logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किठवाड़ी गांव में गौरव गौतम खेलकूद मंत्री हरियाणा सरकार का भव्य स्वागत हुआ। पलवल के लाइन पार इलाके में विकास कार्य जोरो पर है वार्ड न 3 में विकास कार्य लगातार चले हुए हैं। किठवाड़ी गांव के युवा नेता ओमी दलाल भी वार्ड न 3 के विकास कार्य के लिए जनता के बीच जा रहे हैं।

16 hrs ago
user_AMAR NAUHWAR
AMAR NAUHWAR
Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
16 hrs ago

किठवाड़ी गांव में गौरव गौतम खेलकूद मंत्री हरियाणा सरकार का भव्य स्वागत हुआ। पलवल के लाइन पार इलाके में विकास कार्य जोरो पर है वार्ड न 3 में विकास कार्य लगातार चले हुए हैं। किठवाड़ी गांव के युवा नेता ओमी दलाल भी वार्ड न 3 के विकास कार्य के लिए जनता के बीच जा रहे हैं।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर 10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में लगभग 5.19 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली विभिन्न जनहितकारी विकास परियोजनाओं का नारियल फोडकर शिलान्यास किया। पलवल खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि नगर परिषद पलवल के अनुसार इन परियोजनाओं के अंतर्गत क्षेत्र में सड़क एवं नाली निर्माण, बीपीएल कॉलोनी के आसपास आधारभूत सुविधाओं का विकास, विभिन्न गलियों का निर्माण तथा ओबीसी कम्युनिटी सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। इन विकास कार्यों पर लगभग 5.19 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल के विकास को गति प्रदान करने के लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पलवल की जनता का भरपूर सहयोग लगातार मिल रहा है। नगर परिषद के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर विपक्ष लोगों को गुमराह करने का कार्य करता है लेकिन पलवल की जनता ने उन्हें जो आर्शीवाद दिया है उसपर खरा उतरने का काम करेगें। गौरव गौतम ने कहा कि नगर परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य किए जाए। विकास कार्यों के लिए समान रूप से राशि आवंटित की जाएगी। ताकि सभी वार्डों का समुचित विकास किया जा सके। उन्होंने कहा कि पलवल शहर का साफ व सुथरा बनाने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे है।
    2
    हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर 10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में लगभग 5.19 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली विभिन्न जनहितकारी विकास परियोजनाओं का नारियल फोडकर शिलान्यास किया।

पलवल खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि नगर परिषद पलवल के अनुसार इन परियोजनाओं के अंतर्गत क्षेत्र में सड़क एवं नाली निर्माण, बीपीएल कॉलोनी के आसपास आधारभूत सुविधाओं का विकास, विभिन्न गलियों का निर्माण तथा ओबीसी कम्युनिटी सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। इन विकास कार्यों पर लगभग 5.19 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल के विकास को गति प्रदान करने के लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पलवल की जनता का भरपूर सहयोग लगातार मिल रहा है। नगर परिषद के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर विपक्ष लोगों को गुमराह करने का कार्य करता है लेकिन पलवल की जनता ने उन्हें जो आर्शीवाद दिया है उसपर खरा उतरने का काम करेगें।
गौरव गौतम ने कहा कि नगर परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि सभी वार्डों में  समान रूप से विकास कार्य किए जाए। विकास कार्यों के लिए समान रूप से राशि आवंटित की जाएगी। ताकि सभी वार्डों का समुचित विकास किया जा सके। उन्होंने कहा कि पलवल शहर का साफ व सुथरा बनाने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे है।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    1 day ago
  • फरीदाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत, दोस्त गंभीर घायल फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते हुए म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद काफी देर तक पुलिस और एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे इलाज में देरी हुई और सिद्धार्थ की जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    फरीदाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत, दोस्त गंभीर घायल
फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते हुए म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद काफी देर तक पुलिस और एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे इलाज में देरी हुई और सिद्धार्थ की जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Vikrambhardwaj Faridabad
    Vikrambhardwaj Faridabad
    गौंची मार्ग, फरीदाबाद, हरियाणा•
    20 hrs ago
  • स्वच्छ नोएडा' के दावों की पोल खोलती तस्वीर: यूपीएसआईडीसी साइट-4 (ग्रेटर नोएडा) में सड़कों पर लगा कचरे का अंबार! ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र UPSIDC साइट-4 (सूरजपुर, ब्लॉक F और H) में प्रशासनिक अनदेखी और सफाई व्यवस्था की लाचारी के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। स्थानीय दुकानदारों और लोगों द्वारा सड़क किनारे फेंका जाने वाला कचरा अब गंभीर स्वास्थ्य संकट और बदबू का कारण बन गया है। 📌 मुख्य समस्याएं: सड़कों पर फैला कचरा: मुख्य मार्ग और औद्योगिक क्षेत्र के किनारों पर प्लास्टिक, पैकेजिंग मटेरियल और वेस्ट का अंबार लगा हुआ है, जिससे राहगीरों और कामगारों का निकलना मुश्किल हो गया है। नियमित सफाई का अभाव: स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई न होने के कारण यह पूरा इलाका डंपिंग ग्राउंड बनता जा रहा है। संक्रामक बीमारियों का खतरा: मानसून के मौसम में इस तरह खुले में पड़े कचरे और गंदगी से संक्रामक बीमारियां फैलने का भारी खतरा मंडरा रहा है। 📣 प्राधिकरण से सख्त मांग: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (@OfficialGNIDA) और संबंधित अधिकारियों से अनुरोध है कि तत्काल प्रभाव से इस क्षेत्र का विशेष सफाई अभियान चलाकर कचरा उठवाया जाए और अवैध रूप से कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
    1
    स्वच्छ नोएडा' के दावों की पोल खोलती तस्वीर: यूपीएसआईडीसी साइट-4 (ग्रेटर नोएडा) में सड़कों पर लगा कचरे का अंबार!
ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र UPSIDC साइट-4 (सूरजपुर, ब्लॉक F और H) में प्रशासनिक अनदेखी और सफाई व्यवस्था की लाचारी के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। स्थानीय दुकानदारों और लोगों द्वारा सड़क किनारे फेंका जाने वाला कचरा अब गंभीर स्वास्थ्य संकट और बदबू का कारण बन गया है।
📌 मुख्य समस्याएं:
सड़कों पर फैला कचरा: मुख्य मार्ग और औद्योगिक क्षेत्र के किनारों पर प्लास्टिक, पैकेजिंग मटेरियल और वेस्ट का अंबार लगा हुआ है, जिससे राहगीरों और कामगारों का निकलना मुश्किल हो गया है।
नियमित सफाई का अभाव: स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई न होने के कारण यह पूरा इलाका डंपिंग ग्राउंड बनता जा रहा है।
संक्रामक बीमारियों का खतरा: मानसून के मौसम में इस तरह खुले में पड़े कचरे और गंदगी से संक्रामक बीमारियां फैलने का भारी खतरा मंडरा रहा है।
📣 प्राधिकरण से सख्त मांग:
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (@OfficialGNIDA) और संबंधित अधिकारियों से अनुरोध है कि तत्काल प्रभाव से इस क्षेत्र का विशेष सफाई अभियान चलाकर कचरा उठवाया जाए और अवैध रूप से कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
    user_PANKAJ KUMAR
    PANKAJ KUMAR
    Journalist Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh•
    51 min ago
  • gaon ka pani ke bhav se ghar girne ki sambhavna gaon Karauli Bangar langa chanan Gautam Budh Nagar 203209 hamare gaon ka jo pani ka bhav hai sadkon ko katate hue aadhe se gaon ko Kat raha hai Koi sarkari afsar ki or se koi madad nahin mil rahi 15. se 20 fit. gadda ho chuka hai jismein pashu girne ke bad Mar jata hai aur usmein hamari 100, gaj jameen grast ho chuki hai Ham sab gaon ki taraf se hath jodkar Sarkar Se vinati karte Hain pakki nali ka Nirman kiya jaaye aapki ATI kripa hogi
    1
    gaon ka pani ke bhav se ghar girne ki sambhavna 
gaon Karauli Bangar langa chanan Gautam Budh Nagar 203209 hamare gaon ka jo pani ka bhav hai sadkon ko katate hue aadhe se gaon ko Kat raha hai Koi sarkari afsar ki or se koi madad nahin mil rahi 15. se 20 fit. gadda ho chuka hai jismein pashu girne ke bad Mar jata hai aur usmein hamari 100, gaj jameen grast ho chuki hai Ham sab gaon ki taraf se hath jodkar Sarkar Se vinati karte Hain pakki nali ka Nirman kiya jaaye aapki ATI kripa hogi
    user_Birjesh Kumar
    Birjesh Kumar
    नोएडा, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • संसद में दान पेटी के साथ डिंपल यादव का प्रदर्शन, अखिलेश भी हुए शामिल संसद में दान पेटी के साथ डिंपल यादव का प्रदर्शन, अखिलेश भी हुए शामिल नई दिल्ली। राम मंदिर के कथित चढ़ावा गड़बड़ी मामले को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में समाजवादी पार्टी (सपा) ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। सपा सांसद डिंपल यादव दान पेटी लेकर संसद पहुंचीं और पार्टी सांसदों से उसमें प्रतीकात्मक रूप से पैसे डालने की अपील की। कुछ देर बाद सपा प्रमुख एवं सांसद अखिलेश यादव भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने भी दान पेटी में नोट डालकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सपा सांसदों ने "चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़" के नारे लगाए और मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान डिंपल यादव ने कहा कि जो लोग दानपात्र तक की सुरक्षा नहीं कर सके, उनसे देश की जनता क्या उम्मीद करे। उनका कहना था कि आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। वहीं, भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को राजनीतिक बताया है। संसद परिसर में हुए इस प्रदर्शन के चलते कुछ समय तक राजनीतिक माहौल गरमाया रहा।
    1
    संसद में दान पेटी के साथ डिंपल यादव का प्रदर्शन, अखिलेश भी हुए शामिल
संसद में दान पेटी के साथ डिंपल यादव का प्रदर्शन, अखिलेश भी हुए शामिल
नई दिल्ली। राम मंदिर के कथित चढ़ावा गड़बड़ी मामले को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में समाजवादी पार्टी (सपा) ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। सपा सांसद डिंपल यादव दान पेटी लेकर संसद पहुंचीं और पार्टी सांसदों से उसमें प्रतीकात्मक रूप से पैसे डालने की अपील की।
कुछ देर बाद सपा प्रमुख एवं सांसद अखिलेश यादव भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने भी दान पेटी में नोट डालकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सपा सांसदों ने "चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़" के नारे लगाए और मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान डिंपल यादव ने कहा कि जो लोग दानपात्र तक की सुरक्षा नहीं कर सके, उनसे देश की जनता क्या उम्मीद करे। उनका कहना था कि आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है।
वहीं, भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को राजनीतिक बताया है। संसद परिसर में हुए इस प्रदर्शन के चलते कुछ समय तक राजनीतिक माहौल गरमाया रहा।
    user_Kishanpal Sharma
    Kishanpal Sharma
    Local News Reporter सिकंदराबाद, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • जिला एवं सत्र न्यायालय का सख्त फैसला : व्यापारी का अपहरण कर आठ लाख से अधिक की फिरौती वसूलने वाले दो दोषियों को उम्रकैद नूंह। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ सुशील कुमार गर्ग की अदालत ने वर्ष 2017 में महाराष्ट्र के एक व्यापारी को कारोबार का झांसा देकर हरियाणा बुलाने, उसका अपहरण करने और उससे 8 लाख से अधिक की फिरौती वसूलने के मामलें में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मामलें में दोषी पाए गए मुबारिक निवासी गांव चाहल्का तथा रतिराम निवासी गांव पलड़ी, जिला नूंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों दोषियों पर विभिन्न धाराओं के तहत कुल एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है । पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के सांगमनेर निवासी व्यवसायी संजय भगचंद असावा ने अगस्त 2017 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें एक कथित कारोबारी द्वारा सस्ते दामों पर जंबो बैग उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया गया था। बातचीत ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इंडियामार्ट और व्हाट्सएप के माध्यम से हुई। आरोपी पक्ष ने उन्हें माल देखने के लिए हरियाणा बुलाया। शिकायतकर्ता 9 अगस्त 2017 को हरियाणा पहुंचे, जहां उन्हें एक कार में बैठाकर गांव पल्ला स्थित एक फार्म हाउस में ले जाया गया। वहां चार लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया, उनकी तलाशी लेकर नकदी, मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी छीन ली तथा रिहाई के बदले भारी रकम की मांग की। आरोपियों ने पहले 20 लाख की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। भय और दबाव के माहौल में लंबे समय तक बंधक बनाए रखने के बाद आरोपियों ने 8 लाख रुपये की फिरौती पर सहमति जताई। अगले दिन शिकायतकर्ता ने अपने पुत्र को फोन कर रकम की व्यवस्था करने के लिए कहा । फिरौती की राशि मिलने के बाद आरोपियों ने उन्हें छोड़ दिया और राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतार दिया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर नूंह पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया और जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और अन्य प्रमाणों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। मामलें की सुनवाई लगभग नौ वर्षों तक अदालत में चली, जिसके दौरान पुलिस ने विभिन्न साक्ष्य और गवाह पेश किए। सुनवाई पूरी होने के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने 27 जुलाई को दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया। इसके बाद मंगलवार 28 जुलाई को सजा सुनाते हुए अदालत ने दोनों दोषियों को विभिन्न धाराओं के तहत आजीवन कारावास व जर्माने की सजा सुनाई।
    1
    जिला एवं सत्र न्यायालय का सख्त फैसला : व्यापारी का अपहरण कर आठ लाख से अधिक की फिरौती वसूलने वाले दो दोषियों को उम्रकैद

नूंह। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ सुशील कुमार गर्ग की अदालत ने वर्ष 2017 में महाराष्ट्र के एक व्यापारी को कारोबार का झांसा देकर हरियाणा बुलाने, उसका अपहरण करने और उससे 8 लाख से अधिक की फिरौती वसूलने के मामलें में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मामलें में दोषी पाए गए मुबारिक निवासी गांव चाहल्का तथा रतिराम निवासी गांव पलड़ी, जिला नूंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों दोषियों पर विभिन्न धाराओं के तहत कुल एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है ।
पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के सांगमनेर निवासी व्यवसायी संजय भगचंद असावा ने अगस्त 2017 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें एक कथित कारोबारी द्वारा सस्ते दामों पर जंबो बैग उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया गया था। बातचीत ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इंडियामार्ट और व्हाट्सएप के माध्यम से हुई। आरोपी पक्ष ने उन्हें माल देखने के लिए हरियाणा बुलाया। शिकायतकर्ता 9 अगस्त 2017 को हरियाणा पहुंचे, जहां उन्हें एक कार में बैठाकर गांव पल्ला स्थित एक फार्म हाउस में ले जाया गया। वहां चार लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया, उनकी तलाशी लेकर नकदी, मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी छीन ली तथा रिहाई के बदले भारी रकम की मांग की। आरोपियों ने पहले 20 लाख की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। भय और दबाव के माहौल में लंबे समय तक बंधक बनाए रखने के बाद आरोपियों ने 8 लाख रुपये की फिरौती पर सहमति जताई। अगले दिन शिकायतकर्ता ने अपने पुत्र को फोन कर रकम की व्यवस्था करने के लिए कहा । फिरौती की राशि मिलने के बाद आरोपियों ने उन्हें छोड़ दिया और राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतार दिया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर नूंह पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया और जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और अन्य प्रमाणों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। मामलें की सुनवाई लगभग नौ वर्षों तक अदालत में चली, जिसके दौरान पुलिस ने विभिन्न साक्ष्य और गवाह पेश किए। सुनवाई पूरी होने के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने 27 जुलाई को दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया। इसके बाद मंगलवार 28 जुलाई को सजा सुनाते हुए अदालत ने दोनों दोषियों को विभिन्न धाराओं के तहत आजीवन कारावास व जर्माने की सजा सुनाई।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.