Shuru
Apke Nagar Ki App…
#बादचरत होने के बाद भी नगर निगम के ठेकेदार के०टी० वार्य १० क के पार्षद मेसर खांन व अन्य लोग ने सांठ-गांठ करके रोज का निर्माण कर लेने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र #
ख़बर जंक्शन बरेली
#बादचरत होने के बाद भी नगर निगम के ठेकेदार के०टी० वार्य १० क के पार्षद मेसर खांन व अन्य लोग ने सांठ-गांठ करके रोज का निर्माण कर लेने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र #
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बरेली। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने बरेली के देव प्राइमस हॉस्पिटल में अपनी विशेष नेफ्रोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस ओपीडी सेवा का शुभारंभ मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के नेफ्रोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट, डॉ. अभिनव कट्याल की उपस्थिति में किया गया। डॉ. अभिनव कट्याल हर महीने के तीसरे मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक देव प्राइमस हॉस्पिटल, बरेली में उपलब्ध रहेंगे, जहां वे प्राथमिक जांच और फॉलो-अप कंसल्टेशन प्रदान करेंगे। इस अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के नेफ्रोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट, डॉ. अभिनव कट्याल ने कहा “किडनी फेलियर और क्रॉनिक किडनी डिजीज के मामलों में पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जिसका मुख्य कारण समय पर सही निदान न होना और जागरूकता की कमी है। कई गंभीर मामलों में किडनी ट्रांसप्लांट ही अंतिम समाधान बन जाता है, इसलिए मरीजों के लिए यह बेहद जरूरी है कि वे उपलब्ध एडवांस्ड ट्रीटमेंट विकल्पों के बारे में जागरूक रहें। इस नई ओपीडी सेवा के माध्यम से हमारा उद्देश्य बरेली के लोगों के करीब विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है, ताकि उन्हें समय पर उपचार और नियमित फॉलो-अप मिल सके। डॉ. अभिनव ने आगे कहा “हमारा लक्ष्य स्पेशलाइज्ड किडनी केयर तक आसान और तेज पहुंच सुनिश्चित करना है। हम शुरुआती स्तर पर बीमारी की पहचान, पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लान और लंबी अवधि के मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देंगे, जिससे किडनी से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बेहतर परिणाम मिल सकें। किडनी फेलियर के बढ़ते मामलों को देखते हुए मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली की यह पहल बरेली और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए एक बड़ी राहत है।1
- All India Muslim Majlis का बड़ा फैसला, अकील हुसैन बने बरेली के जिला महासचिव बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत बड़ा निर्णय लेते हुए अकील हुसैन को जनपद बरेली का जिला महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और समाज में योगदान को देखते हुए की गई है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि अकील हुसैन अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करेंगे। साथ ही उनसे उम्मीद जताई गई है कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ेंगे। पार्टी के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। प्रेस विज्ञप्ति में प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद का भी उल्लेख किया गया है। अंत में पार्टी के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के नाम भी शामिल किए गए हैं। 🐄 मानवता की मिसाल: लेडीज पत्रकार ने बचाई गाय के बच्चे की जान बरेली। इंसानियत की एक मिसाल पेश करते हुए एक महिला पत्रकार ने घायल/फंसे हुए गाय के बच्चे (बछड़े) को बचाकर सराहनीय कार्य किया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी उनके इस साहसिक कदम की जमकर प्रशंसा की। बताया जा रहा है कि पत्रकार ने बिना अपनी परवाह किए बछड़े को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी। इस कार्य के बाद स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने महिला पत्रकार की तारीफ करते हुए इसे प्रेरणादायक कदम बताया। 👉 इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि मानवता और संवेदनशीलता आज भी समाज में जीवित है।1
- सेवा का शुभारंभ मैक्स हॉस्पिटल वैशाली के नेफ्रोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अभिनव कट्याल की उपस्थिति में किया गया। डॉ. अभिनव कट्याल अब प्रत्येक महीने के तीसरे मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक देव प्राइमस हॉस्पिटल, बरेली में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान वे मरीजों को प्राथमिक जांच और फॉलो-अप कंसल्टेशन की सुविधा प्रदान करेंगे। इस अवसर पर डॉ. अभिनव कट्याल ने कहा कि किडनी फेलियर और क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसका एक बड़ा कारण समय पर सही निदान और जागरूकता की कमी है। उन्होंने बताया कि कई गंभीर मामलों में किडनी ट्रांसप्लांट ही अंतिम विकल्प बन जाता है, इसलिए मरीजों के लिए यह आवश्यक है कि वे आधुनिक उपचार विकल्पों के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने आगे कहा कि इस नई OPD सेवा का उद्देश्य बरेली और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उनके शहर में ही विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें समय पर उपचार और नियमित फॉलो-अप मिल सके। डॉ. कट्याल ने बताया कि इस पहल के तहत शुरुआती स्तर पर बीमारी की पहचान, व्यक्तिगत उपचार योजना (पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट) और दीर्घकालिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि मरीजों को बेहतर परिणाम मिल सकें। किडनी संबंधी बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली की यह पहल बरेली के मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे अब उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही शहर में आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।1
- *बरेली: सड़कों पर तड़पती गायें और बर्बादी की कगार पर किसान; ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ने खोला मोर्चा** बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट **बरेली।** आवारा पशुओं की विकराल समस्या और गौशालाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। रविवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसी अहमद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी बरेली को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी। ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बसी अहमद ने कहा, "आज शहर की कोई ऐसी सड़क नहीं जहाँ आवारा पशुओं का कब्जा न हो। इन बेजुबान जानवरों के कारण आए दिन भयानक सड़क हादसे हो रहे हैं, जिनमें मासूम लोग अपनी जान गंवा रहे हैं और कई लोग जीवन भर के लिए अपाहिज हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, भूख-प्यास से तड़पती गायें कचरे के ढेर में पन्नियां चबा रही हैं। यह सरकारों के लिए शर्म की बात है कि वे इस पर मूक-बधिर बनी बैठी हैं।" किसानों की बदहाली पर जोर देते हुए फरीदपुर विधानसभा प्रत्याशी दिपेश भारती और जिला अध्यक्ष अतीक कर्म इदरीसी ने कहा, "गांव-देहात के किसानों की कमर टूट चुकी है। पूरी-पूरी रात जागकर किसान अपनी फसल की रखवाली कर रहा है, फिर भी आवारा पशु किसानों की लहलहाती फसलों को मिनटों में उजाड़ रहे हैं। किसान कर्ज में डूबा है और उसकी मेहनत पशुओं का निवाला बन रही है। अगर प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो किसान उग्र आंदोलन को मजबूर होगा।" संगठन मंत्री मुख्तार अहमद और दिल्ली प्रभारी अमान फारूकी ने आरोप लगाया कि सरकारी गौशालाएं केवल भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी हैं। उन्होंने कहा, *"गौशालाओं के नाम पर आने वाला राशन कर्मचारियों के रिश्तेदारों के घरों में जा रहा है। निरीक्षण के दौरान फर्जी तरीके से पशुओं की संख्या दिखाई जाती है और बाद में उन्हें फिर सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया जाता है।"* पश्चिमी दिल्ली प्रभारी मोहम्मद इबाद ने मांग की कि गौशालाओं की स्थिति सुधारने के लिए 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों के जरिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि पशुओं के चारे, इलाज और सड़कों से उन्हें हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजने की व्यवस्था नहीं हुई, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से बसी अहमद, मुख्तार अहमद, अमान फारूकी, मोहम्मद इबाद, अतीक कर्म इदरीसी और दिपेश भारती सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- #बरेली में पुलिस चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप, महिलाओं ने एसएसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग#1
- रिजर्व पुलिस लाइन्स बदायूँ में रिक्रूट आरक्षियों का हुआ उत्साहवर्धन। बदायूँ। रिजर्व पुलिस लाइन्स में रिक्रूट आरक्षियों के उत्साहवर्धन हेतु बड़ा खाना (रात्रि भोज) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उन्हें अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस सेवा में समर्पण और जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण है, जिसे हर परिस्थिति में निभाना आवश्यक है।4
- #UPPolice बरेली इज्जतनगर पुलिस द्वारा बारात में डांस कर रही महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने एवं पुलिस की जैकेट पहनकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार । #bareillypolice1
- बरेली । थाना इज्जतनगर क्षेत्र के ग्राम फरीदापुर चौधरी में विवादित भूमि पर सड़क निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव फ़रीदापुर चौधरी निवासी अधिवक्ता अकीलउद्दीन ने नगर निगम , जिला अधिकारी और अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र देकर वार्ड 28 के पार्षद व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थी अकीलउद्दीन का आरोप है उनकी आराजी गाटा संख्या 78 व समीप स्थित गाटा संख्या 135 का मामला पूर्व से ही वादग्रस्त है। उन्होंने बताया कि भूमि के पूर्वी हिस्से में पूर्वोत्तर रेलवे की बाउंड्री होने के कारण उन्होंने विभाग से पैमाइश व एनओसी की मांग की थी। इस संबंध में रेलवे अधिकारियों द्वारा उपजिलाधिकारी सदर को पत्र भी भेजा जा चुका है। आरोप है कि इसके बावजूद नगर निगम के ठेकेदार और वार्ड 28 के पार्षद मैसर खान ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बिना अनुमति और बिना सक्षम अधिकारियों को अवगत कराए विवादित जमीन पर सड़क का निर्माण करा दिया। प्रार्थी अकीलउद्दीन का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी 29 मार्च की रात फोन के माध्यम से मिली, जिसके बाद उन्होंने तत्काल नगर आयुक्त को सूचित किया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर संबंधित लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। अकीलउद्दीन ने नगर निगम प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए पार्षद, ठेकेदार और अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।1