Shuru
Apke Nagar Ki App…
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन" में सहभागिता कर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारी मातृशक्ति का वंदन एवं अभिनंदन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
Kailash Fulwari
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन" में सहभागिता कर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारी मातृशक्ति का वंदन एवं अभिनंदन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
- Kailash Fulwariअजमेर, अजमेर, राजस्थानजय हो9 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर आमजन को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में स्कूली छात्रों को साइबर क्राइम और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई राजस्थान पुलिस दिवस के मौके पर पुलिस विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें स्कूली छात्रों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि किस तरह से ऑनलाइन ठगी, फेक कॉल, ओटीपी फ्रॉड और सोशल मीडिया हैकिंग जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। आज के डिजिटल युग में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। छात्रों को चाहिए कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी निजी जानकारी और ओटीपी किसी के साथ साझा न करें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पुलिस को सूचना दे कार्यक्रम में छात्रों को साइबर सुरक्षा के टिप्स भी दिए गए और बताया गया कि किसी भी तरह की ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही, साइबर सेल द्वारा ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। पुलिस विभाग के इस प्रयास का उद्देश्य युवाओं को जागरूक बनाकर साइबर अपराधों पर अंकुश लगाना है, ताकि वे सुरक्षित डिजिटल माहौल में अपनी पढ़ाई और अन्य गतिविधियां कर सकें।1
- नसीराबाद में गूंजा बाबा साहेब का जयघोष, महावीर कॉलोनी में जयंती बनी मिसाल1
- मेड़ता सिटी - एस पी साहब पहुंचे मेड़ता थाना,प्रतिबंधित दवाओं के मामले में की प्रेस वार्ता1
- ब्यावर में बड़ा सड़क हादसा, पुलिया से नीचे गिरा बेकाबू ट्रेलरब्यावर के देलवाड़ा पुलिया1
- ### 📰 अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डंपर जब्त, एक गिरफ्तार **नागौर, 13 अप्रैल 2026** जिले के थाना थांवला पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डंपर जब्त किया है तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक **रोशन मीणा (IPS)** के निर्देशानुसार अवैध खनन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थांवला थाना पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कोड गांव क्षेत्र में एक संदिग्ध डंपर को रोका। जांच में डंपर अवैध बजरी से भरा पाया गया। डंपर चालक ने पूछताछ में अपना नाम **राजेश कुमावत (36), निवासी गोविन्दगढ़, जिला अजमेर** बताया। उसके पास बजरी परिवहन का कोई वैध परमिट या रॉयल्टी नहीं मिली। इस पर पुलिस ने डंपर (नंबर RJ 02 GB 1687) को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना थांवला में प्रकरण संख्या 69/2026 दर्ज करते हुए **बीएनएस की धारा 303(2), 112(2) तथा एमएमडीआर एक्ट की धारा 4/21** के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी **अशोक कुमार झाझड़िया** के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि अवैध बजरी कहां से लाई गई थी। 👉 पुलिस का कहना है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- नागौर / जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” विषय पर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान सरकार में सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल अधिकारिता विभाग की राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने की। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. बाघमार ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के प्रावधानों और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा और उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिक अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना और महिला स्व-सहायता समूहों को बढ़ावा देने वाली योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से मजबूत बनाना है। डॉ. बाघमार ने कहा कि राज्य सरकार भी महिलाओं के विकास और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा विभिन्न योजनाओं और कानूनों के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का सतत प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए अधिनियम से मतजुड़ी शंकाओं का समाधान किया। प्रेस वार्ता में जिला कलेक्टर, व महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधि, व मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।1
- Post by Kailash Fulwari1
- आनासागर केवल एक झील नहीं अपितु हिंदू विजय का जल स्मारक है : जगदीश राणा* (इतिहास, श्रद्धा और सांस्कृतिक चेतना का संगम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजमेर का घोष प्रदर्शन नौका नाद हुआ सम्पन्न) अजमेर शहर की पहचान बनी आनासागर झील एक बार फिर एक विशेष अवसर की साक्षी बनी 14 अप्रैल को राष्ट्रऋषि डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अजयमेरू द्वारा “नौका नाद” कार्यक्रम सम्पन्न हुआ इस आयोजन में श्रद्धा, इतिहास और सामाजिक चेतना—तीनों का संतुलित समावेश देखने को मिला।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चित्तौड़ प्रांत के संघचालक जगदीश राणा ने कहा कि महाराजा अर्णोराज ने अरावली की पहाड़ियों के बीच तुर्क सेना को बुरी तरह परास्त किया। इस युद्ध में भारी रक्तपात से लहूलुहान हुई अजमेर की धरती को साफ करने और पवित्र करने के उद्देश्य से महाराजा ने चंद्रा नदी (जिसे लूणी की सहायक माना जाता है) के जल को रोककर वहां एक विशाल जलाशय बनवाया ये वही आना सागर है ये आनासागर केवल एक झील नहीं अपितु हिंदू विजय का जल स्मारक है।अजमेर भारत के प्राचीनतम नगरों में से एक है जिसकी समृद्धि का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है, कि देश की वर्तमान राजधानी नई दिल्ली भी एक समय अजमेर के परमवीर चौहान शासकों के अधीन हुआ करती थी। चंद्रमा की ज्योत्सना में नहाई हुई आनासागर की श्वेत छतरियों की झिलमिल आकृतिया इस झील के निर्माता अर्णोराज और चौहान शासकों की गौरवशाली कहानिया कहती हुई प्रतीत होती है इसी ओर संपूर्ण समाज का ध्यान आकर्षित करता है संघ का यह नौका नाद जो आनासागर की लहरों पर सम्पन्न हुआ है । इस अवसर पर महानगर संघचालक खाजूलाल चौहान ने कहा कि यह आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का माध्यम है, जिन्होंने समरस, न्यायपूर्ण और संगठित समाज का स्वप्न देखा। उनके जीवन का संघर्ष केवल अधिकारों के लिए नहीं, बल्कि समाज में आत्मसम्मान और समरसता स्थापित करने के लिए था। इसी संदर्भ में यह उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी अपने प्रारंभ से सामाजिक समरसता को अपने कार्य का केंद्र बनाया। इतिहास में ऐसे प्रसंग मिलते हैं जब बाबा साहब संघ के कार्यक्रमों में गए और स्वयंसेवकों के बीच जाति-भेद से परे समरस व्यवहार को देखकर संतोष व्यक्त किया। एक शिक्षा वर्ग के दौरान उन्होंने जब स्वयंसेवकों से उनकी सामाजिक पहचान पूछी, तो यह स्पष्ट हुआ कि वहाँ व्यवहार में कोई भेदभाव नहीं था—यह उनके लिए एक सकारात्मक अनुभव था।महाराष्ट्र की धरती ने दो ऐसे व्यक्तित्व दिए—डॉ. भीमराव अंबेडकर और डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार—जिन्होंने अपने-अपने तरीके से समाज में जागरण का कार्य किया। दोनों के कार्य की पद्धति अलग रही, लेकिन लक्ष्य समान था—एक संगठित, समरस और आत्मगौरव से युक्त समाज। बाबा साहब ने स्पष्ट कहा था कि अस्पृश्यता केवल एक वर्ग के प्रयास से समाप्त नहीं होगी, बल्कि पूरे समाज की मानसिकता में परिवर्तन आवश्यक है। इसी दिशा में समाज में संघ “हिन्दवः सोदरा सर्वे” के भाव को व्यवहार में उतारने का पिछले 100 सालों से निरंतर कार्य कर रहा है। संघ में घोष के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की घोष परंपरा 1927 से चली आ रही है, जो भारतीय शास्त्रीय रागों और सांस्कृतिक ध्वनियों पर आधारित है। यह केवल वाद्य यंत्रों का संयोजन नहीं, बल्कि अनुशासन, सामूहिकता और राष्ट्रभाव की सजीव अभिव्यक्ति है।नौका नाद कार्यक्रम में संघ के 50 स्वयंसेवक 14 अप्रैल को सायं पांच बजे आनासागर झील के किनारे पुरानी चौपाटी पर अपने वाद्य यंत्रों के साथ एकत्रित हुए सभी स्वयंसेवक झील में चल रहे बेटरी के क्रूज (जहाज) पर सवार हुए । वाद्य यंत्रों के माध्यम से 35 देशभक्ति की धुन शहरवासियों को सुनाई । इनमें शंख, बांसुरी, आनक और प्रणय के साथ नागांग (सैक्सोफोन), स्वरद (कलैरिलेट), गोमुख (यूफोनियम), तुयां (ट्रम्पेट), त्रिभुज और झल्लरी शामिल थे। क्रूज पर सवार सभी स्वयंसेवक पुरानी चौपाटी से शुरू होकर झील के चारों ओर भ्रमण किया। शहरवासी चौपाटी के किनारे खड़े होकर वाद्य यंत्रों की धुन को सुन और सराहा। बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर यह आयोजन यह संदेश देता है कि जब समाज अपने महापुरुषों, अपने इतिहास और अपनी प्रकृति—तीनों के प्रति सजग होता है, तभी एक सशक्त और समरस राष्ट्र का निर्माण संभव होता है।1
- #NAGAURPOLICE #SP Office Nagaur • *श्री रोशन मीना SP नागौर के निर्देशन में ऑपरेशन संकल्प - नशा मुक्त नागौर के तहत नागौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।* • *अवैध एनडीपीएस घटक की नशीली टेबलेट/दवाईयां/इंजेक्शन रखने वालों के विरूद्ध शानदार कार्यवाही।* • *लगभग 22 लाख रूपये कीमतन अवैध नशीली 5270 टेबलेट, 90 दवाई की शीशीयाँ एवं 20 इंजेक्शन जब्त।* • डीएसटी टीम द्वारा बोगस ग्राहक बनकर किया नशीले पदार्थों के कारोबार का भण्डाफोड़। • दिनांक 14.04.2026 को कस्बा मेड़तासिटी स्थित सिलमंगरो का मोहल्ला में मोहम्मद आमीन मोदी के खण्डहरनुमा मकान पर दबिश देकर एनडीपीएस घटक की नशीली गोलियां/दवाईयां/इंजेक्शन जब्त किये गये। • *मौके से एक मोटरसाईकिल जब्त, आरोपी मोहम्मद आमीन मोदी फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।* • जिला स्पेशल टीम मेड़ता एवं थाना मेड़तासिटी टीम की रही शानदार कार्यवाही। @IgpAjmer @PoliceRajasthan1