logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला चित्रकूट सरपंच की मनमर्जी से बदला स्कूल भवन का स्थल! ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी सतना। जनपद पंचायत मझगवां की ग्राम पंचायत टेढ़ी पतवनिया में शासकीय स्कूल भवन निर्माण का स्थल बदले जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने सरपंच गुड़िया देवी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है और मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों के मुताबिक पतवनिया गांव में आराजी नंबर 606, रकबा 0.1860 हेक्टेयर भूमि शासकीय विद्यालय के लिए आरक्षित की गई थी। इसी जमीन पर स्कूल भवन का निर्माण प्रस्तावित था, लेकिन आरोप है कि सरपंच गुड़िया देवी ने बिना ग्रामीणों की सहमति और सक्षम अधिकारियों के आदेश के निर्माण स्थल बदलकर पुराने खेर में भवन बनवाना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब स्कूल के लिए राजस्व भूमि पहले से आरक्षित है, तो फिर निर्माण स्थल बदलने का अधिकार सरपंच को किसने दिया? क्या इसके लिए सक्षम विभाग से अनुमति ली गई है? आखिर आरक्षित भूमि पर स्वीकृत स्कूल भवन का निर्माण निर्धारित स्थल पर क्यों नहीं कराया जा रहा? मामले को लेकर ग्रामीणों ने जनपद पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि जनपद प्रशासन ग्रामीणों की शिकायत पर क्या कदम उठाता है और स्कूल भवन का निर्माण निर्धारित आरक्षित भूमि पर कराया जाता है या नहीं।

8 hrs ago
user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला चित्रकूट सरपंच की मनमर्जी से बदला स्कूल भवन का स्थल! ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी सतना। जनपद पंचायत मझगवां की ग्राम पंचायत टेढ़ी पतवनिया में शासकीय स्कूल भवन निर्माण का स्थल बदले जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने सरपंच गुड़िया देवी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है और मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों के मुताबिक पतवनिया गांव में आराजी नंबर 606, रकबा 0.1860 हेक्टेयर भूमि शासकीय विद्यालय के लिए आरक्षित की गई थी। इसी जमीन पर स्कूल भवन का निर्माण प्रस्तावित था, लेकिन आरोप है कि सरपंच गुड़िया देवी ने बिना ग्रामीणों की सहमति और सक्षम अधिकारियों के आदेश के निर्माण स्थल बदलकर पुराने खेर में भवन बनवाना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब स्कूल के लिए राजस्व भूमि पहले से आरक्षित है, तो फिर निर्माण स्थल बदलने का अधिकार सरपंच को किसने दिया? क्या इसके लिए सक्षम विभाग से अनुमति ली गई है? आखिर आरक्षित भूमि पर स्वीकृत स्कूल भवन का निर्माण निर्धारित स्थल पर क्यों नहीं कराया जा रहा? मामले को लेकर ग्रामीणों ने जनपद पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि जनपद प्रशासन ग्रामीणों की शिकायत पर क्या कदम उठाता है और स्कूल भवन का निर्माण निर्धारित आरक्षित भूमि पर कराया जाता है या नहीं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला चित्रकूट सतना सिविल लाइन के पतेरी में पानी भरने को लेकर विवाद में युवक ने ऑटो में की तोड़फोड़ महिला से की मारपीट वीडियो आया सामने
    1
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला चित्रकूट सतना सिविल लाइन के पतेरी में पानी भरने को लेकर विवाद में युवक ने ऑटो में की तोड़फोड़ महिला से की मारपीट वीडियो आया सामने
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *सतना* सिविल लाइन के पतेरी में पानी भरने को लेकर विवाद में युवक ने ऑटो में की तोड़फोड़ महिला से की मारपीट वीडियो आया सामने
    1
    *सतना* सिविल लाइन के पतेरी में पानी भरने को लेकर विवाद में युवक ने ऑटो में की तोड़फोड़ महिला से की मारपीट वीडियो आया सामने
    user_Sharda Shrivastava
    Sharda Shrivastava
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सतना में महज 40 सेकंड में स्प्लेंडर बाइक चोरी: मोबाइल पर बात करने का दिखावा कर चोर ने दिया वारदात को अंजाम, CCTV में कैद हुई घटना सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी एक बानगी रीवा रोड पर देखने को मिली। यहां रविवार दोपहर माहेश्वरी स्वीट्स के सामने खड़ी एक स्पलेंडर बाइक को एक शातिर चोर ने महज 40 सेकंड में चुरा लिया। यह पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ कैद हो गई है। मोबाइल पर बात करने का करता रहा नाटक मिली जानकारी के अनुसार, फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी ऋषिकेश पांडेय (जो कि वन विभाग में कर्मचारी हैं) रविवार दोपहर अपनी बेटी के साथ माहेश्वरी स्वीट्स आए थे। उन्होंने अपनी बाइक दुकान के ठीक सामने खड़ी की और अंदर खरीदारी करने चले गए। इसी दौरान, वहां पहले से मौजूद एक बदमाश लगातार मोबाइल पर बात करने का नाटक करता रहा। कुछ देर तक आसपास रेकी करने के बाद वह चुपचाप बाइक के पास पहुंचा, उस पर बैठा और महज 40 सेकंड के भीतर लॉक तोड़कर बाइक लेकर रफूचक्कर हो गया। CCTV फुटेज से हुआ खुलासा खरीदारी के बाद जब ऋषिकेश बाहर लौटे, तो उन्होंने अपनी बाइक वहां नहीं पाई। आसपास काफी तलाश करने के बाद जब कुछ पता नहीं चला, तो दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज देखने के बाद उनके होश उड़ गए, जिसमें एक युवक बड़े आराम से उनकी बाइक चुराकर भागता नजर आया। पुलिस जांच में जुटी घटना की शिकायत मिलने के बाद कोलगावां थाना पुलिस ने बाइक चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुट गई है।
    1
    सतना में महज 40 सेकंड में स्प्लेंडर बाइक चोरी: मोबाइल पर बात करने का दिखावा कर चोर ने दिया वारदात को अंजाम, CCTV में कैद हुई घटना
सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी एक बानगी रीवा रोड पर देखने को मिली। यहां रविवार दोपहर माहेश्वरी स्वीट्स के सामने खड़ी एक स्पलेंडर बाइक को एक शातिर चोर ने महज 40 सेकंड में चुरा लिया। यह पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ कैद हो गई है।
मोबाइल पर बात करने का करता रहा नाटक
मिली जानकारी के अनुसार, फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी ऋषिकेश पांडेय (जो कि वन विभाग में कर्मचारी हैं) रविवार दोपहर अपनी बेटी के साथ माहेश्वरी स्वीट्स आए थे। उन्होंने अपनी बाइक दुकान के ठीक सामने खड़ी की और अंदर खरीदारी करने चले गए।
इसी दौरान, वहां पहले से मौजूद एक बदमाश लगातार मोबाइल पर बात करने का नाटक करता रहा। कुछ देर तक आसपास रेकी करने के बाद वह चुपचाप बाइक के पास पहुंचा, उस पर बैठा और महज 40 सेकंड के भीतर लॉक तोड़कर बाइक लेकर रफूचक्कर हो गया।
CCTV फुटेज से हुआ खुलासा
खरीदारी के बाद जब ऋषिकेश बाहर लौटे, तो उन्होंने अपनी बाइक वहां नहीं पाई। आसपास काफी तलाश करने के बाद जब कुछ पता नहीं चला, तो दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज देखने के बाद उनके होश उड़ गए, जिसमें एक युवक बड़े आराम से उनकी बाइक चुराकर भागता नजर आया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की शिकायत मिलने के बाद कोलगावां थाना पुलिस ने बाइक चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुट गई है।
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *मुख्य अतिथि विधायक श्री चतुर्वेदी ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर किया ध्वजारोहण* ---- जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कोल,कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी,पुलिस अधीक्षक श्री सिंह,अपर कलेक्टर श्री राय की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित। नागरिकों ने मध्यप्रदेश के गौरव, विकास और समृद्धि में सहभागी बनने का संकल्प लिया। मैहर में गरिमामय तरीके से मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस। मैहर,01 नवंबर। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, 01 नवंबर के अवसर पर मैहर स्थित एकलव्य विद्यालय के मां शारदा ऑडिटोरियम में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मैहर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी ने ध्वज फहराकर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान का गायन हुआ। इस अवसर पर शांति और सद्भाव के प्रतीक स्वरूप रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े गए।जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कोल,कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी,पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह,अपर कलेक्टर श्री रोशन राय की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक श्री चतुर्वेदी ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके उद्देश्यों एवं लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए जाति, धर्म और अन्य भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को एकजुट होकर कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को आत्मसात करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विधायक श्री चतुर्वेदी,कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में विधायक श्री चतुर्वेदी और कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने शहीद स्व. श्री शंकर प्रसाद पटेल की पत्नी को श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में मैहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं लोकगीतों पर आधारित नृत्य-नाटिकाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर शासन की योजनाओं का उत्कृष्ट क्रियान्वयन ग्राम पंचायत में करने और समय सीमा में सेवा प्रदायगी के लिए ग्राम पंचायत झांझबरी के सरपंच श्री रावेंद्र मिश्र एवं सचिव श्री संतोष चतुर्वेदी तथा ग्राम पंचायत घुनवारा की सरपंच श्रीमती अंजू साहू एवं सचिव श्री सुभाष सोनी को आईएसओ 9001:2015 प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्री दिनेश पुरी (प्राचार्य), सुश्री स्नेहलता वर्मा (शिक्षक), श्री महेंद्र वर्मा (प्राथमिक शिक्षक), श्री रामदीन कोल (उच्चतर माध्यमिक शिक्षक), श्री कौशलेंद्र शुक्ला, श्री अखिलेश यादव एवं श्री पंकज नामदेव (शिक्षक), डॉ. कुलदीप बागड़ी (शिक्षक), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर तथा पुलिस आरक्षक सुश्री राजश्री नायडू को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत वंदेमातरम का सामूहिक गायन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश गान का गायन हुआ। कार्यक्रम का समापन उत्साह, देशभक्ति एवं सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ। समारोह में उपस्थित सभी ने मध्यप्रदेश के गौरव, विकास और समृद्धि में सहभागी बनने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयंती तिवारी, श्री कमलेश सुहाने, श्रीमती शशी मिश्रा, श्री नितिन ताम्रकार,श्री सत्यभान पटेल सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    3
    *मुख्य अतिथि विधायक श्री चतुर्वेदी ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर किया ध्वजारोहण*
----
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कोल,कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी,पुलिस अधीक्षक श्री सिंह,अपर कलेक्टर श्री राय की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित।
नागरिकों ने मध्यप्रदेश के गौरव, विकास और समृद्धि में सहभागी बनने का संकल्प लिया।
मैहर में गरिमामय तरीके से मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस।
मैहर,01 नवंबर। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, 01 नवंबर के अवसर पर मैहर स्थित एकलव्य विद्यालय के मां शारदा ऑडिटोरियम में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मैहर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी ने ध्वज फहराकर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान का गायन हुआ। इस अवसर पर शांति और सद्भाव के प्रतीक स्वरूप रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े गए।जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन 
कोल,कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी,पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह,अपर कलेक्टर श्री रोशन राय की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। 
कार्यक्रम में विधायक श्री चतुर्वेदी ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके उद्देश्यों एवं लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए जाति, धर्म और अन्य भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को एकजुट होकर कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को आत्मसात करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विधायक श्री चतुर्वेदी,कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में विधायक श्री चतुर्वेदी और कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने शहीद स्व. श्री शंकर प्रसाद पटेल की पत्नी को श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में मैहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं लोकगीतों पर आधारित नृत्य-नाटिकाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर शासन की योजनाओं का उत्कृष्ट क्रियान्वयन ग्राम पंचायत में करने और समय सीमा में सेवा प्रदायगी के लिए ग्राम पंचायत झांझबरी के सरपंच श्री रावेंद्र मिश्र एवं सचिव श्री संतोष चतुर्वेदी तथा ग्राम पंचायत घुनवारा की सरपंच श्रीमती अंजू साहू एवं सचिव श्री सुभाष सोनी को आईएसओ 9001:2015 प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्री दिनेश पुरी (प्राचार्य), सुश्री स्नेहलता वर्मा (शिक्षक), श्री महेंद्र वर्मा (प्राथमिक शिक्षक), श्री रामदीन कोल (उच्चतर माध्यमिक शिक्षक), श्री कौशलेंद्र शुक्ला, श्री अखिलेश यादव एवं श्री पंकज नामदेव (शिक्षक), डॉ. कुलदीप बागड़ी (शिक्षक), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर तथा पुलिस आरक्षक सुश्री राजश्री नायडू को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत वंदेमातरम का सामूहिक गायन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश गान का गायन हुआ। कार्यक्रम का समापन उत्साह, देशभक्ति एवं सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ। समारोह में उपस्थित सभी ने मध्यप्रदेश के गौरव, विकास और समृद्धि में सहभागी बनने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयंती तिवारी,  श्री कमलेश सुहाने, श्रीमती शशी मिश्रा, श्री नितिन ताम्रकार,श्री सत्यभान पटेल सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Sunil kumar dahiya
    Sunil kumar dahiya
    Cable provider मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *“वोट बचाओ–देश बचाओ” महारैली में मैहर कांग्रेस की सहभागिता, दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटे कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता* *“वोट बचाओ–देश बचाओ” महारैली में मैहर कांग्रेस की सहभागिता, दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटे कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता* मैहर। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की “वोट बचाओ–देश बचाओ” महारैली में मैहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेश घई ‘रोमी’ के नेतृत्व में मैहर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान मैहर से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं देशभर से आए पदाधिकारियों के साथ रैली में हिस्सा लिया। महारैली के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच मुलाकात और विचारों का आदान-प्रदान हुआ। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई ‘रोमी’ ने कहा कि यह महारैली लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की गरिमा और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि मैहर से दिल्ली तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सहभागिता संगठन की एकजुटता और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। रैली के माध्यम से मतदाता अधिकारों की सुरक्षा एवं निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। धर्मेश घई ‘रोमी’ ने लोकतंत्र की रक्षा और संविधान के सम्मान के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक के मताधिकार का संरक्षण आवश्यक है।
    4
    *“वोट बचाओ–देश बचाओ” महारैली में मैहर कांग्रेस की सहभागिता, दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटे कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता*
*“वोट बचाओ–देश बचाओ” महारैली में मैहर कांग्रेस की सहभागिता, दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटे कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता*
मैहर। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की “वोट बचाओ–देश बचाओ” महारैली में मैहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेश घई ‘रोमी’ के नेतृत्व में मैहर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान मैहर से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं देशभर से आए पदाधिकारियों के साथ रैली में हिस्सा लिया।
महारैली के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच मुलाकात और विचारों का आदान-प्रदान हुआ। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई ‘रोमी’ ने कहा कि यह महारैली लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की गरिमा और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ आयोजित की गई है।
उन्होंने कहा कि मैहर से दिल्ली तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सहभागिता संगठन की एकजुटता और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। रैली के माध्यम से मतदाता अधिकारों की सुरक्षा एवं निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
धर्मेश घई ‘रोमी’ ने लोकतंत्र की रक्षा और संविधान के सम्मान के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक के मताधिकार का संरक्षण आवश्यक है।
    user_Satyaprakash Media Maihar
    Satyaprakash Media Maihar
    Photographer मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मैहर: रोहनिया खुर्द में पंचायत सचिव रामानुज त्रिपाठी का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित मैहर। ग्राम पंचायत रोहनिया खुर्द, जनपद पंचायत मैहर में पदस्थ पंचायत सचिव रामानुज त्रिपाठी 31 अक्टूबर 2026 को अपनी दीर्घकालीन शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भवन में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उनके सेवाकाल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कामता प्रसाद सोनी उपस्थित रहे। इस दौरान जनपद पंचायत मैहर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक तिवारी, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती गोप्ता बाई, जनपद सदस्य मुकेश सिंह, दीपक तिवारी, महेंद्र शर्मा, शीतल प्रसाद तिवारी, अवधेश परोहा, चंद्रभान पटेल, मुरली गुप्ता, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष इंद्र कुमार त्रिपाठी, ओमकार सिंह, गुलजारी लाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। साथ ही जीआरएस हरिशंकर त्रिपाठी, पंचायत सचिव सुभाष सोनी, पंचम शर्मा, बृजकिशोर तिवारी, पुष्पेंद्र गौतम एवं पत्रकार तेज प्रताप कचेर, गगन पांडेय सहित अनेक कर्मचारी और ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।वक्ताओं ने रामानुज त्रिपाठी के लंबे सेवाकाल और उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन सेवा के दौरान बने आत्मीय संबंध हमेशा याद रहेंगे। समारोह में उन्हें शॉल-श्रीफल भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई और स्वस्थ, सुखद भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन अजय शुक्ला द्वारा किया गया। अंत में सेवानिवृत्त सचिव रामानुज त्रिपाठी एवं उनके परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
    1
    मैहर: रोहनिया खुर्द में पंचायत सचिव रामानुज त्रिपाठी का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित
मैहर। ग्राम पंचायत रोहनिया खुर्द, जनपद पंचायत मैहर में पदस्थ पंचायत सचिव रामानुज त्रिपाठी 31 अक्टूबर 2026 को अपनी दीर्घकालीन शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भवन में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उनके सेवाकाल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कामता प्रसाद सोनी उपस्थित रहे। इस दौरान जनपद पंचायत मैहर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक तिवारी, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती गोप्ता बाई, जनपद सदस्य मुकेश सिंह, दीपक तिवारी, महेंद्र शर्मा, शीतल प्रसाद तिवारी, अवधेश परोहा, चंद्रभान पटेल, मुरली गुप्ता, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष इंद्र कुमार त्रिपाठी, ओमकार सिंह, गुलजारी लाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। साथ ही जीआरएस हरिशंकर त्रिपाठी, पंचायत सचिव सुभाष सोनी, पंचम शर्मा, बृजकिशोर तिवारी, पुष्पेंद्र गौतम एवं पत्रकार तेज प्रताप कचेर, गगन पांडेय सहित अनेक कर्मचारी और ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।वक्ताओं ने रामानुज त्रिपाठी के लंबे सेवाकाल और उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन सेवा के दौरान बने आत्मीय संबंध हमेशा याद रहेंगे। समारोह में उन्हें शॉल-श्रीफल भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई और स्वस्थ, सुखद भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन अजय शुक्ला द्वारा किया गया। अंत में सेवानिवृत्त सचिव रामानुज त्रिपाठी एवं उनके परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • daily current affairs💯 mppsc ssc railway exam-- pradeepsir आज का current affairs💯 pradeepsir के साथ
    1
    daily current affairs💯 mppsc ssc railway exam-- pradeepsir 
आज का current affairs💯 pradeepsir के साथ
    user_Brainmaster academy
    Brainmaster academy
    Educational institution उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला चित्रकूट सरपंच की मनमर्जी से बदला स्कूल भवन का स्थल! ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी सतना। जनपद पंचायत मझगवां की ग्राम पंचायत टेढ़ी पतवनिया में शासकीय स्कूल भवन निर्माण का स्थल बदले जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने सरपंच गुड़िया देवी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है और मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों के मुताबिक पतवनिया गांव में आराजी नंबर 606, रकबा 0.1860 हेक्टेयर भूमि शासकीय विद्यालय के लिए आरक्षित की गई थी। इसी जमीन पर स्कूल भवन का निर्माण प्रस्तावित था, लेकिन आरोप है कि सरपंच गुड़िया देवी ने बिना ग्रामीणों की सहमति और सक्षम अधिकारियों के आदेश के निर्माण स्थल बदलकर पुराने खेर में भवन बनवाना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब स्कूल के लिए राजस्व भूमि पहले से आरक्षित है, तो फिर निर्माण स्थल बदलने का अधिकार सरपंच को किसने दिया? क्या इसके लिए सक्षम विभाग से अनुमति ली गई है? आखिर आरक्षित भूमि पर स्वीकृत स्कूल भवन का निर्माण निर्धारित स्थल पर क्यों नहीं कराया जा रहा? मामले को लेकर ग्रामीणों ने जनपद पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि जनपद प्रशासन ग्रामीणों की शिकायत पर क्या कदम उठाता है और स्कूल भवन का निर्माण निर्धारित आरक्षित भूमि पर कराया जाता है या नहीं।
    1
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला चित्रकूट सरपंच की मनमर्जी से बदला स्कूल भवन का स्थल! ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
सतना। जनपद पंचायत मझगवां की ग्राम पंचायत टेढ़ी पतवनिया में शासकीय स्कूल भवन निर्माण का स्थल बदले जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने सरपंच गुड़िया देवी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है और मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों के मुताबिक पतवनिया गांव में आराजी नंबर 606, रकबा 0.1860 हेक्टेयर भूमि शासकीय विद्यालय के लिए आरक्षित की गई थी। इसी जमीन पर स्कूल भवन का निर्माण प्रस्तावित था, लेकिन आरोप है कि सरपंच गुड़िया देवी ने बिना ग्रामीणों की सहमति और सक्षम अधिकारियों के आदेश के निर्माण स्थल बदलकर पुराने खेर में भवन बनवाना शुरू कर दिया है।
ग्रामीणों का सवाल है कि जब स्कूल के लिए राजस्व भूमि पहले से आरक्षित है, तो फिर निर्माण स्थल बदलने का अधिकार सरपंच को किसने दिया? क्या इसके लिए सक्षम विभाग से अनुमति ली गई है? आखिर आरक्षित भूमि पर स्वीकृत स्कूल भवन का निर्माण निर्धारित स्थल पर क्यों नहीं कराया जा रहा?
मामले को लेकर ग्रामीणों ने जनपद पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि जनपद प्रशासन ग्रामीणों की शिकायत पर क्या कदम उठाता है और स्कूल भवन का निर्माण निर्धारित आरक्षित भूमि पर कराया जाता है या नहीं।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.