जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया शेखपुरा - हथियावाँ पंचायत के ग्राम रसलपुर वार्ड संख्या 4 में दिनांक 22 फरवरी 2026 को शेखपुरा जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन न केवल सामाजिक जागरूकता का प्रभावी माध्यम सिद्ध हुआ, अपितु ग्रामीण युवा पीढ़ी में भारतीय संविधान के मूलभूत मूल्यों—न्याय, समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व एवं धर्मनिरपेक्षता—के प्रति गहन सम्मान एवं दृढ़ संकल्प की भावना को भी सुदृढ़ करने में सफल रहा। संजू देवी जीविका दीदी की गरिमामय अध्यक्षता में जीविका परिवार की सार्थक एवं सक्रिय सहभागिता रही। समाज के अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रासंगिक मुद्दों पर गहन जागरूकता: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज उन्मूलन, नशा मुक्ति तथा वार्ड विकास योजना से संबंधित चर्चा एवं संकल्प किया गया। सबसे प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक क्षण: भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, जिसमें उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में इन उच्च आदर्शों को आत्मसात किया। जीविका दीदियों एवं शिव चर्चा परिवार के संयुक्त प्रयास से यह कार्यक्रम ग्रामीण स्तर पर संवैधानिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक सुधार की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध हुआ। यह प्रयास लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने एवं युवा शक्ति को जागृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है
जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया शेखपुरा - हथियावाँ पंचायत के ग्राम रसलपुर वार्ड संख्या 4 में दिनांक 22 फरवरी 2026 को शेखपुरा जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन न केवल सामाजिक जागरूकता का प्रभावी माध्यम सिद्ध हुआ, अपितु ग्रामीण युवा पीढ़ी में भारतीय संविधान के मूलभूत मूल्यों—न्याय, समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व एवं धर्मनिरपेक्षता—के प्रति गहन सम्मान एवं दृढ़ संकल्प की भावना को भी सुदृढ़ करने में सफल रहा। संजू देवी जीविका दीदी की गरिमामय अध्यक्षता में जीविका परिवार की सार्थक एवं सक्रिय सहभागिता रही। समाज के अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रासंगिक मुद्दों पर गहन जागरूकता: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज उन्मूलन, नशा मुक्ति तथा वार्ड विकास योजना से संबंधित चर्चा एवं संकल्प किया गया। सबसे प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक क्षण: भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, जिसमें उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में इन उच्च आदर्शों को आत्मसात किया। जीविका दीदियों एवं शिव चर्चा परिवार के संयुक्त प्रयास से यह कार्यक्रम ग्रामीण स्तर पर संवैधानिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक सुधार की दिशा में एक सशक्त कदम सिद्ध हुआ। यह प्रयास लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने एवं युवा शक्ति को जागृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है
- लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत रामगढ़ चौक थाना परिसर स्थित कार्यालय में नवनियुक्त थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार ने पदवार ग्रहण किया इस मौके पर वर्तमान थाना अध्यक्ष मंटू कुमार ने लिखित रूप में थाना संबंधी सभी प्रकार के कागजात रजिस्टर मोबाइल आदि का लिखित रूप में आदान-प्रदान किया। पदभार ग्रहण करने की उपरांत नवयुक्त थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में शांति अवस्था कायम रखने एवं अपराधियों को नियंत्रण करने वह आम जनता से फ्रेंडली संबंध हमारी प्राथमिकता होगी1
- लखीसराय नया बाजार स्थित जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री मनोज कुमार सिंह, लखीसराय के सह-प्रभारी एवं क्षेत्रीय प्रभारी राजू झा तथा जिला प्रभारी संजय जी सहित जिला कार्यसमिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।निर्णय लिया गया कि 7 मार्च से 14 अप्रैल तक जिले के सभी 18 संगठनात्मक मंडलों में विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक मंडल में अलग-अलग तिथियों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। महाअभियान के तहत कार्यकर्ताओं को सात प्रमुख विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें संगठन में नवाचार एवं कार्यकुशलता, पार्टी के राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति, सरकार की जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार, वैचारिक सुदृढ़ीकरण, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क विस्तार तथा सामाजिक समरसता जैसे विषय शामिल हैं। जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचा सकें।1
- बाढ़ अनुमंडल में सनसनी — विधायक समर्थक पर हमला1
- Post by RUBY JOURNALIST1
- लाल यादव को धो दिए1
- बिहारशरीफ, 22 फरवरी 2026 मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत रहुई नगर पंचायत स्थित रहुई उच्च विद्यालय में गेट युक्त चहारदीवारी निर्माण तथा बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में छोटी पहाड़ी तिराहा से कुशवाहा धर्मशाला तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक डॉ. सुनील कुमार ने शिलान्यास कर कार्य का उद्घाटन किया। जानकारी के अनुसार, रहुई उच्च विद्यालय में गेट युक्त चहारदीवारी का निर्माण लगभग 58 लाख रुपये की लागत से तथा पहाड़ी तिराहा से कुशवाहा धर्मशाला तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य 1 करोड़ 81 लाख 64 हजार 474 रुपये की लागत से कराया जाएगा। यह योजना क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस अवसर पर विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान क्षेत्रवासियों ने जलजमाव की गंभीर समस्या से अवगत कराया था। जनता की मांग को प्राथमिकता देते हुए इस योजना की अनुशंसा की गई और अब इसका कार्य प्रारंभ हो गया है। उन्होंने बताया कि नाला निर्माण पूर्ण होने के बाद छोटी पहाड़ी, बड़ी पहाड़ी, मानसून नगर एवं कुशवाहा धर्मशाला क्षेत्र में जलजमाव की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। विधायक ने कहा कि वे निरंतर अपने विधानसभा क्षेत्र का निरीक्षण करते रहते हैं और जहां भी विकास की आवश्यकता होती है, वहां योजनाएं बनाकर कार्य करवाने का प्रयास करते हैं। बड़ी पहाड़ी फिटनेस पार्क जाने वाले मार्ग के निर्माण की अनुशंसा की जा चुकी है। साथ ही पहाड़ी पर मंदिर निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है, जिसमें सभी वर्गों के लोगों से स्वैच्छिक सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि पहाड़ क्षेत्र को आकर्षण का केंद्र बनाने के उद्देश्य से लगभग 20 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित करने की योजना है। स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत 11 विभिन्न विकास योजनाओं की अनुशंसा की गई है, जिनका कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। बड़ी पहाड़ी से मुगल कुआं तक मार्ग निर्माण का कार्य भी कराया जा चुका है। विधायक ने यह भी बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में जल संकट की समस्या के समाधान के लिए पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई है तथा नगर निगम के सहयोग से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में पहाड़ी क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं और सुविधाओं में निरंतर सुधार किया जा रहा है। अंत में विधायक ने कहा कि वर्ष 2005 से विधायक बनने के बाद वे लगातार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और आगे भी जनता के सेवक के रूप में कार्य करते रहेंगे।1
- बरबीघा - संत निरंकारी मिशन पटना जोन के सदस्यों ने शहर के गाँधी सरोवर को स्वक्ष किया, बरबीघा - संत निरंकारी मिशन पटना जोन के सदस्यों ने शहर के गाँधी सरोवर को स्वक्ष किया. जहाँ संत निरंकारी के सैकड़ों लोगों ने सरोवर को साफ सुथरा किया.1
- नया बाजार निजी परिसर में 13वीं परमानंद सिंह मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता में रौशन बने विजेता। लखीसराय। शहर के नया बाजार जमुई मोड़ स्थित एक निजी परिसर मे जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में 13वीं परमानंद सिंह मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी रणनीतिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया।प्रतियोगिता कुल पांच चक्रों में संपन्न हुई, जिसमें खिलाड़ियों ने अनुशासन, धैर्य और सूझबूझ का परिचय दिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान मुकाबले बेहद रोमांचक रहे।प्रतियोगिता में रौशन कुमार ने आक्रामक रणनीति अपनाते हुए निर्णायक जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया। वहीं हर्षित राज ने संयमित खेल का प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण मुकाबलों में जीत हासिल की। दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जबकि कृष्णा ने भी सूझबूझ भरी चालों से बढ़त बनाने का प्रयास किया। अन्य बोर्डों पर भी खिलाड़ियों ने अंतिम राउंड तक पूरा दमखम दिखाया, जिससे प्रतियोगिता का रोमांच अंत तक बना रहा।अंत में अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।1
- वन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर पहुंचे नालंदा,फिटनेस पार्क-बड़ी पहाड़ी का किया निरीक्षण..!! SamacharCity।।BiharNews।।1