logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2027 चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा दम! विकास की रफ्तार से विपक्ष परेशान

3 hrs ago
user_Prashant mishra
Prashant mishra
बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

2027 चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा दम! विकास की रफ्तार से विपक्ष परेशान

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां ट्रक के नीचे काम कर रहे एक युवक के दोनों हाथ बुरी तरह दब गए। बताया जा रहा है कि युवक ट्रक की मरम्मत के दौरान जैक के सहारे नीचे घुसा हुआ था, तभी अचानक जैक का लॉक टूट गया। जैक फेल होते ही ट्रक नीचे आ गिरा और युवक उसके नीचे फंस गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में लापरवाही और खराब उपकरण को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां ट्रक के नीचे काम कर रहे एक युवक के दोनों हाथ बुरी तरह दब गए।
बताया जा रहा है कि युवक ट्रक की मरम्मत के दौरान जैक के सहारे नीचे घुसा हुआ था, तभी अचानक जैक का लॉक टूट गया।
जैक फेल होते ही ट्रक नीचे आ गिरा और युवक उसके नीचे फंस गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
शुरुआती जांच में लापरवाही और खराब उपकरण को हादसे की वजह माना जा रहा है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जिलाधिकारी ने गांधी स्टेडियम में निर्माणाधीन हाॅकी के एस्टोटर्फ खेल मैदान का किया निरीक्षण पीलीभीत सूचना विभाग 21 अप्रैल 2026/ जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मंगलवार को गांधी स्टेडियम में निर्माणाधीन हॉकी के एस्टोटर्फ खेल मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अन्य खेल अवस्थापना सुविधाओं को भी देखा। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेश चैधरी, कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता उमेश दुबे, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अनिल महेंद्रु, सुमित पटेल, दीपक सरकार, जगदीश सक्सेना मौजूद रहे। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने निरीक्षण के दौरान स्टेडियम में कौन-कौन सी खेल सुविधाएं दी जा रही है इसकी जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह से ली। जिलाधिकारी ने गांधी स्टेडियम में पुराना एथलेटिक्स ट्रैक को उत्तर दक्षिण दिशा में बनाए जाने के निर्देश दिए गए। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया बीच में फुटबॉल का मैदान बनाया जाएगा और उसी के निकट क्रिकेट खेल के लिए क्रिकेट मैदान तैयार किया जाएगा। खेल मैदान के चारों ओर वाकिंग ट्रेक बनाया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुरूप निर्धारित समय सीमा में सभी स्थापना सुविधाएं तैयार कर ली जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और जिले के खिलाड़ी खेलों में अपना प्रदर्शन बेहतर कर सकेंगे। पैदल टहलने वालों को भी दिक्कत नहीं होगी खिलाड़ी भी खेल मैदान में खेल सकेंगे।
    4
    जिलाधिकारी ने गांधी स्टेडियम में निर्माणाधीन हाॅकी के एस्टोटर्फ खेल मैदान का किया निरीक्षण
पीलीभीत सूचना विभाग 21 अप्रैल 2026/ जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मंगलवार को गांधी स्टेडियम में निर्माणाधीन हॉकी के एस्टोटर्फ खेल मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अन्य खेल अवस्थापना सुविधाओं को भी देखा। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेश चैधरी, कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता उमेश दुबे, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अनिल महेंद्रु, सुमित पटेल, दीपक सरकार, जगदीश सक्सेना मौजूद रहे। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने निरीक्षण के दौरान स्टेडियम में कौन-कौन सी खेल सुविधाएं दी जा रही है इसकी जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह से ली। जिलाधिकारी ने गांधी स्टेडियम में पुराना एथलेटिक्स ट्रैक को उत्तर दक्षिण दिशा में बनाए जाने के निर्देश दिए गए। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया बीच में फुटबॉल का मैदान बनाया जाएगा और उसी के निकट क्रिकेट खेल के लिए क्रिकेट मैदान तैयार किया जाएगा। खेल मैदान के चारों ओर वाकिंग ट्रेक बनाया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुरूप निर्धारित समय सीमा में सभी स्थापना सुविधाएं तैयार कर ली जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और जिले के खिलाड़ी खेलों में अपना प्रदर्शन बेहतर कर सकेंगे। पैदल टहलने वालों को भी दिक्कत नहीं होगी खिलाड़ी भी खेल मैदान में खेल सकेंगे।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अकीलउद्दीन को जनपद बरेली का जिला महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय कार्यशैली एवं समाज के प्रति योगदान को देखते हुए की गई है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि अकीलउद्दीन अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे जिला स्तर पर संगठन का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ेंगे। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। यह नियुक्ति प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद द्वारा की गई है। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने अकीलउद्दीन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन जनपद में और अधिक मजबूत होगा।
    1
    बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अकीलउद्दीन को जनपद बरेली का जिला महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय कार्यशैली एवं समाज के प्रति योगदान को देखते हुए की गई है।
पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि अकीलउद्दीन अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे जिला स्तर पर संगठन का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ेंगे।
पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। यह नियुक्ति प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद द्वारा की गई है।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने अकीलउद्दीन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन जनपद में और अधिक मजबूत होगा।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Journalist Amit Dixit
    1
    Post by Journalist Amit Dixit
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter Pilibhit, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • *बरेली: सड़कों पर तड़पती गायें और बर्बादी की कगार पर किसान; ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ने खोला मोर्चा** बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट **बरेली।** आवारा पशुओं की विकराल समस्या और गौशालाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। रविवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसी अहमद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी बरेली को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी। ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बसी अहमद ने कहा, "आज शहर की कोई ऐसी सड़क नहीं जहाँ आवारा पशुओं का कब्जा न हो। इन बेजुबान जानवरों के कारण आए दिन भयानक सड़क हादसे हो रहे हैं, जिनमें मासूम लोग अपनी जान गंवा रहे हैं और कई लोग जीवन भर के लिए अपाहिज हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, भूख-प्यास से तड़पती गायें कचरे के ढेर में पन्नियां चबा रही हैं। यह सरकारों के लिए शर्म की बात है कि वे इस पर मूक-बधिर बनी बैठी हैं।" किसानों की बदहाली पर जोर देते हुए फरीदपुर विधानसभा प्रत्याशी दिपेश भारती और जिला अध्यक्ष अतीक कर्म इदरीसी ने कहा, "गांव-देहात के किसानों की कमर टूट चुकी है। पूरी-पूरी रात जागकर किसान अपनी फसल की रखवाली कर रहा है, फिर भी आवारा पशु किसानों की लहलहाती फसलों को मिनटों में उजाड़ रहे हैं। किसान कर्ज में डूबा है और उसकी मेहनत पशुओं का निवाला बन रही है। अगर प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो किसान उग्र आंदोलन को मजबूर होगा।" संगठन मंत्री मुख्तार अहमद और दिल्ली प्रभारी अमान फारूकी ने आरोप लगाया कि सरकारी गौशालाएं केवल भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी हैं। उन्होंने कहा, *"गौशालाओं के नाम पर आने वाला राशन कर्मचारियों के रिश्तेदारों के घरों में जा रहा है। निरीक्षण के दौरान फर्जी तरीके से पशुओं की संख्या दिखाई जाती है और बाद में उन्हें फिर सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया जाता है।"* पश्चिमी दिल्ली प्रभारी मोहम्मद इबाद ने मांग की कि गौशालाओं की स्थिति सुधारने के लिए 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों के जरिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि पशुओं के चारे, इलाज और सड़कों से उन्हें हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजने की व्यवस्था नहीं हुई, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से बसी अहमद, मुख्तार अहमद, अमान फारूकी, मोहम्मद इबाद, अतीक कर्म इदरीसी और दिपेश भारती सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    *बरेली: सड़कों पर तड़पती गायें और बर्बादी की कगार पर किसान; ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ने खोला मोर्चा**
बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट
**बरेली।** आवारा पशुओं की विकराल समस्या और गौशालाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। रविवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसी अहमद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी बरेली को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी।
ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बसी अहमद ने कहा, "आज शहर की कोई ऐसी सड़क नहीं जहाँ आवारा पशुओं का कब्जा न हो। इन बेजुबान जानवरों के कारण आए दिन भयानक सड़क हादसे हो रहे हैं, जिनमें मासूम लोग अपनी जान गंवा रहे हैं और कई लोग जीवन भर के लिए अपाहिज हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, भूख-प्यास से तड़पती गायें कचरे के ढेर में पन्नियां चबा रही हैं। यह सरकारों के लिए शर्म की बात है कि वे इस पर मूक-बधिर बनी बैठी हैं।"
किसानों की बदहाली पर जोर देते हुए फरीदपुर विधानसभा प्रत्याशी दिपेश भारती और जिला अध्यक्ष अतीक कर्म इदरीसी ने कहा, "गांव-देहात के किसानों की कमर टूट चुकी है। पूरी-पूरी रात जागकर किसान अपनी फसल की रखवाली कर रहा है, फिर भी आवारा पशु किसानों की लहलहाती फसलों को मिनटों में उजाड़ रहे हैं। किसान कर्ज में डूबा है और उसकी मेहनत पशुओं का निवाला बन रही है। अगर प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो किसान उग्र आंदोलन को मजबूर होगा।"
संगठन मंत्री मुख्तार अहमद और दिल्ली प्रभारी अमान फारूकी ने आरोप लगाया कि सरकारी गौशालाएं केवल भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी हैं। उन्होंने कहा, *"गौशालाओं के नाम पर आने वाला राशन कर्मचारियों के रिश्तेदारों के घरों में जा रहा है। निरीक्षण के दौरान फर्जी तरीके से पशुओं की संख्या दिखाई जाती है और बाद में उन्हें फिर सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया जाता है।"*
पश्चिमी दिल्ली प्रभारी मोहम्मद इबाद ने मांग की कि गौशालाओं की स्थिति सुधारने के लिए 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों के जरिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि पशुओं के चारे, इलाज और सड़कों से उन्हें हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजने की व्यवस्था नहीं हुई, तो वे चुप नहीं बैठेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से बसी अहमद, मुख्तार अहमद, अमान फारूकी, मोहम्मद इबाद, अतीक कर्म इदरीसी और दिपेश भारती सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Abhinay Rastogi
    Abhinay Rastogi
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कचहरी गेट पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पारिवारिक विवाद बना तमाशा बरेली। कलेक्ट्रेट गेट पर उस समय हंगामा मच गया जब एक युवती को उसके ही परिजनों ने जबरन पकड़कर ले जाने की कोशिश की। युवती की चीख-पुकार सुनकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मामला जमीन, लाखों रुपये और प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। आरोप है कि युवती घर से नकदी लेकर चली गई थी और अब अपने नाम की जमीन किसी बाहरी व्यक्ति के नाम करने की तैयारी में थी, जिसका परिजन विरोध कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालते हुए युवती को कोतवाली ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना कचहरी परिसर में देर तक चर्चा का विषय बनी रही।
    1
    कचहरी गेट पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पारिवारिक विवाद बना तमाशा
बरेली। कलेक्ट्रेट गेट पर उस समय हंगामा मच गया जब एक युवती को उसके ही परिजनों ने जबरन पकड़कर ले जाने की कोशिश की। युवती की चीख-पुकार सुनकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि मामला जमीन, लाखों रुपये और प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। आरोप है कि युवती घर से नकदी लेकर चली गई थी और अब अपने नाम की जमीन किसी बाहरी व्यक्ति के नाम करने की तैयारी में थी, जिसका परिजन विरोध कर रहे थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालते हुए युवती को कोतवाली ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना कचहरी परिसर में देर तक चर्चा का विषय बनी रही।
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पूरनपुर में जबरन घर खाली करने का मामला सामने आया है पूरी घटना की वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई
    1
    पूरनपुर में जबरन घर खाली करने का मामला सामने आया है पूरी घटना की वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई
    user_Sanjiv Kumar
    Sanjiv Kumar
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Journalist Amit Dixit
    1
    Post by Journalist Amit Dixit
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter Pilibhit, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • #बरेली में पुलिस चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप, महिलाओं ने एसएसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग#
    1
    #बरेली में पुलिस चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप, महिलाओं ने एसएसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.