गंगाधर महतो बने ICCSWE झारखंड के संगठन सचिव, लोगों ने दी बधाई डुमरी/गिरिडीह। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) एवं महिला उद्यमियों के सशक्तिकरण के लिए कार्यरत इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स फॉर एससी, एसटी एंड वूमेन एंटरप्रेन्योर्स (ICCSWE) ने लक्ष्मणटुंडा निवासी एवं झाएकिमयू के केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो को झारखंड राज्य इकाई का संगठन सचिव नियुक्त किया है। ICCSWE की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव (प्रशासन) सीमा किरण द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि श्री महतो संगठन के संविधान, नियमों एवं विनियमों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही वे झारखंड में एससी, एसटी एवं महिला उद्यमियों के उद्यमिता विकास, प्रोत्साहन और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।संगठन ने श्री महतो की प्रतिबद्धता एवं कार्यक्षमता पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।इस नियुक्ति की सूचना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव (नई दिल्ली), राष्ट्रीय संयुक्त सचिव संजय पाहन तथा झारखंड के महासचिव रवींद्र कुमार महतो को भी आवश्यक जानकारी एवं सहयोग हेतु प्रेषित की गई है।

- रोजगार के लिए गए काड़ामारा गांव के 35 वर्षीय युवक विजय सिंह की ओडिशा के एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत। रोजगार की तलाश में पलायन करना चंद्रपुरा प्रखंड के एक और परिवार के लिए भारी पड़ गया। तुरियो पंचायत अंतर्गत काड़ामारा गांव निवासी 35 वर्षीय विजय सिंह की ओडिशा के एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गया। जानकारी के अनुसार विजय सिंह पिछले तीन महीने से ओडिशा राज्य के झारसुगुड़ा में स्थित रूंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड स्टील प्लांट में मजदूरी का काम कर रहा था। परिजनों ने बताया कि पिछले दो दिनों से उसकी तबीयत खराब थी। बुधवार को सुबह अस्पताल से ही उसने वीडियो कॉल के माध्यम से पत्नी से बातचीत भी की थी। शाम में उनकी मृत्यु हो जाने की सूचना दी। मृतक की पत्नी ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण विजय रोजगार के लिए ओडिशा गया था। वह बहुत मेहनती था और परिवार का भरण-पोषण के लिए कठिन परिस्थितियों में भी काम करता था। उसका घर का भी स्थिति ठीक नहीं। खपरा का कच्चा मकान है। वह भी गिरने के कगार पर है। नतीजन वह अपने मायके में रहती थी। उनका शव गुरुवार-शुक्रवार की रात्रि 2 बजे पैतृक गांव कांडामारा लाया गया। इधर विजय की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियों और एक पुत्र को छोड़ गया है। चार छोटे-छोटे बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके। शव पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने घर का इकलौता पुत्र था। उसके पिता भी 6 साल पहले मृत्यु हो गया है। शुक्रवार को उनका दाहसंस्कार किया जाएगा।1
- ⚠️ जान जोखिम में डालकर उफनती नहर पार कर रहे लोग! sach Tak Jharkhand News बेड़म और हुरलुंग क्षेत्र की यह जमीनी हकीकत देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सवाल एक ही है—प्रशासन आखिर कब जागेगा? पूरी रिपोर्ट देखने के लिए वीडियो को अंत तक देखें और शेयर करें। 🔁1
- narendramodi Parliament passes a Bill that makes our examination system more robust! mahii_bishnoii07 जय हिंद activerahul0993 Modi ji Aaj mai thoda let ho gya narendramodi Parliament passes a Bill that makes our examination system more robust! mahii_bishnoii07 जय हिंद activerahul0993 Modi ji Aaj mai thoda let ho gya1
- JPSC/JSSC पैपर लिक झारखण्ड रांची में प्रद्रर्शण छात्र के भविष्य #jssc #jpsc #jharkhand #ranchi #india1
- जंतर-मंतर में महिला का फूटा गुस्सा, 'गोदी मीडिया' को लेकर कह दी बड़ी बात जंतर-मंतर में महिला का फूटा गुस्सा, 'गोदी मीडिया' को लेकर कह दी बड़ी बात1
- केंदुआडीह सड़क के नीचे आखिर क्या है? 30 मीटर गहराई तक होगी वैज्ञानिक पड़ताल IIT-ISM की टीम खोलेगी धंसान का राज जांच के बाद तय होगा सड़क का भविष्य1