logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महेंद्रगढ़ में इस्कॉन के तत्वावधान में श्री श्री जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा महारानी की रथयात्रा निकाली गई, जिसमें लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर विधायक कंवर सिंह यादव ने आयोजन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

3 hrs ago
user_Bolti Awaaz news
Bolti Awaaz news
Local News Reporter नहर कॉलोनी, महेंद्रगढ़•
3 hrs ago

महेंद्रगढ़ में इस्कॉन के तत्वावधान में श्री श्री जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा महारानी की रथयात्रा निकाली गई, जिसमें लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर विधायक कंवर सिंह यादव ने आयोजन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • महेंद्रगढ़, 27 जुलाई। डीसी अनुपमा अंजली ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सहित अन्य कार्य दिवसों में कार्यालय आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुनना और समयबद्ध समाधान करना प्रशासन का दायित्व है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें सुनी। डीसी अनुपमा अंजली ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्या का समाधान समयबद्ध तरीके से करें। नागरिकों को सही मार्गदर्शन करें, टालमटोल का रवैया नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपनी एटीआर जरूर भेजें ताकि पोर्टल पर अपलोड किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को अपने अधिकारों के लिए भटकना न पड़े। इसके लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। समाधान शिविर में बिजली, पानी, अवैध कब्जे, बिजली कनेक्शन, नालों की सफाई, घरेलू झगड़े इत्यादि से संबंधित कुल 106 समस्याएं सुनी गई और मौके पर उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनके समाधान बारे निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जन समस्याओं के निवारण के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आम नागरिकों को समय पर न्याय और राहत मिल सके। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि नागरिक अपनी जायज़ समस्याएं निसंकोच प्रशासन के संज्ञान में लाएं, ताकि उनका शीघ्र समाधान किया जा सके।
    1
    महेंद्रगढ़, 27 जुलाई। डीसी अनुपमा अंजली ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सहित अन्य कार्य दिवसों में कार्यालय आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुनना और समयबद्ध समाधान करना प्रशासन का दायित्व है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें सुनी।

डीसी अनुपमा अंजली ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्या का समाधान समयबद्ध तरीके से करें। नागरिकों को सही मार्गदर्शन करें, टालमटोल का रवैया नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपनी एटीआर जरूर भेजें ताकि पोर्टल पर अपलोड किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को अपने अधिकारों के लिए भटकना न पड़े। इसके लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।

समाधान शिविर में बिजली, पानी, अवैध कब्जे, बिजली कनेक्शन, नालों की सफाई, घरेलू झगड़े इत्यादि से संबंधित कुल 106 समस्याएं सुनी गई और मौके पर उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनके समाधान बारे निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जन समस्याओं के निवारण के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आम नागरिकों को समय पर न्याय और राहत मिल सके।

उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि नागरिक अपनी जायज़ समस्याएं निसंकोच प्रशासन के संज्ञान में लाएं, ताकि उनका शीघ्र समाधान किया जा सके।
    user_दिनेश कुमार
    दिनेश कुमार
    Journalist महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    1 hr ago
  • महेंद्रगढ़ में इस्कॉन के तत्वावधान में श्री श्री जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा महारानी की रथयात्रा निकाली गई, जिसमें लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर विधायक कंवर सिंह यादव ने आयोजन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
    1
    महेंद्रगढ़ में इस्कॉन के तत्वावधान में श्री श्री जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा महारानी की रथयात्रा निकाली गई, जिसमें लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर विधायक कंवर सिंह यादव ने आयोजन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter नहर कॉलोनी, महेंद्रगढ़•
    3 hrs ago
  • हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के मंडी अटेली स्थित लिटिल स्टार प्ले स्कूल में 'वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पत्रकारिता : एक चुनौती' विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। हरियाणा पत्रकार संघ की अटेली इकाई के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार रोहित यादव ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सी.एस. वर्मा 'प्रभाकर' ने किया। गोष्ठी में हरियाणा पत्रकार संघ के जिला प्रधान प्रदीप बलरोडिया 'दीप' और संरक्षक व खंड प्रधान आनंद शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला प्रधान प्रदीप बलरोडिया ने कहा कि पत्रकार की मूल प्रवृत्ति सच जानने और सच बोलने की होनी चाहिए। उन्होंने सचेत किया कि टीआरपी और विज्ञापन के चक्कर में सच से समझौता करने से लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कमजोर होगा। उन्होंने एआई तकनीक के प्रयोग के दौरान पत्रकारिता के मूल्यों और विश्वसनीयता का ध्यान रखने पर जोर दिया। मुख्य वक्ता आनंद शर्मा ने तकनीक और नैतिकता के समन्वय की आवश्यकता बताई, वहीं अध्यक्षीय संबोधन में रोहित यादव ने फेक न्यूज और पीत पत्रकारिता को आज की सबसे बड़ी चुनौती करार दिया। कार्यक्रम में मनोज बुलान, पंकज यादव, नीरज कुमार और सतेंद्र यादव ने राजनीतिक, प्रशासनिक व आर्थिक दबावों की चर्चा की, जबकि डॉ. वर्मा और कवयित्री शीला काकस ने अपनी काव्य रचनाओं से पत्रकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 पत्रकारों को 'हरियाणा गौरव पत्रकारिता सम्मान' से सम्मानित किया गया तथा प्रेस पहचान पत्र वितरित किए गए। समापन पर सभी पत्रकारों ने 'न बिकेंगे, न डरेंगे और सच ही लिखेंगे' का संकल्प लिया, जिसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सोलंकी, सुभाष दूरदर्शी, अनिल जांगड़ा, विनोद शर्मा, सतीश कुमार शर्मा और पीयूष सोनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    1
    हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के मंडी अटेली स्थित लिटिल स्टार प्ले स्कूल में 'वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पत्रकारिता : एक चुनौती' विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। हरियाणा पत्रकार संघ की अटेली इकाई के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार रोहित यादव ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सी.एस. वर्मा 'प्रभाकर' ने किया। गोष्ठी में हरियाणा पत्रकार संघ के जिला प्रधान प्रदीप बलरोडिया 'दीप' और संरक्षक व खंड प्रधान आनंद शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला प्रधान प्रदीप बलरोडिया ने कहा कि पत्रकार की मूल प्रवृत्ति सच जानने और सच बोलने की होनी चाहिए। उन्होंने सचेत किया कि टीआरपी और विज्ञापन के चक्कर में सच से समझौता करने से लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कमजोर होगा। उन्होंने एआई तकनीक के प्रयोग के दौरान पत्रकारिता के मूल्यों और विश्वसनीयता का ध्यान रखने पर जोर दिया। मुख्य वक्ता आनंद शर्मा ने तकनीक और नैतिकता के समन्वय की आवश्यकता बताई, वहीं अध्यक्षीय संबोधन में रोहित यादव ने फेक न्यूज और पीत पत्रकारिता को आज की सबसे बड़ी चुनौती करार दिया। कार्यक्रम में मनोज बुलान, पंकज यादव, नीरज कुमार और सतेंद्र यादव ने राजनीतिक, प्रशासनिक व आर्थिक दबावों की चर्चा की, जबकि डॉ. वर्मा और कवयित्री शीला काकस ने अपनी काव्य रचनाओं से पत्रकारों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 पत्रकारों को 'हरियाणा गौरव पत्रकारिता सम्मान' से सम्मानित किया गया तथा प्रेस पहचान पत्र वितरित किए गए। समापन पर सभी पत्रकारों ने 'न बिकेंगे, न डरेंगे और सच ही लिखेंगे' का संकल्प लिया, जिसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सोलंकी, सुभाष दूरदर्शी, अनिल जांगड़ा, विनोद शर्मा, सतीश कुमार शर्मा और पीयूष सोनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    17 hrs ago
  • महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह जी ने 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत पौधा रोपण किया।
    1
    महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह जी ने 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत पौधा रोपण किया।
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • हरियाणा में चरखी दादरी के लघु सचिवालय परिसर की पार्किंग में समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास की चेयरमैन सुनीता दांगी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई 19 स्टॉलों का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि सुनीता दांगी ने कहा कि सरकार का मुख्य मकसद आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ देकर उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाना और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के अनुसार मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत इन मेलों का आयोजन हो रहा है, जहाँ गरीब परिवारों की इच्छा और योग्यता के आधार पर योजनाओं का लाभ देने के लिए आवेदन भरवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लोगों का जीवन खुशहाल हुआ है और हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही हैं। इस अंत्योदय मेले में ग्रामीण विकास विभाग, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, पशुपालन एवं डेयरी, बागवानी, हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन, हरियाणा बैकवर्ड क्लासिस एवं इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन निगम, रेडक्रॉस सोसायटी, महिला विकास निगम, रोजगार विभाग, बाल कल्याण, मत्स्य पालन, एमएसएमई, हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज, ग्रामीण आजीविका मिशन, डेयरी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, विकास एवं पंचायत तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाई गईं, जहाँ अधिकारियों ने लोगों को जानकारी देकर मार्गदर्शन किया। मौके पर बीडीपीओ दीपक शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी नरेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार, जिला रोजगार अधिकारी कविराज सांगवान और शशि समेत कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    हरियाणा में चरखी दादरी के लघु सचिवालय परिसर की पार्किंग में समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास की चेयरमैन सुनीता दांगी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई 19 स्टॉलों का निरीक्षण किया।

मुख्य अतिथि सुनीता दांगी ने कहा कि सरकार का मुख्य मकसद आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ देकर उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाना और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के अनुसार मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत इन मेलों का आयोजन हो रहा है, जहाँ गरीब परिवारों की इच्छा और योग्यता के आधार पर योजनाओं का लाभ देने के लिए आवेदन भरवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लोगों का जीवन खुशहाल हुआ है और हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही हैं।

इस अंत्योदय मेले में ग्रामीण विकास विभाग, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, पशुपालन एवं डेयरी, बागवानी, हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन, हरियाणा बैकवर्ड क्लासिस एवं इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन निगम, रेडक्रॉस सोसायटी, महिला विकास निगम, रोजगार विभाग, बाल कल्याण, मत्स्य पालन, एमएसएमई, हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज, ग्रामीण आजीविका मिशन, डेयरी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, विकास एवं पंचायत तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाई गईं, जहाँ अधिकारियों ने लोगों को जानकारी देकर मार्गदर्शन किया। मौके पर बीडीपीओ दीपक शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी नरेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार, जिला रोजगार अधिकारी कविराज सांगवान और शशि समेत कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_PPT News
    PPT News
    रिपोर्टर दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    22 hrs ago
  • हरियाणा के महेंद्रगढ़ में ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया गया है। महेंद्रगढ़ में निकली यह जगन्नाथ रथ यात्रा एक ऐतिहासिक आयोजन के रूप में दर्ज की गई है।
    1
    हरियाणा के महेंद्रगढ़ में ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया गया है। महेंद्रगढ़ में निकली यह जगन्नाथ रथ यात्रा एक ऐतिहासिक आयोजन के रूप में दर्ज की गई है।
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter नहर कॉलोनी, महेंद्रगढ़•
    18 hrs ago
  • हरियाणा के महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी क्षेत्र में पहाड़ों के बीच छिपकर कारोबार चलाया जा रहा था, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापा मारा है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने पहाड़ों में लोहा और पत्थर से भरी एक ट्रॉली को मौके से पकड़ लिया है।
    1
    हरियाणा के महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी क्षेत्र में पहाड़ों के बीच छिपकर कारोबार चलाया जा रहा था, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापा मारा है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने पहाड़ों में लोहा और पत्थर से भरी एक ट्रॉली को मौके से पकड़ लिया है।
    user_Haryana  breaking news
    Haryana breaking news
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.