Shuru
Apke Nagar Ki App…
केरल और बंगाल के चुनाव परिणामों में जीत के जश्न के बावजूद, सरकार पर भ्रष्टाचार और तानाशाही के आरोप लगे हैं। इसमें कहा गया है कि लोकतंत्र खतरे में है, खासकर बंगाल चुनाव में कानून-व्यवस्था की अनियमितताओं पर सवाल उठाए गए हैं।
UNIVERSAL BEING (SKEPTIC)
केरल और बंगाल के चुनाव परिणामों में जीत के जश्न के बावजूद, सरकार पर भ्रष्टाचार और तानाशाही के आरोप लगे हैं। इसमें कहा गया है कि लोकतंत्र खतरे में है, खासकर बंगाल चुनाव में कानून-व्यवस्था की अनियमितताओं पर सवाल उठाए गए हैं।
More news from बिहार and nearby areas
- भागलपुर के घाटों पर डस्टबिन होने के बावजूद कचरा बाहर फेंका जा रहा है। सरकार को दोष देने के बजाय अब नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। स्वच्छता को सिर्फ अभियान नहीं, आदत बनाने की जरूरत है ताकि शहर साफ और स्वस्थ रहे।1
- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खगड़िया जिले में माँ कात्यायनी मंदिर में दर्शन-पूजन किया और चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन एस. एच.-95 और खगड़िया-सहरसा पथ की प्रगति का भी जायजा लिया। इस दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।1
- सहरसा के सोनबरसा राज प्रखंड में दो मोटरसाइकिलों की भीषण टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे सहरसा सदर अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के ढहने वाली जगह पर मनीष कश्यप ने दौरा किया। उन्होंने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और अपनी ज़मीनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।1
- जिस बेटे को गोद में खिलाया, उसी ने बुजुर्ग पिता को घर से निकाला; 35 साल बाद लौटे बड़े भाई को भी पीटा मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की नींव तक हिला दी है। जिस पिता ने अपने बच्चों को पालने के लिए जिंदगी खपा दी, आज वही पिता अपने ही बेटे के डर से दर-दर भटकने को मजबूर हैं। पीड़ित बुजुर्ग सुबोध सिंह की आंखों में दर्द साफ झलकता है। कांपती आवाज में उन्होंने बताया कि उनका बड़ा बेटा रणजीत सिंह करीब 35 साल पहले घर छोड़कर चला गया था। परिवार वर्षों तक उसके लौटने की आस लगाए बैठा रहा। आखिरकार जब बेटा 35 साल बाद वापस घर पहुंचा तो लगा कि बिछड़ा परिवार फिर से जुड़ जाएगा, लेकिन घर की चौखट पर खुशी नहीं, बल्कि गाली, अपमान और मारपीट उसका इंतजार कर रही थी। आरोप है कि छोटा बेटा दयानंद सिंह उर्फ किशोर सिंह ने बड़े भाई के साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और घर में घुसने तक नहीं दिया। इतना ही नहीं, अपने ही बुजुर्ग पिता को भी घर से बाहर निकाल दिया। पिता का आरोप है कि दयानंद सिंह बदमाश प्रवृत्ति का व्यक्ति है और आलमनगर थाना में उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। सुबोध सिंह ने बताया कि अब हालात ऐसे हो गए हैं कि उन्हें अपना ही घर छोड़कर भाई के यहां शरण लेनी पड़ रही है। जिस आंगन में कभी बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, आज उसी घर के दरवाजे पिता के लिए बंद हो चुके हैं। पीड़ित के बड़े बेटे रणजीत सिंह ने बताया कि उनका छोटा भाई हर हद को पार कर गया है। उनके पिता को जान का भी खतरा है। सबसे बड़ा दर्द यह है कि जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिसके लिए पिता ने अपनी खुशियां कुर्बान कर दीं, आज वही बेटा उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित पिता ने आलमनगर थाना में आवेदन देकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। घटना ने इलाके के लोगों को भी भावुक कर दिया है। लोग कह रहे हैं कि अगर एक पिता अपने ही घर में सुरक्षित नहीं है, तो रिश्तों की मर्यादा आखिर बची कहां है। बाइट - सुबोध सिंह, पीड़ित पिता बाइट - रणजीत सिंह, पीड़ित के बड़े बेटे4
- गया जिले के इमामगंज प्रखंड अंतर्गत कोठी थाना छेत्र मे गुरुवार की शाम निर्माण हो रहे रोड एक दुखद घटना हो गया स्लग - बड़ी खबर : गया में निर्माणाधीन सड़क पर भीषण हादसा, कार-बस की टक्कर में तीन घायल *नकटी पुल और रोंछा मोड़ के बीच हुआ हादसा, चालक की हालत गंभीर; धूल और अधूरी सड़क बनी दुर्घटना की वजह* गया जी संवाददाता- साहिल राज 9031618646 एंकर - गया जिले के इमामगंज प्रखंड अंतर्गत कोठी थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम निर्माणाधीन सड़क पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नकटी पुल और रोंछा मोड़ के बीच तेज रफ्तार कार और यात्री बस के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार इमामगंज-एघरा मुख्य मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे धूल के घने गुबार और अधूरी सड़क के बीच सामने से आ रही बस और कार की सीधी टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। सड़क पर लगातार धूल उड़ने के कारण वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं दे रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े और काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव नहीं कराया जा रहा, जिससे दिनभर धूल का गुबार बना रहता है। इसी वजह से आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इमामगंज से एघरा तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य ठेकेदार सीताराम यादव द्वारा कराया जा रहा है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। प्रशासन से कार्रवाई की मांग घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य की जांच कराने, नियमित पानी छिड़काव सुनिश्चित करने और सुरक्षा मानकों का पालन कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो आगे और बड़े हादसे हो सकते हैं।4
- केरल और बंगाल के चुनाव परिणामों में जीत के जश्न के बावजूद, सरकार पर भ्रष्टाचार और तानाशाही के आरोप लगे हैं। इसमें कहा गया है कि लोकतंत्र खतरे में है, खासकर बंगाल चुनाव में कानून-व्यवस्था की अनियमितताओं पर सवाल उठाए गए हैं।1
- भागलपुर से 2 मई से एक महिला रहस्यमय तरीके से लापता है। 5 दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- मैट्रिक पास युवक ने पंखा मे फसी लगा कर अपनी जान दे दिया किया कारण था उस अभी तक नहीं पता चला है पोलिस मामले छान बिन कर रही हैं *मैट्रिक पास युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव* रिपोर्ट --शंभु कुमार गोस्वामी भागलपुर भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखनपुर गुमटी नंबर 2 स्थित मिश्रा टोला में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अमर कुमार राय के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि गोलू कुमार ने इसी साल मैट्रिक की परीक्षा दी थी और वह उसमें सफल भी हुआ था घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार बीती रात गोलू खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था सुबह काफी देर तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा जहां गोलू कुमार पंखे के हुक से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद ईशाकचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजन भी इस संबंध में कुछ बताने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है4