logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

14 hrs ago
user_THE LIVE
THE LIVE
Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
14 hrs ago

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    14 hrs ago
  • सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दिलगौरी मोड़ के पास मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद शुक्रवार को नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, वार्ड पार्षद रूबी कुमारी, नवीन कुमार बानी सहित अन्य लोग मिर्जापुर गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। सभापति राजकुमार गुड्डू ने मृतक सरवन कुमार के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने निजी कोष से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग भी दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और हृदयविदारक है। ऐसी घटना किसी भी परिवार के लिए असहनीय होती है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में नगर प्रशासन और पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।सभापति ने कहा, हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत सरवन कुमार की आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले। हम हर संभव सहायता के लिए पीड़ित परिवार के साथ हैं और आगे भी जो संभव होगा वह सहयोग किया जाएगा। दरअसल मंगलवार को दिलगौरी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक गुमटी में घुस गया था। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान सरवन कुमार और नितेश कुमार की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    1
    सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दिलगौरी मोड़ के पास मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद शुक्रवार को नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, वार्ड पार्षद रूबी कुमारी, नवीन कुमार बानी सहित अन्य लोग मिर्जापुर गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। सभापति राजकुमार गुड्डू ने मृतक सरवन कुमार के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने निजी कोष से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग भी दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और हृदयविदारक है। ऐसी घटना किसी भी परिवार के लिए असहनीय होती है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में नगर प्रशासन और पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।सभापति ने कहा, हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत सरवन कुमार की आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले। हम हर संभव सहायता के लिए पीड़ित परिवार के साथ हैं और आगे भी जो संभव होगा वह सहयोग किया जाएगा। दरअसल मंगलवार को दिलगौरी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक गुमटी में घुस गया था। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान सरवन कुमार और नितेश कुमार की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by User7197 मेराज सिलवर
    1
    Post by User7197 मेराज सिलवर
    user_User7197 मेराज सिलवर
    User7197 मेराज सिलवर
    Amarpur, Banka•
    23 hrs ago
  • चोरी के आभूषण खरीदने वाले दो स्वर्ण व्यापारी चढ़े पुलिस के हत्थे, बच्चों को ट्रेंड कर आभूषण की चोरी करवाता था सौरभ
    1
    चोरी के आभूषण खरीदने वाले दो स्वर्ण व्यापारी चढ़े पुलिस के हत्थे, बच्चों को ट्रेंड कर आभूषण की चोरी करवाता था सौरभ
    user_Bikash Kumar
    Bikash Kumar
    News Anchor बांका, बांका, बिहार•
    56 min ago
  • क्या नितीश कुमार बनने जा रहे हैं देश के उप प्रधानमंत्री ? बिहार से नितीश युग का अंत, बीजेपी युग की शुरुआत, नितीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनकर क्या करेंगे, बेटे के लिए लगाया दांव, बिहार में जेडीयू कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, धोखा हुआ? .... देखिए नितीश कुमार के भविष्य पर राजनीतिक विश्लेषण राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    क्या नितीश कुमार बनने जा रहे हैं देश के उप प्रधानमंत्री ? बिहार से नितीश युग का अंत, बीजेपी युग की शुरुआत, नितीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनकर क्या करेंगे, बेटे के लिए लगाया दांव, बिहार में जेडीयू कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, धोखा हुआ? .... देखिए नितीश कुमार के भविष्य पर राजनीतिक विश्लेषण राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Gopalpur, Bhagalpur•
    8 hrs ago
  • होली पर विवाद के बाद हुई पत्थरबाजी में आधा दर्जन घायल होने के मामले में तीन नामजद गिरफ्तार संवाददाता- गौरव मिश्रा, मुंगेर मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहली पंचायत के धौकाल महतो टोला में होली के दिन मंदिर की सफाई के पानी को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद हुई मारपीट और पत्थरबाजी की घटना में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने तीन नामजद को गिरफ्तार किया है। मामले की मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर की सफाई के दौरान पानी बहकर आसपास के घरों की ओर फैलने लगा था। नाली नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थरबाजी होने लगी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था। इस मामले में मुफस्सिल थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि,अब तक तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, घटना के बाद 25 से 30 लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
    1
    होली पर विवाद के बाद हुई पत्थरबाजी में आधा दर्जन घायल होने के मामले में तीन नामजद गिरफ्तार
संवाददाता- गौरव मिश्रा, मुंगेर
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहली पंचायत के धौकाल महतो टोला में होली के दिन मंदिर की सफाई के पानी को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद हुई मारपीट और पत्थरबाजी की घटना में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने तीन नामजद को गिरफ्तार किया है।
मामले की मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर की सफाई के दौरान पानी बहकर आसपास के घरों की ओर फैलने लगा था। नाली नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थरबाजी होने लगी।
सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था।
इस मामले में मुफस्सिल थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि,अब तक तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, घटना के बाद 25 से 30 लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    12 hrs ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    14 hrs ago
  • सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुख्य चौक बाजार में शुक्रवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार एंबुलेंस और टोटो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में टोटो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। और मौके से एम्बुलेंस चालक फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर गांव निवासी 45 वर्षीय मनोज कुमार तांती रोज की तरह सुबह अपने घर से स्टेशन की ओर निकले थे। वे स्टेशन से दो महिला यात्रियों को गंगा स्नान के लिए टोटो पर बैठाकर घाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुख्य चौक बाजार के पास मुंगेर की ओर से तेज गति में आ रही एंबुलेंस ने टोटो में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर अफरातफरी मच गई। इस हादसे में टोटो चालक मनोज कुमार तांती के साथ टोटो पर सवार मुंगेर जिले के रतनपुर इटहरी निवासी डिस्पो देवी और अनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और तुरंत सुल्तानगंज थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण मनोज कुमार तांती की मौत हो गई। वहीं दोनों महिला घायलों की स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। मनोज कुमार तांती अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटे और दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है। मौके पर नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, वीडियो संजीव कुमार, वार्ड संख्या 7 की पार्षद रूबी कुमारी वार्ड 6 पार्षद नवीन कुमार बन्नी,सहित ग्रामीण मौजूद रहे। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर मिर्जापुर गांव के लोगों में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की शांति और लोगों की कुशलता के लिए वार्ड संख्या 7 में अष्टजाम संकीर्तन कराया जाना चाहिए, ताकि भगवान की कृपा से गांव में सुख-शांति बनी रहे और ऐसी दुखद घटनाओं पर रोक लग सके। वार्ड पार्षद रूबी कुमारी ने बताया कि जल्द ही गांव में अष्टयाम संकीर्तन होगी।
    1
    सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुख्य चौक बाजार में शुक्रवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार एंबुलेंस और टोटो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में टोटो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। और  मौके से एम्बुलेंस चालक फरार हो गया।  मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर गांव निवासी 45 वर्षीय मनोज कुमार तांती रोज की तरह सुबह अपने घर से स्टेशन की ओर निकले थे। वे स्टेशन से दो महिला यात्रियों को गंगा स्नान के लिए टोटो पर बैठाकर घाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुख्य चौक बाजार के पास मुंगेर की ओर से तेज गति में आ रही एंबुलेंस ने टोटो में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर अफरातफरी मच गई।
इस हादसे में टोटो चालक मनोज कुमार तांती के साथ टोटो पर सवार मुंगेर जिले के रतनपुर इटहरी निवासी डिस्पो देवी और अनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और तुरंत सुल्तानगंज थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल भेजा गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण मनोज कुमार तांती की मौत हो गई। वहीं दोनों महिला घायलों की स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।
घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। मनोज कुमार तांती अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटे और दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है।
मौके पर नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, वीडियो संजीव कुमार, वार्ड संख्या 7 की पार्षद रूबी कुमारी वार्ड 6 पार्षद नवीन कुमार बन्नी,सहित ग्रामीण मौजूद रहे। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर मिर्जापुर गांव के लोगों में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की शांति और लोगों की कुशलता के लिए वार्ड संख्या 7 में अष्टजाम संकीर्तन कराया जाना चाहिए, ताकि भगवान की कृपा से गांव में सुख-शांति बनी रहे और ऐसी दुखद घटनाओं पर रोक लग सके। वार्ड पार्षद रूबी कुमारी ने बताया कि जल्द ही गांव में अष्टयाम संकीर्तन होगी।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    22 hrs ago
  • रील बनाने के दौरान पिस्टल लहराने वाले युवक को वैशाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।
    1
    रील बनाने के दौरान पिस्टल लहराने वाले युवक को वैशाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।
    user_Bikash Kumar
    Bikash Kumar
    News Anchor बांका, बांका, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.