logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अकीलउद्दीन बने ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी के जिला महासचिव बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अकीलउद्दीन को जनपद बरेली का जिला महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय कार्यशैली एवं समाज के प्रति योगदान को देखते हुए की गई है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि अकीलउद्दीन अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे जिला स्तर पर संगठन का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ेंगे। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। यह नियुक्ति प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद द्वारा की गई है। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने अकीलउद्दीन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन जनपद में और अधिक मजबूत होगा।

2 hrs ago
user_ASHOK GUPTA
ASHOK GUPTA
बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

अकीलउद्दीन बने ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी के जिला महासचिव बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अकीलउद्दीन को जनपद बरेली का जिला महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय कार्यशैली एवं समाज के प्रति योगदान को देखते हुए की गई है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि अकीलउद्दीन अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे जिला स्तर पर संगठन का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ेंगे। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। यह नियुक्ति प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद द्वारा की गई है। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने अकीलउद्दीन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन जनपद में और अधिक मजबूत होगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कचहरी गेट पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पारिवारिक विवाद बना तमाशा बरेली। कलेक्ट्रेट गेट पर उस समय हंगामा मच गया जब एक युवती को उसके ही परिजनों ने जबरन पकड़कर ले जाने की कोशिश की। युवती की चीख-पुकार सुनकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मामला जमीन, लाखों रुपये और प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। आरोप है कि युवती घर से नकदी लेकर चली गई थी और अब अपने नाम की जमीन किसी बाहरी व्यक्ति के नाम करने की तैयारी में थी, जिसका परिजन विरोध कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालते हुए युवती को कोतवाली ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना कचहरी परिसर में देर तक चर्चा का विषय बनी रही।
    1
    कचहरी गेट पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पारिवारिक विवाद बना तमाशा
बरेली। कलेक्ट्रेट गेट पर उस समय हंगामा मच गया जब एक युवती को उसके ही परिजनों ने जबरन पकड़कर ले जाने की कोशिश की। युवती की चीख-पुकार सुनकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि मामला जमीन, लाखों रुपये और प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। आरोप है कि युवती घर से नकदी लेकर चली गई थी और अब अपने नाम की जमीन किसी बाहरी व्यक्ति के नाम करने की तैयारी में थी, जिसका परिजन विरोध कर रहे थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालते हुए युवती को कोतवाली ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना कचहरी परिसर में देर तक चर्चा का विषय बनी रही।
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • #बादचरत होने के बाद भी नगर निगम के ठेकेदार के०टी० वार्य १० क के पार्षद मेसर खांन व अन्य लोग ने सांठ-गांठ करके रोज का निर्माण कर लेने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र #
    1
    #बादचरत होने के बाद भी नगर निगम के ठेकेदार के०टी० वार्य १० क के पार्षद मेसर खांन व अन्य लोग ने सांठ-गांठ करके रोज का निर्माण कर लेने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र #
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Uttar Pradesh ke Kushinagar Ka mamla/ chunni lari chauk banaam Aman chowk/ naam badalne ko lekar aamne samne do paksh/ ISI naam ko lekar bada vivad/ kusi nagar mein baval/ Kushinagar mavla aaya sufiyon mein/ Kushinagar her angle se jaanch padtaal mein/ Kushinagar Mein Shanti ki appeal
    1
    Uttar Pradesh ke Kushinagar Ka mamla/
chunni lari chauk banaam Aman chowk/
naam badalne ko lekar aamne samne do paksh/
ISI naam ko lekar bada vivad/
kusi nagar mein baval/
Kushinagar mavla aaya sufiyon mein/
Kushinagar her angle se jaanch padtaal mein/
Kushinagar Mein Shanti ki appeal
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:30 बजे बरेली पुलिस लाइन सभागार में उर्स-ए-ताजुश्शरिया को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा, डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मअनुष पारीक, एडिशनल एसपी पंकज श्रीवास्तव, एसपी साउथ अंशिका वर्मा एवं एसपी देहात मुकेश मिश्रा सहित सभी सर्कल सीओ और थाना प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक में समाज के प्रमुख लोग जैसे मेहंदी हसन, हाजी जावेद, मौलाना इंतजार और अतीक हुसैन उर्फ चांद भाई भी मौजूद रहे। वहीं पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और अपने विचार साझा किए। बैठक में प्रशासन ने उर्स के सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जुलूस के दौरान सभी सरकारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाए। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट न डालने की चेतावनी दी गई, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था पर जोर: प्रशासन ने कहा कि वालंटियर्स पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि यह आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन हर कदम पर लोगों के साथ है और यह आयोजन देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक शांति का पैगाम देगा। फिलहाल के लिए इतना ही, ऐसे ही ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए हिंदुस्तान खबर 7 के साथ। जय हिंद, जय भारत
    1
    आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:30 बजे बरेली पुलिस लाइन सभागार में उर्स-ए-ताजुश्शरिया को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा, डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मअनुष पारीक, एडिशनल एसपी पंकज श्रीवास्तव, एसपी साउथ अंशिका वर्मा एवं एसपी देहात मुकेश मिश्रा सहित सभी सर्कल सीओ और थाना प्रभारियों ने भाग लिया।
बैठक में समाज के प्रमुख लोग जैसे मेहंदी हसन, हाजी जावेद, मौलाना इंतजार और अतीक हुसैन उर्फ चांद भाई भी मौजूद रहे।
वहीं पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और अपने विचार साझा किए।
बैठक में प्रशासन ने उर्स के सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जुलूस के दौरान सभी सरकारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाए।
सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट न डालने की चेतावनी दी गई, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शांति व्यवस्था पर जोर: प्रशासन ने कहा कि वालंटियर्स पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि यह आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन हर कदम पर लोगों के साथ है और यह आयोजन देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक शांति का पैगाम देगा।
फिलहाल के लिए इतना ही, ऐसे ही ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए हिंदुस्तान खबर 7 के साथ।
जय हिंद, जय भारत
    user_शाहबुद्दीन
    शाहबुद्दीन
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • अनीस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में नेफ्रोलॉजी सेवाओं का विस्तार, किडनी मरीजों को मिलेगा उन्नत उपचार बरेली। शहर के प्रतिष्ठित अनीस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड फहमी आईवीएफ सेंटर में अब किडनी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए अत्याधुनिक नेफ्रोलॉजी सेवाओं का विस्तार किया गया है
    1
    अनीस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में नेफ्रोलॉजी सेवाओं का विस्तार, किडनी मरीजों को मिलेगा उन्नत उपचार
बरेली। शहर के प्रतिष्ठित अनीस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड फहमी आईवीएफ सेंटर में अब किडनी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए अत्याधुनिक नेफ्रोलॉजी सेवाओं का विस्तार किया गया है
    user_(JK Media News Update) (Hungama Times News)
    (JK Media News Update) (Hungama Times News)
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • आंवला। विकासखंड आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत झिंझरी में बंदरों के आतंक ने एक और जान ले ली। मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना में छत पर कपड़े सुखाने गई एक महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर वह नीचे गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पति नरसिंह ने बताया कि उनकी पत्नी नन्ही देवी रोज़ की तरह घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थीं। तभी अचानक बंदरों का झुंड उन पर टूट पड़ा। खुद को बचाने के प्रयास में वह छत से नीचे गिर गईं। गिरने से गंभीर चोट लगने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, झिंझरी गांव में बंदरों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है और यह कोई पहला हादसा नहीं है। बीते एक वर्ष में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग इन हमलावर बंदरों का शिकार हो चुके हैं। गोविन्द पुत्र नरेश का कूल्हा टूट चुका है, आदेश पुत्र हरसहाय के दोनों पैर टूट गए, अखिलेश पुत्र राजेश्वर का पैर, शोभित पुत्र जगमोहन का हाथ और लीलावती पत्नी तारीफ सिंह की कमर टूट चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों बढ़ते जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान उमेश यादव मृतका के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की कि गांव में बंदरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस गंभीर समस्या को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और ग्रामीणों के सहयोग से इसका स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। गांव में अब डर का माहौल है। लोग छत पर जाने से भी घबराने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे हादसे आगे भी होते रहेंगे। प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है।
    2
    आंवला। विकासखंड आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत झिंझरी में बंदरों के आतंक ने एक और जान ले ली। मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना में छत पर कपड़े सुखाने गई एक महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर वह नीचे गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका के पति नरसिंह ने बताया कि उनकी पत्नी नन्ही देवी रोज़ की तरह घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थीं। तभी अचानक बंदरों का झुंड उन पर टूट पड़ा। खुद को बचाने के प्रयास में वह छत से नीचे गिर गईं। गिरने से गंभीर चोट लगने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों के अनुसार, झिंझरी गांव में बंदरों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है और यह कोई पहला हादसा नहीं है। बीते एक वर्ष में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग इन हमलावर बंदरों का शिकार हो चुके हैं। गोविन्द पुत्र नरेश का कूल्हा टूट चुका है, आदेश पुत्र हरसहाय के दोनों पैर टूट गए, अखिलेश पुत्र राजेश्वर का पैर, शोभित पुत्र जगमोहन का हाथ और लीलावती पत्नी तारीफ सिंह की कमर टूट चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों बढ़ते जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान उमेश यादव मृतका के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की कि गांव में बंदरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस गंभीर समस्या को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और ग्रामीणों के सहयोग से इसका स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
गांव में अब डर का माहौल है। लोग छत पर जाने से भी घबराने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे हादसे आगे भी होते रहेंगे। प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है।
    user_Journalist Aditya Bhardwaj
    Journalist Aditya Bhardwaj
    पत्रकार आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अकीलउद्दीन को जनपद बरेली का जिला महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय कार्यशैली एवं समाज के प्रति योगदान को देखते हुए की गई है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि अकीलउद्दीन अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे जिला स्तर पर संगठन का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ेंगे। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। यह नियुक्ति प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद द्वारा की गई है। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने अकीलउद्दीन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन जनपद में और अधिक मजबूत होगा।
    1
    बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अकीलउद्दीन को जनपद बरेली का जिला महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय कार्यशैली एवं समाज के प्रति योगदान को देखते हुए की गई है।
पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि अकीलउद्दीन अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे जिला स्तर पर संगठन का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ेंगे।
पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। यह नियुक्ति प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद द्वारा की गई है।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने अकीलउद्दीन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन जनपद में और अधिक मजबूत होगा।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शादी समारोह में बारातियों पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार बरेली। थाना शेरगढ़ क्षेत्र के कस्बा शेरगढ़ स्थित शिव शक्ति बैंकट हॉल में विवाह समारोह के दौरान बारातियों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 20 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे की है। जानकारी के अनुसार, बैंकट हॉल के बाहर खड़े वाहनों को हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार युवक ने गाली-गलौज करते हुए अपने परिजनों को बुला लिया, जिसके बाद बारातियों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। वादी ओमप्रकाश की तहरीर पर थाना शेरगढ़ में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 अप्रैल को शान, अली हसन और आमिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर मारपीट में इस्तेमाल लोहे की रॉड और लकड़ी के डंडे भी बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने गुस्से में आकर मारपीट करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    शादी समारोह में बारातियों पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
बरेली। थाना शेरगढ़ क्षेत्र के कस्बा शेरगढ़ स्थित शिव शक्ति बैंकट हॉल में विवाह समारोह के दौरान बारातियों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 20 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे की है।
जानकारी के अनुसार, बैंकट हॉल के बाहर खड़े वाहनों को हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार युवक ने गाली-गलौज करते हुए अपने परिजनों को बुला लिया, जिसके बाद बारातियों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए।
वादी ओमप्रकाश की तहरीर पर थाना शेरगढ़ में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 अप्रैल को शान, अली हसन और आमिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर मारपीट में इस्तेमाल लोहे की रॉड और लकड़ी के डंडे भी बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपियों ने गुस्से में आकर मारपीट करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • #*इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर उसका वीडियो बनाकर वायरल किए जाने की सूचना पर थाना इज्जतनगर, बरेली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को हिरासत में लेकर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में श्री पंकज श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय की बाइट।*#
    1
    #*इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर उसका वीडियो बनाकर वायरल किए जाने की सूचना पर थाना इज्जतनगर, बरेली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को हिरासत में लेकर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में श्री पंकज श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय की बाइट।*#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.