logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

01 अगस्त को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जिला स्तरीय मेगा रक्तदान शिविर का होगा आयोजन जिला प्रशासन, हजारीबाग के तत्वावधान में दिनांक 01 अगस्त 2026 (शनिवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (सदर अस्पताल) स्थित ब्लड बैंक परिसर में जिला स्तरीय मेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों, आपातकालीन सर्जरी से गुजर रहे मरीजों तथा थैलेसीमिया, कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए सुरक्षित एवं निःशुल्क रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। साथ ही समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना भी इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। जिला प्रशासन ने सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, युवाओं तथा आम नागरिकों से इस मेगा रक्तदान शिविर में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की है। रक्तदान एक मानवीय सेवा है, जिसके माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है।

18 hrs ago
user_Ravi Sharma Ptrakar Hzb
Ravi Sharma Ptrakar Hzb
हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
18 hrs ago
06161bed-7be7-49de-8b97-c1e023517670

More news from झारखंड and nearby areas
  • Sadak vyakti mein Saat vyaktiyon ke rangot han to aath 60 vyakti ko is prashasan vo chat gai
    1
    Sadak vyakti mein Saat vyaktiyon ke rangot han to aath 60 vyakti ko is prashasan vo chat gai
    user_Shabnam ara
    Shabnam ara
    मांडू, रामगढ़, झारखंड•
    18 hrs ago
  • vlog ghhikiiiijjhhhggfttgffghhuikkjjuiijjhgffgyuiiiikkkk
    1
    vlog ghhikiiiijjhhhggfttgffghhuikkjjuiijjhgffgyuiiiikkkk
    user_Md Javed Ansari
    Md Javed Ansari
    बरही, हजारीबाग, झारखंड•
    1 day ago
  • पौराणिक फल्गु नदी तट पर छात्राओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश बीडीओ चंद्रदेव के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश चतरा: चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड अंतर्गत बेलगढ़ा स्थित पौराणिक फल्गु नदी के तट पर शनिवार को पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) चंद्रदेव ने किया। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने फल्गु नदी के तट पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा जल स्रोतों को सुरक्षित रखने का संदेश भी दिया। बीडीओ चंद्रदेव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने छात्राओं से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि फल्गु नदी का पौराणिक और धार्मिक महत्व है। ऐसे महत्वपूर्ण स्थल पर पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में सकारात्मक संदेश जाएगा। अंत में सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।
    1
    पौराणिक फल्गु नदी तट पर छात्राओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बीडीओ चंद्रदेव के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
चतरा: चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड अंतर्गत बेलगढ़ा स्थित पौराणिक फल्गु नदी के तट पर शनिवार को पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) चंद्रदेव ने किया।
इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने फल्गु नदी के तट पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा जल स्रोतों को सुरक्षित रखने का संदेश भी दिया।
बीडीओ चंद्रदेव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने छात्राओं से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि फल्गु नदी का पौराणिक और धार्मिक महत्व है। ऐसे महत्वपूर्ण स्थल पर पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में सकारात्मक संदेश जाएगा। अंत में सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।
    user_Jitendra Tiwari
    Jitendra Tiwari
    पत्रकार पथलगोरा, चतरा, झारखंड•
    14 min ago
  • जेपीएससी में कथित घोटाला और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपाइयों ने निकाली मशाल जुलूस
    1
    जेपीएससी में कथित घोटाला और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपाइयों ने निकाली मशाल जुलूस
    user_आशीष कुमार मुखर्जी
    आशीष कुमार मुखर्जी
    रिपोर्टर रामगढ़, रामगढ़, झारखंड•
    29 min ago
  • सतगावां में प्रशासनिक बदलाव: बीडीओ मनोज कुमार रवि ने संभाला सीओ का अतिरिक्त प्रभार, सेवानिवृत्त सीओ केशव प्रसाद चौधरी को भावभीनी विदाई रिपोर्ट कौशल पांडेय सतगावां (कोडरमा)। सतगावां प्रखंड में शुक्रवार को प्रशासनिक बदलाव के बीच एक ओर जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार रवि ने अंचल अधिकारी (सीओ) का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया, वहीं दूसरी ओर सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला प्रशासन के आदेश के आलोक में अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सेवानिवृत्त होने के बाद अगली व्यवस्था होने तक बीडीओ मनोज कुमार रवि को अंचल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में विधिवत कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया पूरी हुई, जहां मनोज कुमार रवि ने सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी से पदभार प्राप्त किया। पदभार ग्रहण के बाद बीडीओ सह प्रभारी अंचल अधिकारी मनोज कुमार रवि ने कहा कि वे प्रखंड एवं अंचल दोनों विभागों के कार्यों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। वहीं, अंचल सभागार में सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह ने की, जबकि मंच संचालन पूर्व कोडरमा विधानसभा प्रत्याशी रविंद्र शांडिल्य ने किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि केशव प्रसाद चौधरी ने अपने पूरे सरकारी सेवाकाल में ईमानदारी, निष्ठा एवं सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया और प्रशासनिक कार्यों में अपनी अलग पहचान बनाई। अपने संबोधन में केशव प्रसाद चौधरी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा का यह अध्याय उनके जीवन की महत्वपूर्ण यात्रा रहा और अब वे अपने जीवन के नए पड़ाव में परिवार एवं समाज के बीच अधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे। समारोह के दौरान उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद प्रखंड मुख्यालय से उनके सम्मान में भव्य विदाई जुलूस भी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी,जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। इस अवसर पर प्रमुख ललिता देवी, थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह,अंचल निरीक्षक पवन कुमार साहू, जिला परिषद प्रतिनिधि धनंजय यादव, पंचायत समिति सदस्य नईमुद्दीन,रामावतार चौधरी,सुनील सिंह सहित अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के अधिकारी-कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सतगावां में प्रशासनिक बदलाव: बीडीओ मनोज कुमार रवि ने संभाला सीओ का अतिरिक्त प्रभार, सेवानिवृत्त सीओ केशव प्रसाद चौधरी को भावभीनी विदाई रिपोर्ट कौशल पांडेय सतगावां (कोडरमा)। सतगावां प्रखंड में शुक्रवार को प्रशासनिक बदलाव के बीच एक ओर जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार रवि ने अंचल अधिकारी (सीओ) का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया, वहीं दूसरी ओर सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला प्रशासन के आदेश के आलोक में अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सेवानिवृत्त होने के बाद अगली व्यवस्था होने तक बीडीओ मनोज कुमार रवि को अंचल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में विधिवत कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया पूरी हुई, जहां मनोज कुमार रवि ने सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी से पदभार प्राप्त किया। पदभार ग्रहण के बाद बीडीओ सह प्रभारी अंचल अधिकारी मनोज कुमार रवि ने कहा कि वे प्रखंड एवं अंचल दोनों विभागों के कार्यों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। वहीं, अंचल सभागार में सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह ने की, जबकि मंच संचालन पूर्व कोडरमा विधानसभा प्रत्याशी रविंद्र शांडिल्य ने किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि केशव प्रसाद चौधरी ने अपने पूरे सरकारी सेवाकाल में ईमानदारी, निष्ठा एवं सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया और प्रशासनिक कार्यों में अपनी अलग पहचान बनाई। अपने संबोधन में केशव प्रसाद चौधरी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा का यह अध्याय उनके जीवन की महत्वपूर्ण यात्रा रहा और अब वे अपने जीवन के नए पड़ाव में परिवार एवं समाज के बीच अधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे। समारोह के दौरान उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद प्रखंड मुख्यालय से उनके सम्मान में भव्य विदाई जुलूस भी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी,जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। इस अवसर पर प्रमुख ललिता देवी, थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह,अंचल निरीक्षक पवन कुमार साहू, जिला परिषद प्रतिनिधि धनंजय यादव, पंचायत समिति सदस्य नईमुद्दीन,रामावतार चौधरी,सुनील सिंह सहित अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के अधिकारी-कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    सतगावां में प्रशासनिक बदलाव: बीडीओ मनोज कुमार रवि ने संभाला सीओ का अतिरिक्त प्रभार, सेवानिवृत्त सीओ केशव प्रसाद चौधरी को भावभीनी विदाई

रिपोर्ट कौशल पांडेय 

सतगावां (कोडरमा)। सतगावां प्रखंड में शुक्रवार को प्रशासनिक बदलाव के बीच एक ओर जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार रवि ने अंचल अधिकारी (सीओ) का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया, वहीं दूसरी ओर सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला प्रशासन के आदेश के आलोक में अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सेवानिवृत्त होने के बाद अगली व्यवस्था होने तक बीडीओ मनोज कुमार रवि को अंचल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में विधिवत कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया पूरी हुई, जहां मनोज कुमार रवि ने सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी से पदभार प्राप्त किया।
पदभार ग्रहण के बाद बीडीओ सह प्रभारी अंचल अधिकारी मनोज कुमार रवि ने कहा कि वे प्रखंड एवं अंचल दोनों विभागों के कार्यों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।
वहीं, अंचल सभागार में सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह ने की, जबकि मंच संचालन पूर्व कोडरमा विधानसभा प्रत्याशी रविंद्र शांडिल्य ने किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि केशव प्रसाद चौधरी ने अपने पूरे सरकारी सेवाकाल में ईमानदारी, निष्ठा एवं सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया और प्रशासनिक कार्यों में अपनी अलग पहचान बनाई।
अपने संबोधन में केशव प्रसाद चौधरी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा का यह अध्याय उनके जीवन की महत्वपूर्ण यात्रा रहा और अब वे अपने जीवन के नए पड़ाव में परिवार एवं समाज के बीच अधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे।
समारोह के दौरान उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद प्रखंड मुख्यालय से उनके सम्मान में भव्य विदाई जुलूस भी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी,जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रमुख ललिता देवी, थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह,अंचल निरीक्षक पवन कुमार साहू, जिला परिषद प्रतिनिधि धनंजय यादव, पंचायत समिति सदस्य नईमुद्दीन,रामावतार चौधरी,सुनील सिंह सहित अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के अधिकारी-कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    user_कौशल कुमार पाण्डेय
    कौशल कुमार पाण्डेय
    Media company कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    25 min ago
  • जिला परिवहन पदाधिकारी ने की सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की अपील जिला परिवहन पदाधिकारी ने की सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की अपील हजारीबाग: जिला परिवहन पदाधिकारी ने जिले के सभी वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों से सड़क सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने और वाहन संबंधी सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा शराब या अन्य किसी नशीले पदार्थ के सेवन के बाद वाहन न चलाएं। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने से बचें और सभी यातायात संकेतों का पालन करें। उन्होंने वाहन स्वामियों से वाहन का वैध पंजीकरण, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC), फिटनेस प्रमाणपत्र (जहां लागू हो) एवं ड्राइविंग लाइसेंस समय पर नवीनीकृत कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बिना वैध दस्तावेजों के वाहन चलाना मोटर वाहन अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने अभिभावकों से विशेष आग्रह किया कि वे किसी भी परिस्थिति में नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें, क्योंकि यह कानून का उल्लंघन होने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी लोग यातायात नियमों का पालन कर स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन की भी रक्षा कर सकते हैं।
    1
    जिला परिवहन पदाधिकारी ने की सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की अपील
जिला परिवहन पदाधिकारी ने की सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की अपील
हजारीबाग: जिला परिवहन पदाधिकारी ने जिले के सभी वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों से सड़क सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने और वाहन संबंधी सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा शराब या अन्य किसी नशीले पदार्थ के सेवन के बाद वाहन न चलाएं। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने से बचें और सभी यातायात संकेतों का पालन करें।
उन्होंने वाहन स्वामियों से वाहन का वैध पंजीकरण, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC), फिटनेस प्रमाणपत्र (जहां लागू हो) एवं ड्राइविंग लाइसेंस समय पर नवीनीकृत कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बिना वैध दस्तावेजों के वाहन चलाना मोटर वाहन अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने अभिभावकों से विशेष आग्रह किया कि वे किसी भी परिस्थिति में नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें, क्योंकि यह कानून का उल्लंघन होने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी लोग यातायात नियमों का पालन कर स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन की भी रक्षा कर सकते हैं।
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    19 hrs ago
  • डमौल में पक्की सड़क बनी मुसीबत, जलजमाव से घरों में घुस रहा बारिश का पानी रोल टू इंद्रा मोड़–पत्थलगड़ा मार्ग पर जल निकासी नहीं होने से ग्रामीण परेशान, आवागमन भी प्रभावित पत्थलगड़ा (चतरा): पत्थलगड़ा प्रखंड के डमौल गांव में सड़क निर्माण के बाद जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। रोल टू इंद्रा मोड़–पत्थलगड़ा मार्ग पर हुई बारिश के बाद पक्की सड़क पर पानी जमा हो जाता है। जिससे पूरी सड़क तालाब का रूप ले लेती है। सड़क पर जमा बारिश का पानी आसपास के कई घरों में प्रवेश कर रहा है। जिससे लोगों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि जमीन विवाद के बाद सड़क निर्माण के समय नाली का निर्माण नहीं कराया गया। नतीजतन वर्षा का पूरा पानी सड़क पर जमा होकर घरों की ओर बहने लगता है। इससे लोगों के घरों में पानी घुस रहा है और दीवारों व आंगन को भी नुकसान पहुंच रहा है। जलजमाव के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है, वहीं दोपहिया वाहन चालकों को भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण बिनोद पासवान ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान जल निकासी के लिए नाली की व्यवस्था नहीं की गई। इसी वजह से हर बारिश में सड़क पर पानी जमा हो जाता है और आसपास के घरों में घुस जाता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से ग्रामीण लंबे समय से जूझ रहे हैं। कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से अविलंब नाली निर्माण कर जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांवों का आवागमन करते हैं। यदि जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं पथ निर्माण विभाग से शीघ्र नाली निर्माण कर सड़क से जलजमाव समाप्त करने और मार्ग की स्थिति सुधारने की मांग की है।
    1
    डमौल में पक्की सड़क बनी मुसीबत, जलजमाव से घरों में घुस रहा बारिश का पानी
रोल टू इंद्रा मोड़–पत्थलगड़ा मार्ग पर जल निकासी नहीं होने से ग्रामीण परेशान, आवागमन भी प्रभावित
पत्थलगड़ा (चतरा):  पत्थलगड़ा प्रखंड के डमौल गांव में सड़क निर्माण के बाद जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। रोल टू इंद्रा मोड़–पत्थलगड़ा मार्ग पर हुई बारिश के बाद पक्की सड़क पर पानी जमा हो जाता है। जिससे पूरी सड़क तालाब का रूप ले लेती है। सड़क पर जमा बारिश का पानी आसपास के कई घरों में प्रवेश कर रहा है। जिससे लोगों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि जमीन विवाद के बाद सड़क निर्माण के समय नाली का निर्माण नहीं कराया गया। नतीजतन वर्षा का पूरा पानी सड़क पर जमा होकर घरों की ओर बहने लगता है। इससे लोगों के घरों में पानी घुस रहा है और दीवारों व आंगन को भी नुकसान पहुंच रहा है। जलजमाव के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है, वहीं दोपहिया वाहन चालकों को भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीण बिनोद पासवान ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान जल निकासी के लिए नाली की व्यवस्था नहीं की गई। इसी वजह से हर बारिश में सड़क पर पानी जमा हो जाता है और आसपास के घरों में घुस जाता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से ग्रामीण लंबे समय से जूझ रहे हैं। कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से अविलंब नाली निर्माण कर जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांवों का आवागमन करते हैं। यदि जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं पथ निर्माण विभाग से शीघ्र नाली निर्माण कर सड़क से जलजमाव समाप्त करने और मार्ग की स्थिति सुधारने की मांग की है।
    user_Jitendra Tiwari
    Jitendra Tiwari
    पत्रकार पथलगोरा, चतरा, झारखंड•
    24 min ago
  • दिशोम गुरु एवं झामुमो संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन प्रथम पुण्य तिथि को लेकर तैयारी जोरो पर , 4 अगस्त को आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण
    1
    दिशोम गुरु एवं झामुमो संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन  प्रथम पुण्य तिथि को लेकर तैयारी जोरो पर , 4 अगस्त को आदमकद प्रतिमा का होगा अनावरण
    user_आशीष कुमार मुखर्जी
    आशीष कुमार मुखर्जी
    रिपोर्टर रामगढ़, रामगढ़, झारखंड•
    38 min ago
  • छात्र आंदोलन में फूट, मंच पर मचा बवाल! JLKM के युवा नेताओं और आंदोलनकारी छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक, माहौल हुआ तनावपूर्ण।
    1
    छात्र आंदोलन में फूट, मंच पर मचा बवाल!
JLKM के युवा नेताओं और आंदोलनकारी छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक, माहौल हुआ तनावपूर्ण।
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.