logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला दिवस की पूर्व संध्या पर समाहरणालय में जागरूकता रैली, डीएम ने किया पौधरोपण मुंगेर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर शनिवार को समाहरणालय परिसर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी द्वारा समाहरणालय परिसर में पौधरोपण कर की गई। इसके बाद महिला सशक्तिकरण और बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को बेटियों के सम्मान, शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भले ही एक दिन का आयोजन हो, लेकिन महिलाओं का योगदान पूरे वर्ष और जीवनभर बना रहता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुरुष की सफलता के पीछे किसी न किसी महिला का महत्वपूर्ण योगदान होता है। बिना स्त्री के सृष्टि की कल्पना भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं केवल घर-परिवार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता के बल पर प्रशासन, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, विज्ञान, अंतरिक्ष और राजनीति सहित हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने बिहार में महिलाओं के उत्थान के लिए चल रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जीविका जैसी पहल महिला सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर साबित हुई है। इस अवसर पर एडीएम आपदा संजय कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता प्रिया, वरीय उप समाहर्ता कुमारी श्वेता, डीपीओ आईसीडीएस गुंजन मौली, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुकन्या, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका सहित बड़ी संख्या में सेविकाएं मौजूद थीं।

2 hrs ago
user_Kumar Mithun
Kumar Mithun
मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
2 hrs ago

महिला दिवस की पूर्व संध्या पर समाहरणालय में जागरूकता रैली, डीएम ने किया पौधरोपण मुंगेर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर शनिवार को समाहरणालय परिसर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी द्वारा समाहरणालय परिसर में पौधरोपण कर की गई। इसके बाद महिला सशक्तिकरण और बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को बेटियों के सम्मान, शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भले ही एक दिन का आयोजन हो, लेकिन महिलाओं का योगदान पूरे वर्ष और जीवनभर बना रहता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुरुष की सफलता के पीछे किसी न किसी महिला का महत्वपूर्ण योगदान होता है। बिना स्त्री के सृष्टि की कल्पना भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं केवल घर-परिवार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता के बल पर प्रशासन, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, विज्ञान, अंतरिक्ष और राजनीति सहित हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने बिहार में महिलाओं के उत्थान के लिए चल रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जीविका जैसी पहल महिला सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर साबित हुई है। इस अवसर पर एडीएम आपदा संजय कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता प्रिया, वरीय उप समाहर्ता कुमारी श्वेता, डीपीओ आईसीडीएस गुंजन मौली, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुकन्या, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका सहित बड़ी संख्या में सेविकाएं मौजूद थीं।

More news from Bihar and nearby areas
  • होली पर विवाद के बाद हुई पत्थरबाजी में आधा दर्जन घायल होने के मामले में तीन नामजद गिरफ्तार संवाददाता- गौरव मिश्रा, मुंगेर मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहली पंचायत के धौकाल महतो टोला में होली के दिन मंदिर की सफाई के पानी को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद हुई मारपीट और पत्थरबाजी की घटना में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने तीन नामजद को गिरफ्तार किया है। मामले की मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर की सफाई के दौरान पानी बहकर आसपास के घरों की ओर फैलने लगा था। नाली नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थरबाजी होने लगी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था। इस मामले में मुफस्सिल थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि,अब तक तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, घटना के बाद 25 से 30 लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
    1
    होली पर विवाद के बाद हुई पत्थरबाजी में आधा दर्जन घायल होने के मामले में तीन नामजद गिरफ्तार
संवाददाता- गौरव मिश्रा, मुंगेर
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहली पंचायत के धौकाल महतो टोला में होली के दिन मंदिर की सफाई के पानी को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद हुई मारपीट और पत्थरबाजी की घटना में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने तीन नामजद को गिरफ्तार किया है।
मामले की मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर की सफाई के दौरान पानी बहकर आसपास के घरों की ओर फैलने लगा था। नाली नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थरबाजी होने लगी।
सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था।
इस मामले में मुफस्सिल थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि,अब तक तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, घटना के बाद 25 से 30 लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    20 hrs ago
  • साहेबपुरकमाल पुलिस के द्वारा रघुनाथपुर से आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामले में एक वारंटी को किया गया गिरफ्तार
    1
    साहेबपुरकमाल पुलिस के द्वारा रघुनाथपुर से आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामले में एक वारंटी को किया गया गिरफ्तार
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    6 hrs ago
  • गोगरी अनुमंडल परिसर में कुल 1204.63 लीटर देशी एवं विदेशी शराब विनिष्टकिरण किया गया
    1
    गोगरी अनुमंडल परिसर में कुल 1204.63  लीटर देशी एवं विदेशी शराब विनिष्टकिरण   किया गया
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    20 hrs ago
  • खगड़िया जिला अंतर्गत गोगरी प्रखंड के गोगरी कुंडी के पास जीएन बांध पर शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे पशु का चारा लदा हुआ एक ई-रिक्शा संतुलन बिगड़ने के पलट गया इस दुर्घटना में दो किशोरी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए भेजा गया स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि ई-रिक्शा पशु के चारा के साथ जीएन बांध की जर्जर सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क की खराब स्थिति के कारण चालक संतुलन खो बैठा और ई-रिक्शा सड़क किनारे जा गिरा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है।
    1
    खगड़िया जिला अंतर्गत गोगरी प्रखंड के गोगरी कुंडी के पास जीएन बांध पर शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे पशु का चारा लदा हुआ एक ई-रिक्शा संतुलन बिगड़ने के पलट गया इस दुर्घटना में दो किशोरी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों  की मदद से इलाज के लिए भेजा गया स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि ई-रिक्शा पशु के चारा के साथ जीएन बांध की जर्जर सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क की खराब स्थिति के कारण चालक संतुलन खो बैठा और ई-रिक्शा सड़क किनारे जा गिरा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है।
    user_Minku Goswami
    Minku Goswami
    मौर्य न्यूज़ 18 संवाददाता Gogri, Khagaria•
    21 hrs ago
  • रमजान महिने के पवित्र मौके पर खगड़िया जिला परिवार द्वारा दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में किया गया। जिसमें एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव,एवं खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर चंदन यादव और कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार अविनाश ने आगंतुको का स्वागत करते हुए कहा रमजान के इस पवित्र माह में रोजेदारों के लिए किया गया इफ्तार पार्टी गंगा जमुना तहजीब की एक मिसाल कायम हुई है। इस तरह के कार्यक्रम से आपसी भाईचारा और सामाजिक शौहादर को मजबूती मिलती है।उपस्थित सभी समुदाय के लोगों ने एक दुसरे को मुबारक़वाद एवं बधाईया दी। इफ्तार पार्टी में पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकिरण ठाकुर, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार, कांग्रेस नेता कुमार रंजन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शमा परवीन, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन यादव. गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र चौरसिया,फिरोज आलम, मो. रियाज़ सहित काफी संख्या में हिंदू मुस्लिम शामिल रहे.
    1
    रमजान महिने के पवित्र मौके पर खगड़िया जिला परिवार द्वारा दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में किया गया। जिसमें एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव,एवं खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर चंदन यादव और कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार अविनाश ने आगंतुको का स्वागत करते हुए कहा रमजान के इस पवित्र माह में रोजेदारों के लिए किया गया इफ्तार पार्टी गंगा जमुना तहजीब की एक मिसाल कायम हुई है। इस तरह के कार्यक्रम से आपसी भाईचारा और सामाजिक शौहादर को मजबूती मिलती है।उपस्थित सभी समुदाय के लोगों ने एक दुसरे को मुबारक़वाद एवं बधाईया दी। इफ्तार पार्टी में पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान,  कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकिरण ठाकुर, जिला  प्रवक्ता अरुण कुमार, कांग्रेस नेता कुमार रंजन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शमा परवीन, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन यादव. गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र चौरसिया,फिरोज आलम, मो. रियाज़ सहित काफी संख्या में हिंदू मुस्लिम शामिल रहे.
    user_Press Reporter
    Press Reporter
    पत्रकार गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    21 hrs ago
  • #बेगूसराय : #शाम्हो से #सूर्यगढ़ा सड़क बना जान ले ! वा | दुर्घ ट ना से बचे तो बिमारी से जायेंगे🥵 #Begusarai #News #latestnews #viralreels मोबाइल टीवी न्यूज को फॉलो शेयर करें
    1
    #बेगूसराय : #शाम्हो से #सूर्यगढ़ा सड़क बना जान ले ! वा | दुर्घ ट ना से बचे तो बिमारी से जायेंगे🥵
#Begusarai #News #latestnews #viralreels
मोबाइल टीवी न्यूज को फॉलो शेयर करें
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house शमहो अखा कुरहा, बेगूसराय, बिहार•
    24 min ago
  • Post by Kumar Mithun
    1
    Post by Kumar Mithun
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • चोरी के आभूषण खरीदने वाले दो स्वर्ण व्यापारी चढ़े पुलिस के हत्थे - बच्चों को ट्रेंड कर आभूषण की चोरी करवाता था सौरभ संवाददाता- मुंगेर, गौरव मिश्रा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलज़ार पोखर मोहल्ले के काली मंदिर में चोरी कि घटना घटित एक नबालिक के द्वारा करवाया है जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसी मामले में मुंगेर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्वर्ण व्यापारी को चोरी के आभूषण के सात गिरफ्तार किया। वहीं इनके पास से पुलिस ने 100 ग्राम वजन का एक पान, 173 ग्राम चांदी का एक मुकुट बरामद किया। एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलज़ार पोखर इलाका में एक मंदिर से नाबालिग द्वारा चोरी के वारदात को अंजाम दिया था। इसकी सुचना मिलने के बाद पुलिस ने ज़ब जांच किया तो एक 10 वर्षीय बच्चे को हिरासत में लिया गया। आरोपित बच्चे से पूछताछ में यह जानकारी सामने आयी कि बच्चे द्वारा मंदिर में 173 ग्राम चांदी के मुकुट की चोरी किया गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। ----------------- आभूषण व्यापारी से चोरों की साठगांठ एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बच्चे से पूछताछ के आधार पर एक टीम का गठन किया। जिसके बाद मुफसिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी के मानियारचक में एक स्वर्ण व्यापारी की दुकान पर छापा डाला। इस दौरान दो व्यापारी सौरभ कुमार और सच्चिदानंद साह को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पुलिस के नर्म व्यवहार को देखने के बाद दोनों आरोपित ने स्वीकार किया की वह छोटे- छोटे बच्चों से चोरी करवा कर कम दाम पर आभूषण खरीद लेते हैं और उन्हें गला कर नया आभूषण बना देते हैं। पूछताछ में दोनों आरोपित ने खुलासा किया कि कुछ माह पहले भी उन्होंने बच्चे से 100 ग्राम वजन का सोने का आभूषण खरीदा था। वहीं आरोपित बालक, व्यापारी सौरभ कुमार और सच्चिदानंद साह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    1
    चोरी के आभूषण खरीदने वाले दो स्वर्ण व्यापारी चढ़े पुलिस के हत्थे 
- बच्चों को ट्रेंड कर आभूषण की चोरी करवाता था सौरभ 
संवाददाता- मुंगेर, गौरव मिश्रा
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलज़ार पोखर मोहल्ले के काली मंदिर में चोरी कि घटना घटित एक नबालिक के द्वारा करवाया है जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसी मामले में
मुंगेर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्वर्ण व्यापारी को चोरी के आभूषण के सात गिरफ्तार किया। वहीं इनके पास से पुलिस ने 100 ग्राम वजन का एक पान, 173 ग्राम चांदी का एक मुकुट बरामद किया। एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली थाना  क्षेत्र अंतर्गत गुलज़ार पोखर इलाका में एक मंदिर से नाबालिग द्वारा चोरी के वारदात को अंजाम दिया था। इसकी सुचना मिलने के बाद पुलिस ने ज़ब जांच किया तो एक 10 वर्षीय बच्चे को हिरासत में लिया गया। आरोपित बच्चे से पूछताछ में यह जानकारी सामने आयी कि बच्चे द्वारा मंदिर में 173 ग्राम चांदी के मुकुट की चोरी किया गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।
-----------------
आभूषण व्यापारी से चोरों की साठगांठ 
एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बच्चे से पूछताछ के आधार पर एक टीम का गठन किया। जिसके बाद मुफसिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी के मानियारचक में एक स्वर्ण व्यापारी की दुकान पर छापा डाला। इस दौरान दो व्यापारी सौरभ कुमार और सच्चिदानंद साह को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पुलिस के नर्म व्यवहार को देखने के बाद दोनों आरोपित ने स्वीकार किया की वह छोटे- छोटे बच्चों से चोरी करवा कर कम दाम पर आभूषण खरीद लेते हैं और उन्हें गला कर नया आभूषण बना देते हैं। पूछताछ में दोनों आरोपित ने खुलासा किया कि कुछ माह पहले भी उन्होंने बच्चे से 100 ग्राम वजन का सोने का आभूषण खरीदा था। वहीं आरोपित बालक, व्यापारी सौरभ कुमार और सच्चिदानंद साह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    20 hrs ago
  • चेरियाबरियारपुर पुलिस के द्वारा विक्रमपुर चौक के समीप से एक स्कॉर्पियो से शराब के साथ चार शराब कारोबारी को गिरफ्तार का न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया
    1
    चेरियाबरियारपुर पुलिस के द्वारा विक्रमपुर चौक के समीप से एक स्कॉर्पियो से शराब के साथ चार शराब कारोबारी को गिरफ्तार का न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.