यूपी के IAS रिंकू सिंह राही ने ये कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि उनको लंबे समय से न पोस्टिंग दी जा रही है। न कोई काम दिया जा रहा है। वो संबद्ध है। न कोई काम और न गरिमापूर्ण कार्य आवंटन। “ईमानदार IAS ने छोड़ी नौकरी… सिस्टम पर लगाया बड़ा आरोप!” UP कैडर के 2022 बैच के IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही ने इस्तीफा दे दिया है। अपने विस्तृत पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें काम करने का अवसर नहीं दिया गया और “संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम” चल रहा है। SDM रहते हुए कार्रवाई के बाद उन्हें साइडलाइन किया गया। राही ने कहा वेतन मिल रहा था, लेकिन जनसेवा का मौका नहीं। इसे उन्होंने नैतिक निर्णय बताया। 2009 में घोटाला उजागर करने पर राही को 7 गोलियां लगी थीं, फिर भी वे बचे थे। शाहजहांपुर वकीलों के एक प्रदर्शन में उठक बैठक का उनका वीडियो वायरल हुआ था तब सरकार ने उनको अटैच कर दिया था तब से पोस्टिंग नहीं आई। सूत्रों के मुताबिक रिंकू अकेले नहीं है बहुत से अफसरों को साइडलाइन करके रखा गया है।

- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी4
- थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर में हनुमान जयंती के अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। दर्शन के लिए लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “बजरंग बली की जय” के जयकारों से गूंज उठा। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जी के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगते रहे। भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां हनुमान जी की विशेष कृपा से भूत-प्रेत बाधा से मुक्ति मिलती है। साथ ही मंदिर में मिलने वाले पवित्र जल के सेवन से बीमारियों में भी राहत मिलने की मान्यता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग जल ग्रहण करने के लिए भी पहुंचे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे दिन गांव में मेले जैसा माहौल बना रहा और कुबेरपुर आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा।5
- Post by Irshad sheikh1
- फतेहगढ़ पुलिस का गुड़वर्क: 101 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सौंपे। सर्विलांस टीम को मिली बड़ी सफलता गुमशुदा खोए हुए कुल 101 एंड्राइड मोबाइल फोन लगभग लगभग 22 लाख रुपए के बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किए गए । एंकर: फतेहगढ़ पुलिस लाइन स्थित पुलिस लाइन सभागार में सीओ अमृतपुर संजय वर्मा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता आयोजित की। गुमशुदा खोए हुए कल 101 एंड्राइड मोबाइल फोन सर्विलांस सेल द्वारा बरामद किए गए। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपए बताई गई है। मोबाइल स्वामियों को खोए हुए मोबाइल फोन सुपुर्द किए गए। मोबाइल फोन स्वामियों को फोन मिलते ही चेहरे पर खुशी नजर आई। एसपी आरती सिंह के निर्देशन में सर्विलांस सेल टीम प्रभारी संत कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर अमित शर्मा, हेड कांस्टेबल संदीप राव, अनुराग कुमार, सचिन सिंह, राहुल शर्मा ने कड़ी मेहनत से जनपद व अन्य जनपदों में खोए हुए 101 मोबाइल फोन बरामद किए। उसके बाद मोबाइल स्वामियों को सौंपे गए। बाइट: संजय वर्मा ( क्षेत्राधिकारी अमृतपुर, फर्रुखाबाद)3
- “जब भगवान का दरबार ही सुरक्षित नहीं… तो फिर कौन है महफूज?” बाराबंकी से बड़ी खबर सतरिख थाना क्षेत्र के मंजीठा गांव के पास स्थित खाटू श्याम मंदिर में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। बेखौफ चोर मंदिर में घुसे और दान पेटी को तोड़कर उसमें रखी हजारों रुपये की नकदी साफ कर दी। हद तो तब हो गई जब चोर पुजारी की मेहनत की सैलरी भी लेकर फरार हो गए। सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तो टूटी दान पेटी और खाली पड़ा स्थान देखकर सभी के होश उड़ गए। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोग इसे आस्था पर सीधा हमला मान रहे हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची सतरिख थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब बड़ा सवाल ये है कि जब भगवान का घर ही सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी की सुरक्षा कैसे तय होगी? पुलिस ने जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया है।4
- Post by Mohd Saleem1
- रिपोर्टर हुकुम सिंह दातागंज प्राथमिक विद्यालय मे वार्षिक उत्सव और परिक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया* जगत ब्लॉक के बमनी प्राथमिक विधालय मे वार्षिक उत्सव एवं परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया वहीं कक्षा 5 से जो छात्र उत्तीर्ण कर चुके हैं उनको अंक प्रमाण पत्र देकर शुभकामनाएं प्रेषित की इस उपलक्ष में विद्यालय में बच्चों के नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया वही प्रधानाध्यापक अब्दुल हसीव बच्चो को पुरस्कृत किया किया और बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की इस कार्यक्रम में गांव के भी लोग मौजूद रहे और विद्यालय में के अध्यापकगणो ने बच्चों का मनोबल बढाया शिक्षामित्र नीरज कुमार सिंह शिक्षा मित्र राजबाला देवी सहायक शिक्षक रेनु सोनी सहित समस्त अध्यापक गढ़ और ग्रामवासी रामनिबास राजपूत पंडित मोनू मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे1
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी3