logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रौशन यादव मौत मामला गरमाया, जन सुराज ने मधुबनी SSP से की मुलाकात, रौशन यादव मौत मामला गरमाया, जन सुराज ने मधुबनी SSP से की मुलाकात, पुनः जांच की मांग..

17 hrs ago
user_Saroj kumar ,(pk)
Saroj kumar ,(pk)
Local News Reporter जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
17 hrs ago

रौशन यादव मौत मामला गरमाया, जन सुराज ने मधुबनी SSP से की मुलाकात, रौशन यादव मौत मामला गरमाया, जन सुराज ने मधुबनी SSP से की मुलाकात, पुनः जांच की मांग..

More news from बिहार and nearby areas
  • रौशन यादव मौत मामला गरमाया, जन सुराज ने मधुबनी SSP से की मुलाकात, रौशन यादव मौत मामला गरमाया, जन सुराज ने मधुबनी SSP से की मुलाकात, पुनः जांच की मांग..
    1
    रौशन यादव मौत मामला गरमाया, जन सुराज ने मधुबनी SSP से की मुलाकात,

रौशन यादव मौत मामला गरमाया, जन सुराज ने मधुबनी SSP से की मुलाकात, पुनः जांच की मांग..
    user_Saroj kumar ,(pk)
    Saroj kumar ,(pk)
    Local News Reporter जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    17 hrs ago
  • 🚨 फोरलेन के नाम पर खोदे गए गड्ढे बने मुसीबत, चंदवा मोड़ से गिरजा मोड़ तक जलजमाव से जनजीवन बेहाल सब हेड: सड़क के दोनों किनारे करीब दस फीट तक खोदकर छोड़ दिए गए गड्ढे, मकानों से निकलना मुश्किल, दुकानदारों का कारोबार प्रभावित आरा, निज प्रतिनिधि। फोरलेन सड़क एवं चौड़ीकरण के नाम पर पिछले करीब एक महीने से चंदवा मोड़ से गिरजा मोड़ तक सड़क के दोनों किनारों को लगभग दस फीट की चौड़ाई में खोदकर छोड़ दिया गया है। बारिश के बाद इन गड्ढों में कहीं घुटने भर तो कहीं कमर तक पानी जमा हो गया है। इससे आसपास रहने वाले लोगों, राहगीरों और दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क किनारे बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को अपने घरों और दुकानों तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। कई जगह रास्ता बेहद संकीर्ण और जोखिम भरा हो गया है। दुकानदारों के अनुसार, ग्राहकों के लिए दुकानों तक पहुंचना मुश्किल होने से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। ⚠️ जलजमाव से हादसे का खतरा गड्ढों में पानी भर जाने के कारण उनकी वास्तविक गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। बारिश और अंधेरे के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, छोटे-बड़े हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। पैदल राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को विशेष परेशानी हो रही है। 🚗 सड़क संकरी होने से रोज लग रहा जाम दोनों किनारों पर खुदाई के कारण मुख्य सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। खासकर पीक आवर में चंदवा मोड़ से गिरजा मोड़ के बीच आवागमन प्रभावित हो रहा है। 📢 लोगों ने काम में तेजी और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जहां खुदाई की गई है, वहां जलनिकासी, बैरिकेडिंग और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नागरिकों के अनुसार विकास कार्य जरूरी है, लेकिन निर्माण के दौरान आम लोगों की सुरक्षा और आवागमन की सुविधा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। #आरा #भोजपुर #चंदवामोड़ #गिरजामोड़ #फोरलेन #जलजमाव #सड़कनिर्माण #आराजाम #भोजपुरन्यूज #जनताकीआवाज #AraNews #BhojpurNews
    1
    🚨 फोरलेन के नाम  पर खोदे गए गड्ढे बने मुसीबत, चंदवा मोड़ से गिरजा मोड़ तक जलजमाव से
जनजीवन बेहाल
सब हेड: सड़क के दोनों किनारे करीब दस फीट तक खोदकर छोड़ दिए गए गड्ढे, मकानों से निकलना मुश्किल, दुकानदारों का कारोबार प्रभावित
आरा, निज प्रतिनिधि। फोरलेन सड़क एवं चौड़ीकरण के नाम पर पिछले करीब एक महीने से चंदवा मोड़ से गिरजा मोड़ तक सड़क के दोनों किनारों को लगभग दस फीट की चौड़ाई में खोदकर छोड़ दिया गया है। बारिश के बाद इन गड्ढों में कहीं घुटने भर तो कहीं कमर तक पानी जमा हो गया है। इससे आसपास रहने वाले लोगों, राहगीरों और दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है।
सड़क किनारे बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को अपने घरों और दुकानों तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। कई जगह रास्ता बेहद संकीर्ण और जोखिम भरा हो गया है। दुकानदारों के अनुसार, ग्राहकों के लिए दुकानों तक पहुंचना मुश्किल होने से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
⚠️ जलजमाव से हादसे का खतरा
गड्ढों में पानी भर जाने के कारण उनकी वास्तविक गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। बारिश और अंधेरे के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, छोटे-बड़े हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। पैदल राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को विशेष परेशानी हो रही है।
🚗 सड़क संकरी होने से रोज लग रहा जाम
दोनों किनारों पर खुदाई के कारण मुख्य सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। खासकर पीक आवर में चंदवा मोड़ से गिरजा मोड़ के बीच आवागमन प्रभावित हो रहा है।
📢 लोगों ने काम में तेजी और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जहां खुदाई की गई है, वहां जलनिकासी, बैरिकेडिंग और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नागरिकों के अनुसार विकास कार्य जरूरी है, लेकिन निर्माण के दौरान आम लोगों की सुरक्षा और आवागमन की सुविधा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
#आरा #भोजपुर #चंदवामोड़ #गिरजामोड़ #फोरलेन #जलजमाव #सड़कनिर्माण #आराजाम #भोजपुरन्यूज #जनताकीआवाज #AraNews #BhojpurNews
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • 🚨 भोजपुर में शादी के नाम पर साइबर ठगी का कथित खेल! 😱 शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 50+ महिलाओं से संपर्क—आरोपी गिरफ्तार आरा। शादी का भरोसा दिलाकर ठगी करने के आरोप में भोजपुर साइबर थाना पुलिस ने खगड़िया से बरुण कुमार को गिरफ्तार किया है। मामला पटना की एक शिक्षिका से जुड़ा है, जिनसे शादी का भरोसा दिलाकर कथित तौर पर करीब 3.65 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने Jeevansathi, WhatsApp और Facebook के जरिए फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं और युवतियों से संपर्क किया। कथित तौर पर वह खुद को पटना सचिवालय में अधिकारी बताता था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी 50 से अधिक महिलाओं और युवतियों के संपर्क में था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कथित तौर पर इस तरह से कितने लोगों को निशाना बनाया गया। ⚠️ सावधान रहें! ऑनलाइन मैट्रिमोनियल प्रोफाइल या सोशल मीडिया के जरिए बने रिश्तों में आर्थिक लेन-देन करने से पहले व्यक्ति की पहचान, नौकरी, पता और प्रोफाइल की पूरी तरह जांच जरूर करें। #Bhojpur #Ara #CyberCrime #CyberFraud #OnlineFraud #Jeevansathi #BiharPolice #CyberPolice #FraudAlert #CrimeNews #BiharNews #AraNews #ARNEWS24
    1
    🚨 भोजपुर में शादी के नाम पर साइबर ठगी का कथित खेल! 😱 शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 50+ महिलाओं से संपर्क—आरोपी गिरफ्तार

आरा। शादी का भरोसा दिलाकर ठगी करने के आरोप में भोजपुर साइबर थाना पुलिस ने खगड़िया से बरुण कुमार को गिरफ्तार किया है। मामला पटना की एक शिक्षिका से जुड़ा है, जिनसे शादी का भरोसा दिलाकर कथित तौर पर करीब 3.65 लाख रुपये की ठगी की गई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने Jeevansathi, WhatsApp और Facebook के जरिए फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं और युवतियों से संपर्क किया। कथित तौर पर वह खुद को पटना सचिवालय में अधिकारी बताता था।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी 50 से अधिक महिलाओं और युवतियों के संपर्क में था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कथित तौर पर इस तरह से कितने लोगों को निशाना बनाया गया।

⚠️ सावधान रहें! ऑनलाइन मैट्रिमोनियल प्रोफाइल या सोशल मीडिया के जरिए बने रिश्तों में आर्थिक लेन-देन करने से पहले व्यक्ति की पहचान, नौकरी, पता और प्रोफाइल की पूरी तरह जांच जरूर करें।

#Bhojpur #Ara #CyberCrime #CyberFraud #OnlineFraud #Jeevansathi #BiharPolice #CyberPolice #FraudAlert #CrimeNews #BiharNews #AraNews #ARNEWS24
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • मॉरीशस के प्रथम प्रधानमंत्री सर शिवसागर रामगुलाम की जयंती पर उनके नाती ने बताई परिवार की सच्चाई हरिगांव, जगदीशपुर (भोजपुर): मॉरीशस के राष्ट्रपिता सर शिवसागर रामगुलाम की 126वीं जयंती उनके पैतृक गांव हरिगांव में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर उनके परिवार के वंशज नितेश कुशवाहा मौजूद रहे। नितेश कुशवाहा ने कहा कि आज हम लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है कि हम इस धरती के लाल का जन्मदिन मना रहे हैं, जिन्होंने सात समुंदर पार मॉरीशस में कीर्तिमान फैलाया और आज पूरी दुनिया में उनके नाम का डंका बजता है। वो उस देश के राष्ट्रपिता हैं और इस धरती से उनका लगाव रहा है। उन्होंने बताया कि इतिहास के पन्नों में लिखा है कि हरिगांव के ही रहने वाले मोहित रामगुलाम जी यहां से मजदूर के रूप में मॉरीशस गए थे। उन्हीं के वंशज सर शिवसागर रामगुलाम हैं, जो उनके दादा हैं। जब भी उनकी याद आती है तो हम बहुत भावुक हो जाते हैं। हमें भी पता नहीं था कि हमारे पूर्वज सात समुंदर पार जाकर इतना बड़ा इतिहास बनाएंगे। उन्होंने कहा कि 2008 में सर शिवसागर के बेटे और मॉरीशस के वर्तमान प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम हरिगांव आए थे और गांव में काफी विकास कराकर गए थे। उनके नाम पर यहां 10+2 हाई स्कूल और अस्पताल बना हुआ है। अभी भी अधूरे हैं कई वादे - नाती ने गिनाई कमियां: 2008 में घोषणा हुई थी कि गांव के गरीब और असहाय लोगों को आवास दिया जाएगा, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। मोहित सरोवर के सौंदर्यीकरण और पार्क का काम अधूरा है। पटना के एक्जीबिशन रोड की तरह हरिगांव में भी सर शिवसागर रामगुलाम की प्रतिमा लगनी चाहिए। पूर्वजों के उस ऐतिहासिक कुएं का जीर्णोद्धार होना चाहिए जो भारत और मॉरीशस के बीच पहचान का सेतु है। अंत में उन्होंने कहा कि अब बस एक ही ख्वाहिश बाकी रह गई है - खून का खून से रिश्ता जुड़ जाए। हम मॉरीशस वाले परिवार से मिलना चाहते हैं। सरकार से मांग है कि हमारी इस दूरी को खत्म कराया जाए और हर साल इस जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाए।
    1
    मॉरीशस के प्रथम प्रधानमंत्री सर शिवसागर रामगुलाम की जयंती पर उनके नाती ने बताई परिवार की सच्चाई
हरिगांव, जगदीशपुर (भोजपुर): मॉरीशस के राष्ट्रपिता सर शिवसागर रामगुलाम की 126वीं जयंती उनके पैतृक गांव हरिगांव में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर उनके परिवार के वंशज नितेश कुशवाहा मौजूद रहे।
नितेश कुशवाहा ने कहा कि आज हम लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है कि हम इस धरती के लाल का जन्मदिन मना रहे हैं, जिन्होंने सात समुंदर पार मॉरीशस में कीर्तिमान फैलाया और आज पूरी दुनिया में उनके नाम का डंका बजता है। वो उस देश के राष्ट्रपिता हैं और इस धरती से उनका लगाव रहा है।
उन्होंने बताया कि इतिहास के पन्नों में लिखा है कि हरिगांव के ही रहने वाले मोहित रामगुलाम जी यहां से मजदूर के रूप में मॉरीशस गए थे। उन्हीं के वंशज सर शिवसागर रामगुलाम हैं, जो उनके दादा हैं। जब भी उनकी याद आती है तो हम बहुत भावुक हो जाते हैं। हमें भी पता नहीं था कि हमारे पूर्वज सात समुंदर पार जाकर इतना बड़ा इतिहास बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि 2008 में सर शिवसागर के बेटे और मॉरीशस के वर्तमान प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम हरिगांव आए थे और गांव में काफी विकास कराकर गए थे। उनके नाम पर यहां 10+2 हाई स्कूल और अस्पताल बना हुआ है।
अभी भी अधूरे हैं कई वादे - नाती ने गिनाई कमियां:
2008 में घोषणा हुई थी कि गांव के गरीब और असहाय लोगों को आवास दिया जाएगा, जो आज तक पूरा नहीं हुआ।
मोहित सरोवर के सौंदर्यीकरण और पार्क का काम अधूरा है।
पटना के एक्जीबिशन रोड की तरह हरिगांव में भी सर शिवसागर रामगुलाम की प्रतिमा लगनी चाहिए।
पूर्वजों के उस ऐतिहासिक कुएं का जीर्णोद्धार होना चाहिए जो भारत और मॉरीशस के बीच पहचान का सेतु है।
अंत में उन्होंने कहा कि अब बस एक ही ख्वाहिश बाकी रह गई है - खून का खून से रिश्ता जुड़ जाए। हम मॉरीशस वाले परिवार से मिलना चाहते हैं। सरकार से मांग है कि हमारी इस दूरी को खत्म कराया जाए और हर साल इस जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाए।
    user_Yashoda Kunwar
    Yashoda Kunwar
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    20 hrs ago
  • dekhiye kaise bam pali me badh ka kahar keya hog 😱😱ab janiye eske pura sachai dekhiye kaise bam pali me badh ka kahar keya hog 😱😱ab janiye eske pura sachai
    1
    dekhiye kaise bam pali me badh ka kahar keya hog 😱😱ab janiye eske pura sachai
dekhiye kaise bam pali me badh ka kahar keya hog 😱😱ab janiye eske pura sachai
    user_RANA_BABU
    RANA_BABU
    अगिआंव, भोजपुर, बिहार•
    21 hrs ago
  • बाढ़ राहत में भारी कमी और लूट के खिलाफ भाकपा-माले का राज्यव्यापी विरोध मार्च अरवल= मोदी के जन्मदिन पर दीप प्रज्वलित करने में करोड़ों खर्च, बाढ़ पीड़ित गरीबों की राहत पर सरकार का ध्यान नहीं: जितेंद्र यादव बिहार में भयावह बाढ़, राहत कार्यों में भारी कमी और लूट के खिलाफ भाकपा-माले के राज्यव्यापी आह्वान पर विरोध मार्च निकाला गया। मार्च भगत सिंह चौक होते हुए ब्लॉक परिसर पहुंचा, जहां सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता भाकपा-माले जिला कमेटी सदस्य कॉ. सुएब आलम ने की। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले जिला सचिव कॉ. जितेंद्र यादव ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल राहत, भोजन, दवा और सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। राहत कार्यों में किसी भी तरह की लूट और अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने के नाम पर बड़े पैमाने पर दीप प्रज्वलित किए गए और करोड़ों रुपये खर्च किए गए। आज बिहार की जनता भीषण बाढ़ की मार झेल रही है, गरीबों के घर उजड़ रहे हैं और हजारों परिवार राहत के लिए सरकार की ओर देख रहे हैं। अगर जन्मदिन के आयोजनों में खर्च किए जा रहे पैसे को बाढ़ प्रभावित गरीबों की राहत, भोजन, दवा और पुनर्वास पर खर्च किया जाता, तो बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को राहत मिल सकती थी। मोदी सरकार और बिहार सरकार को उत्सव व दिखावे पर खर्च करने के बजाय बाढ़ पीड़ितों की जिंदगी और आजीविका बचाने तथा उन्हें तत्काल पर्याप्त राहत देने पर ध्यान देना चाहिए। सभा को भाकपा-माले जिला कमेटी सदस्य कॉ. उपेंद्र पासवान, कॉ. सुरेंद्र प्रसाद, कॉ. नंदकिशोर कुमार, इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव कॉ. रमाकांत कुमार उर्फ टूना शर्मा तथा छात्र संगठन आइसा के जिला संयोजक कॉ. नीतीश कुमार ने संबोधित किया। विरोध मार्च में चंद्रशेखर पंडित, रामकुमार पासवान, सरजू जी, राम परीक्षण दास, शाह फराज, संजय यादव, सर्वेश कुमार सहित सैकड़ों साथी शामिल हुए।
    2
    बाढ़ राहत में भारी कमी और लूट के खिलाफ भाकपा-माले का राज्यव्यापी विरोध मार्च
अरवल= मोदी के जन्मदिन पर दीप प्रज्वलित करने में करोड़ों खर्च, बाढ़ पीड़ित गरीबों की राहत पर सरकार का ध्यान नहीं: जितेंद्र यादव
बिहार में भयावह बाढ़, राहत कार्यों में भारी कमी और लूट के खिलाफ भाकपा-माले के राज्यव्यापी आह्वान पर विरोध मार्च निकाला गया। मार्च भगत सिंह चौक होते हुए ब्लॉक परिसर पहुंचा, जहां सभा में तब्दील हो गया।
सभा की अध्यक्षता भाकपा-माले जिला कमेटी सदस्य कॉ. सुएब आलम ने की।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले जिला सचिव कॉ. जितेंद्र यादव ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल राहत, भोजन, दवा और सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। राहत कार्यों में किसी भी तरह की लूट और अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाने के नाम पर बड़े पैमाने पर दीप प्रज्वलित किए गए और करोड़ों रुपये खर्च किए गए। आज बिहार की जनता भीषण बाढ़ की मार झेल रही है, गरीबों के घर उजड़ रहे हैं और हजारों परिवार राहत के लिए सरकार की ओर देख रहे हैं। अगर जन्मदिन के आयोजनों में खर्च किए जा रहे पैसे को बाढ़ प्रभावित गरीबों की राहत, भोजन, दवा और पुनर्वास पर खर्च किया जाता, तो बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को राहत मिल सकती थी। मोदी सरकार और बिहार सरकार को उत्सव व दिखावे पर खर्च करने के बजाय बाढ़ पीड़ितों की जिंदगी और आजीविका बचाने तथा उन्हें तत्काल पर्याप्त राहत देने पर ध्यान देना चाहिए।
सभा को भाकपा-माले जिला कमेटी सदस्य कॉ. उपेंद्र पासवान, कॉ. सुरेंद्र प्रसाद, कॉ. नंदकिशोर कुमार, इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव कॉ. रमाकांत कुमार उर्फ टूना शर्मा तथा छात्र संगठन आइसा के जिला संयोजक कॉ. नीतीश कुमार ने संबोधित किया।
विरोध मार्च में चंद्रशेखर पंडित, रामकुमार पासवान, सरजू जी, राम परीक्षण दास, शाह फराज, संजय यादव, सर्वेश कुमार सहित सैकड़ों साथी शामिल हुए।
    user_Pritam kumar
    Pritam kumar
    अरवल, अरवल, बिहार•
    13 hrs ago
  • मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जगदीशपुर किला परिसर का निरीक्षण किए जिला पदाधिकारी देखें व सुनें -
    1
    मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जगदीशपुर किला परिसर का निरीक्षण किए जिला पदाधिकारी देखें व सुनें -
    user_नितीश भारद्वाज
    नितीश भारद्वाज
    जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    17 hrs ago
  • 🚨 24 घंटे में मथुरा यादव के परिवार को मिला 4 लाख का चेक, मुखिया हरेंद्र यादव बोले—‘जनता के लिए काम करें, बयानबाजी नहीं’ आरा। 50 वर्षीय मथुरा यादव की डूबने से मौत की सूचना मिलते ही मुखिया हरेंद्र प्रसाद यादव मौके पर पहुंचे और तत्काल आरा सीओ को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। शव बरामद होने के बाद प्रशासन की ओर से आपदा राहत के तहत चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक उपलब्ध कराया गया। मुखिया हरेंद्र प्रसाद यादव के अनुसार, 24 घंटे के अंदर आरा सीओ द्वारा चार लाख रुपये का चेक उन्हें दिया गया, जिसके बाद उन्होंने मृतक मथुरा यादव के परिवार के घर पहुंचकर चेक सौंपा। इस दौरान मुखिया हरेंद्र प्रसाद यादव ने कुछ जनप्रतिनिधियों और उनके प्रतिनिधियों को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जनता के लिए जमीन पर काम करने की जरूरत है, केवल बयानबाजी करने से किसी समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना और उन्हें सरकारी सहायता दिलाना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। 📍 मथुरा यादव के परिवार को समय पर मिली सहायता, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की पहल से पहुंची राहत। #Ara #AraNews #BhojpurNews #BiharNews #FloodNews #FloodUpdate #ARNEWS24
    1
    🚨 24 घंटे में मथुरा यादव के परिवार को मिला 4 लाख का चेक, मुखिया हरेंद्र यादव बोले—‘जनता के लिए काम करें, बयानबाजी नहीं’

आरा। 50 वर्षीय मथुरा यादव की डूबने से मौत की सूचना मिलते ही मुखिया हरेंद्र प्रसाद यादव मौके पर पहुंचे और तत्काल आरा सीओ को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला।

शव बरामद होने के बाद प्रशासन की ओर से आपदा राहत के तहत चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक उपलब्ध कराया गया। मुखिया हरेंद्र प्रसाद यादव के अनुसार, 24 घंटे के अंदर आरा सीओ द्वारा चार लाख रुपये का चेक उन्हें दिया गया, जिसके बाद उन्होंने मृतक मथुरा यादव के परिवार के घर पहुंचकर चेक सौंपा।

इस दौरान मुखिया हरेंद्र प्रसाद यादव ने कुछ जनप्रतिनिधियों और उनके प्रतिनिधियों को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जनता के लिए जमीन पर काम करने की जरूरत है, केवल बयानबाजी करने से किसी समस्या का समाधान नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना और उन्हें सरकारी सहायता दिलाना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।

📍 मथुरा यादव के परिवार को समय पर मिली सहायता, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की पहल से पहुंची राहत।

#Ara #AraNews #BhojpurNews #BiharNews #FloodNews #FloodUpdate #ARNEWS24
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • 🚩 पहली बार आरा पहुंचे भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत आरा, 19 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह चंद्रवंशी शनिवार को पहली बार आरा पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें उन्होंने स्वयं भाग लेकर स्वच्छता एवं जनसेवा का संदेश दिया। इसके बाद भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शहर की स्वच्छता में योगदान देने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित कर उनके कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसके पश्चात आरा परिसदन में भाजपा ओबीसी मोर्चा के भोजपुर जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। बैठक में संगठन के कार्यक्रमों, पार्टी की गतिविधियों और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजपुर जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरेराम चंद्रवंशी ने की। मौके पर जिला एवं मंडल पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आरा आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। जनता की आवाज आरा न्यूज़ | रिपोर्टर: पंकज सिंह #BJP #BJPObcMorcha #PramodSinghChandravanshi #OBCMorcha #Ara #Bhojpur #Bihar #SevaPakhwada #NarendraModi #Ambedkar #जनताकीआवाज #आरान्यूज़ #पंकजसिंह
    1
    🚩 पहली बार आरा पहुंचे भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

आरा, 19 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह चंद्रवंशी शनिवार को पहली बार आरा पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें उन्होंने स्वयं भाग लेकर स्वच्छता एवं जनसेवा का संदेश दिया।
इसके बाद भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शहर की स्वच्छता में योगदान देने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित कर उनके कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इसके पश्चात आरा परिसदन में भाजपा ओबीसी मोर्चा के भोजपुर जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। बैठक में संगठन के कार्यक्रमों, पार्टी की गतिविधियों और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजपुर जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरेराम चंद्रवंशी ने की। मौके पर जिला एवं मंडल पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आरा आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
जनता की आवाज आरा न्यूज़ | रिपोर्टर: पंकज सिंह
#BJP #BJPObcMorcha #PramodSinghChandravanshi #OBCMorcha #Ara #Bhojpur #Bihar #SevaPakhwada #NarendraModi #Ambedkar #जनताकीआवाज #आरान्यूज़ #पंकजसिंह
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.