मुंगेर सदर अस्पताल के जन औषधि केंद्र को मिला राज्यस्तरीय सम्मान मुंगेर: जनऔषधि दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित राज्य स्तरीय जागरूकता संगोष्ठी में मुंगेर सदर अस्पताल स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के संचालक राकेश कुमार को सम्मानित किया गया। उन्हें पटना सिटी के विधायक रत्नेश कुशवाहा ने सम्मान प्रदान किया। इस मौके पर बिहार राज्य औषधि नियंत्रक नित्यानंद किसलय, ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन के ड्रग्स इंस्पेक्टर सह मेडिकल डिवाइस ऑफिसर डॉ. अमल कुमार, पीएमबीआई के पदाधिकारी कुमार पाठक, अशोक द्विवेदी और संदीप कुमार मौजूद थे। प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत देशभर में जन औषधि केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जाती हैं। वर्तमान में देश में 18 हजार से अधिक जन औषधि केंद्र कार्यरत हैं और सरकार ने 31 मार्च 2027 तक इनकी संख्या बढ़ाकर 25 हजार करने का लक्ष्य रखा है। इन केंद्रों पर हृदय रोग, मधुमेह, संक्रमण, एलर्जी समेत कई बीमारियों की 2000 से अधिक दवाएं और सैकड़ों चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हैं। इनकी कीमत बाजार में मिलने वाली ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50 से 80 प्रतिशत तक कम होती है, जिससे आम लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण इलाज की सुविधा मिल रही है।

- Post by Kumar Mithun1
- होली पर विवाद के बाद हुई पत्थरबाजी में आधा दर्जन घायल होने के मामले में तीन नामजद गिरफ्तार संवाददाता- गौरव मिश्रा, मुंगेर मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहली पंचायत के धौकाल महतो टोला में होली के दिन मंदिर की सफाई के पानी को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद हुई मारपीट और पत्थरबाजी की घटना में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने तीन नामजद को गिरफ्तार किया है। मामले की मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर की सफाई के दौरान पानी बहकर आसपास के घरों की ओर फैलने लगा था। नाली नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थरबाजी होने लगी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था। इस मामले में मुफस्सिल थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि,अब तक तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, घटना के बाद 25 से 30 लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था, जिनसे पूछताछ की जा रही है।1
- वित्तरहित शिक्षको के भविष्य पर लगा #nitish ग्रहण, #jansuraj नेता वित्तरहित शिक्षक का उठाएंगे मुद्दा1
- बलिया पुलिस के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए हुए एक मोबाइल को बरामद कर धारक को सौंपा1
- ग्राम पोस्ट बछौता wad 12 /13 थाना मोड़काही जिला खगड़िया पिन कोड 851204 नाम पुलों देवी उम्र 70 बड़े बेटा का नाम केदार साह Contact number. 9113347481 दादी के लिए सपोर्ट किजिए आप लोग मेरे भाई बहन चाचा चाची WhatsApp number/9113347481/94300323893
- गोगरी अनुमंडल परिसर में कुल 1204.63 लीटर देशी एवं विदेशी शराब विनिष्टकिरण किया गया1
- खगड़िया जिला अंतर्गत गोगरी प्रखंड के गोगरी कुंडी के पास जीएन बांध पर शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे पशु का चारा लदा हुआ एक ई-रिक्शा संतुलन बिगड़ने के पलट गया इस दुर्घटना में दो किशोरी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए भेजा गया स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि ई-रिक्शा पशु के चारा के साथ जीएन बांध की जर्जर सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क की खराब स्थिति के कारण चालक संतुलन खो बैठा और ई-रिक्शा सड़क किनारे जा गिरा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है।1
- Post by Kumar Mithun1