धोरी पंचायत में मनरेगा योजनाओं में भारी अनियमितता का आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश मुंगेर: जिले के टेटिया बंबर प्रखंड क्षेत्र की धोरी पंचायत में मनरेगा योजना के कार्यों में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। पंचायत समिति कोटे से संचालित कई योजनाओं में हेरा-फेरी कर अवैध रूप से राशि निकासी किए जाने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मनरेगा कार्य में पीआरएस, डाटा ऑपरेटर और बिचौलियों की मिलीभगत से बिना काम किए ही एक ही स्थान पर चार से पांच योजनाएं दिखाकर पैसे की निकासी कर ली गई। इसको लेकर कई ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर योजनाओं की जांच कराने की मांग की है। साथ ही हेराफेरी में शामिल कर्मियों और पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई है। ग्रामीण जय राम मंडल ने बताया कि उन्होंने जनता दरबार में आवेदन देकर पंचायत में चल रही कई मनरेगा योजनाओं में अनियमितता की शिकायत की है। उनका कहना है कि योजनाओं में मजदूरों से काम कराने के बजाय जेसीबी मशीन से कार्य कराया गया, जिससे हजारों मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

- होली पर विवाद के बाद हुई पत्थरबाजी में आधा दर्जन घायल होने के मामले में तीन नामजद गिरफ्तार संवाददाता- गौरव मिश्रा, मुंगेर मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहली पंचायत के धौकाल महतो टोला में होली के दिन मंदिर की सफाई के पानी को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद हुई मारपीट और पत्थरबाजी की घटना में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने तीन नामजद को गिरफ्तार किया है। मामले की मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर की सफाई के दौरान पानी बहकर आसपास के घरों की ओर फैलने लगा था। नाली नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थरबाजी होने लगी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था। इस मामले में मुफस्सिल थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि,अब तक तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, घटना के बाद 25 से 30 लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था, जिनसे पूछताछ की जा रही है।1
- Post by Kumar Mithun1
- वित्तरहित शिक्षको के भविष्य पर लगा #nitish ग्रहण, #jansuraj नेता वित्तरहित शिक्षक का उठाएंगे मुद्दा1
- Rajsmart electric house conark mor jamalpur road munger में उपलब्ध है यहां सभी तरह के पंखे कूलर मोटर मिक्सी winding repair किया जाता है . एक बार दुकान में पधारे l आप का स्वागत है l कोणार्क मोर जमालपुर रोड मुंगेर धन्यवाद l सभी प्रकार के पंखे कूलर मोटर मिक्सी बिजली के समान पाइप ( दुर्गा) modular switch soket हैवेल्स ancer wire बजाज पंखे etc. उपलब्ध उचित दाम में उपलब्ध है l1
- गोगरी अनुमंडल परिसर में कुल 1204.63 लीटर देशी एवं विदेशी शराब विनिष्टकिरण किया गया1
- खगड़िया जिला अंतर्गत गोगरी प्रखंड के गोगरी कुंडी के पास जीएन बांध पर शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे पशु का चारा लदा हुआ एक ई-रिक्शा संतुलन बिगड़ने के पलट गया इस दुर्घटना में दो किशोरी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए भेजा गया स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि ई-रिक्शा पशु के चारा के साथ जीएन बांध की जर्जर सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क की खराब स्थिति के कारण चालक संतुलन खो बैठा और ई-रिक्शा सड़क किनारे जा गिरा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है।1
- रमजान महिने के पवित्र मौके पर खगड़िया जिला परिवार द्वारा दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में किया गया। जिसमें एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव,एवं खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर चंदन यादव और कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार अविनाश ने आगंतुको का स्वागत करते हुए कहा रमजान के इस पवित्र माह में रोजेदारों के लिए किया गया इफ्तार पार्टी गंगा जमुना तहजीब की एक मिसाल कायम हुई है। इस तरह के कार्यक्रम से आपसी भाईचारा और सामाजिक शौहादर को मजबूती मिलती है।उपस्थित सभी समुदाय के लोगों ने एक दुसरे को मुबारक़वाद एवं बधाईया दी। इफ्तार पार्टी में पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकिरण ठाकुर, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार, कांग्रेस नेता कुमार रंजन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शमा परवीन, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन यादव. गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र चौरसिया,फिरोज आलम, मो. रियाज़ सहित काफी संख्या में हिंदू मुस्लिम शामिल रहे.1
- चोरी के आभूषण खरीदने वाले दो स्वर्ण व्यापारी चढ़े पुलिस के हत्थे - बच्चों को ट्रेंड कर आभूषण की चोरी करवाता था सौरभ संवाददाता- मुंगेर, गौरव मिश्रा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलज़ार पोखर मोहल्ले के काली मंदिर में चोरी कि घटना घटित एक नबालिक के द्वारा करवाया है जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसी मामले में मुंगेर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्वर्ण व्यापारी को चोरी के आभूषण के सात गिरफ्तार किया। वहीं इनके पास से पुलिस ने 100 ग्राम वजन का एक पान, 173 ग्राम चांदी का एक मुकुट बरामद किया। एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलज़ार पोखर इलाका में एक मंदिर से नाबालिग द्वारा चोरी के वारदात को अंजाम दिया था। इसकी सुचना मिलने के बाद पुलिस ने ज़ब जांच किया तो एक 10 वर्षीय बच्चे को हिरासत में लिया गया। आरोपित बच्चे से पूछताछ में यह जानकारी सामने आयी कि बच्चे द्वारा मंदिर में 173 ग्राम चांदी के मुकुट की चोरी किया गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। ----------------- आभूषण व्यापारी से चोरों की साठगांठ एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बच्चे से पूछताछ के आधार पर एक टीम का गठन किया। जिसके बाद मुफसिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी के मानियारचक में एक स्वर्ण व्यापारी की दुकान पर छापा डाला। इस दौरान दो व्यापारी सौरभ कुमार और सच्चिदानंद साह को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पुलिस के नर्म व्यवहार को देखने के बाद दोनों आरोपित ने स्वीकार किया की वह छोटे- छोटे बच्चों से चोरी करवा कर कम दाम पर आभूषण खरीद लेते हैं और उन्हें गला कर नया आभूषण बना देते हैं। पूछताछ में दोनों आरोपित ने खुलासा किया कि कुछ माह पहले भी उन्होंने बच्चे से 100 ग्राम वजन का सोने का आभूषण खरीदा था। वहीं आरोपित बालक, व्यापारी सौरभ कुमार और सच्चिदानंद साह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।1