लखीसराय। भाजपा जिला कार्यालय में जिला कार्य समिति की बैठक संपन्न। लखीसराय नया बाजार स्थित जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री मनोज कुमार सिंह, लखीसराय के सह-प्रभारी एवं क्षेत्रीय प्रभारी राजू झा तथा जिला प्रभारी संजय जी सहित जिला कार्यसमिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।निर्णय लिया गया कि 7 मार्च से 14 अप्रैल तक जिले के सभी 18 संगठनात्मक मंडलों में विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक मंडल में अलग-अलग तिथियों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। महाअभियान के तहत कार्यकर्ताओं को सात प्रमुख विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें संगठन में नवाचार एवं कार्यकुशलता, पार्टी के राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति, सरकार की जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार, वैचारिक सुदृढ़ीकरण, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क विस्तार तथा सामाजिक समरसता जैसे विषय शामिल हैं। जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचा सकें।

- लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड स्थित कोली नहर के निकट मत्स्य विभाग के द्वारा 50 मछुआरों के बीच जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्रा ने कीट का वितरण किया। एवं जानकारी देते हुए बताया कि इस किट से जहां मछुआरों को मछली सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी वहीं मछली इकट्ठा करने में भी आसानी होगी और इसका सबसे बड़ा लाभ उन लोगों को मिलेगा जो मछली का सेवन करते हैं क्योंकि उनको स्वच्छ और साफ मछली प्राप्त होगा जिससे अन्य बीमारियों होने की संभावना समाप्त हो जाएगी।1
- लखीसराय सदर प्रखंड क्षेत्र के बालगुदश्र संग्रहालय में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘बिहार की सिनेयात्रा: रजतपट की विरासत’ के दूसरे दिन इतिहास रचा गया, जब भोजपुरी सिनेमा की पहली फ़िल्म गंगा मैइया तोहे पियरी चढ़ाईबो का विशेष प्रदर्शन किया गया। सामाजिक कुरीतियों पर आधारित इस फ़िल्म ने दर्शकों को भावुक कर दिया। कई दर्शकों की आंखें नम दिखीं तो कई ने इसे बिहार की सांस्कृतिक पहचान का गौरव बताया। फ़िल्म प्रदर्शन से पूर्व डीएम मिथिलेश मिश्र ने जिसमें मुख्य सचिव अध्यक्ष और विकास आयुक्त उपाध्यक्ष होते हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को कम से कम तीन खेल और तीन कला विधाओं में रुचि रखनी चाहिए। इससे कार्य के तनाव को संतुलित करने में मदद मिलती है और व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है। कार्यक्रम के दौरान सिनेयात्रा के सचिव एवं फ़िल्मकार रविराज पटेल ने फ़िल्म के निर्माण से जुड़ी रोचक जानकारियाँ साझा कीं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझने और सहेजने का प्रयास है।1
- हथियार मामले में दो आरोपियों को मिली सजा1
- #बेगूसराय के शाम्हो में #बच्चा_चो₹ होने के संदेह में महिला को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले । जागरुकता के लिए विडियो शेयर करें ।1
- शेखपुरा - हथियावाँ पंचायत के ग्राम रसलपुर वार्ड संख्या 4 में दिनांक 22 फरवरी 2026 को शेखपुरा जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन न केवल सामाजिक जागरूकता का प्रभावी माध्यम सिद्ध हुआ, अपितु ग्रामीण युवा पीढ़ी में भारतीय संविधान के मूलभूत मूल्यों—न्याय, समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व एवं धर्मनिरपेक्षता—के प्रति गहन सम्मान एवं दृढ़ संकल्प की भावना को भी सुदृढ़ करने में सफल रहा। संजू देवी जीविका दीदी की गरिमामय अध्यक्षता में जीविका परिवार की सार्थक एवं सक्रिय सहभागिता रही। समाज के अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रासंगिक मुद्दों पर गहन जागरूकता: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज उन्मूलन, नशा मुक्ति तथा वार्ड विकास योजना से संबंधित चर्चा एवं संकल्प किया गया। सबसे प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक क्षण: भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, जिसमें उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में इन उच्च आदर्शों को आत्मसात किया। जीविका दीदियों एवं शिव चर्चा परिवार के संयुक्त प्रयास से यह कार्यक्रम ग्रामीण स्तर पर संवैधानिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक सुधार की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध हुआ। यह प्रयास लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने एवं युवा शक्ति को जागृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है1
- 🔹 कुख्यात अपराधी वैभव पर 50 लाख रुपये का इनाम घोषित, पुलिस महकमे में हलचल 🔹 60 साल के प्रिंसिपल और मुस्लिम महिला टीचर की शादी ने समाज में छेड़ी नई बहस 🔹 शराबी गाने पर मुखिया का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल 🔹 अपराध, प्रशासन, सामाजिक घटनाओं और राजनीति से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें1
- बेगूसराय सदर डीएसपी साप्ताहिक कार्यक्रम को लेकर 22 तारीख से 27 तारीख तक बेगूसराय पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छा संबंध को लेकर हर वर्ष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. पूरे बिहार प्रशासन के तरफ से.1
- लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत रामगढ़ चौक थाना परिसर स्थित कार्यालय में नवनियुक्त थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार ने पदवार ग्रहण किया इस मौके पर वर्तमान थाना अध्यक्ष मंटू कुमार ने लिखित रूप में थाना संबंधी सभी प्रकार के कागजात रजिस्टर मोबाइल आदि का लिखित रूप में आदान-प्रदान किया। पदभार ग्रहण करने की उपरांत नवयुक्त थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में शांति अवस्था कायम रखने एवं अपराधियों को नियंत्रण करने वह आम जनता से फ्रेंडली संबंध हमारी प्राथमिकता होगी1