भूपालसागर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 'बड़ले वाले बालाजी मंदिर कमेटी' ने भव्य महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर कस्बे में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण अखाड़े के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए हैरतअंगेज करतब रहे। कलाकारों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। यह शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर गायत्रीनगर, चारभुजा मंदिर, आजाद चौक, जाशमा रोड, पथपारिया चौक, संतोषी माता मंदिर, सरकारी अस्पताल, भटनागर सर्कल, पंचायत समिति परिसर और बस स्टैंड होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में 'जय श्रीराम' और 'जय हनुमान' के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा के समापन पर मंदिर में विशेष महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। डीएसपी हरजीलाल यादव के नेतृत्व में भूपालसागर, कपासन और आकोला थानों का भारी पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात था, जिससे यह आयोजन निर्विघ्न संपन्न हुआ।
भूपालसागर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 'बड़ले वाले बालाजी मंदिर कमेटी' ने भव्य महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर कस्बे में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण अखाड़े के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए हैरतअंगेज करतब रहे। कलाकारों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। यह शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर गायत्रीनगर, चारभुजा मंदिर, आजाद चौक, जाशमा रोड, पथपारिया चौक, संतोषी माता मंदिर, सरकारी अस्पताल, भटनागर
सर्कल, पंचायत समिति परिसर और बस स्टैंड होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में 'जय श्रीराम' और 'जय हनुमान' के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा के समापन पर मंदिर में विशेष महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। डीएसपी हरजीलाल यादव के नेतृत्व में भूपालसागर, कपासन और आकोला थानों का भारी पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात था, जिससे यह आयोजन निर्विघ्न संपन्न हुआ।
- रामाखेड़ा, भूपालसागर मे मोब्लिचिंग का मामला आया सामने शिकार पर गए युवकों पर ग्रामीणों ने किया हमला एक की गंभीर चोटे से मौत अन्य तीन घायल, पुलिस ने अज्ञात लोगो पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया1
- उदयपुर जिले के मावली में संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में पंचायती राज व नगर निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र व लोकतांत्रिक परंपराओं पर कुठाराघात किया। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र बचाओ अभियान की रूपरेखा बनाने के संबंध में मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी की अगुवाई में राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय में मीटिंग रखी गई। मीटिंग की अध्यक्षता उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने की। मीटिंग में विशिष्ट अतिथि प्रधान नरेंद्र कुमार जैन,पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मीलाल पंड्या,लक्ष्मीलाल सोनी,फारुख कुरैशी,गोपाल, ओमप्रकाश डांगी,यशवंत चौधरी थे। विधायक पुष्कर लाल डांगी ने बैठक संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की प्रथम सीढ़ी पंचायतीराज व नगर निकाय हे।1
- उदयपुर-देबारी रोड पर बड़ा हादसा: केमिकल टैंकर पलटने के बाद 10 से ज्यादा वाहन भिड़े, हाईवे घंटों जाम उदयपुर शहर के पास देबारी रोड स्थित प्रतापनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। पावर हाउस हाईवे पर अचानक ब्रेक लगने से तेज रफ्तार में आ रहे 10 से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। सुबह ही इसी हाईवे पर एक अनियंत्रित केमिकल टैंकर पलट गया था, जिसके बाद सड़क पर केमिकल फैल गया और मार्ग आंशिक रूप से बाधित हो गया था। स्थिति पहले से ही संवेदनशील थी, लेकिन दोपहर में जैसे ही यातायात आंशिक रूप से शुरू हुआ, तभी आगे लगी वाहनों की लाइन में अचानक ब्रेक लगने से पीछे आते वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए। कई कारें, बाइक और छोटे वाहन इस चेन-कोलिजन हादसे की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने हाईवे पर खड़े वाहनों को हटाने के लिए क्रेन बुलाई और ट्रैफिक को डायवर्ट कर जाम खुलवाने की कोशिश शुरू की। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसका आंकड़ा अभी साफ नहीं है, लेकिन कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। मौके पर अभी भी बचाव व ट्रैफिक नियंत्रण का कार्य जारी है।1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- Post by Kalu Kumawat (banakiya ghurd)1
- हनुमान जयंती के पावन अवसर पर श्री राधे कृष्णा बजरंग गौशाला सेवा संस्थान, मातृकुंडिया में गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ 🙏 सेवा ही सच्ची भक्ति है। जय बजरंगबली 🚩 #HanumanJayanti #GauSeva #SevaHiBhakti #Bajrangbali #Matrikundiya1
- Post by Lake City News Rajasthan1
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर गुरुवार को खेरोदा थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के कार्रवाई करते हुए 30 ग्राम एमडीएमए के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी पहले भी तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। जमानत पर छूटते ही फिर से इसी काले धंधे में लग गया था। नाकाबंदी देखकर भागने की कोशिश में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल, वृत्ताधिकारी राजेन्द्र सिंह जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेश विश्नोई मय टीम ने नेशनल हाईवे 48 पर खोखरवास रास्ते के सामने नाकाबंदी की।1