Shuru
Apke Nagar Ki App…
माता दुर्गा के भंडारे में उमडा श्रद्धा का सैलाब सोडावास. सोडावास की समीप छापुर गांव के ऐतिहासिक मां दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को भंडारे में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंडावर विधायक ललित यादव रहे। सर्वप्रथम ग्रामीणों ने कन्याओं का पूजन कर भंडारे का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुंडावर विधायक ललित यादव ने कहा कि जगत जननी मां दुर्गा का निवास स्थान सूर्य मंडल है जो की जगत को अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर करती है और जीवन में व्याप्त अंधकार को दूर करती है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा जीवन में व्याप्त अंधकार एवं नकारात्मक दुखों का परिहार करने वाली है।
पत्रकार संदीप यादव
माता दुर्गा के भंडारे में उमडा श्रद्धा का सैलाब सोडावास. सोडावास की समीप छापुर गांव के ऐतिहासिक मां दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को भंडारे में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंडावर विधायक ललित यादव रहे। सर्वप्रथम ग्रामीणों ने कन्याओं का पूजन कर भंडारे का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुंडावर विधायक ललित यादव ने कहा कि जगत जननी मां दुर्गा का निवास स्थान सूर्य मंडल है जो की जगत को अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर करती है और जीवन में व्याप्त अंधकार को दूर करती है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा जीवन में व्याप्त अंधकार एवं नकारात्मक दुखों का परिहार करने वाली है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- सोडावास की समीप छापुर गांव के ऐतिहासिक मां दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को भंडारे में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंडावर विधायक ललित यादव रहे। सर्वप्रथम ग्रामीणों ने कन्याओं का पूजन कर भंडारे का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुंडावर विधायक ललित यादव ने कहा कि जगत जननी मां दुर्गा का निवास स्थान सूर्य मंडल है जो की जगत को अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर करती है और जीवन में व्याप्त अंधकार को दूर करती है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा जीवन में व्याप्त अंधकार एवं नकारात्मक दुखों का परिहार करने वाली है।1
- Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी1
- विश्रान्ति ध्यान-योग प्रकल्प का भव्य शुभारम्भ व सर्वधर्म समागाम का हुआ आयोजन सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्ताँ हमारा - स्वामी धर्मदेव जी महाराज किशनगढ़ बास। विश्रान्ति ध्यान-योग प्रकल्प का भव्य शुभारम्भ व सर्वधर्म समागाम परम् वन्दननीय महामंडलेश्वर श्री स्वामी धरमदेव जी महाराज और पूजनीय संत महंत एवं विद्दज्जनों के शुभ आशीर्वाद तथा प्रेमपूर्ण किशनगढ़ बास के मौठूका रोड़ ग्राम देवता मे किया गया। आचार्य विजय सेवक (विश्रान्ति) नें बताया कि कार्यक्रम के तहत प्रातः 09 बजे हवन एवं ध्वजारोहण, 11 बजे सतसंग सभा दोपहर 1:30 बजे ईश प्रसादम् कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन सूरत सिंह खैरिया ने किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में महामंडलेश्वर श्री स्वामी धरमदेव जी महाराज, आचार्य विजय सेवक जी, स्वामी लाल गिरी जी बोलनी, स्वामी सुधानंद जी हाजीपुर (खेड़ी) इस्माइलपुर दरबार के गद्दी नसीन नसीन ललित जी, उर्दू के विद्वान मौलाना अकबर कासमी का विश्रांति स्थल में सूरत सिंह खैरिया, जसवंत यादव, मोहम्मद कासिम मेवाती, पंजाबी समाज के जिला अध्यक्ष कपिल शर्मा सहित उपस्थित अन्य सेवादारों ने माल्यार्पण कर एवं पटका भेंट कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को के दौरान अपने प्रवचन सम्बोधन में महामंडलेश्वर श्री स्वामी धरमदेव जी महाराज ने कहा कि सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा क्योंकि इस देश में हर धर्म, जाति, संप्रदाय व हर वर्ग के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं दुनिया के करीब 28 देशों में घूम कर आया हूं, जब में लंदन यूनिवर्सिटी में अपना प्रवचन दे रहा था तो मैंने कहा कि आपका शहर बहुत ही सुंदर है, बहुत ही अच्छा है लेकिन मैंने कहा कि सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा। भारत देश हमारा है भारत हमें अपनी जान से भी प्यार है, इसलिए सारी दुनिया को जीना सिखाया है। हिंदुस्तान एक ऐसा देश है जो सबका भला चाहता है, सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत्॥ सभी सुखी हों, सभी निरोग (बीमारियों से मुक्त) हों सभी शुभ (अच्छा) देखें, कोई भी दुःख का भागी न बने। विश्व का कल्याण हो, सारी दुनिया का भला हो भारत की आवाज है और इसे भारत का बच्चा-बच्चा बोलता है। यह संदेश मेरे भारत ने दिया भारत की धरा नें दिया है। विश्रांति ध्यान-योग प्रकल्प के शुभारम्भ व सर्वधर्म समागाम में विधायक दीपचंद खैरिया, रामगढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, प्रधान पंचायत समिति किशनगढ़ बास बीपी सुमन, जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष बलराम यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी प्रकोष्ठ के महासचिव एवं अलवर जिले के प्रभारी जसवंत यादव, मेव पंचायत के प्रवक्ता मोहम्मद कासिम मेवाती, अलवर जिला मेव पंचायत के सदर शेर मोहम्मद, भाजपा नेता डॉक्टर दिनेश यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल, पंजाबी समाज के जिला अध्यक्ष कपिल शर्मा, पेंशनर्स समाज के जिला अध्यक्ष सुल्तान सिंह यादव, पूर्व मेवात अध्यक्ष दीन मोहम्मद मांगलिका, एजीएम जयपुर डिस्कॉम नरपल सिंह रेवाड़ी, सुनील शास्त्री हरियाणा सहित सैकड़ो महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में पहुंचकर स्वामी जी का आशीर्वाद लिया।1
- Alampur , Bansur, Sanvi Shekhawat video gate hue full enjoy kerti hue1
- आईएएस बनने पर पंकज यादव का गांव में भव्य सम्मान पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने साफा-माला पहनाकर किया सम्मान, परिजनों का भी जताया आभार जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट (कोटकासिम) खैरथल -तिजारा। कोटकासिम क्षेत्र के गांव बिलाहेडी के आईएएस बनने पर पंकज पुत्र राम सिंह यादव (गुरुजी बिलाहेडी गांव वाले) का गांव की ओर से भव्य मान-सम्मान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद के सदस्य व पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव अपनी पूरी टीम के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। पूर्व विधायक ने पंकज यादव को साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पंकज ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव और 84 क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस दौरान उन्होंने छात्र के माता-पिता एवं उनकी पत्नी का भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने भी पंकज यादव की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रमेश यादव, मुनेश यादव, चंदन सिंह, धर्मचंद गुरुजी सहित समस्त गांव एवं बस्ती के लोग मौजूद रहे।4
- Post by Rajbala1
- Post by संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया1
- शिविर में 54 यूनिट रक्त एकत्रित सोडावास. युवा भगत सिंह सेना राजस्थान के तत्वावधान में शहीद दिवस पर 19वां रक्तदान शिविर श्री जोतराम धाम गोलाहेड़ा गांव में सोमवार को प्रातः 9 बजे से 3 बजे तक रखा गया। जिसमें 54 यूनिट एकत्रित हुई। युवा भगत सिंह सेवा राजस्थान की प्रदेशाध्यक्ष सरपंच वीरेंद्र शर्मा जसाई के नेतृत्व में शिविर का आयोजन हुआ। जसाई सरपंच वीरेंद्र शर्मा ने 19वीं बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में श्री जोतराम धाम के भक्त मुकेश ने फीता काटकर शिविर का संचालन किया। शिविर के दौरान सभी ने रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।1