logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मनरेगा योजना में अनियमितता पर डीएम का बड़ा एक्शन, दो पीओ व लेखापाल पर जुर्माना, तीन का अनुबंध समाप्त मुंगेर: जिले के असरगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चोरगांव में मनरेगा योजना के तहत चोरगांव मुशहरी पुल से बटाकोरा पुल तक डांढ़ की खुदाई कार्य में अनियमितता पाए जाने पर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने कड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के बाद डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी का गठन किया था। जांच रिपोर्ट में अनियमितता की पुष्टि होने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर तत्कालीन कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा असरगंज दिलीप कुमार और निरंजन कुमार राय तथा मनरेगा के लेखापाल प्रकाश कुमार के मूल मानदेय में दो वर्षों तक 10 प्रतिशत की कटौती करने के साथ उनकी दो वार्षिक वृद्धि पर असंचयी प्रभाव से रोक लगाने का दंड दिया गया है। वहीं दूसरी ओर कनीय अभियंता मनरेगा असरगंज कुमार महेश, तत्कालीन पंचायत रोजगार सेवक नवल किशोर तथा पवन कुमार राणा के अनुबंध को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि चोरगांव पंचायत में डांढ़ खुदाई से जुड़ी योजना में अनियमितता की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके बाद गठित जांच दल ने साक्ष्यों के आधार पर अनियमितता की पुष्टि की। डीएम ने स्पष्ट कहा कि जिले में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। यदि किसी भी पदाधिकारी या कर्मी के खिलाफ लापरवाही अथवा अनियमितता की शिकायत मिलती है और जांच में वह दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी की इस कार्रवाई के बाद जिले के पदाधिकारियों और कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

2 hrs ago
user_Kumar Mithun
Kumar Mithun
मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
2 hrs ago

मनरेगा योजना में अनियमितता पर डीएम का बड़ा एक्शन, दो पीओ व लेखापाल पर जुर्माना, तीन का अनुबंध समाप्त मुंगेर: जिले के असरगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चोरगांव में मनरेगा योजना के तहत चोरगांव मुशहरी पुल से बटाकोरा पुल तक डांढ़ की खुदाई कार्य में अनियमितता पाए जाने पर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने कड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के बाद डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी का गठन किया था। जांच रिपोर्ट में अनियमितता की पुष्टि होने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर तत्कालीन कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा असरगंज दिलीप कुमार और निरंजन कुमार राय तथा मनरेगा के लेखापाल प्रकाश कुमार के मूल मानदेय में दो वर्षों तक 10 प्रतिशत की कटौती करने के साथ उनकी दो वार्षिक वृद्धि पर असंचयी प्रभाव से रोक लगाने का दंड दिया गया है। वहीं दूसरी ओर कनीय अभियंता मनरेगा असरगंज कुमार महेश, तत्कालीन पंचायत रोजगार सेवक नवल किशोर तथा पवन कुमार राणा के अनुबंध को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि चोरगांव पंचायत में डांढ़ खुदाई से जुड़ी योजना में अनियमितता की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके बाद गठित जांच दल ने साक्ष्यों के आधार पर अनियमितता की पुष्टि की। डीएम ने स्पष्ट कहा कि जिले में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। यदि किसी भी पदाधिकारी या कर्मी के खिलाफ लापरवाही अथवा अनियमितता की शिकायत मिलती है और जांच में वह दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी की इस कार्रवाई के बाद जिले के पदाधिकारियों और कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

More news from बिहार and nearby areas
  • चोरी के आभूषण खरीदने वाले दो स्वर्ण व्यापारी चढ़े पुलिस के हत्थे - बच्चों को ट्रेंड कर आभूषण की चोरी करवाता था सौरभ संवाददाता- मुंगेर, गौरव मिश्रा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलज़ार पोखर मोहल्ले के काली मंदिर में चोरी कि घटना घटित एक नबालिक के द्वारा करवाया है जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसी मामले में मुंगेर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्वर्ण व्यापारी को चोरी के आभूषण के सात गिरफ्तार किया। वहीं इनके पास से पुलिस ने 100 ग्राम वजन का एक पान, 173 ग्राम चांदी का एक मुकुट बरामद किया। एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलज़ार पोखर इलाका में एक मंदिर से नाबालिग द्वारा चोरी के वारदात को अंजाम दिया था। इसकी सुचना मिलने के बाद पुलिस ने ज़ब जांच किया तो एक 10 वर्षीय बच्चे को हिरासत में लिया गया। आरोपित बच्चे से पूछताछ में यह जानकारी सामने आयी कि बच्चे द्वारा मंदिर में 173 ग्राम चांदी के मुकुट की चोरी किया गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। ----------------- आभूषण व्यापारी से चोरों की साठगांठ एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बच्चे से पूछताछ के आधार पर एक टीम का गठन किया। जिसके बाद मुफसिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी के मानियारचक में एक स्वर्ण व्यापारी की दुकान पर छापा डाला। इस दौरान दो व्यापारी सौरभ कुमार और सच्चिदानंद साह को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पुलिस के नर्म व्यवहार को देखने के बाद दोनों आरोपित ने स्वीकार किया की वह छोटे- छोटे बच्चों से चोरी करवा कर कम दाम पर आभूषण खरीद लेते हैं और उन्हें गला कर नया आभूषण बना देते हैं। पूछताछ में दोनों आरोपित ने खुलासा किया कि कुछ माह पहले भी उन्होंने बच्चे से 100 ग्राम वजन का सोने का आभूषण खरीदा था। वहीं आरोपित बालक, व्यापारी सौरभ कुमार और सच्चिदानंद साह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    1
    चोरी के आभूषण खरीदने वाले दो स्वर्ण व्यापारी चढ़े पुलिस के हत्थे 
- बच्चों को ट्रेंड कर आभूषण की चोरी करवाता था सौरभ 
संवाददाता- मुंगेर, गौरव मिश्रा
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलज़ार पोखर मोहल्ले के काली मंदिर में चोरी कि घटना घटित एक नबालिक के द्वारा करवाया है जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसी मामले में
मुंगेर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्वर्ण व्यापारी को चोरी के आभूषण के सात गिरफ्तार किया। वहीं इनके पास से पुलिस ने 100 ग्राम वजन का एक पान, 173 ग्राम चांदी का एक मुकुट बरामद किया। एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली थाना  क्षेत्र अंतर्गत गुलज़ार पोखर इलाका में एक मंदिर से नाबालिग द्वारा चोरी के वारदात को अंजाम दिया था। इसकी सुचना मिलने के बाद पुलिस ने ज़ब जांच किया तो एक 10 वर्षीय बच्चे को हिरासत में लिया गया। आरोपित बच्चे से पूछताछ में यह जानकारी सामने आयी कि बच्चे द्वारा मंदिर में 173 ग्राम चांदी के मुकुट की चोरी किया गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।
-----------------
आभूषण व्यापारी से चोरों की साठगांठ 
एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बच्चे से पूछताछ के आधार पर एक टीम का गठन किया। जिसके बाद मुफसिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी के मानियारचक में एक स्वर्ण व्यापारी की दुकान पर छापा डाला। इस दौरान दो व्यापारी सौरभ कुमार और सच्चिदानंद साह को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पुलिस के नर्म व्यवहार को देखने के बाद दोनों आरोपित ने स्वीकार किया की वह छोटे- छोटे बच्चों से चोरी करवा कर कम दाम पर आभूषण खरीद लेते हैं और उन्हें गला कर नया आभूषण बना देते हैं। पूछताछ में दोनों आरोपित ने खुलासा किया कि कुछ माह पहले भी उन्होंने बच्चे से 100 ग्राम वजन का सोने का आभूषण खरीदा था। वहीं आरोपित बालक, व्यापारी सौरभ कुमार और सच्चिदानंद साह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    19 hrs ago
  • साहेबपुरकमाल पुलिस के द्वारा रघुनाथपुर से आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामले में एक वारंटी को किया गया गिरफ्तार
    1
    साहेबपुरकमाल पुलिस के द्वारा रघुनाथपुर से आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामले में एक वारंटी को किया गया गिरफ्तार
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • रमजान महिने के पवित्र मौके पर खगड़िया जिला परिवार द्वारा दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में किया गया। जिसमें एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव,एवं खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर चंदन यादव और कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार अविनाश ने आगंतुको का स्वागत करते हुए कहा रमजान के इस पवित्र माह में रोजेदारों के लिए किया गया इफ्तार पार्टी गंगा जमुना तहजीब की एक मिसाल कायम हुई है। इस तरह के कार्यक्रम से आपसी भाईचारा और सामाजिक शौहादर को मजबूती मिलती है।उपस्थित सभी समुदाय के लोगों ने एक दुसरे को मुबारक़वाद एवं बधाईया दी। इफ्तार पार्टी में पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकिरण ठाकुर, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार, कांग्रेस नेता कुमार रंजन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शमा परवीन, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन यादव. गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र चौरसिया,फिरोज आलम, मो. रियाज़ सहित काफी संख्या में हिंदू मुस्लिम शामिल रहे.
    1
    रमजान महिने के पवित्र मौके पर खगड़िया जिला परिवार द्वारा दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में किया गया। जिसमें एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव,एवं खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर चंदन यादव और कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार अविनाश ने आगंतुको का स्वागत करते हुए कहा रमजान के इस पवित्र माह में रोजेदारों के लिए किया गया इफ्तार पार्टी गंगा जमुना तहजीब की एक मिसाल कायम हुई है। इस तरह के कार्यक्रम से आपसी भाईचारा और सामाजिक शौहादर को मजबूती मिलती है।उपस्थित सभी समुदाय के लोगों ने एक दुसरे को मुबारक़वाद एवं बधाईया दी। इफ्तार पार्टी में पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान,  कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकिरण ठाकुर, जिला  प्रवक्ता अरुण कुमार, कांग्रेस नेता कुमार रंजन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शमा परवीन, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन यादव. गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र चौरसिया,फिरोज आलम, मो. रियाज़ सहित काफी संख्या में हिंदू मुस्लिम शामिल रहे.
    user_Press Reporter
    Press Reporter
    पत्रकार गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    20 hrs ago
  • गोगरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत रजिस्ट्री चौक पर वरीय अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार संध्या लगभग 5 बजे गोगरी थाना के पुलिस कर्मी द्वारा सुरक्षा कारणों से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें वाहन की डिक्की की तलाशी ली गई और व्यक्ति की भी तलाशी ली गईं।
    1
    गोगरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत रजिस्ट्री चौक पर वरीय अधिकारी के निर्देश पर  शुक्रवार संध्या लगभग 5 बजे गोगरी थाना के पुलिस कर्मी द्वारा सुरक्षा कारणों से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें वाहन की डिक्की की तलाशी ली गई और व्यक्ति की भी तलाशी ली गईं।
    user_Minku Goswami
    Minku Goswami
    मौर्य न्यूज़ 18 संवाददाता Gogri, Khagaria•
    23 hrs ago
  • तारापुर स्थित श्री श्री 108 बाबा तरेश्वर नाथ उल्टा स्थान महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार की रात महाशिवरात्रि पर निकली झांकी के सफल आयोजन को लेकर कलाकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोबिंद स्वर्णकार ने की, जबकि संचालन विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष हरे कृष्ण वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर विधायक कुमार प्रणय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लोजपा के राष्ट्रीय सचिव मिथलेश कुमार सिंह, उपमुख्य पार्षद पिंटू साह और वार्ड पार्षद रोमित राज मौजूद थे। विधायक कुमार प्रणय ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन महादेव की कृपा से ही सफल होते हैं और कलाकारों को सम्मानित करने की परंपरा सराहनीय है। मिथलेश कुमार सिंह ने भी कलाकारों और युवाओं की मेहनत की प्रशंसा की। इस दौरान समिति के सदस्य संजय पोद्दार, टिपु पोद्दार, सोनू कुमार, सुमंत भगत, रंजीत शर्मा व कुंदन स्वर्णकार सहित झांकी में विभिन्न भगवानों का किरदार निभाने वाले बच्चों को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कलाकारों को सजाने में अप्पू पेंटर, सुभाष पेंटर, परमानंद ठाकुर व नयन आर्ट की भी अहम भूमिका रही, जिन्हें भी सम्मानित किया गया।
    1
    तारापुर स्थित श्री श्री 108 बाबा तरेश्वर नाथ उल्टा स्थान महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार की रात महाशिवरात्रि पर निकली झांकी के सफल आयोजन को लेकर कलाकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोबिंद स्वर्णकार ने की, जबकि संचालन विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष हरे कृष्ण वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर विधायक कुमार प्रणय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लोजपा के राष्ट्रीय सचिव मिथलेश कुमार सिंह, उपमुख्य पार्षद पिंटू साह और वार्ड पार्षद रोमित राज मौजूद थे।
विधायक कुमार प्रणय ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन महादेव की कृपा से ही सफल होते हैं और कलाकारों को सम्मानित करने की परंपरा सराहनीय है। मिथलेश कुमार सिंह ने भी कलाकारों और युवाओं की मेहनत की प्रशंसा की।
इस दौरान समिति के सदस्य संजय पोद्दार, टिपु पोद्दार, सोनू कुमार, सुमंत भगत, रंजीत शर्मा व कुंदन स्वर्णकार सहित झांकी में विभिन्न भगवानों का किरदार निभाने वाले बच्चों को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कलाकारों को सजाने में अप्पू पेंटर, सुभाष पेंटर, परमानंद ठाकुर व नयन आर्ट की भी अहम भूमिका रही, जिन्हें भी सम्मानित किया गया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • #बेगूसराय जिला के #शाम्हो में पशु टीकाकरण के नाम पर सिर्फ सरकारी धन का दुरुपयोग । पशुपालकों तक नहीं पहुंचता लाभ l टीकाकरण चुनिन्दा लोगों तक या क्षेत्र तक सीमित l #news #begusarai #bihar
    1
    #बेगूसराय जिला के #शाम्हो में पशु टीकाकरण के नाम पर सिर्फ सरकारी धन का दुरुपयोग । पशुपालकों तक नहीं पहुंचता लाभ l टीकाकरण चुनिन्दा लोगों तक या क्षेत्र तक सीमित l
#news #begusarai #bihar
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house शमहो अखा कुरहा, बेगूसराय, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Kumar Mithun
    1
    Post by Kumar Mithun
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • चेरियाबरियारपुर पुलिस के द्वारा विक्रमपुर चौक के समीप से एक स्कॉर्पियो से शराब के साथ चार शराब कारोबारी को गिरफ्तार का न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया
    1
    चेरियाबरियारपुर पुलिस के द्वारा विक्रमपुर चौक के समीप से एक स्कॉर्पियो से शराब के साथ चार शराब कारोबारी को गिरफ्तार का न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    21 hrs ago
  • संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित किया गया है। तारापुर अनुमंडल के निबंधन कार्यालय में पदस्थापित अवर निबंधन पदाधिकारी अमन कुमार ने 603वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अमन कुमार मूल रूप से भोजपुर जिले के पनवारी गांव के निवासी हैं। उनके पिता मनोज शर्मा और माता इंदु देवी बेटे की सफलता से काफी खुश हैं। अमन कुमार ने बताया कि यह उनका चौथा प्रयास था और पहली बार साक्षात्कार तक पहुंचे थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों को दिया। उन्होंने बताया कि अनुमंडल कार्यालय से भी उन्हें तैयारी के दौरान पूरा सहयोग मिला। अमन कुमार की पढ़ाई सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई से हुई तथा बाद में उनका चयन आईआईटी-बीएचयू में हुआ। उनकी सफलता पर निबंधन कार्यालय में कर्मियों ने केक काटकर और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कई अधिकारियों व कर्मियों ने उन्हें बधाई दी।
    1
    संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित किया गया है। तारापुर अनुमंडल के निबंधन कार्यालय में पदस्थापित अवर निबंधन पदाधिकारी अमन कुमार ने 603वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अमन कुमार मूल रूप से भोजपुर जिले के पनवारी गांव के निवासी हैं। उनके पिता मनोज शर्मा और माता इंदु देवी बेटे की सफलता से काफी खुश हैं।
अमन कुमार ने बताया कि यह उनका चौथा प्रयास था और पहली बार साक्षात्कार तक पहुंचे थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों को दिया। उन्होंने बताया कि अनुमंडल कार्यालय से भी उन्हें तैयारी के दौरान पूरा सहयोग मिला।
अमन कुमार की पढ़ाई सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई से हुई तथा बाद में उनका चयन आईआईटी-बीएचयू में हुआ। उनकी सफलता पर निबंधन कार्यालय में कर्मियों ने केक काटकर और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कई अधिकारियों व कर्मियों ने उन्हें बधाई दी।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.