सोडावास में कृष्ण जन्माष्टमी पर सजीं आकर्षक झांकियां, ताजा फूलों के श्रृंगार ने मोहा श्रद्धालुओं का मन सोडावास (मुंडावर)। कस्बे के अलवर रोड स्थित पत्रकार कॉलोनी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन 'राधे-राधे मित्र मंडल' के तत्वावधान में दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न धार्मिक और आकर्षक झांकियां सजाई गईं। इनमें राधा-कृष्ण, कृष्ण-सुदामा, भगवान जगन्नाथ, बाल गोपाल और योगेश्वर महादेव की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान के दिव्य स्वरूपों को देखने के लिए स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में पहुंचे।राधे-राधे मित्र मंडल की संयोजक रेशमा देवी शर्मा ने बताया कि मंडल द्वारा हर वर्ष जन्माष्टमी पर इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन पारंपरिक रूप से किया जाता है। इस अवसर पर ठाकुर जी का ताजे देशी और विदेशी फूलों से अलौकिक एवं मनमोहक श्रृंगार किया जाता है। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और पूरा परिसर 'जय श्री कृष्णा' और 'राधे-राधे' के भजनों से गुंजायमान रहा।

- करौली जिले में स्थित श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर बंदर ने महिला का पर्स छीनकर लुटाए पैसे.. #ViralVideo #Viral करौली जिले में स्थित श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर बंदर ने महिला का पर्स छीनकर लुटाए पैसे.. #ViralVideo #Viral1
- सरकार के खिलाफ नगर पालिका कर्मचारियों ने कराया मुंडन। निलंबन और टर्मिनेशन के आदेशों पर जताया रोष, आंदोलन तेज करने की चेतावनी। नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शुक्रवार को नारनौल इकाई के कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के विरोध में मातम मनाते हुए सिर मुंडवाकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों के निलंबन और टर्मिनेशन के आदेश जारी किए जा रहे हैं, जिन्हें नगरपालिका कर्मचारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं का समाधान करने के बजाय सरकार दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों के खिलाफ जारी कार्रवाई को नहीं रोका और उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखेंगे। प्रदर्शन की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ नारनौल इकाई के प्रधान भूपेंद्र सारवान ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में नगरपालिका कर्मचारी मौजूद रहे।3
- Post by Nilesh Verma1
- धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी का पर्व जिसको लेकर मंदिरों में पूरी तरह से सजावट की जा रही है सिनेमा के स्थल मंदिर में शाम को झलकियां निकल जाएगी वह रंगारंग कार्यक्रम भी किए जाएंगे1
- सीकरी वार्ड नं. 19 में अचानक बदले चुनावी समीकरण! रवि शर्मा के समर्थन में 3 प्रत्याशियों का एक साथ आना सीकरी वार्ड नं. 19 में अचानक बदले चुनावी समीकरण! रवि शर्मा के समर्थन में 3 प्रत्याशियों का एक साथ आना और अन्य समाज के लोगों का समर्थन सामने आना वार्ड की चुनावी तस्वीर को नया मोड़ देता नजर आ रहा है। क्या यह समर्थन रोशन शर्मा के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा? 📹 देखिए पूरी वीडियो और जानिए वार्ड नं. 19 की पूरी चुनावी कहानी।1
- विराटनगर क्षेत्र के जवानपुरा बस स्टैंड स्थित श्री हीरामल जी महाराज के वार्षिक मेले और विशाल भंडारे के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों द्वारा दी गई रंगारंग प्रस्तुतियां बेहद सराहनीय और भक्तिमय होती हैं।1
- पुन्हाना में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को युवा कांग्रेस का समर्थन, मांगें जल्द पूरी करने की मांग पुन्हाना नगर पालिका में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को युवा कांग्रेस ने समर्थन दिया। युवा कांग्रेस नूंह के जिला अध्यक्ष मुबीन खान तेड़िया धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों की जायज मांगों को सरकार से जल्द पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी लगातार अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और सरकार को उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करना चाहिए।1
- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जन्माष्टमी के पावन पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। “जन्माष्टमी का पर्व ऐसा पवित्र अवसर है, जब हम भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को श्रद्धा और आस्था के साथ याद करते हैं। हरियाणा की पावन धरती भी भगवान श्रीकृष्ण के चरणों से पवित्र हुई। उन्होंने महाभारत के युद्ध में सच्चाई और न्याय का साथ देकर न्याय को विजय बनाया तथा कुरुक्षेत्र में मानवमात्र को गीता का अमर संदेश दिया।” #Janmashtami #Haryana1
- बेवल गांव में शराब ठेके का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रिमांड के दौरान चोरी की शराब बरामद1