विवादित जमीन पर सड़क निर्माण का आरोप, पार्षद व ठेकेदार पर एफआईआर की मांग बरेली । थाना इज्जतनगर क्षेत्र के ग्राम फरीदापुर चौधरी में विवादित भूमि पर सड़क निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव फ़रीदापुर चौधरी निवासी अधिवक्ता अकीलउद्दीन ने नगर निगम , जिला अधिकारी और अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र देकर वार्ड 28 के पार्षद व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थी अकीलउद्दीन का आरोप है उनकी आराजी गाटा संख्या 78 व समीप स्थित गाटा संख्या 135 का मामला पूर्व से ही वादग्रस्त है। उन्होंने बताया कि भूमि के पूर्वी हिस्से में पूर्वोत्तर रेलवे की बाउंड्री होने के कारण उन्होंने विभाग से पैमाइश व एनओसी की मांग की थी। इस संबंध में रेलवे अधिकारियों द्वारा उपजिलाधिकारी सदर को पत्र भी भेजा जा चुका है। आरोप है कि इसके बावजूद नगर निगम के ठेकेदार और वार्ड 28 के पार्षद मैसर खान ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बिना अनुमति और बिना सक्षम अधिकारियों को अवगत कराए विवादित जमीन पर सड़क का निर्माण करा दिया। प्रार्थी अकीलउद्दीन का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी 29 मार्च की रात फोन के माध्यम से मिली, जिसके बाद उन्होंने तत्काल नगर आयुक्त को सूचित किया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर संबंधित लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। अकीलउद्दीन ने नगर निगम प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए पार्षद, ठेकेदार और अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
विवादित जमीन पर सड़क निर्माण का आरोप, पार्षद व ठेकेदार पर एफआईआर की मांग बरेली । थाना इज्जतनगर क्षेत्र के ग्राम फरीदापुर चौधरी में विवादित भूमि पर सड़क निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव फ़रीदापुर चौधरी निवासी अधिवक्ता अकीलउद्दीन ने नगर निगम , जिला अधिकारी और अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र देकर वार्ड 28 के पार्षद व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थी अकीलउद्दीन का आरोप है उनकी आराजी गाटा संख्या 78 व समीप स्थित गाटा संख्या 135 का मामला पूर्व से ही वादग्रस्त है। उन्होंने बताया कि भूमि के पूर्वी हिस्से में पूर्वोत्तर रेलवे की बाउंड्री होने के कारण उन्होंने विभाग से पैमाइश व एनओसी की मांग की थी। इस संबंध में रेलवे अधिकारियों द्वारा उपजिलाधिकारी सदर को पत्र भी भेजा जा चुका है। आरोप है कि इसके बावजूद नगर निगम के ठेकेदार और वार्ड 28 के पार्षद मैसर खान ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बिना अनुमति और बिना सक्षम अधिकारियों को अवगत कराए विवादित जमीन पर सड़क का निर्माण करा दिया। प्रार्थी अकीलउद्दीन का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी 29 मार्च की रात फोन के माध्यम से मिली, जिसके बाद उन्होंने तत्काल नगर आयुक्त को सूचित किया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर संबंधित लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। अकीलउद्दीन ने नगर निगम प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए पार्षद, ठेकेदार और अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
- बरेली। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने बरेली के देव प्राइमस हॉस्पिटल में अपनी विशेष नेफ्रोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस ओपीडी सेवा का शुभारंभ मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के नेफ्रोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट, डॉ. अभिनव कट्याल की उपस्थिति में किया गया। डॉ. अभिनव कट्याल हर महीने के तीसरे मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक देव प्राइमस हॉस्पिटल, बरेली में उपलब्ध रहेंगे, जहां वे प्राथमिक जांच और फॉलो-अप कंसल्टेशन प्रदान करेंगे। इस अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के नेफ्रोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट, डॉ. अभिनव कट्याल ने कहा “किडनी फेलियर और क्रॉनिक किडनी डिजीज के मामलों में पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जिसका मुख्य कारण समय पर सही निदान न होना और जागरूकता की कमी है। कई गंभीर मामलों में किडनी ट्रांसप्लांट ही अंतिम समाधान बन जाता है, इसलिए मरीजों के लिए यह बेहद जरूरी है कि वे उपलब्ध एडवांस्ड ट्रीटमेंट विकल्पों के बारे में जागरूक रहें। इस नई ओपीडी सेवा के माध्यम से हमारा उद्देश्य बरेली के लोगों के करीब विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है, ताकि उन्हें समय पर उपचार और नियमित फॉलो-अप मिल सके। डॉ. अभिनव ने आगे कहा “हमारा लक्ष्य स्पेशलाइज्ड किडनी केयर तक आसान और तेज पहुंच सुनिश्चित करना है। हम शुरुआती स्तर पर बीमारी की पहचान, पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लान और लंबी अवधि के मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देंगे, जिससे किडनी से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बेहतर परिणाम मिल सकें। किडनी फेलियर के बढ़ते मामलों को देखते हुए मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली की यह पहल बरेली और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए एक बड़ी राहत है।1
- कचहरी गेट पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पारिवारिक विवाद बना तमाशा बरेली। कलेक्ट्रेट गेट पर उस समय हंगामा मच गया जब एक युवती को उसके ही परिजनों ने जबरन पकड़कर ले जाने की कोशिश की। युवती की चीख-पुकार सुनकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मामला जमीन, लाखों रुपये और प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। आरोप है कि युवती घर से नकदी लेकर चली गई थी और अब अपने नाम की जमीन किसी बाहरी व्यक्ति के नाम करने की तैयारी में थी, जिसका परिजन विरोध कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालते हुए युवती को कोतवाली ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना कचहरी परिसर में देर तक चर्चा का विषय बनी रही।1
- #बादचरत होने के बाद भी नगर निगम के ठेकेदार के०टी० वार्य १० क के पार्षद मेसर खांन व अन्य लोग ने सांठ-गांठ करके रोज का निर्माण कर लेने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र #1
- Uttar Pradesh ke Kushinagar Ka mamla/ chunni lari chauk banaam Aman chowk/ naam badalne ko lekar aamne samne do paksh/ ISI naam ko lekar bada vivad/ kusi nagar mein baval/ Kushinagar mavla aaya sufiyon mein/ Kushinagar her angle se jaanch padtaal mein/ Kushinagar Mein Shanti ki appeal1
- बाइक सवार के अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर उपचार के दौरान मौत। भुता। बरेली बीसलपुर मार्ग पर मंगलवार देर शाम लगभग 10:00 बजे शिक्षामित्र बाइक से अपने घर ग्राम गोपालपुर जाते समय अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से बरेली अस्पताल भेजा। हालत ज्यादा खराब होने के कारण दिल्ली अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान आज बुधवार शाम शिक्षामित्र 45 वर्षीय की मृत्यु हो गई है। भाई नरेश गंगवार ने बताया कि बरेली बीसलपुर मार्ग पर मंगलवार देर शाम लगभग 10:00 बजे योगेंद्र पाल 45 वर्षीय भुता से बाइक से अपने गांव गोपालपुर जा रहे थे।उसी समय रास्ते में ग्राम खरदाह के आगे राघोपुर मोड़ के पास बाइक में अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची भुता पुलिस ने एंबुलेंस से तत्काल बरेली अस्पताल भेजा। जहां उनकी हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण दिल्ली अस्पताल रेफर किया गया। आज बुधवार देर शाम लगभग 5:00 बजे उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी है। अचानक हुई मौत से घर परिवार में भारी कोहराम मचा है। मृतक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे। मृतक के एक बेटा 17 वर्षीय लव व पत्नी है। अचानक हुई मौत से घर परिवार में भारी कोहराम मच गया है। पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।1
- आंवला। विकासखंड आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत झिंझरी में बंदरों के आतंक ने एक और जान ले ली। मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना में छत पर कपड़े सुखाने गई एक महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर वह नीचे गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पति नरसिंह ने बताया कि उनकी पत्नी नन्ही देवी रोज़ की तरह घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थीं। तभी अचानक बंदरों का झुंड उन पर टूट पड़ा। खुद को बचाने के प्रयास में वह छत से नीचे गिर गईं। गिरने से गंभीर चोट लगने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, झिंझरी गांव में बंदरों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है और यह कोई पहला हादसा नहीं है। बीते एक वर्ष में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग इन हमलावर बंदरों का शिकार हो चुके हैं। गोविन्द पुत्र नरेश का कूल्हा टूट चुका है, आदेश पुत्र हरसहाय के दोनों पैर टूट गए, अखिलेश पुत्र राजेश्वर का पैर, शोभित पुत्र जगमोहन का हाथ और लीलावती पत्नी तारीफ सिंह की कमर टूट चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों बढ़ते जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान उमेश यादव मृतका के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की कि गांव में बंदरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस गंभीर समस्या को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और ग्रामीणों के सहयोग से इसका स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। गांव में अब डर का माहौल है। लोग छत पर जाने से भी घबराने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे हादसे आगे भी होते रहेंगे। प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है।2
- बरेली । थाना इज्जतनगर क्षेत्र के ग्राम फरीदापुर चौधरी में विवादित भूमि पर सड़क निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव फ़रीदापुर चौधरी निवासी अधिवक्ता अकीलउद्दीन ने नगर निगम , जिला अधिकारी और अधिकारियों को भी प्रार्थना पत्र देकर वार्ड 28 के पार्षद व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थी अकीलउद्दीन का आरोप है उनकी आराजी गाटा संख्या 78 व समीप स्थित गाटा संख्या 135 का मामला पूर्व से ही वादग्रस्त है। उन्होंने बताया कि भूमि के पूर्वी हिस्से में पूर्वोत्तर रेलवे की बाउंड्री होने के कारण उन्होंने विभाग से पैमाइश व एनओसी की मांग की थी। इस संबंध में रेलवे अधिकारियों द्वारा उपजिलाधिकारी सदर को पत्र भी भेजा जा चुका है। आरोप है कि इसके बावजूद नगर निगम के ठेकेदार और वार्ड 28 के पार्षद मैसर खान ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बिना अनुमति और बिना सक्षम अधिकारियों को अवगत कराए विवादित जमीन पर सड़क का निर्माण करा दिया। प्रार्थी अकीलउद्दीन का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी 29 मार्च की रात फोन के माध्यम से मिली, जिसके बाद उन्होंने तत्काल नगर आयुक्त को सूचित किया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर संबंधित लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। अकीलउद्दीन ने नगर निगम प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए पार्षद, ठेकेदार और अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।1
- शादी समारोह में बारातियों पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार बरेली। थाना शेरगढ़ क्षेत्र के कस्बा शेरगढ़ स्थित शिव शक्ति बैंकट हॉल में विवाह समारोह के दौरान बारातियों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 20 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे की है। जानकारी के अनुसार, बैंकट हॉल के बाहर खड़े वाहनों को हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार युवक ने गाली-गलौज करते हुए अपने परिजनों को बुला लिया, जिसके बाद बारातियों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। वादी ओमप्रकाश की तहरीर पर थाना शेरगढ़ में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 अप्रैल को शान, अली हसन और आमिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर मारपीट में इस्तेमाल लोहे की रॉड और लकड़ी के डंडे भी बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने गुस्से में आकर मारपीट करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- #UPPolice बरेली इज्जतनगर पुलिस द्वारा बारात में डांस कर रही महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने एवं पुलिस की जैकेट पहनकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार । #bareillypolice1