*न्यूनतम वेतन और श्रमिक अधिकारों को लेकर लोक मजदूर सभा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन* लखीमपुर-खीरी। नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों के शोषण और उनके दमन के विरोध में आज समाजवादी मजदूर सभा (उ.प्र.) एवं अधिवक्ता सभा के पदाधिकारियों ने महामहिम राज्यपाल (उत्तर प्रदेश) को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी लखीमपुर-खीरी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने नोएडा में आंदोलनरत घरेलू और औद्योगिक श्रमिकों की मांगों का पुरजोर समर्थन किया और प्रशासन द्वारा की जा रही दमनकारी कार्रवाई पर गहरी चिंता व्यक्त की। प्रमुख मांगें: संगठन ने सरकार के सम्मुख निम्नलिखित मांगें रखी हैं: • न्यूनतम वेतन: अकुशल मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया जाए। • दमनकारी कार्रवाई पर रोक: आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए सभी मजदूरों, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को बिना शर्त रिहा किया जाए तथा उन पर लगाई गई रासुका (NSA) जैसी कठोर धाराओं को वापस लिया जाए। • न्यायिक जांच: 13-14 अप्रैल को हुई हिंसा की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए और दोषी प्रबंधकों व पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो। • लेबर कोड की वापसी: मजदूर विरोधी चारों नए लेबर कोड रद्द किए जाएं, ठेका प्रथा समाप्त हो और स्थायी कार्यों पर स्थायी नियुक्तियां की जाएं। • मनरेगा कर्मियों का हित: आंदोलनरत मनरेगा कर्मियों के बकाया वेतन का तत्काल भुगतान हो और उनकी मांगों पर सार्थक विचार किया जाए। इस दौरान मुख्य रूप से शौर्य वर्धन गुप्ता, इसरार अहमद, हरजीत सिंह, यदुवेंद्र वर्मा, अनुपम पटेल, दिव्यांशु यादव, अजय सिंह, हेमंत भार्गव, आनंद पटेल, एहतिशाम ख़ान, मो. इकरार, अजय मिश्रा, सूरज वर्मा, संदीप यादव, इंद्रपाल शाक्य, अखिलेश गौतम, ज़ियाउद्दीन ख़ान, विक्रम गौतम, विवेक वर्मा, अजय वर्मा और सोहेल ख़ान सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मजदूरों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा नहीं की गई और उनके उत्पीड़न पर रोक नहीं लगी, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

- लखीमपुर खीरी में भीषण आग से 45 घर जलकर खाक हो गए 10 से ज्यादा मवेशी जिंदा जल गए एक चिंगारी से लगी आग देखते ही देखते कई गांव जल गए तेज हवा के कारण आग पर काबू नहीं पाया गया यह घटना1
- मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां श्रीराम लिमिटेड अजबापुर स्थित पावर प्लांट में टरबाइन के पास अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि आग लगते ही प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और तुरंत आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दी गईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का अभियान तेजी से जारी है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की जा रही है।2
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- लखीमपुर खीरी के गोला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोगावां के गांव अमरपुर में भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयानक थी कि करीब 50 घर जलकर पूरी तरह खाक हो गए, जिससे ग्रामीणों का सब कुछ पल भर में राख में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही विपिन मिश्रा मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने गांव में घर-घर जाकर राहत सामग्री वितरित कराई और पीड़ितों के लिए भोजन (लंच) की व्यवस्था भी करवाई। साथ ही उन्होंने शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता एवं अन्य जरूरी मदद दिलाने के लिए उच्च अधिकारियों से वार्ता कर जल्द से जल्द राहत दिलाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों के सामने अब रहने और खाने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। प्रशासन से त्वरित मदद की उम्मीद जताई जा रही है।1
- मुंडन कार्यक्रम में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत और करीब 15 लोग घायल, 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है, ट्रॉली में लगभग 50 लोग सवार थे जो बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र स्थित कारीकोट मंदिर जा रहे थे, सभी मृतक और घायल शारदानगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं, *हादसा पढुआ थाना क्षेत्र में बोझिया पम्प और गढ़ बाबा के बीच हुआ*..1
- पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक उचौलिया के नेतृत्व में आज दिनांक 23.04.2026 को थाना उचौलिया पुलिस द्वारा, मु0अ0स0 26/2026 धारा 305(ए)/331(4)/317(2)/317(4) से संबंधित चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों 1.शिव कुमार नट पुत्र हेमराज निवासी ग्राम सुनौआ थाना उचौलिया जनपद खीरी 2.मानस रस्तोगी पुत्र बुद्धशैन रस्तोगी निवासी निकट मुख्य चौराहा लखीमपुर बस अड्डा कस्बा व थाना मैगलगंज जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त शिव कुमार नट उपरोक्त के पास से चोरी के पीली धातु के 01 जोडी झाले, 01 मांग टीका, 01 अंगूठी, व 01 नाक की नथ तथा सफेद धातु की 01 कमर विछुआ, 01 जोडी हथ फूल, 01 जोड़ी पायल, 01 मंगल सूत्र, 02 अंगूठी बरामद हुई, पीली धातु का 01 मंगल सूत्र, 01 मांग टीका, 01 जोड़ी कुण्डल, 01 अंगूठी, 01 जोडी कान के झाले, 01 नाक की नथ तथा सफेद धातु की 01 कमर विछुआ, 01 जोडी हथ फूल, 01 चोटी, 02 कडे 01 जंजीर बरामद की गयी। जिसकी कीमत लगभग 500000 रूपये है तथा अभियुक्त मानस रस्तोगी उपरोक्त के पास से 01 जोडी सफेद धातु की पायल बरामद हुई। बरामद जेबरात व विक्री जेबरात की कीमत लगभग 750000 रूपये है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 1.शिव कुमार नट पुत्र हेमराज निवासी ग्राम सुनौआ थाना उचौलिया जनपद खीरी 2.मानस रस्तोगी पुत्र बुद्धशैन रस्तोगी निवासी निकट मुख्य चौराहा लखीमपुर बस अड्डा कस्बा व थाना मैगलगंज जनपद खीरी *बरामदगीः-* अभियुक्त शिव कुमार उपरोक्त से बरामदगीः- पीली धातु के 01 जोडी झाले, 01 मांग टीका, 01 अंगूठी, व 01 नाक की नथ तथा सफेद धातु की 01 कमर विछुआ, 01 जोडी हथ फूल, 01 जोड़ी पायल, 01 मंगल सूत्र, 02 अंगूठी बरामद हुई, पीली धातु का 01 मंगल सूत्र, 01 मांग टीका, 01 जोड़ी कुण्डल, 01 अंगूठी, 01 जोडी कान के झाले, 01 नाक की नथ तथा सफेद धातु की 01 कमर विछुआ, 01 जोडी हथ फूल, 01 चोटी, 02 कडे, 01 जंजीर अभियुक्त मानस रस्तोगी उपरोक्त से बरामदगीः- 01 जोडी सफेद धातु की पायल *गिरफ्तार करने वाली पलिस टीम-* 1.उ0नि0 शमशुल्लाह मलिक थाना उचौलिया जनपद खीरी 2.30नि0 मनोज कुमार थाना उचौलिया जनपद खीरी 3.उ0नि0 शुभम चौधरी थाना उचौलिया जनपद खीरी 4.हे0का0 राजीव कुमार थाना उचौलिया जनपद खीरी 5.का0 रवि राघव थाना उचौलिया जनपद खीरी 6.म0का0 सौरभ कुमारी थाना उचौलिया जनपद खीरी1
- लखीमपुर खीरी जिले के भीरा क्षेत्र के बिजुआ विकास खंड स्थित अमरपुर गांव में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग करीब 60 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवाओं के चलते आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि ग्रामीणों को अपने घर का सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला और कई परिवारों की सालों की मेहनत की कमाई पल भर में राख हो गई। इस दर्दनाक हादसे में लीलावती और विनीत नाम के दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में बेजुबान पशुओं की भी इस आग में जलकर मौत हो गई है, जिससे ग्रामीणों में भारी शोक व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही गोला तहसीलदार भीमचंद, सीओ रमेश तिवारी और क्षेत्रीय लेखपालों की टीम मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि दमकल की गाड़ियों के पहुँचने से पहले ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सामूहिक प्रयासों से आग पर काबू पा लिया था, लेकिन तब तक भारी तबाही हो चुकी थी। भाजपा नेता और गोला विधायक के प्रतिनिधि धर्मेंद्र गिरि उर्फ मोंटी ने भी घटना स्थल का दौरा कर पीड़ितों को हर संभव सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। फिलहाल राजस्व विभाग की टीम नुकसान के सही आकलन में जुटी है ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके। वर्तमान में कई ग्रामीण खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं क्योंकि उनके आशियाने पूरी तरह जलकर खाक हो चुके हैं।1
- लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए करीब 500 अग्नि पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री किट वितरित की। आपको बता दें कि हाल ही में लखीमपुर खीरी और पीलीभीत के कई गांवों—काप टांडा, बेला टापर, फुलवरिया, राणा प्रताप नगर और कबीर गंज—में भीषण आग लगने से सैकड़ों परिवार बेघर हो गए थे। ऐसे मुश्किल समय में रेहान खान खुद मौके पर पहुंचे और पीड़ितों की हर संभव मदद की। रेहान खान द्वारा करीब 500 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई, जिसमें राशन किट, साड़ियां, सलवार सूट और नगद सहायता शामिल रही। राशन किट में आटा, चावल, दाल, तेल, नमक, चीनी और चायपत्ती सहित रोजमर्रा की जरूरत का सामान मौजूद था। इस दौरान उन्होंने सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भी कई गांवों में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच पाई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल कागजों में विकास दिखा रही है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है। उन्होंने कहा कि अगर 2027 में उनकी सरकार बनती है, तो सबसे पहले अग्नि पीड़ितों को लोहिया आवास उपलब्ध कराया जाएगा और गांवों में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। रेहान खान ने यह भी आश्वासन दिया कि हर क्षेत्र में अस्पताल, बेहतर स्कूल और पानी-बिजली की समुचित व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल, इस पहल से पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत मिली है और क्षेत्र में उम्मीद की एक नई किरण जगी है।3