सुल्तानगंज मुख्य चौक पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस की टक्कर से टोटो चालक की मौत, दो महिलाएं गंभीर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुख्य चौक बाजार में शुक्रवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार एंबुलेंस और टोटो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में टोटो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। और मौके से एम्बुलेंस चालक फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर गांव निवासी 45 वर्षीय मनोज कुमार तांती रोज की तरह सुबह अपने घर से स्टेशन की ओर निकले थे। वे स्टेशन से दो महिला यात्रियों को गंगा स्नान के लिए टोटो पर बैठाकर घाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुख्य चौक बाजार के पास मुंगेर की ओर से तेज गति में आ रही एंबुलेंस ने टोटो में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर अफरातफरी मच गई। इस हादसे में टोटो चालक मनोज कुमार तांती के साथ टोटो पर सवार मुंगेर जिले के रतनपुर इटहरी निवासी डिस्पो देवी और अनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और तुरंत सुल्तानगंज थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण मनोज कुमार तांती की मौत हो गई। वहीं दोनों महिला घायलों की स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। मनोज कुमार तांती अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटे और दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है। मौके पर नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, वीडियो संजीव कुमार, वार्ड संख्या 7 की पार्षद रूबी कुमारी वार्ड 6 पार्षद नवीन कुमार बन्नी,सहित ग्रामीण मौजूद रहे। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर मिर्जापुर गांव के लोगों में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की शांति और लोगों की कुशलता के लिए वार्ड संख्या 7 में अष्टजाम संकीर्तन कराया जाना चाहिए, ताकि भगवान की कृपा से गांव में सुख-शांति बनी रहे और ऐसी दुखद घटनाओं पर रोक लग सके। वार्ड पार्षद रूबी कुमारी ने बताया कि जल्द ही गांव में अष्टयाम संकीर्तन होगी।

- Mukesh yadavShahkund, Bhagalpur💣2 hrs ago
- User9205Kunoni Chowk, Darbhanga🙏11 hrs ago
- शुक्रवार को प्रसिद्ध तांत्रिक शक्तिपीठ तेलडीहा मंदिर में तारापुर के विधायक सह बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के उज्ज्वल भविष्य और उनके मुख्यमंत्री बनने की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना की गई। पूर्व जिला परिषद सदस्य अमोद चौधरी के नेतृत्व में समर्थकों ने माता रानी के चरणों में मत्था टेककर सम्राट चौधरी के लिए आशीर्वाद मांगा। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा कर माता रानी से प्रार्थना की कि वे अपनी कृपा बनाए रखें और सम्राट चौधरी को बिहार की सेवा करने का अवसर दें। इस अवसर पर चंदन मेहता, सुदर्शन पासवान, सपन प्रेमी, रेखा मेहता, सत्यम और रितु राज सहित कई समर्थक मौजूद रहे। पूजा का कार्यक्रम श्याम बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। पूजा के बाद सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- Post by THE LIVE1
- अमरपुर में शादी की खुशियों पर हादसे का साया! 9 मार्च को बनने वाला दूल्हा सड़क दुर्घटना में घायल या शॉपिंग करने निकला दूल्हा सड़क हादसे का शिकार, 9 मार्च को होनी है शादी1
- साल 2022 में मालूम हुआ कि दिल्ली विधानसभा में एक फाँसी घर है। अब बीजेपी सरकार कह रही है कि यह फाँसी घर नहीं बल्कि टिफ़िन घर है। यह देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। आज दिल्ली पानी के बढ़े बिल, गंदे पानी, स्कूलों की बढ़ी फीस और प्रदूषण से परेशान है लेकिन इन मुद्दों पर बात नहीं की जा रही है। मुझे बड़ी ख़ुशी होती जब कोई कमिटी मुझे दिल्ली के कामों पर चर्चा करने के लिए बुलाती, मैं भी अपने सुझाव देता लेकिन यह लोग फ़िज़ूल की बातों पर टाइम खराब कर रहे हैं, इन्हें दिल्ली की चिंता नहीं है। - Arvind Kejriwal जी, पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय संयोजक, AAP1
- गोगरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत रजिस्ट्री चौक पर वरीय अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार संध्या लगभग 5 बजे गोगरी थाना के पुलिस कर्मी द्वारा सुरक्षा कारणों से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें वाहन की डिक्की की तलाशी ली गई और व्यक्ति की भी तलाशी ली गईं।1
- नितीश कुमार क्या उप प्रधानमंत्री बनने जा रहे है ? राज्यसभा का नामांकन भरते ही जेडीयू में विरोध, शाह बोले नितीश बेदाग, अखिलेश बोले हम तो नितीश जी को प्रधानमंत्री बनाने जा रहे थे, तेजस्वी बोले जेडीयू को खत्म करने जा रही बीजेपी... देखिए नितीश कुमार के राज्यसभा गमन से जुड़ी बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुख्य चौक बाजार में शुक्रवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार एंबुलेंस और टोटो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में टोटो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। और मौके से एम्बुलेंस चालक फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर गांव निवासी 45 वर्षीय मनोज कुमार तांती रोज की तरह सुबह अपने घर से स्टेशन की ओर निकले थे। वे स्टेशन से दो महिला यात्रियों को गंगा स्नान के लिए टोटो पर बैठाकर घाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुख्य चौक बाजार के पास मुंगेर की ओर से तेज गति में आ रही एंबुलेंस ने टोटो में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर अफरातफरी मच गई। इस हादसे में टोटो चालक मनोज कुमार तांती के साथ टोटो पर सवार मुंगेर जिले के रतनपुर इटहरी निवासी डिस्पो देवी और अनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और तुरंत सुल्तानगंज थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण मनोज कुमार तांती की मौत हो गई। वहीं दोनों महिला घायलों की स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। मनोज कुमार तांती अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटे और दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है। मौके पर नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, वीडियो संजीव कुमार, वार्ड संख्या 7 की पार्षद रूबी कुमारी वार्ड 6 पार्षद नवीन कुमार बन्नी,सहित ग्रामीण मौजूद रहे। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर मिर्जापुर गांव के लोगों में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की शांति और लोगों की कुशलता के लिए वार्ड संख्या 7 में अष्टजाम संकीर्तन कराया जाना चाहिए, ताकि भगवान की कृपा से गांव में सुख-शांति बनी रहे और ऐसी दुखद घटनाओं पर रोक लग सके। वार्ड पार्षद रूबी कुमारी ने बताया कि जल्द ही गांव में अष्टयाम संकीर्तन होगी।1
- Post by THE LIVE1
- सनोखर थाना क्षेत्र के चंडिका स्थान चौक पर तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा दोपहर करीब 2 बजकर 27 मिनट पर हुआ, जब सफेद कमीज और काली पैंट पहने एक व्यक्ति सड़क किनारे टहल रहा था।1