Shuru
Apke Nagar Ki App…
gharelu upay ayurvedic ke nuskhe dekhne ke liye hamen follow se like Karen share Karen gharelu upay
Asha Rani
gharelu upay ayurvedic ke nuskhe dekhne ke liye hamen follow se like Karen share Karen gharelu upay
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by MAHARAJ SINGH1
- शाहजहाँपुर। शाहजहाँपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र में इंटर कॉलेज के एक छात्र पर पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- रिपोर्टर:- अमित दीक्षित जिला ब्यूरो चीफ पीलीभीत। जनपद की एलएचएसएफ शुगर मिल के पास शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मुख्य मार्ग पर एक ट्रक धू-धू कर जलने लगा। चालक की तत्परता और स्थानीय लोगों के साहस के चलते एक बड़ा हादसा होने से बच गया। कैसे हुआ हादसा? मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक जैसे ही मिल से बाहर निकलकर मुख्य मार्ग पर पहुँचा, अचानक उसके इंजन और केबिन से धुएं का गुबार उठने लगा। इससे पहले कि चालक कुछ समझ पाता, देखते ही देखते पूरा केबिन भीषण लपटों की चपेट में आ गया। संभावित कारण: प्राथमिक अनुमान के मुताबिक, ट्रक की वायरिंग में हुए शॉर्ट सर्किट को आग की मुख्य वजह माना जा रहा है। चालक की सूझबूझ: आग की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने बिना देरी किए जलते हुए ट्रक से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बची। स्थानीय लोगों ने दिखाया साहस बीच सड़क पर धधकते ट्रक को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, फायर ब्रिगेड के पहुँचने का इंतज़ार किए बिना स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला। लोगों ने बाल्टियों और उपलब्ध संसाधनों से पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।2
- gharelu upay1
- Shahjahanpur Roja Mandi 3 nambar get ahemat pur niwajpur me is hend pamp me pani bilkul pila ata he or pine me karba lagta he or iske pas hi tenk bana he kirpiya is hend pamp ki borug Thora hat ke ki jay Mera nem .. surjeet saxsena1
- #होली_2026: ‘#लाट_साहब’ जुलूस को लेकर प्रशासन अलर्ट, मंडलायुक्त ने किया पैदल निरीक्षण #शाहजहाँपुर। #आगामी_होली_पर्व-2026 के दृष्टिगत जनपद में निकलने वाले परंपरागत ‘लाट साहब’ जुलूस की तैयारियों को लेकर रिजर्व पुलिस लाइन में मंडलायुक्त बरेली मंडल की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीआईजी बरेली रेंज, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। जुलूस मार्ग के संवेदनशील स्थलों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन व विभागीय समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई। #अधिकारियों_ने_पर्याप्त_पुलिस_बल_तैनाती, बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, सीसीटीवी व ड्रोन निगरानी के निर्देश दिए। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और अफवाहों पर सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई। बैठक के बाद अधिकारियों ने कोतवाली व सदर बाजार क्षेत्र में जुलूस मार्ग का पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन ने नागरिकों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की UP Police शाहजहाँपुर पुलिस Shahjahanpur Police Admfr Shahjahanpur Dig Range Bareilly DM Shahjahanpur Uttar Pradesh Highlights Suresh Kumar Khanna Yogi adityanath c.m for u.p1
- कस्तूरबा विद्यालय में रंगों की फुहार: सहयोग संस्था संग छात्राओं ने धूमधाम से मनाई होली शाहजहांपुर। जनपद की समाजसेवी संस्था सहयोग द्वारा महानगर के किला मोहल्ला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में होली पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं के साथ रंग खेलकर, मिठाई बांटकर और पिचकारी व उपहार देकर संस्था पदाधिकारियों ने त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एडीएम एफ/आर अरविंद कुमार ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में हर क्षेत्र में सहयोग संस्था के जनहित कार्य दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने से आपसी प्रेम और आनंद दोनों बढ़ते हैं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि शाहजहांपुर की होली का देशभर में अलग ही महत्व है। छात्राओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा, “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे पीता है वह शेर की तरह दहाड़ता है,” इसलिए सभी बच्चियां पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें और जीवन में आगे बढ़ें। संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान एवं शाहनवाज खां एडवोकेट ने कहा कि सहयोग संस्था सदैव जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी। संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता, महासचिव विकास सक्सेना तथा कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे ने बताया कि इस कार्यक्रम के पश्चात अगला आयोजन राजकीय बाल गृह एवं सुंदर नगर गांव में किया जाएगा, जहां बच्चों के साथ होली की खुशियां बांटी जाएंगी। कार्यक्रम में संस्था की स्तुति गुप्ता, संगीता गुप्ता, सुमन गुप्ता, ममता यादव सहित विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना बिश्नोई, सुचिता सिंह, ममता आर्य, ज्योति सक्सेना, मेनका राठौर, सुधा वर्मा, आराधना श्रीवास्तव एवं आरती गौतम सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। होली के इस रंगारंग आयोजन ने छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी और आपसी भाईचारे व सद्भाव का संदेश दिया।1
- शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी पर भी आरोपितों ने हमला कर दिया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। ताहरपुर गांव निवासी हरिशंकर शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे किसी काम से घर से बाहर जा रहे थे। आरोप है कि तभी पहले से घात लगाए बैठे दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और चप्पलों व लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर उनकी पत्नी बबीता मौके पर पहुंचीं और पति को बचाने का प्रयास किया। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। लोहे की रॉड से वार किया गया तथा चाकू से हमला करने का भी प्रयास किया, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।1