सहमति बनी है। ज्ञात हो कि एनटीपीसी केरेडारी कोल माइंस से पिछले तीन वर्षों से ट्रांसपोर्टिंग कार्य जारी है, लेकिन अब तक वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाया गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी और खतरे का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रांसपोर्टिंग कर रही नकाश कंपनी द्वारा नियम-कानूनों की अनदेखी की जा रही है, जिससे इस तरह की घटनाएं घटी हैं। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
    1
    घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री योगेंद्र साव एवं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, कंपनी प्रबंधन पर कठोर कार्रवाई की मांग
हजारीबाग | केरेडारी कोल माइंस से ट्रांसपोर्टिंग कर रही नकाश कंपनी की 16 चक्का हाईवा गाड़ी ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील सोनी (पिता–मोती सोनी), निवासी चट्टी बरियातू के रूप में हुई है। विदित हो कि एक माह के भीतर ही पति एवं पत्नी दोनों की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति के पत्नी विगत दिनों ओदरणा घाटी में  हुई थी जबकि पति की मौत ट्रांसपोर्टिंग वाहन की चपेट में आने से हो गई। 26 मार्च को ही पत्नी का श्राद्ध कर्म पूर्ण किया था और बुधवार को ट्रांसपोर्टिंग वाहन की चपेट में आने से उसकी दुखद मौत हो गई।
घटना की सूचना पाकर पूर्व मंत्री योगेंद्र साव घटनास्थल पहुंचे तत्पश्चात पूर्व विधायक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंची।
घटनास्थल से ही अंबा प्रसाद ने कहा हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से बात की एवं वस्तु स्थिति से अवगत कराया, उपायुक्त ने पूर्व विधायक को आस्वस्त किया कि कंपनी एवं ट्रांसपोर्टिंग वाहन पर लीगल कारवाई सुनिश्चित की जाएगी। अंबा प्रसाद ने कहा कि मृतक के बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया है उनका लालन-पालन कैसे होगा पढ़ाई आगे जारी कैसे रहेगी इस पर प्रशासन को तत्काल आवश्यक कदम उठाना चाहिए। देर शाम कंपनी प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद 7 लाख रुपए मुआवजा देने की सहमति बनी जिसमें से 3 लाख मृतक के आश्रित को तुरंत प्रदान किया गया। परिजनों को तत्काल एक नौकरी एवं मृतक के बेटे को 18 वर्ष होने के बाद नौकरी दिए जाने पर भी सहमति बनी।‌वहीं केरेडारी अंचल से भी एक लाख सरकारी सहायता प्रदान करने पर सहमति बनी है।
ज्ञात हो कि एनटीपीसी केरेडारी कोल माइंस से पिछले तीन वर्षों से ट्रांसपोर्टिंग कार्य जारी है, लेकिन अब तक वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाया गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी और खतरे का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रांसपोर्टिंग कर रही नकाश कंपनी द्वारा नियम-कानूनों की अनदेखी की जा रही है, जिससे इस तरह की घटनाएं घटी हैं। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • अंधविश्वास में मासूम की हत्या, मां समेत तीन गिरफ्तार हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुम्बा गांव में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के नाम पर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि बच्ची की मां को झाड़-फूंक करने वाली महिला ने समस्या के समाधान के लिए कुंवारी लड़की की बलि देने के लिए उकसाया। इसके बाद पूजा के बहाने बच्ची को बांसबाड़ी ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई।
    1
    अंधविश्वास में मासूम की हत्या, मां समेत तीन गिरफ्तार
हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुम्बा गांव में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के नाम पर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि बच्ची की मां को झाड़-फूंक करने वाली महिला ने समस्या के समाधान के लिए कुंवारी लड़की की बलि देने के लिए उकसाया। इसके बाद पूजा के बहाने बच्ची को बांसबाड़ी ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई।
    user_SB Live Hindi
    SB Live Hindi
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    6 hrs ago
  • यही है मुख्य आरोपी भीम राम एक्टिंग ऐसे कर रहा था जैसे कुछ किया ना हो भीम राम यही है वो जिसका ताल्लुक भाजपा राजनीतिक पार्टी से था।
    1
    यही है मुख्य आरोपी भीम राम एक्टिंग ऐसे कर रहा था जैसे कुछ किया ना हो
भीम राम यही है वो  जिसका ताल्लुक  भाजपा राजनीतिक पार्टी से था।
    user_News Xpose ( Jishan Raj)
    News Xpose ( Jishan Raj)
    Press Azad Mahalla, Hazaribagh•
    9 hrs ago
  • डोमचांच
    1
    डोमचांच
    user_PRAVEEN NIRANJAN
    PRAVEEN NIRANJAN
    Central Government Office कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • विष्णुगढ़: नाबालिक बच्ची की निर्मम हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। प्रशासन द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि बच्ची की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी मां ने ही तांत्रिक महिला के बहकावे में आकर नरबलि के उद्देश्य से की थी। प्रशासन के अनुसार, आरोपी मां तंत्र-मंत्र के चक्कर में फंस गई थी, जहां एक तांत्रिक महिला ने उसे बहलाकर इस जघन्य अपराध के लिए उकसाया। इस पूरे मामले में स्थानीय नेता भीम राम की संलिप्तता भी सामने आई है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस ने संबंधित आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस घटना के खुलासे के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।
    1
    विष्णुगढ़: नाबालिक बच्ची की निर्मम हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। प्रशासन द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि बच्ची की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी मां ने ही तांत्रिक महिला के बहकावे में आकर नरबलि के उद्देश्य से की थी।
प्रशासन के अनुसार, आरोपी मां तंत्र-मंत्र के चक्कर में फंस गई थी, जहां एक तांत्रिक महिला ने उसे बहलाकर इस जघन्य अपराध के लिए उकसाया। इस पूरे मामले में स्थानीय नेता भीम राम की संलिप्तता भी सामने आई है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
पुलिस ने संबंधित आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस घटना के खुलासे के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    12 hrs ago
  • -- --अंधविश्वास में बेटी की बलि, एसआईटी की त्वरित कार्रवाई से मामला उजागर‍‌‌ हजारीबाग। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुसुम्भा में बिते 24 मार्च मंगला जुलूस की रात एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस जघन्य घटना का खुलासा विशेष जांच दल (SIT) ने तकनीकी साक्ष्य एवं गहन पूछताछ के आधार पर किया। घटना का पर्दाफाश करते हुए प्रेस वार्ता के दौरान हजारीबाग डीआईजी अंजनी कुमार झा एवं आरक्षी अधीक्षक अंजनी कुमार अंजन ने विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि 25 मार्च 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे विष्णुगढ़ थाना को सूचना मिली कि कुसुम्भा गांव के मिडिल स्कूल के पीछे बांस झाड़ी के पास एक बच्ची का शव पड़ा हुआ है। मृतका बीती रात 24 मार्च को मंगला जुलूस के दौरान लापता हो गई थी। इस संबंध में मृतका की मां रेशमी देवी के लिखित आवेदन पर धनेश्वर पासवान एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध दुष्कर्म एवं हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामला विष्णुगढ़ थाना कांड संख्या 42/26 के तहत धारा 103(1)/65(2) बीएनएस एवं 4/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक एवं हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 26 मार्च 2026 को नागरगोजे शुभम भाउसाहेब (भा.पु.से.) के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि मृतका की मां रेशमी देवी अपने बेटे की शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं को लेकर गांव की शांति देवी उर्फ भगतिनी के संपर्क में थी। भगतिनी ने अंधविश्वास के तहत समस्या के समाधान के लिए “कुंवारी लड़की की बलि” देने की बात कही, जिस पर मृतका की मां सहमत हो गई। मंगला जुलूस की रात तय योजना के अनुसार बच्ची को बहाने से भक्तिनी के घर ले जाया गया, जहां तथाकथित पूजा-अर्चना के बाद उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर हत्या कर दी गई। इस वारदात में भीम राम ने सहयोग किया। एसआईटी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में भीम राम (45 वर्ष) रेशमी देवी (35 वर्ष) शांति देवी उर्फ भगतिनी (55 वर्ष) शामिल हैं। तीनों आरोपी कुसुम्भा गांव, थाना विष्णुगढ़, जिला हजारीबाग के निवासी हैं। एसआईटी टीम में नागरगोजे शुभम भाउसाहेब (भा०पु०से०), बैद्यनाथ प्रसाद, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, विष्णुगढ़, अनुभव भारद्वाज, परि० पुलिस उपाधीक्षक, हजारीबाग, प्रशांत कुमार, परि० पुलिस उपाधीक्षक, हजारीबाग, सपन कुमार महथा, पु०नि० सह थाना प्रभारी, विष्णुगढ़, विन्ध्यवासिनी कुमारी सिन्हा, थाना प्रभारी, महिला थाना सदर, मो0 इकबाल हुसैन, थाना प्रभारी, दारू थाना, इन्द्रजीत कुमार, थाना प्रभारी, टाटीझरिया, दशरथ महतो, पु०अ०नि० विष्णुगढ़ थाना, दीपक कुमार सिंह, थाना प्रभारी, बड़कागाँव, मुकेश कुमार सिंह, पु०अ०नि० सदर थाना, हजारीबाग, कुणाल किशोर, पु०अ०नि० तकनिकी शाखा सहित तकनिकी शाखा के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे, जिनके समन्वित प्रयास से इस जघन्य अपराध का शीघ्र उद्भेदन संभव हो सका। यह घटना अंधविश्वास और कुरीतियों के खतरनाक परिणामों को उजागर करती है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे अंधविश्वासों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
    1
    --
--अंधविश्वास में बेटी की बलि, एसआईटी की त्वरित कार्रवाई से मामला उजागर‍‌‌
हजारीबाग। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुसुम्भा में बिते 24 मार्च मंगला जुलूस की रात एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस जघन्य घटना का खुलासा विशेष जांच दल (SIT) ने तकनीकी साक्ष्य एवं गहन पूछताछ के आधार पर किया। घटना का पर्दाफाश करते हुए प्रेस वार्ता के दौरान हजारीबाग डीआईजी अंजनी कुमार झा एवं आरक्षी अधीक्षक अंजनी कुमार अंजन ने विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि 25 मार्च 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे विष्णुगढ़ थाना को सूचना मिली कि कुसुम्भा गांव के मिडिल स्कूल के पीछे बांस झाड़ी के पास एक बच्ची का शव पड़ा हुआ है। मृतका बीती रात 24 मार्च को मंगला जुलूस के दौरान लापता हो गई थी।
इस संबंध में मृतका की मां रेशमी देवी के लिखित आवेदन पर धनेश्वर पासवान एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध दुष्कर्म एवं हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामला विष्णुगढ़ थाना कांड संख्या 42/26 के तहत धारा 103(1)/65(2) बीएनएस एवं 4/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक एवं हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 26 मार्च 2026 को नागरगोजे शुभम भाउसाहेब (भा.पु.से.) के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया।
जांच के दौरान सामने आया कि मृतका की मां रेशमी देवी अपने बेटे की शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं को लेकर गांव की शांति देवी उर्फ भगतिनी के संपर्क में थी। भगतिनी ने अंधविश्वास के तहत समस्या के समाधान के लिए “कुंवारी लड़की की बलि” देने की बात कही, जिस पर मृतका की मां सहमत हो गई।
मंगला जुलूस की रात तय योजना के अनुसार बच्ची को बहाने से भक्तिनी के घर ले जाया गया, जहां तथाकथित पूजा-अर्चना के बाद उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर हत्या कर दी गई। इस वारदात में भीम राम ने सहयोग किया।
एसआईटी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में भीम राम (45 वर्ष)
रेशमी देवी (35 वर्ष)
शांति देवी उर्फ भगतिनी (55 वर्ष) शामिल हैं।
तीनों आरोपी कुसुम्भा गांव, थाना विष्णुगढ़, जिला हजारीबाग के निवासी हैं। 
एसआईटी टीम में नागरगोजे शुभम भाउसाहेब (भा०पु०से०), बैद्यनाथ प्रसाद, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, विष्णुगढ़, अनुभव भारद्वाज, परि० पुलिस उपाधीक्षक, हजारीबाग, प्रशांत कुमार, परि० पुलिस उपाधीक्षक, हजारीबाग, सपन कुमार महथा, पु०नि० सह थाना प्रभारी, विष्णुगढ़, विन्ध्यवासिनी कुमारी सिन्हा, थाना प्रभारी, महिला थाना सदर, मो0 इकबाल हुसैन, थाना प्रभारी, दारू थाना, इन्द्रजीत कुमार, थाना प्रभारी, टाटीझरिया, दशरथ महतो, पु०अ०नि० विष्णुगढ़ थाना, दीपक कुमार सिंह, थाना प्रभारी, बड़कागाँव, मुकेश कुमार सिंह, पु०अ०नि० सदर थाना, हजारीबाग,  कुणाल किशोर, पु०अ०नि० तकनिकी शाखा सहित तकनिकी शाखा के पदाधिकारी एवं कर्मी  शामिल थे, जिनके समन्वित प्रयास से इस जघन्य अपराध का शीघ्र उद्भेदन संभव हो सका।
यह घटना अंधविश्वास और कुरीतियों के खतरनाक परिणामों को उजागर करती है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे अंधविश्वासों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    17 hrs ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter बरकठा, हजारीबाग, झारखंड•
    3 hrs ago
  • "ममता हुई शर्मसार : अंधविश्वास की आग में मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर चढ़ा दी अपनी ही बेटी की बलि" रामनवमी की रात तंत्र-मंत्र के नाम पर रची गई खौफनाक साजिश, एसआईटी जांच में खुला पूरा सच
    1
    "ममता हुई शर्मसार : अंधविश्वास की आग में मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर चढ़ा दी अपनी ही बेटी की बलि"
रामनवमी की रात तंत्र-मंत्र के नाम पर रची गई खौफनाक साजिश, एसआईटी जांच में खुला पूरा सच
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    9 hrs ago
  • डोमचांच में परिजन शादी की तैयारी में बाजार गए, नाबालिग ने घर में लगाई फांसी
    1
    डोमचांच में परिजन शादी की तैयारी में बाजार गए, नाबालिग ने घर में लगाई फांसी
    user_PRAVEEN NIRANJAN
    PRAVEEN NIRANJAN
    Central Government Office कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.