रात 10 बजे के बाद डीजे व संगीत बजाने पर होगी कड़ी कार्रवाई,सदर एसडीओ ने रातु के 5 बैंक्वेट हॉलों का किया निरीक्षण राँची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर रातु क्षेत्र के विभिन्न्न बैंक्विट हॉल में रविवार की रात औचक निरीक्षण किया गया। सदर एसडीओ कुमार रजत के नेतृत्व में कई गयी निरीक्षण में राज्य प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी व रातु थाना प्रभारी आदिकान्त महतो शामिल थे। ज्ञात हो कि रातु क्षेत्र में देर रात तक डीजे बजने और तेज आवाज में संगीत बजाने की शिकायतें जिला प्रशासन को मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सदर कुमार रजत के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन कर संबंधित बैंक्वेट हॉलों का औचक निरीक्षण किया गया। गठित टीम ने रातु क्षेत्र के कुल पांच बैंक्विट हॉल का निरीक्षण किया जिसमें सिमलिया के दुल्हन ,विवाह , फोकस, व दो अन्य बैंक्वेट हॉल शामिल है। जिला प्रशासन की ओर से बैंक्वेट हॉल संचालकों और प्रबंधकों को कड़ा निर्देश दिया कि वे ध्वनि प्रदूषण से संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन करें। अधिकारियों ने रात 10 बजे के बाद डीजे या तेज ध्वनि में संगीत बजाने पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यह उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेशों और ध्वनि प्रदूषण से जुड़े कानूनों का पालन करना अनिवार्य है। बैंक्वेट हॉल संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना व लाइसेंस रद्द करने जैसी कार्रवाई भी शामिल है।

- रांची के पुंदाग में मंगलवार को श्री श्री महावीर मंडल की बैठक ने उत्साह का पर्याय रच दिया। सर्वसम्मति से नई समिति का चुनाव संपन्न हो गया, जो समुदाय की एकजुटता का प्रतीक बन गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों में श्री सूरज साहू को अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारी अध्यक्ष के तीन पदों पर अरुण कुमार महतो, संजय मुंडा और राकेश साहू ने कमान संभाली। महामंत्री के रूप में फुलेंद्र महतो, राजेश महतो और निर्मल मुंडा को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, जेम्स कुमार कश्यप और डॉ. धनेश्वर को संरक्षक बनाया गया।बैठक में वरिष्ठ सदस्यों की भारी उपस्थिति रही, जिनमें राम कुमार विद्यार्थी, महावीर साहू, काशीनाथ महतो, गुरन साहू, बाबूलाल जी, नवल किशोर साहू, विशाल साहू, कंचन महतो, महानंद महतो, जलेश महतो, परमानंद साहू, प्रकाश साहू और विकेश साहू शामिल थे। यह चुनाव नई ऊर्जा और सेवा भावना का संचार कर रहा है।1
- राँची। धुर्वा थाना क्षेत्र के गोल चक्कर के पास अमन यादव का रस्सी से लटका हुआ शव मिला है काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं।1
- Post by Speak_up_ranchi1
- आंदोलन से सफल वार्ता पश्चात् आंदोलन स्थगित मृत मजदूर का कल पैतृक गाँव सिल्ली मारदू में अंतिम संस्कार किया जाएगा । मजदूर के अधिकार के लिए इतिहास में पहली बार टाटा स्टील गेट जाम हुआ- देवेन्द्र नाथ महतो । 16 लाख राशि मुआवजा ,मृतक के पत्नी अनिता महतो को आजीवन पेंशन, तीनों बेटा को नौकरी के सहमती पर टाटा स्टील कंपनी के ख़िलाफ़ 8 घंटा आंदोलन स्थगित । मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो कंपनी के पदाधिकारी और जेएलकेएम पदाधिकारी को मजदूर के न्याय को लेकर संघर्ष करने के लिए दिया धन्यवाद ।1
- 🚨 सूचना / अलर्ट 📢 हजारीबाग जिले के केरेडारी डैम के किनारे, सात नंबर के पास जंगली हाथियों का झुंड देखा गया है। आस-पास के सभी ग्रामीणों से अपील है कि सतर्क रहें और रात में अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। बच्चों को अकेले बाहर न जाने दें तथा हाथियों के पास जाने या उन्हें उकसाने की कोशिश बिल्कुल न करें। जरूरत पड़ने पर तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें। 🙏 कृपया इस सूचना को आसपास के लोगों तक जरूर पहुँचाएं।1
- Post by Jethu bediya1
- सिमरिया विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्या को सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार ने सदन में मजबूती से उठाया। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लावालॉन्ग प्रखंड के ग्राम पंचायत लमटा के टोला हर्षनाथपुर में लगभग 30 भूमिहीन दलित परिवार पिछले करीब 100 वर्षों से निवास कर रहे हैं, लेकिन इन परिवारों ने प्रधानमंत्री आवास एवं अबुआ आवास योजना के तहत अपने घर बनाकर वर्षों से यहीं अपना जीवन यापन किया है। हाल ही में वन विभाग द्वारा घरों के सामने ट्रेंच (खाई) काटे जाने से इन परिवारों में भय और असुरक्षा, भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। उज्जवल कुमार ने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की है कि वन अधिकार अधिनियम के तहत इन सभी भूमिहीन परिवारों को वन पट्टा प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें स्थायी रूप से रहने का अधिकार और सुरक्षा मिल सके साथ ही वे सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें। गरीब, दलित और वंचित परिवारों के अधिकारों की रक्षा के लिए मैं सदन और सड़क दोनों जगह अपनी आवाज बुलंद करता रहूंगा।1
- शिक्षक बना किसान, स्कूल में सिच्चे देश का भविष्य, खेत में सिच्चे जिवन का अन्न, इसी को लेकर एक कविता किसानों के लिए। जिन्होंने पूरे देश को अनाज, सब्जी, फल और तेल जैसे सभी खाद्य पदार्थों का जनक को समर्पित।1