logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिमडेगा में झामुमो ने मनाई दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की पुण्यतिथि, आंदोलनकारियों का किया सम्मान सिमडेगा:- जिला मुख्यालय स्थित पुराने अनुमंडल भवन परिसर में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कमेटी की ओर से दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और दिशूम गुरूजी स्व शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्षपूर्ण जीवन और झारखंड राज्य के निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया।कार्यक्रम के दौरान झारखंड आंदोलन से जुड़े आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।उपस्थित नेताओं ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही झारखंड के विकास और सामाजिक न्याय के सपनों को साकार किया जा सकता है l कार्यक्रम के अंत में झामुमो नेताओं द्वारा सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल और ब्रेड का वितरण किया गया।मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि, "दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन झारखंडवासियों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई में समर्पित किया। उनका संघर्ष और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज की सेवा करनी चाहिए।"वहीं झामुमो जिला सचिव सफिक खान ने कहा कि, "शिबू सोरेन केवल एक नेता नहीं, बल्कि झारखंड की पहचान और जनआंदोलन के प्रतीक थे। उनके सपनों का झारखंड बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच काम करना होगा।" इस अवसर पर उपायुक्त,पुलिस अधीक्षक सिमडेगा और सभी जिला प्रशासन ने भी स्व शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया l मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना,जिला सचिव मो सफीक खान, जिला उपाध्यक्ष रितेश बड़ाइक, ऑस्कर डांग, मो सेराजूदिन, केंद्रीय सदस्य नोवास केरकेट्टा, फिरोज अली, सुनील खेस, बिरजो कंडुलना, नुसरत खातून, प्रफुलित डूंग डूंग, रोस प्रतिमा सोरेंग, धारामदास तोपनो,मो इरशाद,सिमडेगा विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, कोलेबिरा विधायक प्रतिनिधि सम्मी आलम, आंदोलनकारी रावेल लकड़ा,जाफर खान, किशोर डांग, मो शहीद, फूलकुमारी समद, सौकत अंसारी,सभी प्रखंड के पदाधिकारी गण, नगर के पदाधिकारी गण,सभी वर्ग संगठन के पदाधिकारी गण, आंदोलनकारी साथी गण तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

15 hrs ago
user_Satyam kumar keshri
Satyam kumar keshri
सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
15 hrs ago

सिमडेगा में झामुमो ने मनाई दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की पुण्यतिथि, आंदोलनकारियों का किया सम्मान सिमडेगा:- जिला मुख्यालय स्थित पुराने अनुमंडल भवन परिसर में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला कमेटी की ओर से दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और दिशूम गुरूजी स्व शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्षपूर्ण जीवन और झारखंड राज्य के निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया।कार्यक्रम के दौरान झारखंड आंदोलन से जुड़े आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।उपस्थित नेताओं ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही झारखंड के विकास और सामाजिक न्याय के सपनों को साकार किया जा सकता है l कार्यक्रम के अंत में झामुमो नेताओं द्वारा सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल और ब्रेड का वितरण किया गया।मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि, "दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन झारखंडवासियों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई में समर्पित किया। उनका संघर्ष और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज की सेवा करनी चाहिए।"वहीं झामुमो जिला सचिव सफिक खान ने कहा कि, "शिबू सोरेन केवल एक नेता नहीं, बल्कि झारखंड की पहचान और जनआंदोलन के प्रतीक थे। उनके सपनों का झारखंड बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच काम करना होगा।" इस अवसर पर उपायुक्त,पुलिस अधीक्षक सिमडेगा और सभी जिला प्रशासन ने भी स्व शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया l मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना,जिला सचिव मो सफीक खान, जिला उपाध्यक्ष रितेश बड़ाइक, ऑस्कर डांग, मो सेराजूदिन, केंद्रीय सदस्य नोवास केरकेट्टा, फिरोज अली, सुनील खेस, बिरजो कंडुलना, नुसरत खातून, प्रफुलित डूंग डूंग, रोस प्रतिमा सोरेंग, धारामदास तोपनो,मो इरशाद,सिमडेगा विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, कोलेबिरा विधायक प्रतिनिधि सम्मी आलम, आंदोलनकारी रावेल लकड़ा,जाफर खान, किशोर डांग, मो शहीद, फूलकुमारी समद, सौकत अंसारी,सभी प्रखंड के पदाधिकारी गण, नगर के पदाधिकारी गण,सभी वर्ग संगठन के पदाधिकारी गण, आंदोलनकारी साथी गण तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • सिसई : गुमला उपायुक्त के निर्देश पर सिसई अंचल में जाति, आवासीय, आय व ई डबल्यू एस प्रमाण पत्र के लिए विशेष अभियान शिविर का आयोजन सिसई (गुमला)। जिला उपायुक्त के निर्देश पर सिसई अंचल में जाति, आवासीय,आय व ईडबल्यूएस निर्गत एवं वितरण हेतु विशेष अभियान के तहत 3 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक पांच दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उपायुक्त द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधि की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रमुख मीना देवी ने बताया कि सभी छात्र छात्राएं अपने शैक्षणिक कार्यो के लिए जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु शिविर में आकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं शिविर के माध्यम से तत्काल उनका प्रमाण पत्र निर्गत किया जायेगा। वहीं वैसे व्यक्ति जिनका जाति, आवासीय, आय व ई डबल्यू एस प्रमाण पत्र नहीं है वे भी शिविर में अपना आवेदन दे सकते हैं। उन्होंने आम नागरिकों को शिविर में आकर अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। अंचल अधिकारी अशोक बड़ाईक ने आम जनता से इस विशेष शिविर का लाभ उठाने की बात कही है। मौके पर अंचल निरीक्षक रजनीश कुमार, हल्का कर्मचारी मुनेश्वर सिंह, चंदरु उरांव, कंप्यूटर ऑपरेटर संजय कुमार पांडे सहित अंचल कर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे।
    4
    सिसई : गुमला उपायुक्त के निर्देश पर सिसई अंचल में जाति, आवासीय, आय व ई डबल्यू एस प्रमाण पत्र के लिए विशेष अभियान शिविर का आयोजन
सिसई (गुमला)। जिला उपायुक्त के निर्देश पर सिसई अंचल में जाति, आवासीय,आय व ईडबल्यूएस निर्गत एवं वितरण हेतु विशेष अभियान के तहत 3 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक पांच दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 
इस कार्यक्रम में उपायुक्त द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधि की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है। 
प्रमुख मीना देवी ने बताया कि सभी छात्र छात्राएं अपने शैक्षणिक कार्यो के लिए जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु शिविर में आकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं शिविर के माध्यम से तत्काल उनका प्रमाण पत्र निर्गत किया जायेगा। वहीं वैसे व्यक्ति जिनका जाति, आवासीय, आय व ई डबल्यू एस प्रमाण पत्र नहीं है वे भी शिविर में अपना आवेदन दे सकते हैं। उन्होंने आम नागरिकों को शिविर में आकर अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। 
अंचल अधिकारी अशोक बड़ाईक ने आम जनता से इस विशेष शिविर का लाभ उठाने की बात कही है। 
मौके पर अंचल निरीक्षक रजनीश कुमार, हल्का कर्मचारी मुनेश्वर सिंह, चंदरु उरांव, कंप्यूटर ऑपरेटर संजय कुमार पांडे सहित अंचल कर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    18 hrs ago
  • सिसई में जड़ी-बूटी पौधों का हुआ वितरण, योग-आयुर्वेद अपनाने का दिया संदेश पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन पर सोमवार को ललित उरांव स्टेडियम, महुआडीपा सिसई में जड़ी-बूटी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पतंजलि परिवार सिसई के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में योग गुरु गजराज महतो ने कहा कि योग और आयुर्वेद को दिनचर्या में शामिल कर हम रोगमुक्त जीवन जी सकते हैं। उन्होंने कहा कि एलोपैथिक दवाओं के अधिक सेवन से शरीर के अंग निष्क्रिय हो जाते हैं। प्रतिदिन प्राणायाम और आसन करने से गंभीर बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं। यदि खान-पान और दिनचर्या ठीक रखें तो बीमारियां नहीं के बराबर होगी।
    1
    सिसई में जड़ी-बूटी पौधों का हुआ वितरण, योग-आयुर्वेद अपनाने का दिया संदेश
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन पर सोमवार को ललित उरांव स्टेडियम, महुआडीपा सिसई में जड़ी-बूटी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पतंजलि परिवार सिसई के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में योग गुरु गजराज महतो ने कहा कि योग और आयुर्वेद को दिनचर्या में शामिल कर हम रोगमुक्त जीवन जी सकते हैं। उन्होंने कहा कि एलोपैथिक दवाओं के अधिक सेवन से शरीर के अंग निष्क्रिय हो जाते हैं। प्रतिदिन प्राणायाम और आसन करने से गंभीर बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं। यदि खान-पान और दिनचर्या ठीक रखें तो बीमारियां नहीं के बराबर होगी।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    20 hrs ago
  • पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर समाहरणालय सभागार में श्रद्धांजलि अर्पित गुमला : पद्म भूषण से सम्मानित एवं झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, आदरणीय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय सभागार, गुमला में श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त श्री दिलेश्वर महत्तो , पुलिस अधीक्षक गुमला श्री हारिस बिन ज़मा सहित जिले के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों, जिला स्तरीय अधिकारियों तथा कर्मियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपायुक्त श्री दिलेश्वर महत्तो, पुलिस अधीक्षक श्री हारिस बिन ज़मा, उप विकास आयुक्त श्री अनिमेष रंजन, अपर समाहर्ता श्री राजीव नीरज, परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता श्री ललन कुमार रजक सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपायुक्त श्री दिलेश्वर महत्तो ने कहा कि पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन का झारखंड राज्य के निर्माण, सामाजिक न्याय एवं जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने संघर्ष, समर्पण और जनसेवा के माध्यम से समाज के वंचित, गरीब, आदिवासी, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्गों के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उपायुक्त ने कहा कि दिशोम गुरु के आदर्श, सेवा भावना और जनकल्याण के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनहित एवं लोकसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ संपादित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
    3
    पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर समाहरणालय सभागार में श्रद्धांजलि अर्पित

गुमला : पद्म भूषण से सम्मानित एवं झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता, आदरणीय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय सभागार, गुमला में श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त श्री दिलेश्वर महत्तो , पुलिस अधीक्षक गुमला श्री हारिस बिन ज़मा सहित जिले के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों, जिला स्तरीय अधिकारियों तथा कर्मियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपायुक्त श्री दिलेश्वर महत्तो, पुलिस अधीक्षक श्री हारिस बिन ज़मा, उप विकास आयुक्त श्री अनिमेष रंजन, अपर समाहर्ता श्री राजीव नीरज, परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता श्री ललन कुमार रजक सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपायुक्त श्री दिलेश्वर महत्तो ने कहा कि पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन का झारखंड राज्य के निर्माण, सामाजिक न्याय एवं जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने संघर्ष, समर्पण और जनसेवा के माध्यम से समाज के वंचित, गरीब, आदिवासी, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्गों के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए।
उपायुक्त ने कहा कि दिशोम गुरु के आदर्श, सेवा भावना और जनकल्याण के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनहित एवं लोकसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ संपादित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    22 hrs ago
  • घोंघा प्रजाति में एक खूबसूरत जाती जो पानी न भी पर पेड़ पौधों पर जीवन गुजार सकते हैं
    1
    घोंघा प्रजाति में एक खूबसूरत जाती जो पानी न भी पर पेड़ पौधों पर जीवन गुजार सकते हैं
    user_Shekh ak
    Shekh ak
    आयुर्वेदिक दवा। कौशल प्रशिक्षण भारनो, गुमला, झारखंड•
    5 hrs ago
  • जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल मामले में जोरदार बारिश में रामगढ़ निवासी ब्रह्मानंद धरना दे रहे। राँची: राँची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में विरोध प्रदर्शन का नया स्वरूप देखने को मिला कड़ी धूप और बारिश के बीच लेट कर धरना दे रहे है, 4 दिन से अन्न का एक दाना लिए बैगर आंदोलन रत फिर भी राज्य की हेमन्त सोरेन सरकार मौन यह विरोध नियुक्ति परीक्षा में आए हो रहे गड़बड़ी को लेकर है, लेकिन छात्रों की इस पीड़ा को कब सुनेगे माननीय, सबसे बड़ा सवाल क्या छात्र हर परीक्षा के बाद इसी प्रकार के धरना प्रदर्शन करेंगे तब उन्हें न्याय मिलेगा।
    1
    जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल मामले में जोरदार बारिश में रामगढ़ निवासी ब्रह्मानंद धरना दे रहे।
राँची: राँची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में विरोध प्रदर्शन का नया स्वरूप देखने को मिला कड़ी धूप और बारिश के बीच लेट कर धरना दे रहे है, 4 दिन से अन्न का एक दाना लिए बैगर आंदोलन रत फिर भी राज्य की हेमन्त सोरेन सरकार मौन यह विरोध नियुक्ति परीक्षा में आए हो रहे गड़बड़ी को लेकर है, लेकिन छात्रों की इस पीड़ा को कब सुनेगे माननीय, सबसे बड़ा सवाल क्या छात्र हर परीक्षा के बाद इसी प्रकार के धरना प्रदर्शन करेंगे तब उन्हें न्याय मिलेगा।
    user_Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Insurance Agent लापुंग, रांची, झारखंड•
    5 hrs ago
  • बड़ा खबर लोहरदगा निवासी ध्यान दें, ,,,,,,, #lohardaga #gumlq लोहरदगा निवासी ध्यान दें, अब नए मतदाता ECINET App के जरिए घर बैठे आसानी से ऑनलाइन फॉर्म 6 और घोषणा पत्र भर सकते हैं।
    1
    बड़ा खबर लोहरदगा निवासी ध्यान दें, ,,,,,,, #lohardaga #gumlq 

लोहरदगा निवासी ध्यान दें, अब नए मतदाता ECINET App के जरिए घर बैठे आसानी से ऑनलाइन फॉर्म 6 और घोषणा पत्र भर सकते हैं।
    user_Altamas rja
    Altamas rja
    News Anchor भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    52 min ago
  • राशन कार्ड धारी के लिए बहुत बड़ी खबर अब से राशन नहीं मिलेगा अगर आप भी राशन कार्ड धारक हैं तो आपके लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर आई है, जिस पर तुरंत ध्यान देना आपके लिए जरूरी है। सरकार की ओर से राशन वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए एक नया निर्देश जारी किया गया है।
    1
    राशन कार्ड धारी के लिए बहुत बड़ी खबर अब से राशन नहीं मिलेगा
अगर आप भी राशन कार्ड धारक हैं तो आपके लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर आई है, जिस पर तुरंत ध्यान देना आपके लिए जरूरी है। सरकार की ओर से राशन वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए एक नया निर्देश जारी किया गया है।
    user_Altamas rja
    Altamas rja
    News Anchor भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    1 hr ago
  • ऐसा गलती अप ना करें न्य मांगने के लिए सही स्थान और सही समय बहुत जरूरी है जानकर बनिया घुस रिस्वत जैसे क्राइम को बढ़ावा ना दे आपका एक कदम रिश्वत और घूस जैसे क्राइम को कम कर सकते हैं जय🇮🇳 हिंद
    1
    ऐसा गलती अप ना करें न्य मांगने के लिए सही स्थान और सही समय बहुत जरूरी है
जानकर बनिया घुस रिस्वत जैसे क्राइम  को बढ़ावा ना दे आपका एक कदम रिश्वत और घूस जैसे क्राइम को कम कर सकते हैं जय🇮🇳 हिंद
    user_Har Har🚩 Mahadev🛐
    Har Har🚩 Mahadev🛐
    गोइलकेरा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    3 hrs ago
  • पुलिस ने वृद्ध किसान का शव कुआं से किया बरामद गांव में छाया मातम शव पंचनाव के पश्चात कारवाई आरम्भ उक्त घटना लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना अंतर्गत डांडू गांव में घटना घटने की सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देशानुसार एस आई दयानंद सरस्वती द्वारा अग्रतर कारवाई आरम्भ गांव में छाया मातम परिजनों ने बताया कि खेत निरीक्षण करने निकले थे काफी समय बीतने के बाद घर नही लौटे तो छानबीन करने लगे इसी दरमियान अपने खेत के कुआं में तैरता देख पुलिस को घटना की सूचना दिया गया।
    1
    पुलिस ने वृद्ध किसान का शव कुआं से किया बरामद गांव में छाया मातम शव पंचनाव के पश्चात कारवाई आरम्भ
उक्त घटना लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना अंतर्गत डांडू गांव में घटना घटने की सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देशानुसार एस आई दयानंद सरस्वती द्वारा अग्रतर कारवाई आरम्भ गांव में छाया मातम परिजनों ने बताया कि खेत निरीक्षण करने निकले थे काफी समय बीतने के बाद घर नही लौटे तो छानबीन करने लगे इसी दरमियान अपने खेत के कुआं में तैरता देख पुलिस को घटना की सूचना दिया गया।
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.