logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार- 1.88 लाख के 9 मोबाइल और टैबलेट बरामद नीमच । ट्रेनों में यात्रियों की नींद और भीड़भाड़ का फायदा उठाकर मोबाइल व कीमती सामान चोरी करने वाले आरोपी को जीआरपी नीमच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 9 एंड्रॉइड मोबाइल और एक टैबलेट सहित कुल 10 डिजिटल डिवाइस बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 1 लाख 88 हजार 689 रुपए बताई गई है। रेल पुलिस अधीक्षक इंदौर यशपालसिंह राजपूत के निर्देश पर ट्रेनों और रेलवे परिसरों में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए जीआरपी नीमच द्वारा आरपीएफ के साथ मिलकर लगातार चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान 9 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि यात्रियों जीआरपी नीमच की सतर्कता से पकड़ा गया आरोपी, पिट्टू बैग लेकर स्टेशन पर बैठा था, पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की का सामान चोरी करने वाला एक संदिग्ध नीमच रेलवे स्टेशन स्थित वायरलेस कार्यालय के पास काले रंग का पिट्ठू बैग लेकर बैठा है। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम स्वतंत्र पंचों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान भगवतीप्रसाद व्यास 42 वर्ष, निवासी पिपलियामंडी, जिला मंदसौर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 9 मोबाइल फोन और एक टैबलेट बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के कई मामले दर्ज होना सामने आया है। मामले में जब्ती की पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई और आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई में जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी, प्रधान आरक्षक वर्दीचन्द खंडेला, कैलाश जगताप, आरक्षक 22 राकेश डोडियार, राजवीर गुर्जर, आईपीएफ नीमच बाबूलाल डागुर और आरपीएफ जवान उमेश नागदा की भूमिका रही।

2 hrs ago
user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
राठौड़ न्यूज एजेंसी
Jawad, Neemuch•
2 hrs ago

ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार- 1.88 लाख के 9 मोबाइल और टैबलेट बरामद नीमच । ट्रेनों में यात्रियों की नींद और भीड़भाड़ का फायदा उठाकर मोबाइल व कीमती सामान चोरी करने वाले आरोपी को जीआरपी नीमच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 9 एंड्रॉइड मोबाइल और एक टैबलेट सहित कुल 10 डिजिटल डिवाइस बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 1 लाख 88 हजार 689 रुपए बताई गई है। रेल पुलिस अधीक्षक इंदौर यशपालसिंह राजपूत के निर्देश पर ट्रेनों और रेलवे परिसरों में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए जीआरपी नीमच द्वारा आरपीएफ के साथ मिलकर लगातार चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान 9 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि यात्रियों जीआरपी नीमच की सतर्कता से पकड़ा गया आरोपी, पिट्टू बैग लेकर स्टेशन पर बैठा था, पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की का सामान चोरी करने वाला एक संदिग्ध नीमच रेलवे स्टेशन स्थित वायरलेस कार्यालय के पास काले रंग का पिट्ठू बैग लेकर बैठा है। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम स्वतंत्र पंचों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान भगवतीप्रसाद व्यास 42 वर्ष, निवासी पिपलियामंडी, जिला मंदसौर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 9 मोबाइल फोन और एक टैबलेट बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के कई मामले दर्ज होना सामने आया है। मामले में जब्ती की पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई और आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई में जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी, प्रधान आरक्षक वर्दीचन्द खंडेला, कैलाश जगताप, आरक्षक 22 राकेश डोडियार, राजवीर गुर्जर, आईपीएफ नीमच बाबूलाल डागुर और आरपीएफ जवान उमेश नागदा की भूमिका रही।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • जावद में शासकीय स्कूलों के बच्चों के लिए स्पोकन इंग्लिश कक्षाओं का शुभारंभ जावद विधानसभा क्षेत्र के सभी शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आज स्पोकन इंग्लिश कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। जावद स्थित सांदीपनि विद्यालय के सभाकक्ष से विद्यार्थियों को वर्चुअली संबोधित किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उनके आत्मविश्वास और रोजगारपरक कौशल को मजबूत करना है। अब शासकीय विद्यालयों के बच्चे एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ज्ञान प्राप्त करने के साथ अंग्रेजी भाषा बोलने का भी नियमित अभ्यास करेंगे। इस अवसर पर शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों को प्रोत्साहित करने तथा घर और स्कूल में अंग्रेजी बोलने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया।
    1
    जावद में शासकीय स्कूलों के बच्चों के लिए स्पोकन इंग्लिश कक्षाओं का शुभारंभ
जावद विधानसभा क्षेत्र के सभी शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आज स्पोकन इंग्लिश कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। जावद स्थित सांदीपनि विद्यालय के सभाकक्ष से विद्यार्थियों को वर्चुअली संबोधित किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उनके आत्मविश्वास और रोजगारपरक कौशल को मजबूत करना है। अब शासकीय विद्यालयों के बच्चे एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ज्ञान प्राप्त करने के साथ अंग्रेजी भाषा बोलने का भी नियमित अभ्यास करेंगे। इस अवसर पर शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों को प्रोत्साहित करने तथा घर और स्कूल में अंग्रेजी बोलने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    23 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ में दिनभर की 6 बड़ी खबरें: नागौर हत्याकांड से लेकर धार्मिक आयोजन और नई कार्यकारिणी तक चित्तौड़गढ़ में मंगलवार को सामने आई इन खबरों में सामाजिक न्याय की मांग से लेकर व्यापारिक समस्याओं, धार्मिक आस्था, सेवा कार्यों और आध्यात्मिक गतिविधियों तक शहर की अलग-अलग तस्वीर देखने को मिली।
    1
    चित्तौड़गढ़ में दिनभर की 6 बड़ी खबरें: नागौर हत्याकांड से लेकर धार्मिक आयोजन और नई कार्यकारिणी तक
चित्तौड़गढ़ में मंगलवार को सामने आई इन खबरों में सामाजिक न्याय की मांग से लेकर व्यापारिक समस्याओं, धार्मिक आस्था, सेवा कार्यों और आध्यात्मिक गतिविधियों तक शहर की अलग-अलग तस्वीर देखने को मिली।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • बोरदा के देवनारायण मंदिर से चोरी हुआ 174 ग्राम चांदी का सामान, कीमत करीब 70 हजार रुपये, महज 18 घंटे में बरामद कर लिया। मंदसौर जिले की भैसोदामंडी पुलिस चौकी ने संपत्ति संबंधी अपराध में त्वरित कार्रवाई करते हुए बोरदा के देवनारायण मंदिर से चोरी हुआ 174 ग्राम चांदी का सामान, कीमत करीब 70 हजार रुपये, महज 18 घंटे में बरामद कर लिया। मंदिर से चांदी का छत्र, आरती, गाय, तिलक और चेन चोरी होने की रिपोर्ट पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 04 विधि-विरुद्ध बालकों को पुलिस अभिरक्षा में लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुन्देला, चौकी प्रभारी भैसोदामंडी उप निरीक्षक धर्मेश यादव सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
    1
    बोरदा के देवनारायण मंदिर से चोरी हुआ 174 ग्राम चांदी का सामान, कीमत करीब 70 हजार रुपये, महज 18 घंटे में बरामद कर लिया।
मंदसौर जिले की भैसोदामंडी पुलिस चौकी ने संपत्ति संबंधी अपराध में त्वरित कार्रवाई करते हुए बोरदा के देवनारायण मंदिर से चोरी हुआ 174 ग्राम चांदी का सामान, कीमत करीब 70 हजार रुपये, महज 18 घंटे में बरामद कर लिया।
मंदिर से चांदी का छत्र, आरती, गाय, तिलक और चेन चोरी होने की रिपोर्ट पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 04 विधि-विरुद्ध बालकों को पुलिस अभिरक्षा में लिया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुन्देला, चौकी प्रभारी भैसोदामंडी उप निरीक्षक धर्मेश यादव सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    54 min ago
  • सिंगोली में डेंगू से एक बालक की मौत, सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद पर उठे सवाल नीमच जिले के सिंगोली कस्बे में डेंगू से एक नाबालिक की मौत हो गई है। घटना के बाद सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद पर कई तरह के सवाल उठ रहे है।
    1
    सिंगोली में डेंगू से एक बालक की मौत, सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद पर उठे सवाल 
नीमच जिले के सिंगोली कस्बे में डेंगू से एक नाबालिक की मौत हो गई है। घटना के बाद सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद पर कई तरह के सवाल उठ रहे है।
    user_Mehboob mev
    Mehboob mev
    Local News Reporter सिंगोली, नीमच, मध्य प्रदेश•
    59 min ago
  • आदिवासी दिवस को ‘भेड़चाल’ बताने वाले मदन राठौड़ को विधायक थावरचन्द डामोर का करारा पलटवार आदिवासी दिवस को ‘भेड़चाल’ बताने वाले मदन राठौड़ को विधायक थावरचन्द डामोर का करारा पलटवार
    1
    आदिवासी दिवस को ‘भेड़चाल’ बताने वाले मदन राठौड़ को विधायक थावरचन्द डामोर का करारा पलटवार
आदिवासी दिवस को ‘भेड़चाल’ बताने वाले मदन राठौड़ को विधायक थावरचन्द डामोर का करारा पलटवार
    user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें जब्त, फार्मा कंपनियों पर केस दर्ज अहमदाबाद : स्पेशल आपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें जब्त की हैं और मिजोरम में एक बिना लाइसेंस वाले सप्लायर और इसे खरीदने वाली कंपनी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसओजी के अनुसार, कंपनी के मालिकों की पहचान हिरेन कांतिलाल पटेल और पारश वोरा के तौर पर हुई है। कंपनी ने मिजोरम की एक फर्म को खेप भेजी थी, जो जरूरी लाइसेंस के बिना काम कर रही थी : एसओजी के एसीपी एसएस निनामा ने कहा कि जांच में पता चला कि कंपनी ने मिजोरम की एक फर्म को खेप भेजी थी, जो जरूरी लाइसेंस के बिना काम कर रही थी। जानकारी मिली थी कि उत्तरं भारत के कई राज्यों में कोडीन सीरप पहुंचाई जा रही है। जांच के दौरान पता चला कि सामान भेजने वाली और खरीदने वाली कंपनियों पर केस दर्ज कोडीन सीरप की कितनी मात्रा पहुंचाई गई हो रही जांच कंपनी ने मिजोरम की एक कंपनी को पार्सल भेजे थे। सामान लेने वाली कंपनी और भेजने वाली दोनों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। क्राइम ब्रांच गैर-कानूनी डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कंपनी कितने समय से यह काम कर रही थी। साथ ही इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके और अलग-अलग राज्यों में इस डिस्ट्रीब्यूशन के दायरे का पता लगाया जा सके। कोडीन सीरप की कितनी मात्रा पहुंचाई गई इसकी भी जांच की जा रही है।
    1
    कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें जब्त, फार्मा कंपनियों पर केस दर्ज

अहमदाबाद  : स्पेशल आपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें जब्त की हैं और मिजोरम में एक बिना लाइसेंस वाले सप्लायर और इसे खरीदने वाली कंपनी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसओजी के अनुसार, कंपनी के मालिकों की पहचान हिरेन कांतिलाल पटेल और पारश वोरा के तौर पर हुई है।
कंपनी ने मिजोरम की एक फर्म को खेप भेजी थी, जो जरूरी लाइसेंस के बिना काम कर रही थी : एसओजी के एसीपी एसएस निनामा ने कहा कि जांच में पता चला कि कंपनी ने मिजोरम की एक फर्म को खेप भेजी थी, जो जरूरी लाइसेंस के बिना काम कर रही थी। जानकारी मिली थी कि उत्तरं भारत के कई राज्यों में कोडीन सीरप पहुंचाई जा रही है।
जांच के दौरान पता चला कि
सामान भेजने वाली और खरीदने वाली कंपनियों पर केस दर्ज
कोडीन सीरप की कितनी मात्रा पहुंचाई गई हो रही जांच
कंपनी ने मिजोरम की एक कंपनी को पार्सल भेजे थे। सामान लेने वाली कंपनी और भेजने वाली दोनों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
क्राइम ब्रांच गैर-कानूनी डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कंपनी कितने समय से यह काम कर रही थी। साथ ही इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके और अलग-अलग राज्यों में इस डिस्ट्रीब्यूशन के दायरे का पता लगाया जा सके। कोडीन सीरप की कितनी मात्रा पहुंचाई गई इसकी भी जांच की जा रही है।
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    2 hrs ago
  • धनेतकलां में पिछले 25 वर्षों से बच्चों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित। Sharma Coaching Center — 25 वर्षों का विश्वास! ✨ कक्षा 1 से 12वीं तक ✨ गणित एवं अंग्रेज़ी पर विशेष ध्यान ✨ कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन 🎓 3 बच्चों के परिवार में 1 बच्चे की पढ़ाई निःशुल्क Sharma Coaching Center धनेतकलां, जिला चित्तौड़गढ़ 25 वर्षों का विश्वास... उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत।
    1
    धनेतकलां में पिछले 25 वर्षों से बच्चों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित। 
Sharma Coaching Center — 25 वर्षों का विश्वास!

✨ कक्षा 1 से 12वीं तक
✨ गणित एवं अंग्रेज़ी पर विशेष ध्यान
✨ कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन
🎓 3 बच्चों के परिवार में 1 बच्चे की पढ़ाई निःशुल्क

Sharma Coaching Center
 धनेतकलां, जिला चित्तौड़गढ़

25 वर्षों का विश्वास... उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • मंदसौर भारी बारिश की आशंका कलेक्टर ने जलधाराओं और रपटों से दूर रहने की अपील की भविष्य न्यूज़ 24 नीमच भारी बारिश की आशंका
    1
    मंदसौर भारी बारिश की आशंका कलेक्टर ने जलधाराओं और रपटों से दूर रहने की अपील की भविष्य न्यूज़ 24 नीमच
भारी बारिश की आशंका
    user_भविष्य न्यूज़ 24
    भविष्य न्यूज़ 24
    Court reporter नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    46 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.