रमजान महिने के पवित्र मौके पर खगड़िया जिला परिवार द्वारा दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में किया गया। जिसमें एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव,एवं खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर चंदन यादव और कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार अविनाश ने आगंतुको का स्वागत करते हुए कहा रमजान के इस पवित्र माह में रोजेदारों के लिए किया गया इफ्तार पार्टी गंगा जमुना तहजीब की एक मिसाल कायम हुई है। इस तरह के कार्यक्रम से आपसी भाईचारा और सामाजिक शौहादर को मजबूती मिलती है।उपस्थित सभी समुदाय के लोगों ने एक दुसरे को मुबारक़वाद एवं बधाईया दी। इफ्तार पार्टी में पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकिरण ठाकुर, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार, कांग्रेस नेता कुमार रंजन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शमा परवीन, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन यादव. गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र चौरसिया,फिरोज आलम, मो. रियाज़ सहित काफी संख्या में हिंदू मुस्लिम शामिल रहे.
रमजान महिने के पवित्र मौके पर खगड़िया जिला परिवार द्वारा दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में किया गया। जिसमें एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव,एवं खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर चंदन यादव और कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार अविनाश ने आगंतुको का स्वागत करते हुए कहा रमजान के इस पवित्र माह में रोजेदारों के लिए किया गया इफ्तार पार्टी गंगा जमुना तहजीब की एक मिसाल कायम हुई है। इस तरह के कार्यक्रम से आपसी भाईचारा और सामाजिक शौहादर को मजबूती मिलती है।उपस्थित सभी समुदाय के लोगों ने एक दुसरे को मुबारक़वाद एवं बधाईया दी। इफ्तार पार्टी में पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकिरण ठाकुर, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार, कांग्रेस नेता कुमार रंजन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शमा परवीन, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन यादव. गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र चौरसिया,फिरोज आलम, मो. रियाज़ सहित काफी संख्या में हिंदू मुस्लिम शामिल रहे.
- चोरी के आभूषण खरीदने वाले दो स्वर्ण व्यापारी चढ़े पुलिस के हत्थे - बच्चों को ट्रेंड कर आभूषण की चोरी करवाता था सौरभ संवाददाता- मुंगेर, गौरव मिश्रा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलज़ार पोखर मोहल्ले के काली मंदिर में चोरी कि घटना घटित एक नबालिक के द्वारा करवाया है जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसी मामले में मुंगेर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्वर्ण व्यापारी को चोरी के आभूषण के सात गिरफ्तार किया। वहीं इनके पास से पुलिस ने 100 ग्राम वजन का एक पान, 173 ग्राम चांदी का एक मुकुट बरामद किया। एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलज़ार पोखर इलाका में एक मंदिर से नाबालिग द्वारा चोरी के वारदात को अंजाम दिया था। इसकी सुचना मिलने के बाद पुलिस ने ज़ब जांच किया तो एक 10 वर्षीय बच्चे को हिरासत में लिया गया। आरोपित बच्चे से पूछताछ में यह जानकारी सामने आयी कि बच्चे द्वारा मंदिर में 173 ग्राम चांदी के मुकुट की चोरी किया गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। ----------------- आभूषण व्यापारी से चोरों की साठगांठ एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बच्चे से पूछताछ के आधार पर एक टीम का गठन किया। जिसके बाद मुफसिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी के मानियारचक में एक स्वर्ण व्यापारी की दुकान पर छापा डाला। इस दौरान दो व्यापारी सौरभ कुमार और सच्चिदानंद साह को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पुलिस के नर्म व्यवहार को देखने के बाद दोनों आरोपित ने स्वीकार किया की वह छोटे- छोटे बच्चों से चोरी करवा कर कम दाम पर आभूषण खरीद लेते हैं और उन्हें गला कर नया आभूषण बना देते हैं। पूछताछ में दोनों आरोपित ने खुलासा किया कि कुछ माह पहले भी उन्होंने बच्चे से 100 ग्राम वजन का सोने का आभूषण खरीदा था। वहीं आरोपित बालक, व्यापारी सौरभ कुमार और सच्चिदानंद साह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।1
- Post by Kumar Mithun1
- #nitish के सुशासन युग की समाप्त पारी, लवकुश में #bjp की सेंधमारी। नीतीश #rajyasabha पर BJP के मंसूबे नीतीश के सुशासन युग की समाप्त हुई पारी लवकुश समीकरण में भाजपा की सेंधमारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के पीछे भाजपा के बड़े मंसूबे : कांग्रेस1
- सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुख्य चौक बाजार में शुक्रवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार एंबुलेंस और टोटो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में टोटो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। और मौके से एम्बुलेंस चालक फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर गांव निवासी 45 वर्षीय मनोज कुमार तांती रोज की तरह सुबह अपने घर से स्टेशन की ओर निकले थे। वे स्टेशन से दो महिला यात्रियों को गंगा स्नान के लिए टोटो पर बैठाकर घाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुख्य चौक बाजार के पास मुंगेर की ओर से तेज गति में आ रही एंबुलेंस ने टोटो में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर अफरातफरी मच गई। इस हादसे में टोटो चालक मनोज कुमार तांती के साथ टोटो पर सवार मुंगेर जिले के रतनपुर इटहरी निवासी डिस्पो देवी और अनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और तुरंत सुल्तानगंज थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण मनोज कुमार तांती की मौत हो गई। वहीं दोनों महिला घायलों की स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। मनोज कुमार तांती अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटे और दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है। मौके पर नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, वीडियो संजीव कुमार, वार्ड संख्या 7 की पार्षद रूबी कुमारी वार्ड 6 पार्षद नवीन कुमार बन्नी,सहित ग्रामीण मौजूद रहे। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर मिर्जापुर गांव के लोगों में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की शांति और लोगों की कुशलता के लिए वार्ड संख्या 7 में अष्टजाम संकीर्तन कराया जाना चाहिए, ताकि भगवान की कृपा से गांव में सुख-शांति बनी रहे और ऐसी दुखद घटनाओं पर रोक लग सके। वार्ड पार्षद रूबी कुमारी ने बताया कि जल्द ही गांव में अष्टयाम संकीर्तन होगी।1
- पंचायत नाथनगर नाथनगर आज मेरी पुरवरिया रसदपुर में शादी का माहौल एकदम मस्त है चल रहा है1M ㅤ 🗨️50Kㅤ ⎙20Kㅤ ⌲10k #108⚜️ what 4#trending #System...#Long awaited msg.wanted to thank you from bottom of my heart for my wonderful makeup ...1
- kisan of yadav.............................. yadav .... hit my video bahut achha1
- Post by Kumar Mithun1
- Post by Barihal House Biulding Lifting1
- फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर तारापुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। तारापुर एएसपी संकेत कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत पुलिस ने एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राज कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर पुरानी बाजार निवासी स्व. जगदीश स्वर्णकार के पुत्र सुनील कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई दरोगा अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध हवेली खड़गपुर थाना कांड संख्या 98/2001 दर्ज है, जो सड़क दुर्घटना से संबंधित मामला है। इस मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया है। वहीं पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी छापेमारी अभियान जारी रखने की बात कही है।1