logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिलगौरी मोड़ हादसे के बाद पीड़ित परिवार से मिले सभापति राजकुमार गुड्डू, दिया आर्थिक सहयोग सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दिलगौरी मोड़ के पास मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद शुक्रवार को नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, वार्ड पार्षद रूबी कुमारी, नवीन कुमार बानी सहित अन्य लोग मिर्जापुर गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। सभापति राजकुमार गुड्डू ने मृतक सरवन कुमार के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने निजी कोष से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग भी दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और हृदयविदारक है। ऐसी घटना किसी भी परिवार के लिए असहनीय होती है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में नगर प्रशासन और पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।सभापति ने कहा, हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत सरवन कुमार की आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले। हम हर संभव सहायता के लिए पीड़ित परिवार के साथ हैं और आगे भी जो संभव होगा वह सहयोग किया जाएगा। दरअसल मंगलवार को दिलगौरी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक गुमटी में घुस गया था। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान सरवन कुमार और नितेश कुमार की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

3 hrs ago
user_राकेश साहुवंशी
राकेश साहुवंशी
Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
3 hrs ago

दिलगौरी मोड़ हादसे के बाद पीड़ित परिवार से मिले सभापति राजकुमार गुड्डू, दिया आर्थिक सहयोग सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दिलगौरी मोड़ के पास मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद शुक्रवार को नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, वार्ड पार्षद रूबी कुमारी, नवीन कुमार बानी सहित अन्य लोग मिर्जापुर गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। सभापति राजकुमार गुड्डू ने मृतक सरवन कुमार के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने निजी कोष से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग भी दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और हृदयविदारक है। ऐसी घटना किसी भी परिवार के लिए असहनीय होती है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में नगर प्रशासन और पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।सभापति ने कहा, हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत सरवन कुमार की आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले। हम हर संभव सहायता के लिए पीड़ित परिवार के साथ हैं और आगे भी जो संभव होगा वह सहयोग किया जाएगा। दरअसल मंगलवार को दिलगौरी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक गुमटी में घुस गया था। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान सरवन कुमार और नितेश कुमार की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

More news from बिहार and nearby areas
  • शुक्रवार को प्रसिद्ध तांत्रिक शक्तिपीठ तेलडीहा मंदिर में तारापुर के विधायक सह बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के उज्ज्वल भविष्य और उनके मुख्यमंत्री बनने की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना की गई। पूर्व जिला परिषद सदस्य अमोद चौधरी के नेतृत्व में समर्थकों ने माता रानी के चरणों में मत्था टेककर सम्राट चौधरी के लिए आशीर्वाद मांगा। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा कर माता रानी से प्रार्थना की कि वे अपनी कृपा बनाए रखें और सम्राट चौधरी को बिहार की सेवा करने का अवसर दें। इस अवसर पर चंदन मेहता, सुदर्शन पासवान, सपन प्रेमी, रेखा मेहता, सत्यम और रितु राज सहित कई समर्थक मौजूद रहे। पूजा का कार्यक्रम श्याम बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। पूजा के बाद सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    1
    शुक्रवार को प्रसिद्ध तांत्रिक शक्तिपीठ तेलडीहा मंदिर में तारापुर के विधायक सह बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के उज्ज्वल भविष्य और उनके मुख्यमंत्री बनने की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना की गई।
पूर्व जिला परिषद सदस्य अमोद चौधरी के नेतृत्व में समर्थकों ने माता रानी के चरणों में मत्था टेककर सम्राट चौधरी के लिए आशीर्वाद मांगा। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा कर माता रानी से प्रार्थना की कि वे अपनी कृपा बनाए रखें और सम्राट चौधरी को बिहार की सेवा करने का अवसर दें।
इस अवसर पर चंदन मेहता, सुदर्शन पासवान, सपन प्रेमी, रेखा मेहता, सत्यम और रितु राज सहित कई समर्थक मौजूद रहे। पूजा का कार्यक्रम श्याम बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। पूजा के बाद सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    15 hrs ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    16 hrs ago
  • अमरपुर में शादी की खुशियों पर हादसे का साया! 9 मार्च को बनने वाला दूल्हा सड़क दुर्घटना में घायल या शॉपिंग करने निकला दूल्हा सड़क हादसे का शिकार, 9 मार्च को होनी है शादी
    1
    अमरपुर में शादी की खुशियों पर हादसे का साया! 9 मार्च को बनने वाला दूल्हा सड़क दुर्घटना में घायल
या
शॉपिंग करने निकला दूल्हा सड़क हादसे का शिकार, 9 मार्च को होनी है शादी
    user_ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर अमरपुर, बांका, बिहार•
    15 hrs ago
  • साल 2022 में मालूम हुआ कि दिल्ली विधानसभा में एक फाँसी घर है। अब बीजेपी सरकार कह रही है कि यह फाँसी घर नहीं बल्कि टिफ़िन घर है। यह देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। आज दिल्ली पानी के बढ़े बिल, गंदे पानी, स्कूलों की बढ़ी फीस और प्रदूषण से परेशान है लेकिन इन मुद्दों पर बात नहीं की जा रही है। मुझे बड़ी ख़ुशी होती जब कोई कमिटी मुझे दिल्ली के कामों पर चर्चा करने के लिए बुलाती, मैं भी अपने सुझाव देता लेकिन यह लोग फ़िज़ूल की बातों पर टाइम खराब कर रहे हैं, इन्हें दिल्ली की चिंता नहीं है। - Arvind Kejriwal जी, पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय संयोजक, AAP
    1
    साल 2022 में मालूम हुआ कि दिल्ली विधानसभा में एक फाँसी घर है। अब बीजेपी सरकार कह रही है कि यह फाँसी घर नहीं बल्कि टिफ़िन घर है। यह देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। 
आज दिल्ली पानी के बढ़े बिल, गंदे पानी, स्कूलों की बढ़ी फीस और प्रदूषण से परेशान है लेकिन इन मुद्दों पर बात नहीं की जा रही है। 
मुझे बड़ी ख़ुशी होती जब कोई कमिटी मुझे दिल्ली के कामों पर चर्चा करने के लिए बुलाती, मैं भी अपने सुझाव देता लेकिन यह लोग फ़िज़ूल की बातों पर टाइम खराब कर रहे हैं, इन्हें दिल्ली की चिंता नहीं है।
- Arvind Kejriwal जी, पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय संयोजक, AAP
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    16 hrs ago
  • गोगरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत रजिस्ट्री चौक पर वरीय अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार संध्या लगभग 5 बजे गोगरी थाना के पुलिस कर्मी द्वारा सुरक्षा कारणों से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें वाहन की डिक्की की तलाशी ली गई और व्यक्ति की भी तलाशी ली गईं।
    1
    गोगरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत रजिस्ट्री चौक पर वरीय अधिकारी के निर्देश पर  शुक्रवार संध्या लगभग 5 बजे गोगरी थाना के पुलिस कर्मी द्वारा सुरक्षा कारणों से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें वाहन की डिक्की की तलाशी ली गई और व्यक्ति की भी तलाशी ली गईं।
    user_Minku Goswami
    Minku Goswami
    मौर्य न्यूज़ 18 संवाददाता Gogri, Khagaria•
    18 hrs ago
  • नितीश कुमार क्या उप प्रधानमंत्री बनने जा रहे है ? राज्यसभा का नामांकन भरते ही जेडीयू में विरोध, शाह बोले नितीश बेदाग, अखिलेश बोले हम तो नितीश जी को प्रधानमंत्री बनाने जा रहे थे, तेजस्वी बोले जेडीयू को खत्म करने जा रही बीजेपी... देखिए नितीश कुमार के राज्यसभा गमन से जुड़ी बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    नितीश कुमार क्या उप प्रधानमंत्री बनने जा रहे है ? राज्यसभा का नामांकन भरते ही जेडीयू में विरोध, शाह बोले नितीश बेदाग, अखिलेश बोले हम तो नितीश जी को प्रधानमंत्री बनाने जा रहे थे, तेजस्वी बोले जेडीयू को खत्म करने जा रही बीजेपी... देखिए नितीश कुमार के राज्यसभा गमन से जुड़ी बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Gopalpur, Bhagalpur•
    22 hrs ago
  • सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुख्य चौक बाजार में शुक्रवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार एंबुलेंस और टोटो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में टोटो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। और मौके से एम्बुलेंस चालक फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर गांव निवासी 45 वर्षीय मनोज कुमार तांती रोज की तरह सुबह अपने घर से स्टेशन की ओर निकले थे। वे स्टेशन से दो महिला यात्रियों को गंगा स्नान के लिए टोटो पर बैठाकर घाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुख्य चौक बाजार के पास मुंगेर की ओर से तेज गति में आ रही एंबुलेंस ने टोटो में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर अफरातफरी मच गई। इस हादसे में टोटो चालक मनोज कुमार तांती के साथ टोटो पर सवार मुंगेर जिले के रतनपुर इटहरी निवासी डिस्पो देवी और अनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और तुरंत सुल्तानगंज थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण मनोज कुमार तांती की मौत हो गई। वहीं दोनों महिला घायलों की स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। मनोज कुमार तांती अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटे और दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है। मौके पर नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, वीडियो संजीव कुमार, वार्ड संख्या 7 की पार्षद रूबी कुमारी वार्ड 6 पार्षद नवीन कुमार बन्नी,सहित ग्रामीण मौजूद रहे। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर मिर्जापुर गांव के लोगों में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की शांति और लोगों की कुशलता के लिए वार्ड संख्या 7 में अष्टजाम संकीर्तन कराया जाना चाहिए, ताकि भगवान की कृपा से गांव में सुख-शांति बनी रहे और ऐसी दुखद घटनाओं पर रोक लग सके। वार्ड पार्षद रूबी कुमारी ने बताया कि जल्द ही गांव में अष्टयाम संकीर्तन होगी।
    1
    सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुख्य चौक बाजार में शुक्रवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार एंबुलेंस और टोटो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में टोटो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। और  मौके से एम्बुलेंस चालक फरार हो गया।  मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर गांव निवासी 45 वर्षीय मनोज कुमार तांती रोज की तरह सुबह अपने घर से स्टेशन की ओर निकले थे। वे स्टेशन से दो महिला यात्रियों को गंगा स्नान के लिए टोटो पर बैठाकर घाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुख्य चौक बाजार के पास मुंगेर की ओर से तेज गति में आ रही एंबुलेंस ने टोटो में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर अफरातफरी मच गई।
इस हादसे में टोटो चालक मनोज कुमार तांती के साथ टोटो पर सवार मुंगेर जिले के रतनपुर इटहरी निवासी डिस्पो देवी और अनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और तुरंत सुल्तानगंज थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल भेजा गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण मनोज कुमार तांती की मौत हो गई। वहीं दोनों महिला घायलों की स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।
घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है। मनोज कुमार तांती अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटे और दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है।
मौके पर नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, वीडियो संजीव कुमार, वार्ड संख्या 7 की पार्षद रूबी कुमारी वार्ड 6 पार्षद नवीन कुमार बन्नी,सहित ग्रामीण मौजूद रहे। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर मिर्जापुर गांव के लोगों में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की शांति और लोगों की कुशलता के लिए वार्ड संख्या 7 में अष्टजाम संकीर्तन कराया जाना चाहिए, ताकि भगवान की कृपा से गांव में सुख-शांति बनी रहे और ऐसी दुखद घटनाओं पर रोक लग सके। वार्ड पार्षद रूबी कुमारी ने बताया कि जल्द ही गांव में अष्टयाम संकीर्तन होगी।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    1 day ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    16 hrs ago
  • सनोखर थाना क्षेत्र के चंडिका स्थान चौक पर तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा दोपहर करीब 2 बजकर 27 मिनट पर हुआ, जब सफेद कमीज और काली पैंट पहने एक व्यक्ति सड़क किनारे टहल रहा था।
    1
    सनोखर थाना क्षेत्र के चंडिका स्थान चौक पर तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा दोपहर करीब 2 बजकर 27 मिनट पर हुआ, जब सफेद कमीज और काली पैंट पहने एक व्यक्ति सड़क किनारे टहल रहा था।
    user_M M APNA BHARAT
    M M APNA BHARAT
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.