Shuru
Apke Nagar Ki App…
बड़ा हादसा - यूपी- मिर्जापुर में बोलेरो में बैठे 10 लोग जिंदा जलकर मर गये एक ट्रक ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुआ ट्रक की जोरदार टक्कर से आगे चल रही बोलेरो ट्रेलर में जा घुसी ट्रेलर और बोलेरो में भयानक आग लग गयी मुसाफिरों को निकलने तक का मौका नही मिला अब तक 10 लोगों के शव निकाले जा चुके है अधिकतर मृतक बोलेरो के मुसाफिर बताये गये है
संदीप कुमार शर्मा
बड़ा हादसा - यूपी- मिर्जापुर में बोलेरो में बैठे 10 लोग जिंदा जलकर मर गये एक ट्रक ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुआ ट्रक की जोरदार टक्कर से आगे चल रही बोलेरो ट्रेलर में जा घुसी ट्रेलर और बोलेरो में भयानक आग लग गयी मुसाफिरों को निकलने तक का मौका नही मिला अब तक 10 लोगों के शव निकाले जा चुके है अधिकतर मृतक बोलेरो के मुसाफिर बताये गये है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- लखीमपुर खीरी जिले के भीरा क्षेत्र के बिजुआ विकास खंड स्थित अमरपुर गांव में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग करीब 60 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवाओं के चलते आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि ग्रामीणों को अपने घर का सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला और कई परिवारों की सालों की मेहनत की कमाई पल भर में राख हो गई। इस दर्दनाक हादसे में लीलावती और विनीत नाम के दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में बेजुबान पशुओं की भी इस आग में जलकर मौत हो गई है, जिससे ग्रामीणों में भारी शोक व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही गोला तहसीलदार भीमचंद, सीओ रमेश तिवारी और क्षेत्रीय लेखपालों की टीम मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि दमकल की गाड़ियों के पहुँचने से पहले ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सामूहिक प्रयासों से आग पर काबू पा लिया था, लेकिन तब तक भारी तबाही हो चुकी थी। भाजपा नेता और गोला विधायक के प्रतिनिधि धर्मेंद्र गिरि उर्फ मोंटी ने भी घटना स्थल का दौरा कर पीड़ितों को हर संभव सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। फिलहाल राजस्व विभाग की टीम नुकसान के सही आकलन में जुटी है ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके। वर्तमान में कई ग्रामीण खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं क्योंकि उनके आशियाने पूरी तरह जलकर खाक हो चुके हैं।1
- आगामी जनगणना को सुव्यवस्थित और डिजिटल माध्यम से संपन्न कराने के उद्देश्य से पलिया में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण पलिया तहसील सभागार के साथ-साथ नगर स्थित गुरुकुल एकेडमी में चल रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मचारी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण में शिक्षक, रोजगार सेवक, पंचायत मित्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा लेखपालों को शामिल किया गया है। ताकि जनगणना कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके। प्रशिक्षण के प्रथम चरण में प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि इस बार जनगणना कार्य पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किया जाएगा, जिसके लिए नजरी नक्शा एचएलवी (HLV) ऐप का उपयोग किया जाएगा। प्रशिक्षकों में विवेकानन्द, असलम अंसारी, जावेद, अरुण गौतम सहित भीरा नगर पंचायत से एसपी सिंह और आशीष पटेल शामिल रहे, जिन्होंने प्रशिक्षुओं को तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण के माध्यम से जनगणना कार्य में पारदर्शिता और सटीकता लाने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे आगामी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।1
- लखीमपुर खीरी में मुंडन कार्यक्रम बना मातम, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 की मौत, कई गंभीर लखीमपुर खीरी में मुंडन कार्यक्रम के लिए मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा हो गया। 5 लोगों की मौत और 15 लोग घायल हुए हैं। बहराइच के कारीकोट मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। 4पीएम न्यूज नेटवर्क: खुशियों और धार्मिक आस्था से भरा एक सफर कुछ ही पलों में दर्दनाक हादसे में बदल गया। मुंडन कार्यक्रम के लिए मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस भीषण दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गईं। मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु जानकारी के अनुसार, ट्रॉली में लगभग 50 लोग सवार थे, जो मुंडन कार्यक्रम के सिलसिले में बहराइच स्थित कारीकोट मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। सभी लोग लखीमपुर खीरी के शारदानगर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। परिवार में धार्मिक आयोजन को लेकर उत्साह था, लेकिन रास्ते में अचानक हुए हादसे ने सब कुछ बदल दिया। 5 लोगों की मौत, 9 की हालत गंभीर प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 9 की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया ट्रॉली के असंतुलित होने या अधिक सवारी के कारण दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है।1
- Post by नरेंद्र1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- पढुआ थाना क्षेत्र बोझिया पेट्रोल पंप और औघड़ा बाबा के मध्य तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलटने से बड़ा हादसा हो गया, ट्रेक्टर ट्राली पलटने से मौके पर पांच लोगो की मौत हो गई और करीब दो दर्जनों लोग घायल हो गए बहराइच जिले के कारीकोट देव स्थान जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। शरदानगर थाना क्षेत्र के गांव सोहरिया निवासी बालगोविंद पुत्र कल्लू के बेटा आदि कनौजिया के मुंडन संस्कार में करीब 80-90 लोग मुंडन संस्कार में जनपद बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र कारीकोट मंदिर जाते समय तेज रफ़्तार ट्रैक्टर से जुड़ी दो ट्राली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। ट्रेक्टर अनियंत्रित होते देख ट्रेक्टर चालक कूदकर भाग गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही पांच लोगो की मौत हो गई, जबकि 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंचे पढ़ुआ थानाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने स्थित को नियंत्रित करते हुए घायलों को तत्काल सीएचसी रामियाबेहड़ पहुंचाया, हादसे के बाद मौके पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ट्रेक्टर पर सवार लोग शराब पी रखी थी।1
- पलियाकलां। पलिया बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित इकाई का शपथ ग्रहण समारोह तहसील परिसर में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष व सदस्य अजय कुमार शुक्ला रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सिविल जज राजीव कुमार पाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, जिला महामंत्री मथुरा प्रसाद अवस्थी व नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप कुमार मेनरो ने की, जबकि संचालन पूर्व महामंत्री व वरिष्ठ अधिवक्ता अमित महाजन ने किया। मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिसमें अध्यक्ष अफसर अली, महामंत्री सतीश सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मराज शाक्य, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, संयुक्त मंत्री परविंदर भार्गव, ऑडिटर उमेश कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष बसंत कुमार प्रजापति सहित गवर्निंग काउंसिल के वरिष्ठ सदस्य एम.यू. खान, कमाल इदरीशी तथा कनिष्ठ सदस्य अहसान खान, आमिर हुसैन व हेमंत मानक शामिल रहे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शारदा प्रसाद राना, मधुसूदन तिवारी, रविंद्र कुमार शर्मा, श्रीश द्विवेदी, राम प्रकाश पाल, जेपी मेनरो एवं रामचंद्र अवस्थी समेत कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौरव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में निर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट संचालन के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता अमित महाजन को जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। अध्यक्षीय संबोधन में निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप मेनरो ने संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष अफसर अली ने सभी अतिथियों, अधिवक्ताओं एवं नागरिकों का आभार जताया।1