logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें जब्त, फार्मा कंपनियों पर केस दर्ज अहमदाबाद : स्पेशल आपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें जब्त की हैं और मिजोरम में एक बिना लाइसेंस वाले सप्लायर और इसे खरीदने वाली कंपनी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसओजी के अनुसार, कंपनी के मालिकों की पहचान हिरेन कांतिलाल पटेल और पारश वोरा के तौर पर हुई है। कंपनी ने मिजोरम की एक फर्म को खेप भेजी थी, जो जरूरी लाइसेंस के बिना काम कर रही थी : एसओजी के एसीपी एसएस निनामा ने कहा कि जांच में पता चला कि कंपनी ने मिजोरम की एक फर्म को खेप भेजी थी, जो जरूरी लाइसेंस के बिना काम कर रही थी। जानकारी मिली थी कि उत्तरं भारत के कई राज्यों में कोडीन सीरप पहुंचाई जा रही है। जांच के दौरान पता चला कि सामान भेजने वाली और खरीदने वाली कंपनियों पर केस दर्ज कोडीन सीरप की कितनी मात्रा पहुंचाई गई हो रही जांच कंपनी ने मिजोरम की एक कंपनी को पार्सल भेजे थे। सामान लेने वाली कंपनी और भेजने वाली दोनों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। क्राइम ब्रांच गैर-कानूनी डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कंपनी कितने समय से यह काम कर रही थी। साथ ही इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके और अलग-अलग राज्यों में इस डिस्ट्रीब्यूशन के दायरे का पता लगाया जा सके। कोडीन सीरप की कितनी मात्रा पहुंचाई गई इसकी भी जांच की जा रही है।

1 hr ago
user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
राठौड़ न्यूज एजेंसी
Jawad, Neemuch•
1 hr ago

कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें जब्त, फार्मा कंपनियों पर केस दर्ज अहमदाबाद : स्पेशल आपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें जब्त की हैं और मिजोरम में एक बिना लाइसेंस वाले सप्लायर और इसे खरीदने वाली कंपनी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसओजी के अनुसार, कंपनी के मालिकों की पहचान हिरेन कांतिलाल पटेल और पारश वोरा के तौर पर हुई है। कंपनी ने मिजोरम की एक फर्म को खेप भेजी थी, जो जरूरी लाइसेंस के बिना काम कर रही थी : एसओजी के एसीपी एसएस निनामा ने कहा कि जांच में पता चला कि कंपनी ने मिजोरम की एक फर्म को खेप भेजी थी, जो जरूरी लाइसेंस के बिना काम कर रही थी। जानकारी मिली थी कि उत्तरं भारत के कई राज्यों में कोडीन सीरप पहुंचाई जा रही है। जांच के दौरान पता चला कि सामान भेजने वाली और खरीदने वाली कंपनियों पर केस दर्ज कोडीन सीरप की कितनी मात्रा पहुंचाई गई हो रही जांच कंपनी ने मिजोरम की एक कंपनी को पार्सल भेजे थे। सामान लेने वाली कंपनी और भेजने वाली दोनों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। क्राइम ब्रांच गैर-कानूनी डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कंपनी कितने समय से यह काम कर रही थी। साथ ही इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके और अलग-अलग राज्यों में इस डिस्ट्रीब्यूशन के दायरे का पता लगाया जा सके। कोडीन सीरप की कितनी मात्रा पहुंचाई गई इसकी भी जांच की जा रही है।

More news from Neemuch and nearby areas
  • छात्रों पर लाठीचार्ज, भूख हड़ताल कर रहे छात्र नेता देवेंद्र हॉस्पिटल में भर्ती रांची । झारखंड के रांची में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्र बैरिकेडिंग तोड विधानसभा गेट के पास पहुंच गए। छात्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें गेट से हटाने की कोशिश की, लेकिन नहीं हटे तो लाठीचार्ज कर खदेड दिया। कई बार पुलिस और छात्रों के बीच झडप की नौबत आई। दो-तीन बार लाठीचार्ज करना पडा। कुछ छात्रों के सिर पर चोटें आई हैं। प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर पानी की बोतलें और चप्पलें फेंकीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों के मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत और भरोसे पर जोर दिया और कंहा कि छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, झारखंड म विरोध कर रहे छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग गलत है। छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है। झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करना चाहिए। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महोती की धरनास्थल पर तबीयत बिगड़ गई। पुलिस प्रशासन ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया छात्र है। इससे पहले आंदोलनकारी सुबह 10 बजे ओल्ड विधानसभा के पास एकत्रित हुए और फिर विधानसभा के घेराव के लिए निकले। पुलिस ने कंटीले तार की बैरिकेडिंग कर रखी थी। पुलिस ने जैसे ही वाटर कैनन का इस्तेमाल किया छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़कर डांस करते नजर आए। कुछ छात्रों ने राष्ट्रगान गाया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। 6 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इधर, सीआईडी ने जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया है। 21 जुलाई को जेपीएससी ऑफिस में रेड के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। सीआईडी उनसे लगातार पूछताछ कर रही थी। झारखंड पीएससी-एसएससी की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर 17 दिन से आंदोलन कर रहे हैं देवेंद्रनाथ महतो समेत 6 छात्र भूख हडताल पर हैं। वे एंबुलेंस स विधानसभा घेराव में शामिल हुए
    1
    छात्रों पर लाठीचार्ज, भूख हड़ताल कर रहे छात्र नेता देवेंद्र हॉस्पिटल में भर्ती
रांची । झारखंड के रांची में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्र बैरिकेडिंग तोड विधानसभा गेट के पास पहुंच गए। छात्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें गेट से हटाने की कोशिश की, लेकिन नहीं हटे तो लाठीचार्ज कर खदेड दिया।
कई बार पुलिस और छात्रों के बीच झडप की नौबत आई। दो-तीन बार लाठीचार्ज करना पडा। कुछ छात्रों के सिर पर चोटें आई हैं। प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर पानी की बोतलें और चप्पलें फेंकीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों के मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत और भरोसे पर जोर दिया और कंहा कि छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, झारखंड म विरोध कर रहे छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग गलत है। छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है। झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और उनकी
समस्याओं का तुरंत समाधान करना चाहिए। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महोती की धरनास्थल पर तबीयत बिगड़ गई। पुलिस प्रशासन ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया छात्र है। इससे पहले आंदोलनकारी सुबह 10 बजे ओल्ड विधानसभा के पास एकत्रित हुए और फिर विधानसभा के घेराव के लिए
निकले। पुलिस ने कंटीले तार की बैरिकेडिंग कर रखी थी। पुलिस ने जैसे ही वाटर कैनन का इस्तेमाल किया छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़कर डांस करते नजर आए। कुछ छात्रों ने राष्ट्रगान गाया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। 6 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इधर, सीआईडी ने जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया है। 21 जुलाई को जेपीएससी ऑफिस में रेड के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। सीआईडी उनसे लगातार पूछताछ कर रही थी। झारखंड पीएससी-एसएससी की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर 17 दिन से आंदोलन कर रहे हैं देवेंद्रनाथ महतो समेत 6 छात्र भूख हडताल पर हैं। वे एंबुलेंस स विधानसभा घेराव में शामिल हुए
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    1 hr ago
  • अठाना में झमाझम बारिश: मुरझाए चेहरों पर लौटी मुस्कान, खरीफ फसलों को मिला नया जीवनदान विष्णु सिंह कुशवाह अठाना अठाना। क्षेत्र में लंबे इंतजार के बाद आज दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने मौसम का रुख बदल दिया है। मानसून की पहली लंबी खेंच के कारण सूखे की कगार पर खड़ी खरीफ फसलों को इस बारिश से नया जीवनदान मिला है।पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण किसान बेहद चिंतित थे। अपनी फसलों को बचाने के लिए किसानों ने पूजा-अर्चना से लेकर हर संभव जतन किए थे। आखिरकार किसानों की मेहनत और दुआएं रंग लाईं और आसमान से राहत की बूंदें बरसीं। तेज बारिश शुरू होते ही किसानों के मुरझाए हुए चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। कृषि जानकारों के अनुसार, यह बारिश फसलों के लिए अमृत के समान है, जिससे उत्पादन में सुधार होगा।- रिपोर्टर विष्णु सिंह कुशवाह, अठाना
    2
    अठाना में झमाझम बारिश: मुरझाए चेहरों पर लौटी मुस्कान, खरीफ फसलों को मिला नया जीवनदान
विष्णु सिंह कुशवाह अठाना
अठाना। क्षेत्र में लंबे इंतजार के बाद आज दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने मौसम का रुख बदल दिया है। मानसून की पहली लंबी खेंच के कारण सूखे की कगार पर खड़ी खरीफ फसलों को इस बारिश से नया जीवनदान मिला है।पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण किसान बेहद चिंतित थे। अपनी फसलों को बचाने के लिए किसानों ने पूजा-अर्चना से लेकर हर संभव जतन किए थे। आखिरकार किसानों की मेहनत और दुआएं रंग लाईं और आसमान से राहत की बूंदें बरसीं। तेज बारिश शुरू होते ही किसानों के मुरझाए हुए चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। कृषि जानकारों के अनुसार, यह बारिश फसलों के लिए अमृत के समान है, जिससे उत्पादन में सुधार होगा।- रिपोर्टर विष्णु सिंह कुशवाह, अठाना
    user_Apni news Athana
    Apni news Athana
    Bicycle Shop जावद, नीमच, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान को लेकर नीमच में होंगे व्यापक आयोजन नीमच। जिले में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। तिरंगा यात्रा, रैली, मैराथन, साइक्लोथॉन, बाइक रैली, मानव श्रृंखला, तिरंगा सजावट, प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी और देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस और श्रद्धांजलि सभा होगी। साथ ही ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष गतिविधियां भी आयोजित होंगी।
    1
    🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान को लेकर नीमच में होंगे व्यापक आयोजन
नीमच। जिले में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। तिरंगा यात्रा, रैली, मैराथन, साइक्लोथॉन, बाइक रैली, मानव श्रृंखला, तिरंगा सजावट, प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी और देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस और श्रद्धांजलि सभा होगी। साथ ही ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष गतिविधियां भी आयोजित होंगी।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    22 hrs ago
  • भाटखेड़ी में रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी भाटखेड़ी में रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी जय जय महाकाल के जयकारों से गूंज उठा पूरा नगर मनासा। समीप गांव भाटखेड़ी में सावन के दूसरे सोमवार को रिमझिम बारिश के बीच बाबा महाकाल की ऐसी भव्य शाही सवारी निकली, जिसे देख हर कोई शिवभक्ति के रंग में रंग गया। डीजे और ढोल की धुन पर झूमते इन श्रद्धालुओं का उत्साह आसमान छू रहा है!सावन के पावन सोमवार को ग्राम भाटखेड़ी के प्रसिद्ध श्री शेषावतार मंदिर से इस भव्य शाही सवारी का आगाज हुआ। जैसे ही बाबा की पालकी नगर भ्रमण पर निकली, पूरा इलाका 'हर-हर महादेव' और 'जय महाकाल' के जयकारों से गूंज उठा। आसमान से बरसती रिमझिम फुहारें भी शिवभक्तों के इस सैलाब को रोक नहीं पाईं। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं... हर कोई भजनों की धुन पर थिरकता नजर आया। गांव की गलियों में जगह-जगह बाबा का स्वागत किया गया।पूरे नगर का भ्रमण करने के बाद यह शाही सवारी वापस शेषावतार मंदिर पहुंची, जहाँ शंखध्वनि के साथ बाबा की अलौकिक महाआरती की गई और भक्तों में महाप्रसाद का वितरण किया गया।
    1
    भाटखेड़ी में रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी 
भाटखेड़ी में रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की भव्य शाही सवारी जय जय महाकाल के जयकारों से गूंज उठा पूरा नगर
मनासा। समीप गांव भाटखेड़ी में सावन के दूसरे सोमवार को रिमझिम बारिश के बीच बाबा महाकाल की ऐसी भव्य शाही सवारी निकली, जिसे देख हर कोई शिवभक्ति के रंग में रंग गया। डीजे और ढोल की धुन पर झूमते इन श्रद्धालुओं का उत्साह आसमान छू रहा है!सावन के पावन सोमवार को ग्राम भाटखेड़ी के प्रसिद्ध श्री शेषावतार मंदिर से इस भव्य शाही सवारी का आगाज हुआ। जैसे ही बाबा की पालकी नगर भ्रमण पर निकली, पूरा इलाका 'हर-हर महादेव' और 'जय महाकाल' के जयकारों से गूंज उठा। आसमान से बरसती रिमझिम फुहारें भी शिवभक्तों के इस सैलाब को रोक नहीं पाईं। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं... हर कोई भजनों की धुन पर थिरकता नजर आया। गांव की गलियों में जगह-जगह बाबा का स्वागत किया गया।पूरे नगर का भ्रमण करने के बाद यह शाही सवारी वापस शेषावतार मंदिर पहुंची, जहाँ शंखध्वनि के साथ बाबा की अलौकिक महाआरती की गई और भक्तों में महाप्रसाद का वितरण किया गया।
    user_Rakeshsharma Rakeshsharma
    Rakeshsharma Rakeshsharma
    मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ में दिनभर की 6 बड़ी खबरें: नागौर हत्याकांड से लेकर धार्मिक आयोजन और नई कार्यकारिणी तक चित्तौड़गढ़ में मंगलवार को सामने आई इन खबरों में सामाजिक न्याय की मांग से लेकर व्यापारिक समस्याओं, धार्मिक आस्था, सेवा कार्यों और आध्यात्मिक गतिविधियों तक शहर की अलग-अलग तस्वीर देखने को मिली।
    1
    चित्तौड़गढ़ में दिनभर की 6 बड़ी खबरें: नागौर हत्याकांड से लेकर धार्मिक आयोजन और नई कार्यकारिणी तक
चित्तौड़गढ़ में मंगलवार को सामने आई इन खबरों में सामाजिक न्याय की मांग से लेकर व्यापारिक समस्याओं, धार्मिक आस्था, सेवा कार्यों और आध्यात्मिक गतिविधियों तक शहर की अलग-अलग तस्वीर देखने को मिली।
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    12 min ago
  • आजादी के बाद भी "नो नेटवर्क वाला पहाड़ा गांव" जहां मोबाइल चलाने के लिए पहाड़ पर चढ़ते हैं लोग आजादी के बाद भी "नो नेटवर्क वाला पहाड़ा गांव" जहां मोबाइल चलाने के लिए पहाड़ पर चढ़ते हैं लोग जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-आज के विकसित दौर में भारत के कोने-कोने में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा पहुंच चुकी है लेकिन धरियावद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पहाड़ा में आज भी लोग मोबाइल नेटवर्क के लिए तरस रहे है। जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत पहाड़ के सरपंच भेरूलाल मीणा ने बताया कि आजादी के 78 साल बीत जाने के बाद भी ग्राम पंचायत पहाड़ा में नेटवर्क नहीं होने से ग्रामीणों को मोबाइल चलाने के लिए पहाड़ या पेड़ों पर चढ़ना पड़ता है। चारों ओर जंगल,पहाड़ और प्राकृतिक खूबसूरती से गिरा यह इलाका आज भी ऐसी बुनियादी सुविधा का इंतजार कर रहा है जो देश के अधिकतर हिस्सों में सामान्य बात है। दरअसल आजादी के 78 साल बीत जाने के बाद भी यहां पर नेटवर्क नहीं पहुंचा है। आबादी बाहुल्य क्षेत्र होने के बावजूद किसी भी कंपनी का यहां पर नेटवर्क नहीं पहुंचा है। पूरे क्षेत्र के लोग आज भी फोन करने,ऑनलाइन पढ़ाई करने,डिजिटल पेमेंट करने या किसी आपात स्थिति में एंबुलेंस बुलाने के लिए पहाड़ों पर चढ़ने को मजबूर है। ग्राम पंचायत सरपंच ने बताया कि इसके लिए मैंने स्वयं अपने लेटर पैड ग्राम पंचायत के एवं सांसद व सम्बंधित अधिकारियों को इस समस्या के बारे में अवगत करवाया है। फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बीएसएनल कंपनी का टावर तो खड़ा हुआ है लेकिन नेटवर्क की कब शुरुआत कब होगी इसके बारे में कहा नहीं जा सकता। यहां नेटवर्क की कमी से ग्रामीणों की पीड़ा सिर्फ नेटवर्क तक सीमित नहीं दिखी यह शिक्षा, स्वास्थ्य ,रोजगार, डिजिटल सेवाओं ,महिलाओं की सुरक्षा ,रिश्तों और यहां तक की शादियों पर भी असर डाल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय नेता बड़ी- बड़ी बातें करते हैं लेकिन चुनाव खत्म होते ही यह इलाका फिर से सरकार और प्रशासन की प्राथमिकताओं से गायब हो जाता है।
    1
    आजादी के बाद भी "नो नेटवर्क वाला पहाड़ा गांव" जहां मोबाइल चलाने के लिए पहाड़ पर चढ़ते हैं लोग
आजादी के बाद भी "नो नेटवर्क वाला पहाड़ा गांव" जहां मोबाइल चलाने के लिए पहाड़ पर चढ़ते हैं लोग
जुबेर अहमद
धरियावद
धरियावद-आज के विकसित दौर में भारत के कोने-कोने में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा पहुंच चुकी है लेकिन धरियावद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पहाड़ा में आज भी लोग मोबाइल नेटवर्क के लिए तरस रहे है। जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत पहाड़ के सरपंच भेरूलाल मीणा ने बताया कि आजादी के 78 साल बीत जाने के बाद भी ग्राम पंचायत पहाड़ा में नेटवर्क नहीं होने से ग्रामीणों को मोबाइल चलाने के लिए पहाड़ या पेड़ों पर चढ़ना पड़ता है। चारों ओर जंगल,पहाड़ और प्राकृतिक खूबसूरती से गिरा यह इलाका आज भी ऐसी बुनियादी सुविधा का इंतजार कर रहा है जो देश के अधिकतर हिस्सों में सामान्य बात है। दरअसल आजादी के 78 साल बीत जाने के बाद भी यहां पर नेटवर्क नहीं पहुंचा है। आबादी बाहुल्य  क्षेत्र होने के बावजूद किसी भी कंपनी का यहां पर नेटवर्क नहीं पहुंचा है। पूरे क्षेत्र के लोग आज भी फोन करने,ऑनलाइन पढ़ाई करने,डिजिटल पेमेंट करने या किसी आपात स्थिति में एंबुलेंस बुलाने के लिए पहाड़ों पर चढ़ने को मजबूर है। ग्राम पंचायत सरपंच ने बताया कि इसके लिए मैंने स्वयं अपने लेटर पैड ग्राम पंचायत के एवं सांसद व सम्बंधित अधिकारियों को इस समस्या के बारे में अवगत करवाया है। फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बीएसएनल कंपनी का टावर तो खड़ा हुआ है लेकिन नेटवर्क की कब शुरुआत कब होगी इसके बारे में कहा नहीं जा सकता। यहां नेटवर्क की कमी से ग्रामीणों की पीड़ा सिर्फ नेटवर्क तक सीमित नहीं दिखी यह शिक्षा, स्वास्थ्य ,रोजगार, डिजिटल सेवाओं ,महिलाओं की सुरक्षा ,रिश्तों और यहां तक की शादियों पर भी असर डाल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय नेता बड़ी- बड़ी बातें करते हैं लेकिन चुनाव खत्म होते ही यह इलाका फिर से सरकार और प्रशासन की प्राथमिकताओं से गायब हो जाता है।
    user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार- 1.88 लाख के 9 मोबाइल और टैबलेट बरामद नीमच । ट्रेनों में यात्रियों की नींद और भीड़भाड़ का फायदा उठाकर मोबाइल व कीमती सामान चोरी करने वाले आरोपी को जीआरपी नीमच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 9 एंड्रॉइड मोबाइल और एक टैबलेट सहित कुल 10 डिजिटल डिवाइस बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 1 लाख 88 हजार 689 रुपए बताई गई है। रेल पुलिस अधीक्षक इंदौर यशपालसिंह राजपूत के निर्देश पर ट्रेनों और रेलवे परिसरों में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए जीआरपी नीमच द्वारा आरपीएफ के साथ मिलकर लगातार चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान 9 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि यात्रियों जीआरपी नीमच की सतर्कता से पकड़ा गया आरोपी, पिट्टू बैग लेकर स्टेशन पर बैठा था, पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की का सामान चोरी करने वाला एक संदिग्ध नीमच रेलवे स्टेशन स्थित वायरलेस कार्यालय के पास काले रंग का पिट्ठू बैग लेकर बैठा है। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम स्वतंत्र पंचों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान भगवतीप्रसाद व्यास 42 वर्ष, निवासी पिपलियामंडी, जिला मंदसौर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 9 मोबाइल फोन और एक टैबलेट बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के कई मामले दर्ज होना सामने आया है। मामले में जब्ती की पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई और आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई में जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी, प्रधान आरक्षक वर्दीचन्द खंडेला, कैलाश जगताप, आरक्षक 22 राकेश डोडियार, राजवीर गुर्जर, आईपीएफ नीमच बाबूलाल डागुर और आरपीएफ जवान उमेश नागदा की भूमिका रही।
    1
    ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार-

1.88 लाख के 9 मोबाइल और टैबलेट बरामद

नीमच । ट्रेनों में यात्रियों की नींद और भीड़भाड़ का फायदा उठाकर मोबाइल व कीमती सामान चोरी करने वाले आरोपी को जीआरपी नीमच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 9 एंड्रॉइड मोबाइल और एक टैबलेट सहित कुल 10 डिजिटल डिवाइस बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 1 लाख 88 हजार 689 रुपए बताई गई है।
रेल पुलिस अधीक्षक इंदौर यशपालसिंह राजपूत के निर्देश पर ट्रेनों और रेलवे परिसरों में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए जीआरपी नीमच द्वारा आरपीएफ के साथ मिलकर लगातार चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान 9 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि यात्रियों
जीआरपी नीमच की सतर्कता से पकड़ा गया आरोपी, पिट्टू बैग लेकर स्टेशन पर बैठा था, पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की
का सामान चोरी करने वाला एक संदिग्ध नीमच रेलवे स्टेशन स्थित वायरलेस कार्यालय के पास काले रंग का पिट्ठू बैग लेकर बैठा है।
सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम स्वतंत्र पंचों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान
भगवतीप्रसाद व्यास 42 वर्ष, निवासी पिपलियामंडी, जिला मंदसौर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 9 मोबाइल फोन और एक टैबलेट बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के कई मामले दर्ज होना सामने आया है। मामले में जब्ती की पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई और आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई में जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी, प्रधान आरक्षक वर्दीचन्द खंडेला, कैलाश जगताप, आरक्षक 22 राकेश डोडियार, राजवीर गुर्जर, आईपीएफ नीमच बाबूलाल डागुर और आरपीएफ जवान उमेश नागदा की भूमिका रही।
    user_राठौड़ न्यूज एजेंसी
    राठौड़ न्यूज एजेंसी
    Jawad, Neemuch•
    1 hr ago
  • नीमच मन्दसौर विकास के दावे की पोल बेलारा के शमशान में छत ना होने से बारिश में टेंट के सहारे अंतिम अंतिम संस्कार करने को मजबूर
    1
    नीमच मन्दसौर विकास के दावे की पोल बेलारा के शमशान में छत ना होने से बारिश में टेंट के सहारे अंतिम 
अंतिम संस्कार करने को मजबूर
    user_भविष्य न्यूज़ 24
    भविष्य न्यूज़ 24
    Court reporter नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.