Shuru
Apke Nagar Ki App…
khilluka ke raste me logo ne makan bana rakhe
Syk Wheel Transport
khilluka ke raste me logo ne makan bana rakhe
More news from हरियाणा and nearby areas
- khilluka ke raste me logo ne makan bana rakhe1
- मंत्रियों की जंग में कूदे भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी, रामायण का उदाहरण देकर विरोधियों पर साधा निशाना1
- पलवल पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पुलिस कार्यालय में आज पुलिस पब्लिक कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता डीएसपी पलवल श्री नरेंद्र खटाना ने की। बैठक में नशा और साइबर अपराध आदि से जुड़े मुद्दों पर गहनता से विचार विमर्श किया गया। बैठक में एरिया के गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं डीएसपी पलवल को बताई, जिस पर डीएसपी पलवल ने समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में साइबर सेल प्रभारी द्वारा सभी को साईबर क्राईम सें बचनें बारे भी जागरुक किया गया। डीएसपी पलवल ने आमजन से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक पलवल श्री वरुण सिंगला के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस और आमजन अगर तालमेल के साथ कार्य करे तो अपराधो पर पूर्णतया नियत्रंण पाया जा सकता है और अपराधो में कमी आयेगी। उन्होंने कहा कि गांव/कस्बा में आपसी भाईचारा वा सौहार्द बना कर रखें। डीएसपी पलवल ने आमजन की शिकायतें सुनी तथा शिकायतों को संबन्धित थाना प्रभारी को उचित कारवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में मौजूद व्यक्तियों को कहा कि आपके गांव/कस्बा में यदि कोई भी व्यक्ति नशा करता है या नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत एंटी नारकोटिक्स सेल या नजदीकी थाना/ चोंकी मे या डायल 112 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा आम जनता के लिए पुलिस के दरवाज़े हमेशा खुले हुए है। हॉट रूट ओर हॉट स्पॉट पर डायल 112 लगाई गई है तथा राईडर द्वारा गस्त की जा रही है। उन्होंने ने कहा किसी भी किरायेदार को गाँव मे रखने से पहले उसकी पुलिस वेरीफिकेशन कारवाई जाए ओर उसकी सूचना सम्बंधित थाना मे जरूर दे I गाँव मे लगातार कोई बाहरी व्यक्ति आने पर उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा I गाँव मे पीस कमेटी का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि गांव में यदि कोई व्यक्ति चोरी का सामान बेचता या खरीदता है तो उसकी भी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने साईबर क्राईम सें बचनें बारे भी जागरुक किया तथा साईबर हैल्पलाइन नम्बर 1930 के बारे जानकारी दी। इस दौरान डीएसपी पलवल ने गांव के लोगो को कहा कि अपराध को रोकने के लिए आप सभी सतर्क रहें और सीसीटीवी कैमरा लगाकर पुलिस का सहयोग करें क्योंकि जनता के सहयोग से पुलिस अपराधो पर अंकुश लगा सकती है। डीएसपी पलवल ने मौजूद सभी से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाने या चोंकी मे इसकी सूचना दें। डीएसपी पलवल ने ग्रामवासियों से ग्राम प्रहरी का सहयोग करने की अपील की ताकि अपराधो पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर भी प्रत्येक महीने थाना प्रभारी अपने थाना के अधीन आने वाले गाँव के सरपंचों वा मोजिज व्यक्तियों से मीटिंग लेंगे तथा गाँव के हालात बारे जानकारी लेगे तथा आम जन को कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी। बैठक में मौजूद सभी ने पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया।1
- #BrijMewat #ZeroBudget ब्रज मेवात को फिर से “जीरो पैकेज” मिलने की चर्चा तेज है। सिंचाई – जीरो शिक्षा – जीरो बिजली – जीरो स्वास्थ्य – जीरो रोज़गार – जीरो लोगों का कहना है कि सिर्फ़ वादे अनलिमिटेड हैं, लेकिन विकास लिमिटेड ही दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि एक सड़क काली करने और एक CC रोड के अलावा क्षेत्र को कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिला, जो काम नगर पालिका स्तर पर भी हो सकता था। अब सवाल उठ रहा है कि क्या सरकार के नक्शे में ब्रज मेवात आज भी मिसिंग है? संवाददाता: संदीप शर्मा1
- मोहना में NSS का सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न, सामाजिक सरोकारों पर दिया जोर राजकीय महाविद्यालय मोहना में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष शिविर 7 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक ग्राम मोहना स्थित राजकीय महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रीय एकता की भावना का विकास करना था। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रयास किए। स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने टीम भावना और नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। शिविर अवधि में स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई अभियान चलाया। महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ, सड़क सुरक्षा और नशा मुक्त भारत जैसे विषयों पर नुक्कड़ नाटक और रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। स्वयंसेवकों ने बलीपुर गांव में जाकर जरूरतमंदों को पुस्तकें, कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। वहीं, पीएचसी मोहना में डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य जागरूकता पर व्याख्यान भी आयोजित किए गए। समापन समारोह में एनएसएस गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि कृष्ण पाल (एसएचओ, छांयसा) ने विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी मैडम भावना अरोड़ा ने महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ऋतिका गुप्ता, मुख्य अतिथि एवं सहयोगी स्टाफ—डॉ. चिराग मित्तल, डॉ. अमोल, लेफ्टिनेंट डॉ. सुनीता, मैडम शालिनी, मैडम पूजा, डॉ. नेहा अग्रवाल और मैडम आरती का आभार व्यक्त किया। शिविर को अत्यंत सफल और प्रेरणादायक बताया गया। विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना मजबूत हुई तथा ग्रामीणों में भी जागरूकता बढ़ी।1
- मथुरा जनपद के कोसीकलां के अनाज मंडी में चाय की रेहडी लगाने वाले से तथाकथित पत्रकार ने की जमकर मारपीट जिसमें तथा कथित पत्रकार के खिलाफ थाने में कराई रिपोर्ट दर्ज1
- Post by Ranjana rathor1
- हसनपुर (होडल) में महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि रहे चौधरी कृष्ण पाल गुर्जर के भतीजे उत्कर्ष चौधरी1